logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद संभल की कोर्ट ने आज दो पुलिस कर्मियो की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जनपद संभल की कोर्ट ने आज दो पुलिस कर्मियो की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जबकि दो बद‌माश एनकाउंटर में मारे गये थे। जनपद संभल की चंदौसी में स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश/विशेष न्यायधीश (पॉस्को एक्ट) ने आज दो सिपाहियों की हत्या के आरोपी बदमाश धर्मपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है, वहीं ₹1.69 लाख का जुर्माना भी लगा है उक्त हत्याकांड 17 जुलाई 2019 को हुआ था, तीन बदमाशों ने जघन्य हत्याकांड किया था, दो बदमाश घटना के बाद एनकाउंटर में मारे गए थे । सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि संभल की तहसील चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र के मुरादाबाद रोड़ स्थित धन्नूमल तिराहे से आगे ग्रीन चंदौसी में 17 जुलाई 2019 को चंदौसी कोर्ट से आरोपी को लेकर बंदी बैन मुरादाबाद की जेल जा रही थी तभी कांस्टेबल ब्रजपाल सिंह पुत्र कोमल सिंह निवासी तेली नगला, थाना नांगल जनपद बिजनौर व हरेंद्र सिंह पुत्र शिवचरण सिंह निवासी चंदूपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर की आँख में लाल मिर्ची झोंककर सरकारी रायफल से फायरिंग करके धर्मपाल, कमल और शकील ने हत्या कर दी और फरार हो गए जिसमें कमल और शकील पुलिस मुठभेड़ में मारे गए जबकि तीसरे आरोपी धर्मपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था उक्त मामले में सात साल बाद पॉस्को एक्ट कोर्ट के न्यायधीश अवधेश कुमार सिंह ने आरोपी धर्मपाल पुत्र देशराज खागी निवासी गांव भरतपुर, थाना बहजोई, तहसील चंदौसी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि आज जिला मुरादाबाद कारागार से बदमाश धर्मपाल को कोर्ट में पेशी के लिए चंदौसी लाया गया, न्यायालय में पेशी के बाद उसे सजा सुनाने के बाद पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है। उक्त मामले में अभियुक्त शकील पुत्र नूर अहमद की जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना रजपुरा क्षेत्र से गांव मोलनपुर के जंगल में पुलिस से मुठभेड़ हुई, उसके ऊपर ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित था, जिसमें शकील की एनकाउंटर में मौत हो गई, इस घटना के समय संभल के एसपी यमुना प्रसाद थे वहीं अभियुक्त कमल पुत्र जंगबहादुर निवासी गांव रम्पुरा, थाना बहजोई को घने जंगल में जनपद अमरोहा की पुलिस ने घेर लिया था, अमरोहा पुलिस से हुई मुठभेड़ में कमल गोली से ढेर हो गया था । जब की धर्मपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

12 hrs ago
user_Nitin Sagar
Nitin Sagar
Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

जनपद संभल की कोर्ट ने आज दो पुलिस कर्मियो की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जनपद संभल की कोर्ट ने आज दो पुलिस कर्मियो की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जबकि दो बद‌माश एनकाउंटर में मारे गये थे। जनपद संभल की चंदौसी में स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश/विशेष न्यायधीश (पॉस्को एक्ट) ने आज दो सिपाहियों की हत्या के आरोपी बदमाश धर्मपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है, वहीं ₹1.69 लाख का जुर्माना भी लगा है उक्त हत्याकांड 17 जुलाई 2019 को हुआ था, तीन बदमाशों ने जघन्य हत्याकांड किया था, दो बदमाश घटना के बाद एनकाउंटर में मारे गए थे । सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि संभल की तहसील चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र के मुरादाबाद रोड़ स्थित धन्नूमल तिराहे से आगे ग्रीन चंदौसी में 17 जुलाई 2019 को चंदौसी कोर्ट से आरोपी को लेकर बंदी बैन मुरादाबाद की जेल जा रही थी तभी कांस्टेबल ब्रजपाल सिंह पुत्र कोमल सिंह निवासी तेली नगला, थाना नांगल जनपद बिजनौर व हरेंद्र सिंह पुत्र शिवचरण सिंह निवासी चंदूपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर की आँख में लाल मिर्ची झोंककर सरकारी रायफल से फायरिंग करके धर्मपाल, कमल और शकील ने हत्या कर दी और

