Shuru
Apke Nagar Ki App…
https://youtu.be/UKa5ceVTxKA?si=vWCGXZMi22C1onZD #Gadarwara महाशिवरात्रि पर्व पर शिव धाम डमरू घाटी ने लगा मेला,भक्तों की उमड़ी भीड़ आपको बता दे कि महाशिवरात्रि पर्व के तत्वाधान में गाडरवारा नगरपालिका द्वारा शिव धाम डमरू घाटी में तीन दिवसीय मेला लगाया जाता है। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन करने एवं मेले में खरीददारी करने आते है। अदिति सिंह गाडरवारा से सतीश लमानिया की रिपोर्ट
पं. सतीश लबानिया
https://youtu.be/UKa5ceVTxKA?si=vWCGXZMi22C1onZD #Gadarwara महाशिवरात्रि पर्व पर शिव धाम डमरू घाटी ने लगा मेला,भक्तों की उमड़ी भीड़ आपको बता दे कि महाशिवरात्रि पर्व के तत्वाधान में गाडरवारा नगरपालिका द्वारा शिव धाम डमरू घाटी में तीन दिवसीय मेला लगाया जाता है। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन करने एवं मेले में खरीददारी करने आते है। अदिति सिंह गाडरवारा से सतीश लमानिया की रिपोर्ट
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- https://youtu.be/UKa5ceVTxKA?si=vWCGXZMi22C1onZD #Gadarwara महाशिवरात्रि पर्व पर शिव धाम डमरू घाटी ने लगा मेला,भक्तों की उमड़ी भीड़ आपको बता दे कि महाशिवरात्रि पर्व के तत्वाधान में गाडरवारा नगरपालिका द्वारा शिव धाम डमरू घाटी में तीन दिवसीय मेला लगाया जाता है। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन करने एवं मेले में खरीददारी करने आते है। अदिति सिंह गाडरवारा से सतीश लमानिया की रिपोर्ट1
- बलात्कार केस लगते ही कथा छोड़कर भागे उत्तम स्वामी महाराज1
- साकल रोड पर 'विकास' या 'विनाश'? निर्माण कार्य में भारी लापरवाही, रसूखदारों को रास्ता देने के चक्कर में जान जोखिम में नरसिहपुर। साकल रोड पर निर्माणाधीन सड़क इन दिनों भ्रष्टाचार और लापरवाही का जीवंत उदाहरण बन गई है। सड़क निर्माण में सुरक्षा मानकों को ताक पर रखने के कारण यह मार्ग अब 'एक्सीडेंट ज़ोन' में तब्दील हो चुका है। प्रशासन की चुप्पी और ठेकेदार की मनमानी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। डिवाइडर के गड्ढे या मौत का कुआं:- सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर बनाने के लिए छोड़ी गई जगह अब हादसों का मुख्य कारण बन रही है। निर्माण एजेंसी ने इन गड्ढों के चारों ओर न तो कोई बैरिकेडिंग की है और न ही रेडियम संकेतक लगाए हैं। आलम यह है कि: रात के अंधेरे में दोपहिया वाहन सीधे इन गड्ढों में समा रहे हैं। चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर के लिए खुदी जगह में फंस रहे हैं। निजी स्वार्थ के लिए जनता की जान से खिलवाड़:- चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य मार्ग पर शराब ठेके, पेट्रोल पंप और कुछ खास कॉलोनियों को सीधा रास्ता देने के लिए आनन-फानन में मिट्टी डाल दी गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रसूखदारों को फायदा पहुँचाने के लिए सड़क की बनावट और सुरक्षा से समझौता किया गया है। अधूरी और कच्ची मिट्टी की वजह से धूल का गुबार और बारिश में फिसलन की स्थिति बन रही है, जो हादसों को और न्योता दे रही है। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल:- राहगीरों का कहना है कि प्रशासन सब कुछ जानकर भी अनजान बना हुआ है। क्या विभाग को किसी बड़ी अनहोनी का इंतज़ार है? "सड़क के बीच में छोड़ी गई खाली जगह मौत का जाल है। ऊपर से ठेके और पंप के सामने अवैध तरीके से मिट्टी डालकर रास्ता बनाना नियमों के खिलाफ है। प्रशासन को तुरंत इस पर संज्ञान लेना चाहिए।" — आशीष कुमार प्रमुख समस्याएँ एक नज़र में: सुरक्षा घेरे का अभाव: डिवाइडर के गड्ढों पर कोई चेतावनी बोर्ड नहीं। अवैध फिलिंग: रसूखदारों (ठेके/पंप) के रास्तों के लिए मनमाने ढंग से मिट्टी डालना। अंधेरे में खतरा: रिफ्लेक्टर न होने से रात में वाहन चालकों को सड़क का अंदाजा नहीं मिलता2
- एनडीपीएस एक्ट में बड़ी सफलता स्मैक के सौदागरों तक पहुंची नरसिंहपुर पुलिस ने राजस्थान की बॉडर के पास खिलचीपुर के रहने वाले तीन नशे के तस्कर गिरफ्तार ,शहर दर शहर स्मैक की करते थे सप्लाई अब तक लोकल सौदागरों पर कसता था शिकंजा पहली बार नशे के नेटवर्क पर पहुंची पुलिस1
- प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह आज स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी मेले के आयोजन में शामिल हुए वहीं उन्होंने कहा कि देश अपने उत्पादों से विश्व बाजार में क्रांति ला रहा है स्वदेशी मेले के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि उनके उत्कृष्ट वस्तुएं हमारे भारत में ही निर्मित हो रही है उन्होंने नागरिकों से आवाहन किया कि स्वदेशी अपनाएं स्वदेशी उत्पादों के प्रति सम्मान का भाव रखें और उन्हें बेहतर बनाने तथा विकसित करने के लिए अपना पूरा योगदान दें वही इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज मेला आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे1
- ऑपरेशन ईगल क्लॉ : नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 स्मैक तस्कर गिरफ्तार नरसिंहपुर। “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 62 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 6 लाख रुपये) जब्त की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कपूरी नहर क्षेत्र में घेराबंदी कर पहले आरोपी भगवान सिंह तंवर को 36 ग्राम स्मैक सहित पकड़ा। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर बनवारी तंवर और रामलाल तंवर को भी टट्टा पुल के पास से 26 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी राजगढ़ जिले के बेदर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 8, 21 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई में थाना कोतवाली की विशेष टीम व साइबर सेल की अहम भूमिका रही।4
- बनखेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुर्गी ढाना में पुराने विवाद को लेकर रविवार रात दो लोगों में जमकर मारपीट हो गई जिसकी शिकायत बनखेड़ी थाने में रात्रि 3 बजे दर्ज कराई गई है । मामले में दोनों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज लिया गया है। मामले में जानकारी देते हुए थाना निरीक्षक विजय सनस ने सोमवार शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मुर्गी ढाना से एक मारपीट का मामला प्रकाश में आया है जिसमे मनोहर यादव एवं निरंजन कहार के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया पुराने विवाद में बताया जा रहा कि आरोपी मनोहर यादव ने किसी बात को लेकर निरंजन कहार का हाथ काट दिया था जिसका केस चल रहा है इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया दोनों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर मामले को संज्ञान में ले लिया है आगे की कार्रवाई जारी है1
- नरसिंहपुर के कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया है और मध्य प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई1