logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सागर ने पेपरलेस निर्वाचन में लहराया परचम, राज्य निर्वाचन आयोग ने किया सम्मानित। सागर ने पेपरलेस निर्वाचन में लहराया परचम, राज्य निर्वाचन आयोग ने किया सम्मानित। सागर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी आर के मार्गदर्शन में सागर जिले ने मध्यप्रदेश में पेपरलेस निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर निर्वाचन भवन भोपाल में सागर के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सागर जिले की निर्वाचन टीम को भी सराहा गया। यह सम्मान सागर जिले के लिए गर्व का विषय है। साथ ही दमोह एवं बैतूल के जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने बताया कि राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशन में पायलट प्रोजेक्ट के तहत सागर जिले की तीन जनपद पंचायतों में चार सरपंच पदों के चुनाव पूरी तरह पेपरलेस प्रणाली से कराए गए। इसमें जनपद पंचायत खुरई की ग्राम पंचायत हलऊ, जैसीनगर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत औरिया एवं अगरा तथा राहतगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सेमरा लहरिया के कुल नौ मतदान केंद्र शामिल रहे। पेपरलेस निर्वाचन प्रणाली के अंतर्गत पीठासीन अधिकारी के सभी प्रपत्र कंप्यूटर के माध्यम से भरे गए। मतदाता सूची डिजिटल रूप में उपलब्ध रही तथा मतदाताओं का सत्यापन भी कंप्यूटर आधारित प्रणाली से किया गया। मतदाता रजिस्टर में हस्ताक्षर सिग्नेचर कैप्चर डिवाइस पर ई-पेन के माध्यम से लिए गए। इस प्रकार बिना कागज के उपयोग के पूरी मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। सागर जिले की यह उपलब्धि प्रदेश में डिजिटल और पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट

23 hrs ago
user_Sonu prajapati journalist Press
Sonu prajapati journalist Press
Food And Caterers देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
23 hrs ago
b70e9084-933c-4db7-9bde-8898bf8d939c

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Jurneslist Amit Sahu भूमिका भास्कर
    1
    Post by Jurneslist Amit Sahu भूमिका भास्कर
    user_Jurneslist Amit Sahu भूमिका भास्कर
    Jurneslist Amit Sahu भूमिका भास्कर
    Kiosk देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Rajendra verma
    1
    Post by Rajendra verma
    user_Rajendra verma
    Rajendra verma
    देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ​नरसिंहपुर: शोर मचाने वाले बुलेट पर कार्यवाही जारी , मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस की सख्त कार्रवाई ​नरसिंहपुर। शहर की शांति भंग करने वाले और कान फोड़ू आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नरसिंहपुर यातायात पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के कड़े निर्देशों के पालन में यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। ​यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एएसआई (ASI) सुरेश पटेल और उनकी टीम ने पिछले 4 दिन के भीतर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर हुड़दंग करने वाले 4 वाहन चालकों को पकड़ा गया। ​पुलिस ने इन सभी वाहनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल ₹4000 का समन शुल्क (चालान) वसूला है। साथ ही, वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि यदि दोबारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। ​अक्सर देखा जाता है कि युवा अपनी बाइकों (विशेषकर बुलेट) में कंपनी के साइलेंसर हटाकर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा लेते हैं। इनसे निकलने वाली पटाखे जैसी आवाज और तेज शोर से बुजुर्गों, मरीजों और बच्चों को काफी परेशानी होती है।
    2
    ​नरसिंहपुर: शोर मचाने वाले बुलेट पर कार्यवाही जारी , मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
​नरसिंहपुर। शहर की शांति भंग करने वाले और कान फोड़ू आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नरसिंहपुर यातायात पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के कड़े निर्देशों के पालन में यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। ​यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एएसआई (ASI) सुरेश पटेल और उनकी टीम ने पिछले 4 दिन के भीतर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर हुड़दंग करने वाले  4 वाहन चालकों को पकड़ा गया।
​पुलिस ने इन सभी वाहनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल ₹4000 का समन शुल्क (चालान) वसूला है। साथ ही, वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि यदि दोबारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। ​अक्सर देखा जाता है कि युवा अपनी बाइकों (विशेषकर बुलेट) में कंपनी के साइलेंसर हटाकर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा लेते हैं। इनसे निकलने वाली पटाखे जैसी आवाज और तेज शोर से बुजुर्गों, मरीजों और बच्चों को काफी परेशानी होती है।
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by User3213
    1
    Post by User3213
    user_User3213
    User3213
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by मनीराम
    1
    Post by मनीराम
    user_मनीराम
    मनीराम
    पथरिया, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Premnarayan Thakre
    1
    Post by Premnarayan Thakre
    user_Premnarayan Thakre
    Premnarayan Thakre
    सिलवानी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • bhool Na Jana Raja Hindustani Pardes 💞💕🥲😊🙏
    1
    bhool Na Jana Raja Hindustani Pardes 💞💕🥲😊🙏
    user_Sangita Sahu vlog
    Sangita Sahu vlog
    City Star Sagar, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • Post by User3213
    1
    Post by User3213
    user_User3213
    User3213
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.