logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहरोड़ के डवाणी गाँव में रविवार को भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ, जिसमें जैविक खेती की जानकारी दी गई। भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी मिल सके, इसके लिए 27 परिण्डों का निःशुल्क वितरण और स्थापना की गई। यह पहल अर्पण सेवा फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा के तहत की गई।

11 hrs ago
user_Joshila News Network
Joshila News Network
बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
11 hrs ago

बहरोड़ के डवाणी गाँव में रविवार को भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ, जिसमें जैविक खेती की जानकारी दी गई। भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी मिल सके, इसके लिए 27 परिण्डों का निःशुल्क वितरण और स्थापना की गई। यह पहल अर्पण सेवा फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा के तहत की गई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | नीमराणा 🚨 रोडवाल टोल प्लाजा पर फिर बवाल, ग्रामीणों ने टोल किया बंद 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | नीमराणा 🚨 रोडवाल टोल प्लाजा पर फिर बवाल, ग्रामीणों ने टोल किया बंद 📍 नीमराणा के माजरीकलां क्षेत्र में स्टेट हाईवे-111 स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर रविवार को एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई। ➡️ टोल वसूली को लेकर माजरा गांव के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा बंद करा दिया। ➡️ ग्रामीणों ने टोल गेट पर वाहन खड़े कर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ➡️ जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। ➡️ टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। ➡️ ग्रामीण माजरा गांव के लोगों को टोल फ्री करने की मांग पर अड़े हुए हैं। ⚠️ मौके पर तनावपूर्ण माहौल, प्रशासन व पुलिस की समझाइश जारी।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज | नीमराणा 🚨

रोडवाल टोल प्लाजा पर फिर बवाल, ग्रामीणों ने टोल किया बंद

🚨 ब्रेकिंग न्यूज | नीमराणा 🚨
रोडवाल टोल प्लाजा पर फिर बवाल, ग्रामीणों ने टोल किया बंद
📍 नीमराणा के माजरीकलां क्षेत्र में स्टेट हाईवे-111 स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर रविवार को एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई।
➡️ टोल वसूली को लेकर माजरा गांव के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा बंद करा दिया।
➡️ ग्रामीणों ने टोल गेट पर वाहन खड़े कर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
➡️ जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
➡️ टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही।
➡️ ग्रामीण माजरा गांव के लोगों को टोल फ्री करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
⚠️ मौके पर तनावपूर्ण माहौल, प्रशासन व पुलिस की समझाइश जारी।
    user_Pradeep Santoriya
    Pradeep Santoriya
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • उपवन चंदन केसर सोसायटी में RWA चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में, शाम 5 बजे तक हुआ मतदान बहरोड़ की उपवन चंदन केसर सोसायटी में रविवार सुबह RWA चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे समाप्त हुई। चुनाव को लेकर सोसायटी में सुबह से ही हलचल और उत्साह का माहौल बना रहा। सोसायटी के कुल 349 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए हरीश कुमार, मुख्तयार यादव, प्रीति देवी और संजू कुमारी चुनाव मैदान में हैं। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। चुनाव को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अब सभी की नजरें मतगणना और परिणामों पर टिकी हुई हैं।
    3
    उपवन चंदन केसर सोसायटी में RWA चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में, शाम 5 बजे तक हुआ मतदान
बहरोड़ की उपवन चंदन केसर सोसायटी में रविवार सुबह RWA चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे समाप्त हुई। चुनाव को लेकर सोसायटी में सुबह से ही हलचल और उत्साह का माहौल बना रहा।
सोसायटी के कुल 349 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए हरीश कुमार, मुख्तयार यादव, प्रीति देवी और संजू कुमारी चुनाव मैदान में हैं। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी रही।
चुनाव को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अब सभी की नजरें मतगणना और परिणामों पर टिकी हुई हैं।
    user_Joshila News Network
    Joshila News Network
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • एफपीआई कंपनी में गार्ड की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया धरना शाहजहांपुर क्षेत्र के गुगलकोटा स्थित एफपीआई कंपनी में ड्यूटी के दौरान एक गार्ड की तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने के बाद रविवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक की पहचान चौबारा निवासी पुरोष्तम (45) के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 18 महीनों से कंपनी में गार्ड के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद चौबारा गांव के सैकड़ों ग्रामीण कंपनी के मुख्य गेट पर एकत्र हो गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुरोष्तम की मौत कंपनी परिसर में ही हो गई थी, लेकिन मामले को दबाने के लिए दस्तावेजों में हेरफेर कर उसे नीमराना के अस्पताल में रेफर दिखाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण कंपनी के बाहर पहुंच गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। वहीं कंपनी के प्लांट हेड देवेन्द्र चौधरी ने ग्रामीणों के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि सुबह करीब 6 बजे गार्ड की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद कंपनी की गाड़ी से उसे नीमराना स्थित सोनी देवी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताते हुए मरीज को उच्च केंद्र रेफर करने की सलाह दी। देवेन्द्र चौधरी के अनुसार कंपनी प्रबंधन द्वारा तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर जयपुर भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दे दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और मामले की जांच जारी है।
    3
    एफपीआई कंपनी में गार्ड की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया धरना
शाहजहांपुर क्षेत्र के गुगलकोटा स्थित एफपीआई कंपनी में ड्यूटी के दौरान एक गार्ड की तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने के बाद रविवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक की पहचान चौबारा निवासी पुरोष्तम (45) के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 18 महीनों से कंपनी में गार्ड के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद चौबारा गांव के सैकड़ों ग्रामीण कंपनी के मुख्य गेट पर एकत्र हो गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुरोष्तम की मौत कंपनी परिसर में ही हो गई थी, लेकिन मामले को दबाने के लिए दस्तावेजों में हेरफेर कर उसे नीमराना के अस्पताल में रेफर दिखाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण कंपनी के बाहर पहुंच गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई।
वहीं कंपनी के प्लांट हेड देवेन्द्र चौधरी ने ग्रामीणों के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि सुबह करीब 6 बजे गार्ड की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद कंपनी की गाड़ी से उसे नीमराना स्थित सोनी देवी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताते हुए मरीज को उच्च केंद्र रेफर करने की सलाह दी।
देवेन्द्र चौधरी के अनुसार कंपनी प्रबंधन द्वारा तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर जयपुर भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दे दी गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और मामले की जांच जारी है।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    2 hrs ago
  • 'अंधेरे के सौदागर' सक्रिय, पेड़ों के लगाई गई जाली चोरी 'अंधेरे के सौदागर' सक्रिय, पेड़ों के लगाई गई जाली चोरी ..शाम को नशेड़ियों का रहता है बोलाबोल...साहबी नदी क्षेत्र में सोडावास कस्बे के साहबी नदी क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह चौहान एन्ड पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर वृक्षारोपण किया। जिसमें बरगद,पीपल के पेड़ लगाए गए थे। जिनके चारों ओर सीमेंट के खम्बे लगाकर जाली लगाकर उनका सुरक्षित इंतजाम किया गया, ताकि पशुओं से बचाए जा सके । मगर नशेड़ी और अंधेरे के सौदागर सक्रिय होने के चलते बीती रात्रि को उनकी जाली ले गए।घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ।सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी ने बताया कि इस तरह की पुनीत धार्मिक कार्य के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती। बड़ी अजीब विडंबना तो यह है कि कोई धर्म- कर्म के तहत पेड़ लगाए। कोई उनका विनाश करें। अंधेरे के सौदागर इस तरह का कार्य करते हैं यह शर्मनाक बात है। इस संदर्भ में पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि सभी कबाड़ियों एवं दूर दराज निगरानी की जा रही है। सोडावास... साहबी नदी में लगाए गए बरगद व पीपल के पेड़ों की जाली चोर ले गए
    1
    'अंधेरे के सौदागर' सक्रिय, पेड़ों के लगाई गई जाली चोरी