फरार हो गए जिसमें कमल और शकील पुलिस मुठभेड़ में मारे गए जबकि तीसरे आरोपी धर्मपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था उक्त मामले में सात साल बाद पॉस्को एक्ट कोर्ट के न्यायधीश अवधेश कुमार सिंह ने आरोपी धर्मपाल पुत्र देशराज खागी निवासी गांव भरतपुर, थाना बहजोई, तहसील चंदौसी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि आज जिला मुरादाबाद कारागार से बदमाश धर्मपाल को कोर्ट में पेशी के लिए चंदौसी लाया गया, न्यायालय में पेशी के बाद उसे सजा सुनाने के बाद पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है। उक्त मामले में अभियुक्त शकील पुत्र नूर अहमद की जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना रजपुरा क्षेत्र से गांव मोलनपुर के जंगल में पुलिस से मुठभेड़ हुई, उसके ऊपर ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित था, जिसमें शकील की एनकाउंटर में मौत हो गई, इस घटना के समय संभल के एसपी यमुना प्रसाद थे वहीं अभियुक्त कमल पुत्र जंगबहादुर निवासी गांव रम्पुरा, थाना बहजोई को घने जंगल में जनपद अमरोहा की पुलिस ने घेर लिया था, अमरोहा पुलिस से हुई मुठभेड़ में कमल गोली से ढेर हो गया था । जब की धर्मपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • सीएचसी डिलारी में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य मेला, ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण सीएचसी डिलारी में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य मेला, ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
    1
    सीएचसी डिलारी में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य मेला, ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सीएचसी डिलारी में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य मेला, ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Dilari:प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साज़िश!प्रेमी के भाई ने किया कत्ल,गिरफ्तार डिलारी / मुरादाबाद पुलिस ने रिंकू हत्याकांड का 24 घण्टे में किया खुलासा प्रेमी के साथ भागी पत्नी ने प्रेमी के भाई से करायी पति की हत्या! दरांती के काटकर गन्ने में फेंका शव, गिरफ्तार मुरादाबाद। थाना डिलारी पुलिस ने षणयंत्र रचकर फरसे से हत्या करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से आला कत्ल फरसा समेत अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। थाना डिलारी मुरादाबाद निवासी वादी ने दिनांक 20 सितंबर 2026 को थाने पर तहरीर दी कि 19 सितंबर 2026 को आरोपियों ने उसके पुत्र रिंकू की षणयंत्र रचकर हत्या कर दी तथा शव को छुपा दिया। तहरीर के आधार पर थाना डिलारी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। नामजद आरोपी हैं—अमित पुत्र सुखलाल, शिवम पुत्र सुखलाल तथा आंचल पत्नी रिंकू। तीनों निवासी ग्राम बमनिया पट्टी, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद के हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशानुसार घटना के सभी तथ्यों की सत्यता जांच एवं शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा के मार्गदर्शन में थाना डिलारी पर टीम का गठन किया गया। 21 सितंबर 2026 को उक्त मुकदमे में नामित अभियुक्त शिवम पुत्र सुखलाल निवासी बमनिया पट्टी थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद को थाना डिलारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी शिवम पुत्र सुखलाल ने घटना का इकबाल करते हुए बताया कि उसके बड़े भाई अमित एवं आंचल के कहने पर रिंकू की हत्या की पूर्व योजना बनाई गई थी। योजना के अनुसार 19 सितंबर 2026 की रात्रि उसने रिंकू को शराब पिलाकर सरकड़ा रामलीला मेला दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। वापस लौटते समय सरकड़ा व गांव के बीच स्थित खेतों की पुलिया के पास रिंकू को अधिक शराब पिलाकर नशे की हालत में कर दिया तथा पूर्व से छिपाकर रखा फरसा निकालकर उस पर लगातार वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी ने बताया कि इसके बाद रिंकू के शव को पुलिया के पास गन्ने के खेत में छिपा दिया तथा मृतक का मोबाइल फोन, टॉर्च एवं घटना में प्रयुक्त फरसा धान के खेत में छिपा दिया। घटना के समय पहने कपड़ों पर खून लग जाने के कारण उन्हें भी नाली के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। आरोपी के आधार पर मोबाइल, टॉर्च, फरसा एवं कपड़े छिपाए गए स्थानों की जानकारी के बाद पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया है। पुलिस ने बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच एवं शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी रखी है।
    1
    Dilari:प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साज़िश!प्रेमी के भाई ने किया कत्ल,गिरफ्तार 
डिलारी / मुरादाबाद  पुलिस  ने रिंकू हत्याकांड का 24 घण्टे में किया खुलासा 
प्रेमी के साथ भागी पत्नी ने प्रेमी के भाई से करायी पति की हत्या! दरांती के काटकर गन्ने में फेंका शव, गिरफ्तार 
मुरादाबाद। थाना डिलारी पुलिस ने षणयंत्र रचकर फरसे से हत्या करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से आला कत्ल फरसा समेत अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।
