नरसिंहपुर: शोर मचाने वाले बुलेट पर कार्यवाही जारी , मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस की सख्त कार्रवाई नरसिंहपुर। शहर की शांति भंग करने वाले और कान फोड़ू आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नरसिंहपुर यातायात पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के कड़े निर्देशों के पालन में यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एएसआई (ASI) सुरेश पटेल और उनकी टीम ने पिछले 4 दिन के भीतर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर हुड़दंग करने वाले 4 वाहन चालकों को पकड़ा गया। पुलिस ने इन सभी वाहनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल ₹4000 का समन शुल्क (चालान) वसूला है। साथ ही, वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि यदि दोबारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। अक्सर देखा जाता है कि युवा अपनी बाइकों (विशेषकर बुलेट) में कंपनी के साइलेंसर हटाकर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा लेते हैं। इनसे निकलने वाली पटाखे जैसी आवाज और तेज शोर से बुजुर्गों, मरीजों और बच्चों को काफी परेशानी होती है।
नरसिंहपुर: शोर मचाने वाले बुलेट पर कार्यवाही जारी , मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस की सख्त कार्रवाई नरसिंहपुर। शहर की शांति भंग करने वाले और कान फोड़ू आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नरसिंहपुर यातायात पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के कड़े निर्देशों के पालन में यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एएसआई (ASI) सुरेश पटेल और उनकी टीम ने पिछले 4 दिन के भीतर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर हुड़दंग
करने वाले 4 वाहन चालकों को पकड़ा गया। पुलिस ने इन सभी वाहनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल ₹4000 का समन शुल्क (चालान) वसूला है। साथ ही, वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि यदि दोबारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। अक्सर देखा जाता है कि युवा अपनी बाइकों (विशेषकर बुलेट) में कंपनी के साइलेंसर हटाकर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा लेते हैं। इनसे निकलने वाली पटाखे जैसी आवाज और तेज शोर से बुजुर्गों, मरीजों और बच्चों को काफी परेशानी होती है।
- Post by Chanchal Shrivas1
- श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की ऐतिहासिक पहल। डमरूघाटी मंदिर की हरित सामग्री से बनेगी जैविक खाद। नरसिहपुर। शिवधाम डमरूघाटी में महाशिवरात्रि से तीन दिवसीय महोत्सव चलता रहा जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मेले के चलते भक्तों का उत्साह भी देखने को मिला। वही दूसरी ओर पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर ऐतिहासिक पहल समाजसेवी संगठन श्री साई श्रद्धा सेवा समिति द्वारा देखने को मिली। जहां भगवान शंकर पर श्रद्धालुओं द्वारा बेलपत्र, फूल आदि हरित सामग्री चढ़ाई जाती थी जिसे विसर्जित कर किया जाता था। लेकिन विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की अनुकरणीय पहल से करीब पांच क्विंटल हरित सामग्री को कॉम्पोस्ट खाद बनाने हेतु समिति सदस्यों की घंटों की सेवा समर्पण से एकत्रित किया गया। जिसे खाद बनाने के उपरांत शहर के समस्त धार्मिक पेड़ पौधों में उपयोग किया जाएगा।1
- 🚩🙏दादा गुरु की नर्मदा परिक्रमा 🙏🚩1
- एनडीपीएस एक्ट में बड़ी सफलता स्मैक के सौदागरों तक पहुंची नरसिंहपुर पुलिस ने राजस्थान की बॉडर के पास खिलचीपुर के रहने वाले तीन नशे के तस्कर गिरफ्तार ,शहर दर शहर स्मैक की करते थे सप्लाई अब तक लोकल सौदागरों पर कसता था शिकंजा पहली बार नशे के नेटवर्क पर पहुंची पुलिस1
- https://youtu.be/UKa5ceVTxKA?si=vWCGXZMi22C1onZD #Gadarwara महाशिवरात्रि पर्व पर शिव धाम डमरू घाटी ने लगा मेला,भक्तों की उमड़ी भीड़ आपको बता दे कि महाशिवरात्रि पर्व के तत्वाधान में गाडरवारा नगरपालिका द्वारा शिव धाम डमरू घाटी में तीन दिवसीय मेला लगाया जाता है। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन करने एवं मेले में खरीददारी करने आते है। अदिति सिंह गाडरवारा से सतीश लमानिया की रिपोर्ट1
- Post by Jurneslist Amit Sahu भूमिका भास्कर1
- Post by Rajendra verma1
- Varal IAS offcer अवि प्रसाद की 3 शांदिया बनी चर्चा , तीनों पत्नियां IAS VARDAAN EXPRESS1