logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

26 से 28 सितम्बर तक प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर लगेंगे सेवा शिविर, 22 विभाग देंगे सेवाएं विकसित भारत-जन सेवा अभियान 26 से 28 सितम्बर तक प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर लगेंगे सेवा शिविर, 22 विभाग देंगे सेवाएं आमजन की समस्याओं,लंबित प्रकरणों,परिवेदनाओं का होगा त्वरित निस्तारण व पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा* *सोमवार को जिले के 15 गिरदावर सर्किल पर आयोजित होंगे शिविर* ब्यावर, 27 सितम्बर। राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग द्वारा विकसित भारत-जन सेवा अभियान के अंतर्गत 26 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश के समस्त गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का आयोजन जिले की सभी उपखण्ड के गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर प्रातः 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इन शिविरों में जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करते हुए विकसित भारत-विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने में आमजन, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। शिविरों में 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेकर आमजन की समस्याओं, लंबित प्रकरणों एवं परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण करेंगे तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इन शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा निम्न 12 प्रकार के कार्य सम्पादित किए जाएंगे। राजस्व अभिलेख एवं खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों का विभाजन, रास्ते के प्रकरणों का निस्तारण, नामांतरकरण संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, सरकारी/चारागाह/विभागीय भूमियों के अतिक्रमण प्रकरण, भूमिहीन किसानों को भूमि आवंटन, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार प्रदान करना, सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी के प्रकरणों का निस्तारण, आबादी विस्तार हेतु राजकीय भूमि आवंटन एवं आरक्षण, सार्वजनिक/राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन/आरक्षण प्रस्ताव, जाति/मूल निवास/हैसियत प्रमाण-पत्र जारी करना तथा फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य किये जायेगें। *सोमवार को जिले के 15 गिरदावर सर्किल पर आयोजित होंगे शिविर* सोमवार, 28 सितंबर को ज़िले के लिए 15 गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे- इसके तहत ब्यावर उपखंड के नयानगर पुराना वीसी रूम कलेक्ट्रेट परिसर, फतेहपुरिया, जालियाप्रथम व ब्यावर खास रायपुर उपखंड के गिरी, बाबरा व बर में जैतारण उपखंड के आनन्दपुर कालू व जैतारण मसुदा के रामगढ़, जालिया द्वितीय, लोडियाना व विजयनगर बदनोर उपखंड के बदनौर व टॉडगढ उपखंड के टॉडगढ़ में शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के आमजन से अपील की है कि वे अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर संबंधित विभाग की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।

1 hr ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
1 hr ago

26 से 28 सितम्बर तक प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर लगेंगे सेवा शिविर, 22 विभाग देंगे सेवाएं विकसित भारत-जन सेवा अभियान 26 से 28 सितम्बर तक प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर लगेंगे सेवा शिविर, 22 विभाग देंगे सेवाएं आमजन की समस्याओं,लंबित प्रकरणों,परिवेदनाओं का होगा त्वरित निस्तारण व पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा* *सोमवार को जिले के 15 गिरदावर सर्किल पर आयोजित होंगे शिविर* ब्यावर, 27 सितम्बर। राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग द्वारा विकसित भारत-जन सेवा अभियान के अंतर्गत 26 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश के समस्त गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का आयोजन जिले की सभी उपखण्ड के गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर प्रातः 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इन शिविरों में जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करते हुए विकसित भारत-विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने में आमजन, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। शिविरों में 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेकर आमजन की समस्याओं, लंबित प्रकरणों एवं परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण करेंगे तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इन शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा निम्न 12 प्रकार के कार्य सम्पादित किए जाएंगे। राजस्व अभिलेख एवं खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों का विभाजन, रास्ते के प्रकरणों का निस्तारण, नामांतरकरण संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, सरकारी/चारागाह/विभागीय भूमियों के अतिक्रमण प्रकरण, भूमिहीन किसानों को भूमि आवंटन, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार प्रदान करना, सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी के प्रकरणों का निस्तारण, आबादी विस्तार हेतु राजकीय भूमि आवंटन एवं आरक्षण, सार्वजनिक/राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन/आरक्षण प्रस्ताव, जाति/मूल निवास/हैसियत प्रमाण-पत्र जारी करना तथा फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य किये जायेगें। *सोमवार को जिले के 15 गिरदावर सर्किल पर आयोजित होंगे शिविर* सोमवार, 28 सितंबर को ज़िले के लिए 15 गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे- इसके तहत ब्यावर उपखंड के नयानगर पुराना वीसी रूम कलेक्ट्रेट परिसर, फतेहपुरिया, जालियाप्रथम व ब्यावर खास रायपुर उपखंड के गिरी, बाबरा व बर में जैतारण उपखंड के आनन्दपुर कालू व जैतारण मसुदा के रामगढ़, जालिया द्वितीय, लोडियाना व विजयनगर बदनोर उपखंड के बदनौर व टॉडगढ उपखंड के टॉडगढ़ में शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के आमजन से अपील की है कि वे अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर संबंधित विभाग की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दें शिक्षक - कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दें शिक्षक - कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत जैतारण, द विंग्स ग्लोबल स्कूल जैतारण मे आयोजित राजस्थान पंचायत राज एवं माध्यमिक शिक्षक जिला शाखा ब्यावर के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में राजस्थान के कैबिनेट मंत्री श्री अविनाश गहलोत शिक्षकों को संबोधित करते हुए बोले कि वर्तमान परिपेक्ष में समाज में शिक्षक की भूमिका विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी लाना है । कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षक ही समझ में परिवर्तन की क्रांति ला सकता है। आपके हाथों में आने वाला भारत का भविष्य है। शिक्षक की किसी भी समस्या के समाधान हेतु मैं हमेशा तत्पर रहता हूं। कैबिनेट मंत्री ने सम्मेलन में सैकड़ो शिक्षकों को उपस्थित को लेकर जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। प्रदेश संयोजक संघर्ष समिति जवरी लाल प्रजापत के नेतृत्व में पूरी टीम ने 21 किलो फूलों की माला के साथ स्वागत किया एवं संगठन की मांगो का ज्ञापन सौपा।कैबिनेट मंत्री के साथ श्री भेणा गहलोत नगर पालिका अध्यक्ष, उप प्रधान पप्पू राम कुमावत, प्रधान रायपुर पशुपति सिंह ,जिला शिक्षा अधिकारी , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, एडवोकेट देवाराम कटारिया ,माली समाज के अध्यक्ष मदन नाग, भामाशाह तुलसाराम सीरवी दिलीप गहलोत ,अनराज सतनामी , तरुण गर्ग हरि सिंह कविया , महीप पारीक नारायण सिंह चौहान ,किशन लाल जांगिड़ ने मंच साझा किया। श्री प्रजापत ने संबोधन में बताया कि हमारा संगठन हमेशा शिक्षा, शिक्षार्थी एवं शिक्षित में काम करता है। पधारे सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।। सम्मेलन को जिला अध्यक्ष दुर्गा चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष जैतारण कुमावत अध्यक्ष रायपुर महेंद्र ट्रेलर , ब्लॉक अध्यक्ष जवाजा प्रहलाद मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष हुक्मीचंद मिश्रा , जिला सभा अध्यक्ष बदा राम , सहसंयोजिका लीला सोनरीवाल , लक्ष्मी मैडम ने संबोधित किया।। मंच संचालन व्याख्याता चेतन प्रकाश छिपा ,अनीता मेहरिया एवं बाबूलाल कुमावत ने किया। सम्मेलन में प्रदेश संगठन मंत्री लिखमाराम सीरवी, अजमेर संभाग प्रभारी प्रकाश बडियासर, जिला महिला संयोजक चित्र माथुर ब्लॉक संयोजिका सरिता जोगावत, लखन लाल मीणा ,ब्लॉक अध्यक्ष बदनोर महेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष मंगलाराम माली ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शंकर मिश्रा, आजाद मोहम्मद एवं महेंद्र डाबी सहित प्रदेश के पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक जैतारण रायपुर बदनोर मसूदा जवाजा से सैकड़ो शिक्षकों ने भाग लिया
    1
    शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दें शिक्षक - कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत


शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दें शिक्षक - कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत
जैतारण,  द विंग्स ग्लोबल स्कूल जैतारण मे आयोजित राजस्थान पंचायत राज एवं माध्यमिक शिक्षक जिला शाखा ब्यावर के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में राजस्थान के कैबिनेट मंत्री श्री  अविनाश गहलोत शिक्षकों को संबोधित करते हुए बोले कि वर्तमान परिपेक्ष में समाज में शिक्षक की भूमिका विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी लाना है । कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षक ही समझ में परिवर्तन की क्रांति ला सकता है। आपके हाथों में आने वाला भारत का भविष्य है। शिक्षक की किसी भी समस्या के समाधान हेतु मैं हमेशा तत्पर रहता हूं। कैबिनेट मंत्री ने सम्मेलन में सैकड़ो शिक्षकों को उपस्थित को लेकर जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
प्रदेश संयोजक संघर्ष समिति जवरी लाल प्रजापत के नेतृत्व में पूरी टीम ने 21 किलो फूलों की माला के साथ स्वागत किया एवं संगठन की मांगो का ज्ञापन सौपा।कैबिनेट मंत्री के साथ श्री भेणा गहलोत नगर पालिका अध्यक्ष, उप प्रधान पप्पू राम कुमावत, प्रधान रायपुर पशुपति सिंह ,जिला शिक्षा अधिकारी , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, एडवोकेट देवाराम कटारिया ,माली समाज के अध्यक्ष मदन नाग, भामाशाह तुलसाराम सीरवी दिलीप गहलोत ,अनराज सतनामी , तरुण गर्ग हरि सिंह कविया , महीप पारीक नारायण सिंह चौहान ,किशन लाल जांगिड़ ने मंच साझा किया। श्री प्रजापत ने संबोधन में बताया कि हमारा संगठन हमेशा शिक्षा, शिक्षार्थी एवं शिक्षित में काम करता है। पधारे सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।।
सम्मेलन को जिला अध्यक्ष दुर्गा चौधरी,  ब्लॉक अध्यक्ष जैतारण कुमावत अध्यक्ष रायपुर महेंद्र ट्रेलर , ब्लॉक अध्यक्ष जवाजा प्रहलाद मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष हुक्मीचंद मिश्रा , जिला सभा अध्यक्ष बदा राम , सहसंयोजिका लीला सोनरीवाल , लक्ष्मी मैडम ने संबोधित किया।। मंच संचालन व्याख्याता चेतन प्रकाश छिपा ,अनीता मेहरिया एवं बाबूलाल कुमावत ने किया।
सम्मेलन में प्रदेश संगठन मंत्री लिखमाराम सीरवी, अजमेर संभाग प्रभारी प्रकाश बडियासर, जिला महिला संयोजक चित्र माथुर ब्लॉक संयोजिका सरिता जोगावत, लखन लाल मीणा ,ब्लॉक अध्यक्ष बदनोर महेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष मंगलाराम माली ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शंकर मिश्रा, आजाद मोहम्मद एवं महेंद्र डाबी सहित प्रदेश के पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक जैतारण रायपुर बदनोर मसूदा जवाजा से सैकड़ो शिक्षकों ने भाग लिया
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पंचायती राज शिक्षकों का जिला स्तरीय सम्मेलन जैतारण में ग्लोबल स्कूल में संपन्न हुआ कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत जिला शिक्षा अधिकारी शंकर लाल शर्मा रहे मौजूद जैतारण राधेश्याम दाधीच जैतारण शहर के ग्लोबल स्कूल में पंचायती राज शिक्षकों का एक दिवसीय ब्यावर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें मसूदा बदनोर जवाजा ब्यावर रायपुर जैतारण पंचायत समिति क्षेत्र के लगभग 800 से अधिक शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया मुख्य रूप से शिक्षक सम्मेलन में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए पर्याप्त एवं साफ सफाई युक्त वॉशरूम नहीं होने से मुख्य समस्या उभर कर सामने आई तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण एवं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पदोन्नतियां समय पर नहीं होने से होने वाली परेशानियों के बारे में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत को अवगत कराया गया कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी ब्यावर माध्यमिक शंकरलाल शर्मा जैतारण नगर पालिका अध्यक्ष भेनाराम गहलोत उपाध्यक्ष नोजी देवी मांगीलाल सीरवी भाजपा के जिला नेता देवाराम कटारिया एडवोकेट, महेंद्र टॉक लांबिया जैतारण माली समाज अध्यक्ष मदनलाल रुणिचा जैतारण थाना अधिकारी नरेश शर्मा पंचायती राज जिला अध्यक्ष जवरी लाल प्रजापत, दुर्गा राम चौधरी, अर्जुन कुमावत, प्रकाश सोलंकी, अरविंद कुमार पटेल अरविंद कुमार श्रीमाली चित्र माथुर राधे श्याम दाधीच जैतारण मुकेश कुमार सीताराम सहित सैकड़ो शिक्षकों ने भाग लिया शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान करने का विश्वास दिलाया कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने आगामी वर्ष में राज्य स्तरीय सम्मेलन जैतारण में करवाने में सहयोग करने का भरोसा दिलाया
    4
    पंचायती राज शिक्षकों का जिला स्तरीय सम्मेलन जैतारण में ग्लोबल  स्कूल में संपन्न हुआ कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत जिला शिक्षा अधिकारी शंकर लाल शर्मा रहे मौजूद