थाना डिलारी मुरादाबाद निवासी वादी ने दिनांक 20 सितंबर 2026 को थाने पर तहरीर दी कि 19 सितंबर 2026 को आरोपियों ने उसके पुत्र रिंकू की षणयंत्र रचकर हत्या कर दी तथा शव को छुपा दिया। तहरीर के आधार पर थाना डिलारी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। नामजद आरोपी हैं—अमित पुत्र सुखलाल, शिवम पुत्र सुखलाल तथा आंचल पत्नी रिंकू। तीनों निवासी ग्राम बमनिया पट्टी, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद के हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशानुसार घटना के सभी तथ्यों की सत्यता जांच एवं शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा के मार्गदर्शन में थाना डिलारी पर टीम का गठन किया गया। 21 सितंबर 2026 को उक्त मुकदमे में नामित अभियुक्त शिवम पुत्र सुखलाल निवासी बमनिया पट्टी थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद को थाना डिलारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी शिवम पुत्र सुखलाल ने घटना का इकबाल करते हुए बताया कि उसके बड़े भाई अमित एवं आंचल के कहने पर रिंकू की हत्या की पूर्व योजना बनाई गई थी। योजना के अनुसार 19 सितंबर 2026 की रात्रि उसने रिंकू को शराब पिलाकर सरकड़ा रामलीला मेला दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। वापस लौटते समय सरकड़ा व गांव के बीच स्थित खेतों की पुलिया के पास रिंकू को अधिक शराब पिलाकर नशे की हालत में कर दिया तथा पूर्व से छिपाकर रखा फरसा निकालकर उस पर लगातार वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
आरोपी ने बताया कि इसके बाद रिंकू के शव को पुलिया के पास गन्ने के खेत में छिपा दिया तथा मृतक का मोबाइल फोन, टॉर्च एवं घटना में प्रयुक्त फरसा धान के खेत में छिपा दिया। घटना के समय पहने कपड़ों पर खून लग जाने के कारण उन्हें भी नाली के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। आरोपी के आधार पर मोबाइल, टॉर्च, फरसा एवं कपड़े छिपाए गए स्थानों की जानकारी के बाद पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच एवं शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी रखी है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • रास्ता बनवाने के संबंध में सही जगह एप्लीकेशन डेली अभी तक कोई सुनवाई नहींहुई
    1
    रास्ता बनवाने के संबंध में सही जगह एप्लीकेशन डेली अभी तक कोई सुनवाई नहींहुई
    user_सत्यपाल सिंह
    सत्यपाल सिंह
    Farmer गुन्नौर, संभल, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उर्वशी रौतेला के गाउन पर विवाद, रामपुर कोर्ट पहुंचा मामला | एडवोकेट रेहान खान की शिकायत रामपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के तिरंगे से प्रेरित गाउन को लेकर विवाद अब कानूनी स्तर तक पहुंच गया है। रामपुर के एडवोकेट मोहम्मद रेहान खान ने इस मामले को लेकर रामपुर की अदालत का दरवाजा खटखटाया है और पुलिस कार्रवाई तथा FIR दर्ज किए जाने की मांग की है। मामला 23 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित Miss Universe India 2026 के फिनाले से जुड़ा है। कार्यक्रम में जज के तौर पर शामिल उर्वशी रौतेला ने केसरिया, सफेद और हरे रंग वाला तिरंगे से प्रेरित गाउन पहना था। गाउन में अशोक चक्र से प्रेरित डिजाइन भी दिखाई दिया था। इस पोशाक को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। अब सवाल है कि एडवोकेट मोहम्मद रेहान खान की शिकायत पर रामपुर कोर्ट क्या रुख अपनाती है? देखिए पूरी खबर। नोट: इस वीडियो में बताए गए आरोप/दावे संबंधित शिकायत और पक्षों के कथनों पर आधारित हैं। अंतिम तथ्य और कानूनी स्थिति सक्षम न्यायालय के निर्णय से निर्धारित होगी। #UrvashiRautela #Rampur #MohammadRehanKhan #RampurCourt #UrvashiRautelaNews #TirangaGown #MissUniverseIndia2026 #BreakingNews #RampurNews #HindiNews
    1
    उर्वशी रौतेला के गाउन पर विवाद, रामपुर कोर्ट पहुंचा मामला | एडवोकेट रेहान खान की शिकायत
रामपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के तिरंगे से प्रेरित गाउन को लेकर विवाद अब कानूनी स्तर तक पहुंच गया है। रामपुर के एडवोकेट मोहम्मद रेहान खान ने इस मामले को लेकर रामपुर की अदालत का दरवाजा खटखटाया है और पुलिस कार्रवाई तथा FIR दर्ज किए जाने की मांग की है। मामला 23 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित Miss Universe India 2026 के फिनाले से जुड़ा है। कार्यक्रम में जज के तौर पर शामिल उर्वशी रौतेला ने केसरिया, सफेद और हरे रंग वाला तिरंगे से प्रेरित गाउन पहना था। गाउन में अशोक चक्र से प्रेरित डिजाइन भी दिखाई दिया था। इस पोशाक को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। अब सवाल है कि एडवोकेट मोहम्मद रेहान खान की शिकायत पर रामपुर कोर्ट क्या रुख अपनाती है? 
