logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“5000 की घूस में SDM कार्यालय घिरा — लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया कर्मचारी” मंडला जिले के निवास स्थित एसडीएम कार्यालय में 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए कर्मचारी को मध्यप्रदेश लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के आधार पर की गई ट्रैप कार्रवाई में आरोपी को आवेदक से घूस लेते समय दबोच लिया गया। कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

11 hrs ago
user_Prashant Patel
Prashant Patel
मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

“5000 की घूस में SDM कार्यालय घिरा — लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया कर्मचारी” मंडला जिले के निवास स्थित एसडीएम कार्यालय में 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए कर्मचारी को मध्यप्रदेश लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के आधार पर की गई ट्रैप कार्रवाई में आरोपी को आवेदक से घूस लेते समय दबोच लिया गया। कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *रोती मां ने कहा... मेरा सहारा चला गया...* *हाई टेंशन तार की चपेट में आया शिवराज* *इलाज के दौरान मौत*
    1
    *रोती मां ने कहा... मेरा सहारा चला गया...*
*हाई टेंशन तार की चपेट में आया शिवराज*
*इलाज के दौरान मौत*
    user_Sanjay nanda
    Sanjay nanda
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को शाम 5 बजे शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडला में स्थित ईवीएम एवं वीवीपेट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने वेयरहाउस में सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अभिलेखों के संधारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, निर्वाचन अधीक्षक श्री अरूण कुशवाहा तथा श्री सी.के. तिवारी उपस्थित रहे।
    1
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को शाम 5 बजे शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडला में स्थित ईवीएम एवं वीवीपेट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने वेयरहाउस में सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अभिलेखों के संधारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, निर्वाचन अधीक्षक श्री अरूण कुशवाहा तथा श्री सी.के. तिवारी उपस्थित रहे।
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रेलवे हक की हुंकार: मंडला कलेक्ट्रेट में विशाल धरना, कलेक्टर ने नहीं लिया ज्ञापन तो मां नर्मदा को सौंपा
    1
    रेलवे हक की हुंकार: मंडला कलेक्ट्रेट में विशाल धरना, कलेक्टर ने नहीं लिया ज्ञापन तो मां नर्मदा को सौंपा
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    पत्रकार Mandla, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • मंडला जिले के निवास स्थित एसडीएम कार्यालय में 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए कर्मचारी को मध्यप्रदेश लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के आधार पर की गई ट्रैप कार्रवाई में आरोपी को आवेदक से घूस लेते समय दबोच लिया गया। कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
    1
    मंडला जिले के निवास स्थित एसडीएम कार्यालय में 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए कर्मचारी को मध्यप्रदेश लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के आधार पर की गई ट्रैप कार्रवाई में आरोपी को आवेदक से घूस लेते समय दबोच लिया गया। कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
    user_Prashant Patel
    Prashant Patel
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जबलपुर में 10 की छात्रा को फीस नहीं भरने पर exam नहीं देने दिया गया #news #jabalpur #10thclass #student #exam
    1
    जबलपुर में 10 की छात्रा को फीस नहीं भरने पर exam नहीं देने दिया गया #news #jabalpur #10thclass #student #exam
    user_Yahova Blessing
    Yahova Blessing
    Voice of people Mandla, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • मंडला जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर आज रेलवे संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया.....अपनी मांगों को लेकर समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे.....और कलेक्ट्रेट मार्ग पर धरना प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली.....प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे.....और कलेक्ट्रेट का घेराव किया....प्रदर्शनकारी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपना चाहते थे.....लेकिन काफी देर तक कलेक्टर के नहीं पहुंचने पर आक्रोश बढ़ गया.....कलेक्ट्रेट गेट के सामने ही प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की....“कलेक्टर हटाओ, मंडला बचाओ” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा....प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया.....आखिरकार नाराज प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट गेट से निकलकर मां नर्मदा के माहिष्मती घाट पहुंचे और वहीं अपने ज्ञापन का विसर्जन कर विरोध दर्ज कराया....
    1
    मंडला जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर आज रेलवे संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया.....अपनी मांगों को लेकर समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे.....और कलेक्ट्रेट मार्ग पर धरना प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली.....प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे.....और कलेक्ट्रेट का घेराव किया....प्रदर्शनकारी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपना चाहते थे.....लेकिन काफी देर तक कलेक्टर के नहीं पहुंचने पर आक्रोश बढ़ गया.....कलेक्ट्रेट गेट के सामने ही प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की....“कलेक्टर हटाओ, मंडला बचाओ” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा....प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया.....आखिरकार नाराज प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट गेट से निकलकर मां नर्मदा के माहिष्मती घाट पहुंचे और वहीं अपने ज्ञापन का विसर्जन कर विरोध दर्ज कराया....
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by एम. के. धुर्वे
    1
    Post by एम. के. धुर्वे
    user_एम. के. धुर्वे
    एम. के. धुर्वे
    Association or organisation मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर मोहगांव पुलिस द्वारा विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार को शाम 4:30 बजे यह अभियान मोहगांव थाना के सामने मुख्य मार्ग पर संचालित किया गया, जहां दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे 20 वाहन चालकों के चालान काटे। कार्रवाई के तहत कुल 6000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। मोहगांव पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। आगे भी इसी तरह नियमित रूप से हेलमेट और यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान जारी रहेगा।
    1
    नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर मोहगांव पुलिस द्वारा विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार को शाम 4:30 बजे यह अभियान मोहगांव थाना के सामने मुख्य मार्ग पर संचालित किया गया, जहां दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे 20 वाहन चालकों के चालान काटे। कार्रवाई के तहत कुल 6000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। मोहगांव पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। आगे भी इसी तरह नियमित रूप से हेलमेट और यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान जारी रहेगा।
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.