जैतारण राधेश्याम दाधीच 
जैतारण शहर के ग्लोबल स्कूल में पंचायती राज शिक्षकों का एक दिवसीय ब्यावर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें मसूदा बदनोर जवाजा ब्यावर रायपुर जैतारण पंचायत समिति क्षेत्र के लगभग 800 से अधिक शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया मुख्य रूप से शिक्षक सम्मेलन में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए पर्याप्त एवं साफ सफाई युक्त वॉशरूम नहीं होने से मुख्य समस्या उभर कर सामने आई तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण एवं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पदोन्नतियां समय पर नहीं होने से होने वाली परेशानियों के बारे में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत को अवगत कराया गया कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी ब्यावर माध्यमिक शंकरलाल शर्मा जैतारण नगर पालिका अध्यक्ष भेनाराम गहलोत उपाध्यक्ष नोजी  देवी मांगीलाल सीरवी भाजपा के जिला नेता देवाराम कटारिया एडवोकेट, महेंद्र टॉक लांबिया जैतारण माली समाज अध्यक्ष मदनलाल रुणिचा जैतारण थाना अधिकारी नरेश शर्मा पंचायती राज जिला अध्यक्ष जवरी लाल प्रजापत, दुर्गा राम चौधरी, अर्जुन कुमावत, प्रकाश सोलंकी, अरविंद कुमार पटेल अरविंद कुमार श्रीमाली चित्र माथुर राधे श्याम दाधीच जैतारण मुकेश कुमार सीताराम सहित सैकड़ो शिक्षकों ने भाग लिया शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान करने का विश्वास दिलाया कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने आगामी वर्ष में राज्य स्तरीय सम्मेलन जैतारण में करवाने में सहयोग करने का भरोसा दिलाया
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • आसींद पालिका के निर्वाचित अध्यक्ष सहित पार्षदों का किया सम्मान बड़ी संख्या में कस्बेवासी रहे मौजूद आसींद को स्मार्ट सिटी बनाना पहला लक्ष्य आसींद/आसींद नगर निकाय चुनाव में आसींद पालिका बोर्ड बनने एवं भाजपा से पालिका अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र सिंह चौहान को अध्यक्ष बनाए जाने पर आज सार्वजनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज, सहित आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला गुलाबपुरा पालिका की भाजपा की नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित आसींद गुलाबपुरा के भाजपा के जीते हुए पार्षदों ने इस समारोह में भाग लिया, वही आसींद पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान ने कस्बे वासियों बताया कि अब पालिका प्रशासन पूरी तरह से आसींद के विकास में लग जाएगा जो हमने आसींद को स्मार्ट सिटी बनाना काम हाथ में लिया है वह अतिशीघ उसका परिणाम आपके सामने आएगा, मीडिया से से रूबरू हो हुए आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला ने भी अपनी बात बताई और कहा की आमजन को अब। आपने कार्यों के लिए इधर उधर नहीं जाना पड़ेगा पालिका में जो नव निर्वाचित अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान है वह एक युवा हैं और उनका पहला लक्ष्य आसींद कस्बे में अधिक से अधिक विकास करवाना रहेगा आसींद मंजूर 9413889596
    3
    आसींद पालिका के निर्वाचित अध्यक्ष सहित पार्षदों का किया सम्मान
बड़ी संख्या में कस्बेवासी रहे मौजूद 
आसींद को स्मार्ट सिटी बनाना पहला लक्ष्य
आसींद/आसींद नगर निकाय चुनाव में आसींद पालिका बोर्ड बनने एवं भाजपा से पालिका अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र सिंह चौहान को अध्यक्ष बनाए जाने पर आज सार्वजनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज, सहित आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला गुलाबपुरा पालिका की भाजपा की नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित आसींद गुलाबपुरा के भाजपा के जीते हुए पार्षदों ने इस समारोह में भाग लिया, वही आसींद पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान ने कस्बे वासियों बताया कि अब पालिका प्रशासन पूरी तरह से आसींद के विकास में लग जाएगा जो हमने आसींद को स्मार्ट सिटी बनाना काम हाथ में लिया है वह अतिशीघ उसका परिणाम आपके सामने आएगा, मीडिया से से रूबरू हो हुए आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला ने भी अपनी बात बताई और कहा की आमजन को अब। आपने कार्यों के लिए इधर उधर नहीं जाना पड़ेगा पालिका में जो नव निर्वाचित अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान है वह एक युवा हैं और उनका पहला लक्ष्य आसींद कस्बे में अधिक से अधिक विकास करवाना रहेगा 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    6 hrs ago
