Delhi Police की Crime Branch ने 50 हजार का इनामी जालसाज गिरफ्तार किया दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान विनोद के रूप में हुई है. क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ रनहोला थाना इलाके में करीब 1.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज है। आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसके चलते उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस टीम को आरोपी के द्वारका सेक्टर-5 स्थित एक सोसाइटी में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी विनोद को सोसाइटी से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर पुखराज के नेतृत्व में SI राहुल, SI निरंजन सिंह, ASI प्रदीप और HC विक्रांत की टीम ने की। पुलिस के अनुसार, तीस हजारी कोर्ट द्वारा आरोपी को PO यानी घोषित अपराधी घोषित किया गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से चार अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
Delhi Police की Crime Branch ने 50 हजार का इनामी जालसाज गिरफ्तार किया दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान विनोद के रूप में हुई है. क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ रनहोला थाना इलाके में करीब 1.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज है। आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसके चलते उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस टीम को आरोपी के द्वारका सेक्टर-5 स्थित एक सोसाइटी में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी विनोद को सोसाइटी से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर पुखराज के नेतृत्व में SI राहुल, SI निरंजन सिंह, ASI प्रदीप और HC विक्रांत की टीम ने की। पुलिस के अनुसार, तीस हजारी कोर्ट द्वारा आरोपी को PO यानी घोषित अपराधी घोषित किया गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से चार अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
- *बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की शादी तय हुई:* तिलक अलीगढ़, फेरे दिल्ली में होंगे; भाई सौरभ की भी साथ में शादी होगी उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की शादी तय हो गई है। इस राजनीतिक परिवार में होने जा रही इस डबल वेडिंग (Double Wedding) को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। तिलक समारोह: दोनों भाइयों का तिलक (गोद भराई/सगाई) 14 नवंबर को अलीगढ़ में भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। 100 बीघा में तैयारी: अलीगढ़-रामघाट कल्याण मार्ग पर करीब 100 बीघा के मैदान में भव्य तिलक समारोह की तैयारियां की जा रही हैं, जहां जर्मन हैंगर (वाटरप्रूफ टेंट) लगाए जाएंगे। राज पैलेस का कायाकल्प: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पैतृक आवास 'राज पैलेस' की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और नए पत्थर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। ब्रेकिंग न्यूज संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- कोलकाता (पश्चिम बंगाल): पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "...हम संवैधानिक पद का अनादर नहीं करते, लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला दिन है। #WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "...हम संवैधानिक पद का अनादर नहीं करते, लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला दिन है। हमारे देश में जो हो रहा है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक, गैर-कानूनी, अलोकतांत्रिक और एक राजनीतिक पार्टी के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए की गई पूरी तरह से पक्षपाती बदले की कार्रवाई है। उन्होंने पहले ही कहा था, 'नाम भी रखने दूंगा, निशान भी नहीं रहने दूंगा।' ये लोग कौन हैं? आज वे सत्ता में हैं, हो सकता है कल न हों। उन्हें अपनी सीमा समझनी चाहिए..."1
- DUSU चुनाव 2026: स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में मतदान के लिए उमड़े छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए आज दिल्ली के अलग-अलग कॉलेजों में मतदान जारी है। अलीपुर स्थित स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। DUSU चुनाव में छात्र संघ के चार प्रमुख पदों—अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव—के लिए मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर कॉलेज परिसरों में सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। चुनाव में करीब 1.5 लाख छात्र मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 सितंबर को मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।1
- Post by सुरेंद्र सिंह1
- रातभर लाइन में इंतज़ार… क्योंकि बात iPhone की जो है! 😂📱 ये सिलेंडर की लाइन नहीं है जनाब… 😂 ये तो iPhone 18 Pro Max की लाइन है! 📱🔥 लोग सारी रात लाइन में बैठे रहे… गैस के लिए मजबूरी, iPhone के लिए दीवानगी! 😜1
- Anand parvat Gali no 1 me अतिक्रमण हटाया जा रहा है.. 👇👇1
- स्वरूप नगर पुलिस ने 72 घंटे में बलात्कार और हत्या मामले का किया खुलासा, 3 नाबालिगों समेत 4 को दबोचा दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिंद्रा पिक-अप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई. पुलिस के मुताबिक वाहन से कुल 117 कार्टन देशी शराब बरामद किए गए हैं. पुलिस की जांच में सामने आया कि बरामद शराब के कार्टन पर ‘हरियाणा में बिक्री के लिए सीमित’ लिखा हुआ था. इसके बाद पुलिस ने शराब से भरे महिंद्रा पिक-अप वाहन को जब्त कर लिया और मौके से दीपक कुमार उर्फ रैंचो और योगेश को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि बरामद शराब को दिल्ली में अवैध तरीके से सप्लाई करने की तैयारी थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी, इसका मुख्य सप्लायर कौन है और इसे दिल्ली में कहां डिलीवर किया जाना था. इसके साथ ही पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और पूरे अवैध शराब तस्करी गिरोह की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है. शाहबाद डेयरी थाना पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि दिल्ली में अवैध शराब की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर पुलिस की नजर बनी हुई है.1
- आगरा में 100 ट्रैक्टर से पहुंचे, पुलिस से रोका तो भिड़ गए; हाईवे पर हनुमान चालीसा पढ़ी आगरा में UGC रोल-बैक (UGC के फैसले का विरोध) को लेकर करीब 1,200 युवाओं ने लगभग 100 ट्रैक्टरों के साथ उग्र प्रदर्शन किया है। पुलिस और प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद युवाओं ने आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया भारी बल की तैनाती: युवाओं को कलेक्ट्रेट जाने से रोकने के लिए पुलिस ने संवई गांव के पास बैरियर लगाए थे। मौके पर 4 क्रेन (हाइड्रा), 7 बुलडोजर, 2 कंपनी PAC और करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। बैरियर तोड़कर भागे: दोपहर तक दोनों पक्षों में गतिरोध बना रहा। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरियर हटा दिए और हाईवे की तरफ दौड़ पड़े ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1