माननीय मुख्यमंत्री जी सेथाना राम गांव अंतर्गत एक बड़े ही सज्जन प्रवृत्ति के व्यक्ति की राम गांव थाना प्रभारी द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई हैऐसा पारिवारिक जनों का आरोप है क्योंकि उन पर कभी कोई मुकदमा नहीं था ना ही कभी किसी के साथ कोई घटनाकम किए थे ना तो व क्रिमिनल थेमुकदमा पंजीकृत हुआ हैमुकदमा अपराध संख्या0060 / 026धारा 103 /352दर्द की गई है परंतु कान्हा कोतवाली प्रभारी बहुत ही अच्छे नहीं है दूसरी बात यह है कि इसकी जांच समिति से कराई जानी चाहिए या कोई उच्च अधिकारी जांच करेंनहीं तो इसमें पुलिस विभाग में ज्यादातर लोग कृपा पूर्ति का ही काम करते हैंऔर जनपद बहराइच में अवेद वसूली करने का मामला यह नया नहीं है कई लोग सस्पेंड हो चुके हैंब्लैकमेल करके बड़े पैमाने पर अवैध वसूली की जातीहैउक्त घटना की घोर निंदा करता हूंसाथ ही मांग है माननीय मुख्यमंत्री जी से जनपद बहराइच समेत पूरे उत्तर प्रदेश में जो पुलिस के अधिकारी है तथा आरक्षी हैं तथा siवह थाना प्रभारी है व क्षेत्र अधिकारी है उन सभी को बॉडी कैमरालगाया जाए ताकि क्राइम पर अंकुश हो सकेआए दिन महिलाओं के साथ पुलिस वाले अभद्रता करते हैं उनसे छेड़छाड़ करते हैं खुद पुलिस महिला ही शिकार हो जाती हैं बहुत पुलिस वालों की तो इन सब से काफीहद तक निजात मिल सकती है और पुलिस विभाग का करप्शन कुछ हद तक समाप्त हो जाएगा बॉडी कैमरा लगाने सेअर्जुन पंडित शिवाकांत शिवसेना जिला प्रमुख बहराइच
माननीय मुख्यमंत्री जी सेथाना राम गांव अंतर्गत एक बड़े ही सज्जन प्रवृत्ति के व्यक्ति की राम गांव थाना प्रभारी द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई हैऐसा पारिवारिक जनों का आरोप है क्योंकि उन पर कभी कोई मुकदमा नहीं था ना ही कभी किसी के साथ कोई घटनाकम किए थे ना तो व क्रिमिनल थेमुकदमा पंजीकृत हुआ हैमुकदमा अपराध संख्या0060 / 026धारा 103 /352दर्द की गई है परंतु कान्हा कोतवाली प्रभारी बहुत ही अच्छे नहीं है दूसरी बात यह है कि इसकी जांच समिति से कराई जानी चाहिए या कोई उच्च अधिकारी जांच करेंनहीं तो इसमें पुलिस विभाग में ज्यादातर लोग कृपा पूर्ति का ही काम करते हैंऔर जनपद बहराइच में अवेद वसूली करने का मामला यह नया नहीं है
कई लोग सस्पेंड हो चुके हैंब्लैकमेल करके बड़े पैमाने पर अवैध वसूली की जातीहैउक्त घटना की घोर निंदा करता हूंसाथ ही मांग है माननीय मुख्यमंत्री जी से जनपद बहराइच समेत पूरे उत्तर प्रदेश में जो पुलिस के अधिकारी है तथा आरक्षी हैं तथा siवह थाना प्रभारी है व क्षेत्र अधिकारी है उन सभी को बॉडी कैमरालगाया जाए ताकि क्राइम पर अंकुश हो सकेआए दिन महिलाओं के साथ पुलिस वाले अभद्रता करते हैं उनसे छेड़छाड़ करते हैं खुद पुलिस महिला ही शिकार हो जाती हैं बहुत पुलिस वालों की तो इन सब से काफीहद तक निजात मिल सकती है और पुलिस विभाग का करप्शन कुछ हद तक समाप्त हो जाएगा बॉडी कैमरा लगाने सेअर्जुन पंडित शिवाकांत शिवसेना जिला प्रमुख बहराइच
- बहराइच 28 फरवरी। होली के अवसर पर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी है। लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों के खातों में लगभग 1500 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। जनपद बहराइच के 4,36,726 लाभार्थी इससे लाभान्वित हुए। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। प्रसारण के उपरांत विधायक राम निवास वर्मा व सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल द्वारा लाभार्थियों को प्रतीकात्मक डेमो चेक वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।1
- Post by Ashok Kumar1
- Post by Manoj Kumar jaiswal parasora mafi1
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को किया निःशुल्क गैस रिफिल का वितरण देश एवं प्रदेश सरकार के नेतृत्व में महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु किये जा रहे है अनेक प्रयास-विधायक श्रावस्ती,प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा होली पर्व के अवसर पर आज उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण लोक भवन लखनऊ से किया गया। जिसमें प्रदेश भर के उज्ज्वला योजना के तहत कुल 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट तथागत हाल में विधायक श्रावस्ती रामफेरन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष डा0 मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं अध्यक्ष जिला पंचायत के प्रतिनिधि सुनील तिवारी की उपस्थिति में देखा व सुना गया। उक्त अवसर पर कलेक्ट्रेट तथागत हाल में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक श्रावस्ती, जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी एवं मा0 अध्यक्ष प्रतिनिध ने जनपद के उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल की धनराशि चेक के माध्यम से वितरित की गई। जिसमें जनपद के कुल 150 उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल धनराशि का वितरण किया गया है। शेष लाभार्थियों को गैस रिफिल कराने के पश्चात् सब्सिडी की धनराशि प्राप्त होगी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार के नेतृत्व में महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनेक प्रयास किये जा रहे है। जिसके तहत प्रदेश की महिलाओं को उज्जवला योजना से आच्छादित करते हुए होली के पावन अवसर पर निःशुल्क गैस रिफिल का वितरण किया गया है। जिसके लिए उन सभी लाभार्थी महिलाओं को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। उज्ज्वला योजना समय पर स्वस्थ ईंधन उपलब्ध कराने की योजना है। जिससे प्रदेश की माताओं एवं बहनों के स्वास्थ्य को देखते हुए योजना संचालित की गई है। जिसके तहत प्रदेश सरकार द्वारा होली एवं दिवाली के अवसर पर मुफ्त सिलेण्डर देने की घोषणा की गई थी। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा लाभार्थियों को आज निःशुल्क गैस रिफिल मुहैया करायी गई है।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार को दिया जा रहा है। जिसके तहत होली एवं रमजान पर्व के ठीक पहले ही उन्हें इस सब्सिडी का लाभ दिया गया है। जिससे वे अपने त्योहारों को ढंग से मना सके। यह सब्सिडी सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को त्योहार के उपहार स्वरूप प्रदान की गई है। जिसके तहत आज जिले के 150 लाभार्थियों को बुलाकर सब्सिडी का लाभ दिया गया है। कार्यक्रम का संचालन जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय ने किया।इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद साकेत मिश्र के प्रतिनिधि, कनिष्ठ सहायक राकेश सिंह, कनिष्ठ सहायक विवेक तिवारी सहित जनपद के समस्त गैस एजेंसियों को संचालकगण एवं उज्जवला योजना के लाभार्थीगण उपस्थित रहे।1