  • रूपनगढ़ रोड हैंडीक्राफ्ट गोदाम पर हमला: 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध.,पुलिस ने 245 सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपियों की पहचान की.... जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार रूपनगढ़ रोड स्थित खुशी हैंडीक्राफ्ट संचालक पर जानलेवा हमला और तोड़-फोड़ के 2 माह पुराने मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग को बापर्दा पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी सुरेन्द्र कुमार उर्फ हरेन्द्र डूडी ने पुरानी साझेदारी के लेन-देन को लेकर 8 लाख रुपये में सबक सिखाने की सुपारी राजू घासल को दी थी। राजू ने मुकेश जाट उर्फ सेंटी को मारपीट के लिए भेजा। पहचान के भ्रम में आरोपियों ने टारगेट की जगह गोवर्धन के साथ वारदात कर दी। 22 जुलाई को 5 बदमाशों ने गांधीनगर थाना क्षेत्र में गोदाम में घुसकर लाठी-सरियों से हमला किया था। प्रकरण संख्या 212/2026 में कार्रवाई कर गांधीनगर थाना पुलिस ने सुरेन्द्र डूडी, मुकेश जाट और राजेन्द्र घासल को अलग-अलग जगह से डिटेन किया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    2
    रूपनगढ़ रोड हैंडीक्राफ्ट गोदाम पर हमला: 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध.,पुलिस ने 245 सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपियों की पहचान की....
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार रूपनगढ़ रोड स्थित खुशी हैंडीक्राफ्ट संचालक पर जानलेवा हमला और तोड़-फोड़ के 2 माह पुराने मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग को बापर्दा पकड़ा गया है।
मुख्य आरोपी सुरेन्द्र कुमार उर्फ हरेन्द्र डूडी ने पुरानी साझेदारी के लेन-देन को लेकर 8 लाख रुपये में सबक सिखाने की सुपारी राजू घासल को दी थी। राजू ने मुकेश जाट उर्फ सेंटी को मारपीट के लिए भेजा। पहचान के भ्रम में आरोपियों ने टारगेट की जगह गोवर्धन के साथ वारदात कर दी।
22 जुलाई को 5 बदमाशों ने गांधीनगर थाना क्षेत्र में गोदाम में घुसकर लाठी-सरियों से हमला किया था। प्रकरण संख्या 212/2026 में कार्रवाई कर गांधीनगर थाना पुलिस ने सुरेन्द्र डूडी, मुकेश जाट और राजेन्द्र घासल को अलग-अलग जगह से डिटेन किया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पीसांगन के भड़सुरी में हाईवोल्टेज करंट से हड़कंप, 15-20 घरों में दौड़ रहा करंट,कई उपकरण जले,विभाग पीसांगन के भड़सुरी में हाईवोल्टेज करंट से हड़कंप, 15-20 घरों में दौड़ रहा करंट,कई उपकरण जले,विभाग* विभाग ने 6 घरों की बिजली काटकर की कर्तव्यों की इतिश्री* मांगलियावास...पीसांगन उपखंड क्षेत्र के भड़सुरी गांव में पिछले 2 दिनों से हाईवोल्टेज करंट की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। घरों में 220 वोल्ट की जगह हाईवोल्टेज सप्लाई आने से कई घरों के बिजली के मीटर और उपकरण फुंक गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि 2 दिन पहले जिम्मेदारो ने सिर्फ 6 घरों की बिजली आपूर्ति काटकर अपनी जिम्मेदारी निभा ली। लेकिन अब भी गांव में 15 से 20 घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भड़सुरी में आईटी केंद्र के आसपास के घरों के उपभोक्ता "भगवान भरोसे" जीवन जीने को मजबूर हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि घरों में फ्रिज, टीवी, पंखे सहित महंगे बिजली के सामान खराब हो चुके हैं। मामले की जानकारी सरपंच प्रतिनिधि बलदेव गुर्जर ने दी। उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से तुरंत समस्या का समाधान कर सुरक्षित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। सरपंच प्रतिनिधि बलदेव गुर्जर के मुताबिक भड़सुरी निवासी मोहनलाल,सुवालाल,महेंद्र कुमार,भंवरलाल,रामकरण,गणेश,प्रभुलाल,मांगूराम,राजू,रंगलाल,कालूराम,रघुनाथ,रामसुख,भैरूलाल,रामूराम,हनुमान,तेजाराम,पुखराज,कैलाश व श्रवणलाल को विभागीय लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा। फिलहाल विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से ग्रामीणों में रोष है। मांगलियावास... जले हुए मीटर
    1
    पीसांगन के भड़सुरी में हाईवोल्टेज करंट से हड़कंप, 15-20 घरों में दौड़ रहा करंट,कई उपकरण जले,विभाग
पीसांगन के भड़सुरी में हाईवोल्टेज करंट से हड़कंप, 15-20 घरों में दौड़ रहा करंट,कई उपकरण जले,विभाग*
विभाग ने 6 घरों की बिजली काटकर की कर्तव्यों की इतिश्री*
मांगलियावास...पीसांगन उपखंड क्षेत्र के भड़सुरी गांव में पिछले 2 दिनों से हाईवोल्टेज करंट की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। घरों में 220 वोल्ट की जगह हाईवोल्टेज सप्लाई आने से कई घरों के बिजली के मीटर और उपकरण फुंक गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि 2 दिन पहले जिम्मेदारो ने सिर्फ 6 घरों की बिजली आपूर्ति काटकर अपनी जिम्मेदारी निभा ली। लेकिन अब भी गांव में 15 से 20 घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भड़सुरी में आईटी केंद्र के आसपास के घरों के उपभोक्ता "भगवान भरोसे" जीवन जीने को मजबूर हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि घरों में फ्रिज, टीवी, पंखे सहित महंगे बिजली के सामान खराब हो चुके हैं।