'अंधेरे के सौदागर' सक्रिय, पेड़ों के लगाई गई जाली चोरी
..शाम को नशेड़ियों का रहता है बोलाबोल...साहबी नदी क्षेत्र में
सोडावास कस्बे के साहबी नदी क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह चौहान एन्ड पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर वृक्षारोपण किया। जिसमें बरगद,पीपल के पेड़ लगाए गए थे। जिनके चारों ओर सीमेंट के खम्बे लगाकर  जाली लगाकर उनका सुरक्षित इंतजाम किया गया, ताकि पशुओं से बचाए जा सके । मगर नशेड़ी और अंधेरे के सौदागर सक्रिय होने के चलते बीती रात्रि को उनकी जाली ले गए।घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ।सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी ने बताया कि इस तरह की पुनीत धार्मिक कार्य  के  साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती। बड़ी अजीब विडंबना  तो यह है कि कोई धर्म- कर्म  के तहत  पेड़ लगाए। कोई उनका विनाश करें। अंधेरे के सौदागर इस तरह का कार्य करते हैं यह  शर्मनाक बात है। इस संदर्भ में पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि सभी कबाड़ियों एवं दूर दराज निगरानी की जा रही है।
सोडावास... साहबी नदी में लगाए गए बरगद व पीपल के पेड़ों की जाली चोर ले गए
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    4 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में एक कार्यक्रम के दौरान जनता को घुटने टेककर प्रणाम किया। उनकी इस भावपूर्ण मुद्रा ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और इसके पीछे के संदेश पर बहस छिड़ गई है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में एक कार्यक्रम के दौरान जनता को घुटने टेककर प्रणाम किया। उनकी इस भावपूर्ण मुद्रा ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और इसके पीछे के संदेश पर बहस छिड़ गई है।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीलवाड़ी में जीवन सक्षम हेल्पिंग फाउंडेशन ने सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
    1
    कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीलवाड़ी में जीवन सक्षम हेल्पिंग फाउंडेशन ने सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli, Jaipur•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के दहरा गांव में महाराणा प्रताप सिंह की रैली के दौरान हिंदू-मुस्लिमों में झड़प हो गई। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के दहरा गांव में महाराणा प्रताप सिंह की रैली के दौरान हिंदू-मुस्लिमों में झड़प हो गई। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
    user_Jitendra Kumar saini riporter
    Jitendra Kumar saini riporter
    Local News Reporter बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • अलवर के बहरोड़ स्थित गण्डाला गांव में पानी की समस्या इतनी बढ़ी कि ग्रामीणों को खुद चंदा इकट्ठा करना पड़ा। सरकारी मदद न मिलने पर मजबूर ग्रामीणों ने भूरी परस मोहल्ले में बोरिंग का काम शुरू करवाया है, जिससे सैकड़ों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
    3
    अलवर के बहरोड़ स्थित गण्डाला गांव में पानी की समस्या इतनी बढ़ी कि ग्रामीणों को खुद चंदा इकट्ठा करना पड़ा। सरकारी मदद न मिलने पर मजबूर ग्रामीणों ने भूरी परस मोहल्ले में बोरिंग का काम शुरू करवाया है, जिससे सैकड़ों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
    user_Joshila News Network
    Joshila News Network
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.