- लखनऊ के एक स्कूल में टीचर छात्रा से कर रहा था अश्लील हरकत वीडियो वायरल होने पर टीचर को स्कूल से तत्काल किया निलंबित1
- बहराइच - होली जैसे प्रमुख त्योहार को ध्यान में रखते हुए आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले भर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में यह अभियान विशेष रूप से मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर चलाया जा रहा है जहाँ मिलावट की आशंका सबसे अधिक रहती है। इसी क्रम में बहराइच जिले के पायगपुर क्षेत्र में उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडे एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाक्टर अमर सिंह वर्मा की संयुक्त टीम ने पयागपुर में कई मिठाई दुकानों पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान मानकों के विपरीत और मिलावटी पाई गई मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवाया गया, साथ ही संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी जिले के अन्य क्षेत्रों में यह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे प्रमाणित दुकानों से ही मिठाइयाँ एवं खाद्य सामग्री खरीदें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें। #holi #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #bahraich #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #viral #reel #nonfollowersviewersfollowers1
- बहराइच - होली जैसे प्रमुख त्योहार को ध्यान में रखते हुए आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले भर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में यह अभियान विशेष रूप से मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर चलाया जा रहा है जहाँ मिलावट की आशंका सबसे अधिक रहती है। इसी क्रम में बहराइच जिले के पायगपुर क्षेत्र में उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडे एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाक्टर अमर सिंह वर्मा की संयुक्त टीम ने पयागपुर में कई मिठाई दुकानों पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान मानकों के विपरीत और मिलावटी पाई गई मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवाया गया, साथ ही संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी जिले के अन्य क्षेत्रों में यह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे प्रमाणित दुकानों से ही मिठाइयाँ एवं खाद्य सामग्री खरीदें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें। #holi #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #bahraich #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #viral #reel #nonfollowersviewersfollowers1
- बहराइच। थाना खैरीघाट क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज पुल के पास नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार शाम करीब 4 बजे पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नकहा गांव निवासी राम धीरज पुत्र कैलाश तथा कोतवाली नानपारा क्षेत्र के मोहल्ला किला निवासी सोनू अहमद पुत्र कमाल शामिल हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई उप निरीक्षक कविंद्र नाथ सिंह, कांस्टेबल अवधेश यादव और हनुमान यादव की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलन एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- श्रावस्ती को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए कार्यशाला आयोजित, डीएम ने दिलाया संकल्प श्रावस्ती। महिला कल्याण विभाग एवं स्वयंसेवी संस्था सद्भावना एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, ग्राम वॉलेंटियरों, प्रमुख व्यक्तियों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर सद्भावना समिति के अध्यक्ष योगेंद्रमणि त्रिपाठी ने ग्राम वॉलेंटियरों एवं थारू जनजाति की बच्चियों का परिचय कराया तथा संस्था द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों, जनसंपर्क गतिविधियों एवं सामुदायिक प्रयासों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति है, जिसके उन्मूलन के लिए प्रशासन, समाज और जनप्रतिनिधियों का सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन श्रावस्ती को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता से इस संकल्प को शीघ्र ही साकार किया जाएगा। उन्होंने सभी उपस्थितजनों से अपील की कि बाल विवाह की किसी भी घटना की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता फैलाना तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है, जिससे जनपद श्रावस्ती बाल विवाह मुक्त जनपद बनने की दिशा में निरंतर प्रगति करता रहे।कार्यशाला के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकथाम के प्रति संकल्प दिलाया गया। बाल क्लब के सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया तथा जिलाधिकारी महोदय ने बाल विवाह मुक्त समाज की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।1