मामले की जानकारी सरपंच प्रतिनिधि बलदेव गुर्जर ने दी। उन्होंने प्रशासन और बिजली विभाग से तुरंत समस्या का समाधान कर सुरक्षित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
सरपंच प्रतिनिधि बलदेव गुर्जर के मुताबिक भड़सुरी निवासी मोहनलाल,सुवालाल,महेंद्र कुमार,भंवरलाल,रामकरण,गणेश,प्रभुलाल,मांगूराम,राजू,रंगलाल,कालूराम,रघुनाथ,रामसुख,भैरूलाल,रामूराम,हनुमान,तेजाराम,पुखराज,कैलाश व श्रवणलाल को विभागीय लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा।
फिलहाल विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से ग्रामीणों में रोष है।
मांगलियावास... जले हुए मीटर
    user_Yogesh kumar
    Yogesh kumar
    Librarian पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • रियांबड़ी क्षेत्र में शनिवार शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। तेज हवा से कई जगह बिजली के पोल टूट गए, ट्रांसफार्मर खराब हुए और लाइनें टूटकर जमीन पर गिर गईं। कई जगहों पर पेड़ गिरने से भी बिजली की लाइनें और पोल टूट गए। इसके चलते रियांबड़ी के कई गांवों में शनिवार शाम करीब 5 बजे से बिजली बंद है। अचानक बिजली बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। रातभर कई गांवों में अंधेरा छाया रहा। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों को भी दिक्कत हुई। बिजली विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंच गई हैं। वे टूटे पोल, तार और लाइनों को ठीक करने में लगी हैं। पेड़ हटाकर लाइनें सुधारी जा रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि आंधी-बारिश से कई जगह नुकसान हुआ है। टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही मरम्मत पूरी कर बिजली सप्लाई चालू करने की कोशिश है। रियांबड़ी क्षेत्र में शनिवार शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। तेज हवा से कई जगह बिजली के पोल टूट गए, ट्रांसफार्मर खराब हुए और लाइनें टूटकर जमीन पर गिर गईं। कई जगहों पर पेड़ गिरने से भी बिजली की लाइनें और पोल टूट गए। इसके चलते रियांबड़ी के कई गांवों में शनिवार शाम करीब 5 बजे से बिजली बंद है। अचानक बिजली बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। रातभर कई गांवों में अंधेरा छाया रहा। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों को भी दिक्कत हुई। बिजली विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंच गई हैं। वे टूटे पोल, तार और लाइनों को ठीक करने में लगी हैं। पेड़ हटाकर लाइनें सुधारी जा रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि आंधी-बारिश से कई जगह नुकसान हुआ है। टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही मरम्मत पूरी कर बिजली सप्लाई चालू करने की कोशिश है।
    1
    रियांबड़ी क्षेत्र में शनिवार शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। तेज हवा से कई जगह बिजली के पोल टूट गए, ट्रांसफार्मर खराब हुए और लाइनें टूटकर जमीन पर गिर गईं।

कई जगहों पर पेड़ गिरने से भी बिजली की लाइनें और पोल टूट गए। इसके चलते रियांबड़ी के कई गांवों में शनिवार शाम करीब 5 बजे से बिजली बंद है।

अचानक बिजली बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। रातभर कई गांवों में अंधेरा छाया रहा। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों को भी दिक्कत हुई।

बिजली विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंच गई हैं। वे टूटे पोल, तार और लाइनों को ठीक करने में लगी हैं। पेड़ हटाकर लाइनें सुधारी जा रही हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि आंधी-बारिश से कई जगह नुकसान हुआ है। टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही मरम्मत पूरी कर बिजली सप्लाई चालू करने की कोशिश है।
रियांबड़ी क्षेत्र में शनिवार शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। तेज हवा से कई जगह बिजली के पोल टूट गए, ट्रांसफार्मर खराब हुए और लाइनें टूटकर जमीन पर गिर गईं।
कई जगहों पर पेड़ गिरने से भी बिजली की लाइनें और पोल टूट गए। इसके चलते रियांबड़ी के कई गांवों में शनिवार शाम करीब 5 बजे से बिजली बंद है।
अचानक बिजली बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। रातभर कई गांवों में अंधेरा छाया रहा। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों को भी दिक्कत हुई।