देखिए पूरी खबर।
नोट: इस वीडियो में बताए गए आरोप/दावे संबंधित शिकायत और पक्षों के कथनों पर आधारित हैं। अंतिम तथ्य और कानूनी स्थिति सक्षम न्यायालय के निर्णय से निर्धारित होगी।
#UrvashiRautela
#Rampur
#MohammadRehanKhan
#RampurCourt
#UrvashiRautelaNews
#TirangaGown
#MissUniverseIndia2026
#BreakingNews
#RampurNews
#HindiNews
    user_Khan ubaid
    Khan ubaid
    TV News Anchor Rampur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • ग्राम असदनगर में श्मशान घाट तक सड़क का इंतजार संवाददाता रवि यादव ग्राम असदनगर में श्मशान घाट का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन श्मशान घाट तक जाने के लिए सड़क की समस्या अभी भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां सड़क डालने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।
    1
    ग्राम असदनगर में श्मशान घाट तक सड़क का इंतजार संवाददाता रवि यादव
ग्राम असदनगर में श्मशान घाट का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन श्मशान घाट तक जाने के लिए सड़क की समस्या अभी भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां सड़क डालने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।
    user_Ravi Yadav
    Ravi Yadav
    Court reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Bareilly :पीआरवी 112 के डीजल की कथित बिक्री का वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी निलंबित बरेली के शाही थाना क्षेत्र से पुलिस विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। दुनका चौकी क्षेत्र में 112 पीआरवी के डीजल को लेकर कथित अनियमितता का वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
    1
    Bareilly :पीआरवी 112 के डीजल की कथित बिक्री का वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी निलंबित
बरेली के शाही थाना क्षेत्र से पुलिस विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। दुनका चौकी क्षेत्र में 112 पीआरवी के डीजल को लेकर कथित अनियमितता का वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    23 hrs ago
  • बरेली: क्योंलडिया में तेंदुए का आतंक खत्म: वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस ​बरेली के क्योंलड़िया और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की गिरफ्त में आ गया है। मंगलवार सुबह वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने भारी राहत की सांस ली है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह तेंदुआ काफी दिनों से इलाके में देखा जा रहा था और उसने कई ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया था। इसके कारण गांव में डर का माहौल था और लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर थे। ​तेंदुए की लगातार मौजूदगी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने वन विभाग को सख्त निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशन में वन विभाग की विशेषज्ञ टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद आज सुबह टीम तेंदुए को सुरक्षित तरीके से ट्रैंकुलाइज/पकड़ने में कामयाब रही। ​वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू किए गए तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद उसे नियमानुसार सुरक्षित प्राकृतिक वास (जंगल) में छोड़ दिया जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्योंलड़िया क्षेत्र में भय का माहौल समाप्त हो गया है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
    1
    बरेली: क्योंलडिया में तेंदुए का आतंक खत्म: वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
​बरेली के क्योंलड़िया और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की गिरफ्त में आ गया है। मंगलवार सुबह वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने भारी राहत की सांस ली है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह तेंदुआ काफी दिनों से इलाके में देखा जा रहा था और उसने कई ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया था। इसके कारण गांव में डर का माहौल था और लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर थे।
​तेंदुए की लगातार मौजूदगी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने वन विभाग को सख्त निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशन में वन विभाग की विशेषज्ञ टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद आज सुबह टीम तेंदुए को सुरक्षित तरीके से ट्रैंकुलाइज/पकड़ने में कामयाब रही।
​वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू किए गए तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद उसे नियमानुसार सुरक्षित प्राकृतिक वास (जंगल) में छोड़ दिया जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्योंलड़िया क्षेत्र में भय का माहौल समाप्त हो गया है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यूपी में कांग्रेस अपने दम पर कुछ कर नहीं पाएगी. - सपा सांसद इकरा हसन यूपी में कांग्रेस अपने दम पर कुछ कर नहीं पाएगी. - सपा सांसद इकरा हसन
    1
    यूपी में कांग्रेस अपने दम पर कुछ कर नहीं पाएगी. - सपा सांसद इकरा हसन
यूपी में कांग्रेस अपने दम पर कुछ कर नहीं पाएगी. - सपा सांसद इकरा हसन