बिजली विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंच गई हैं। वे टूटे पोल, तार और लाइनों को ठीक करने में लगी हैं। पेड़ हटाकर लाइनें सुधारी जा रही हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि आंधी-बारिश से कई जगह नुकसान हुआ है। टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही मरम्मत पूरी कर बिजली सप्लाई चालू करने की कोशिश है।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सिरियारी आंगनवाड़ी केंद्र पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का हुआ आयोजन सिरियारी आंगनवाड़ी केंद्र पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का हुआ आयोजन मारवाड़ जंक्शन,पाली सिरियारी बस स्टेंड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा तथा सरकारी जनकल्याणकारी सेवाओं के प्रति जागरूक है। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों और महिलाओं से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें उन्हें जरूरी जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में सुपर वाइजर ज्योति राठौड़ कार्यकर्ता अयोध्या कंवर,सकुदेवी,सीता देवी,रिजवाना बानू,आशा सहयोगी ममता कंवर,संतोष कंवर,चेना देवी सहायिका देवी,सुमन कंवर,गीता देवी,रेखा कंवर मौजूद रहीं। उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भागीदारी भी देखने को मिली। सभी कार्यकर्ता व आशा सहयोगी को प्रशस्ति पत्र व एक पौधा देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में निम्न जनप्रतिनिधि डॉ सौरभ सिंह,अल्लाह बक्श पठान,रिखब चंद जैन,घनश्याम पटेल,किशन सिंह,निजाम पठान,सुरेन्द्र विश्नोई,सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया,मोहन सिंह माला व तिलक लगाकर स्वागत किया।
    4
    सिरियारी आंगनवाड़ी केंद्र  पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का हुआ आयोजन 
सिरियारी आंगनवाड़ी केंद्र  पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का हुआ आयोजन 
मारवाड़ जंक्शन,पाली
सिरियारी बस स्टेंड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र  पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा तथा सरकारी जनकल्याणकारी सेवाओं के प्रति जागरूक है। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों और महिलाओं से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें उन्हें जरूरी जानकारी दी गई।इस  कार्यक्रम में सुपर वाइजर ज्योति राठौड़ कार्यकर्ता अयोध्या कंवर,सकुदेवी,सीता देवी,रिजवाना बानू,आशा सहयोगी ममता कंवर,संतोष कंवर,चेना देवी सहायिका देवी,सुमन कंवर,गीता देवी,रेखा कंवर मौजूद रहीं। उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भागीदारी भी देखने को मिली। सभी कार्यकर्ता व आशा सहयोगी को प्रशस्ति पत्र व एक पौधा देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में निम्न जनप्रतिनिधि डॉ सौरभ सिंह,अल्लाह बक्श पठान,रिखब चंद जैन,घनश्याम पटेल,किशन सिंह,निजाम पठान,सुरेन्द्र विश्नोई,सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया,मोहन सिंह माला व तिलक लगाकर स्वागत किया।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • 26 से 28 सितम्बर तक प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर लगेंगे सेवा शिविर, 22 विभाग देंगे सेवाएं विकसित भारत-जन सेवा अभियान 26 से 28 सितम्बर तक प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर लगेंगे सेवा शिविर, 22 विभाग देंगे सेवाएं आमजन की समस्याओं,लंबित प्रकरणों,परिवेदनाओं का होगा त्वरित निस्तारण व पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा* *सोमवार को जिले के 15 गिरदावर सर्किल पर आयोजित होंगे शिविर* ब्यावर, 27 सितम्बर। राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग द्वारा विकसित भारत-जन सेवा अभियान के अंतर्गत 26 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश के समस्त गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का आयोजन जिले की सभी उपखण्ड के गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर प्रातः 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इन शिविरों में जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करते हुए विकसित भारत-विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने में आमजन, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। शिविरों में 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेकर आमजन की समस्याओं, लंबित प्रकरणों एवं परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण करेंगे तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इन शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा निम्न 12 प्रकार के कार्य सम्पादित किए जाएंगे। राजस्व अभिलेख एवं खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों का विभाजन, रास्ते के प्रकरणों का निस्तारण, नामांतरकरण संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, सरकारी/चारागाह/विभागीय भूमियों के अतिक्रमण प्रकरण, भूमिहीन किसानों को भूमि आवंटन, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार प्रदान करना, सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी के प्रकरणों का निस्तारण, आबादी विस्तार हेतु राजकीय भूमि आवंटन एवं आरक्षण, सार्वजनिक/राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन/आरक्षण प्रस्ताव, जाति/मूल निवास/हैसियत प्रमाण-पत्र जारी करना तथा फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य किये जायेगें। *सोमवार को जिले के 15 गिरदावर सर्किल पर आयोजित होंगे शिविर* सोमवार, 28 सितंबर को ज़िले के लिए 15 गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे- इसके तहत ब्यावर उपखंड के नयानगर पुराना वीसी रूम कलेक्ट्रेट परिसर, फतेहपुरिया, जालियाप्रथम व ब्यावर खास रायपुर उपखंड के गिरी, बाबरा व बर में जैतारण उपखंड के आनन्दपुर कालू व जैतारण मसुदा के रामगढ़, जालिया द्वितीय, लोडियाना व विजयनगर बदनोर उपखंड के बदनौर व टॉडगढ उपखंड के टॉडगढ़ में शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के आमजन से अपील की है कि वे अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर संबंधित विभाग की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।
    1
    26 से 28 सितम्बर तक प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर लगेंगे सेवा शिविर, 22 विभाग देंगे सेवाएं


विकसित भारत-जन सेवा अभियान
26 से 28 सितम्बर तक प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर लगेंगे सेवा शिविर, 22 विभाग देंगे सेवाएं
आमजन की समस्याओं,लंबित प्रकरणों,परिवेदनाओं का होगा त्वरित निस्तारण व पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा*
*सोमवार को जिले के 15 गिरदावर सर्किल पर आयोजित होंगे शिविर*
ब्यावर, 27 सितम्बर। राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग द्वारा विकसित भारत-जन सेवा अभियान के अंतर्गत 26 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश के समस्त गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का आयोजन जिले की सभी उपखण्ड के गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर प्रातः 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
इन शिविरों में जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करते हुए विकसित भारत-विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने में आमजन, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। शिविरों में 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेकर आमजन की समस्याओं, लंबित प्रकरणों एवं परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण करेंगे तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
इन शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा निम्न 12 प्रकार के कार्य सम्पादित किए जाएंगे। राजस्व अभिलेख एवं खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों का विभाजन, रास्ते के प्रकरणों का निस्तारण, नामांतरकरण संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, सरकारी/चारागाह/विभागीय भूमियों के अतिक्रमण प्रकरण, भूमिहीन किसानों को भूमि आवंटन, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार प्रदान करना, सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी के प्रकरणों का निस्तारण, आबादी विस्तार हेतु राजकीय भूमि आवंटन एवं आरक्षण, सार्वजनिक/राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन/आरक्षण प्रस्ताव, जाति/मूल निवास/हैसियत प्रमाण-पत्र जारी करना तथा फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य किये जायेगें।
*सोमवार को जिले के 15 गिरदावर सर्किल पर आयोजित होंगे शिविर*
सोमवार, 28 सितंबर को ज़िले के लिए 15 गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे- इसके तहत ब्यावर उपखंड के नयानगर पुराना वीसी रूम कलेक्ट्रेट परिसर, फतेहपुरिया, जालियाप्रथम व ब्यावर खास  रायपुर उपखंड के गिरी, बाबरा व बर में जैतारण उपखंड के आनन्दपुर कालू व जैतारण मसुदा के रामगढ़, जालिया द्वितीय, लोडियाना व विजयनगर बदनोर उपखंड के बदनौर  व टॉडगढ उपखंड के टॉडगढ़  में शिविर आयोजित किये जायेंगे। 
जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के आमजन से अपील की है कि वे अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर संबंधित विभाग की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.