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • काशीराम कॉलोनी के आवास खाली कराने, शिव मंदिर की भूमि की पैमाइश सहित कई मांगें, देर शाम अधिकारियों ने धरना खत्म कराने का किया प्रयास विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू चढ़ूनी का अनिश्चितकालीन धरना जारी ठाकुरद्वारा। विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष ज्योति चौहान के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। देर शाम इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार और नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने की मांग की। हालांकि, किसानों ने धरना स्थल से हटने से इनकार कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके प्रदेश स्तर के नेता धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। उनके आने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। भाकियू चढ़ूनी के जिला अध्यक्ष ज्योति चौहान के नेतृत्व में सुबह से चल रहे धरने में किसानों ने काशीराम कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में निर्मित आवासों की मरम्मत के नाम पर जबरन मकान खाली कराने का आरोप लगाया है। इसके अलावा अधिकारियों पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार और बदसलूकी करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि किसान एक सितंबर से अपनी समस्याओं को लिखित रूप में अधिकारियों के समक्ष रख रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। ज्ञापन में कुछ किसानों और जिला अध्यक्ष के मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। किसानों ने प्रशासन से शिकायतों का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की भाकियू चढ़ूनी ने बहादुर नगर स्थित शिव मंदिर की भूमि पर दबंग व्यक्तियों द्वारा जबरन रास्ता बनाकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। संगठन ने गाटा संख्या 166, 169 और 171 की पैमाइश कराकर शिव मंदिर की भूमि का रकबा निर्धारित कराने की मांग की है। इसके अलावा ग्राम मडैया धंतला में मुनेश देवी पत्नी कोमल सिंह के घर के सामने पुलिया या जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग भी उठाई गई है। किसानों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। देर शाम इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार और नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से धरना खत्म करने की मांग की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे। किसानों ने बताया कि प्रदेश स्तर के संगठन के नेता मौके पर पहुंच रहे हैं और उनके आने के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। देर शाम तक धरना जारी रहा। भाकियू चढ़ूनी ने मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। प्रशासन और संगठन के बीच आगे की बातचीत के बाद धरने को लेकर निर्णय होने की संभावना है।
    4
    काशीराम कॉलोनी के आवास खाली कराने, शिव मंदिर की भूमि की पैमाइश सहित कई मांगें, देर शाम अधिकारियों ने धरना खत्म कराने का किया प्रयास
विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू चढ़ूनी का अनिश्चितकालीन धरना जारी
ठाकुरद्वारा। विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष ज्योति चौहान के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना  जारी रहा। देर शाम इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार और नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने की मांग की। हालांकि, किसानों ने धरना स्थल से हटने से इनकार कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके प्रदेश स्तर के नेता धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। उनके आने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। भाकियू चढ़ूनी के जिला अध्यक्ष ज्योति चौहान के नेतृत्व में सुबह से चल रहे धरने में किसानों ने काशीराम कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में निर्मित आवासों की मरम्मत के नाम पर जबरन मकान खाली कराने का आरोप लगाया है। इसके अलावा अधिकारियों पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार और बदसलूकी करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि किसान एक सितंबर से अपनी समस्याओं को लिखित रूप में अधिकारियों के समक्ष रख रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। ज्ञापन में कुछ किसानों और जिला अध्यक्ष के मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। किसानों ने प्रशासन से शिकायतों का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की भाकियू चढ़ूनी ने बहादुर नगर स्थित शिव मंदिर की भूमि पर दबंग व्यक्तियों द्वारा जबरन रास्ता बनाकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। संगठन ने गाटा संख्या 166, 169 और 171 की पैमाइश कराकर शिव मंदिर की भूमि का रकबा निर्धारित कराने की मांग की है। इसके अलावा ग्राम मडैया धंतला में मुनेश देवी पत्नी कोमल सिंह के घर के सामने पुलिया या जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग भी उठाई गई है। किसानों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। देर शाम इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार और नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से धरना खत्म करने की मांग की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे। किसानों ने बताया कि प्रदेश स्तर के संगठन के नेता मौके पर पहुंच रहे हैं और उनके आने के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। देर शाम तक धरना जारी रहा। भाकियू चढ़ूनी ने मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। प्रशासन और संगठन के बीच आगे की बातचीत के बाद धरने को लेकर निर्णय होने की संभावना है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.