उत्तर प्रदेश के देवरिया में अद्विक सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को मिश्रा फर्नीचर, सोंदा के प्रोपराइटर आनंद प्रकाश मिश्रा के विशेष सहयोग से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में समाज के कई गणमान्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भंडारे में जेपी लाइट के विवेक जायसवाल, गोविंद मधेसिया, सैयद शहजाद अहमद, वरिष्ठ लिपिक दिनेश रावत, डॉ. विनोद सिंह, रिवोल्ट शोरूम के ओनर सचिन, पंकज जायसवाल, चंद्रभूषण सिंह, मृत्युंजय प्रसाद, घनश्याम मणि, मिथिलेश चतुर्वेदी और विवेक प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों ने भी विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने समाज सेवा को लेकर अपने विचार साझा किए। पत्रकार रवि रावत ने संकल्प जताते हुए कहा कि वे हमेशा जरूरतमंदों के लिए यथासंभव समाज सेवा के कार्य करते रहेंगे। वहीं आनंद प्रकाश मिश्रा ने समाज सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की, ताकि समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत हो। सैयद शहजाद अहमद ने भी इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और सौहार्द बढ़ाते हैं और सभी को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और इस पूरे आयोजन की सराहना की।
उत्तर प्रदेश के देवरिया में अद्विक सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को मिश्रा फर्नीचर, सोंदा के प्रोपराइटर आनंद प्रकाश मिश्रा के विशेष सहयोग से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में समाज के कई गणमान्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भंडारे में जेपी लाइट के विवेक जायसवाल, गोविंद मधेसिया, सैयद शहजाद अहमद, वरिष्ठ लिपिक दिनेश रावत, डॉ. विनोद सिंह, रिवोल्ट शोरूम के ओनर सचिन, पंकज जायसवाल, चंद्रभूषण सिंह, मृत्युंजय प्रसाद, घनश्याम मणि, मिथिलेश चतुर्वेदी और विवेक प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों ने भी विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने समाज सेवा को लेकर अपने विचार साझा किए। पत्रकार रवि रावत ने संकल्प जताते हुए कहा कि वे हमेशा जरूरतमंदों के लिए यथासंभव समाज सेवा के कार्य करते रहेंगे। वहीं आनंद प्रकाश मिश्रा ने समाज सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की, ताकि समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत हो। सैयद शहजाद अहमद ने भी इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और सौहार्द बढ़ाते हैं और सभी को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और इस पूरे आयोजन की सराहना की।
- देवरिया के रामपुर कारखाना एवं देसही देवरिया विकासखंड के अंतर्गत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसा बरवा, प्राथमिक विद्यालय परासिया मल, कंपोजिट विद्यालय दीघवा पौटवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा (जहां संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया) तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देसही देवरिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस निरीक्षण में अधिकांश विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उम्मीद से काफी कम पाई गई। यद्यपि अधिकांश शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन कई विद्यालयों में डिजिटल उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज नहीं की जा रही थी। इस अव्यवस्था पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा उन्हें सचेत करने का आदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने साफ किया कि शिक्षा की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विद्यालयों में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं से संवाद किया और उनसे गणित से संबंधित प्रश्न पूछे। वहां गणित की कक्षा सुचारू रूप से चलते देख उन्होंने इसकी सराहना की। उन्होंने निर्देश दिया कि छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष फोकस किया जाए ताकि शासन की योजनाओं का लाभ बच्चों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे। उन्होंने सभी अधिकारियों और शिक्षकों से व्यक्तिगत रुचि लेकर बच्चों को निपुण बनाने और जनपद की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में अपना योगदान देने की बात कही।1
- उत्तर प्रदेश के देवरिया में अद्विक सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को मिश्रा फर्नीचर, सोंदा के प्रोपराइटर आनंद प्रकाश मिश्रा के विशेष सहयोग से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में समाज के कई गणमान्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भंडारे में जेपी लाइट के विवेक जायसवाल, गोविंद मधेसिया, सैयद शहजाद अहमद, वरिष्ठ लिपिक दिनेश रावत, डॉ. विनोद सिंह, रिवोल्ट शोरूम के ओनर सचिन, पंकज जायसवाल, चंद्रभूषण सिंह, मृत्युंजय प्रसाद, घनश्याम मणि, मिथिलेश चतुर्वेदी और विवेक प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों ने भी विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने समाज सेवा को लेकर अपने विचार साझा किए। पत्रकार रवि रावत ने संकल्प जताते हुए कहा कि वे हमेशा जरूरतमंदों के लिए यथासंभव समाज सेवा के कार्य करते रहेंगे। वहीं आनंद प्रकाश मिश्रा ने समाज सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की, ताकि समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत हो। सैयद शहजाद अहमद ने भी इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और सौहार्द बढ़ाते हैं और सभी को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और इस पूरे आयोजन की सराहना की।1
- देवरिया क्लब में मानवतावादी अर्थव्यवस्था पर आयोजित एक संगोष्ठी में 'अमृत प्रयास: विजन विकसित भारत-2047 एवं जनभागीदारी द्वारा विकास मॉडल' और 'विकसित भारत-विकसित देवरिया' विषय पर गहन मंथन हुआ। कार्यक्रम में जुटे बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य सिर्फ सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मुख्य वक्ता और गुजरात के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कहा कि मानवतावादी अर्थव्यवस्था का मुख्य उद्देश्य विकास की कड़ियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने भारतीय चिंतन, एकात्म मानववाद और स्थानीय संसाधनों पर आधारित विकास मॉडल को आज की जरूरत बताया। वहीं, सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने रामायण के जामवंत और हनुमान प्रसंग का उदाहरण देते हुए समाज की सोई हुई क्षमता को जगाने पर बल दिया। इसके बाद 'विकसित भारत, विकसित देवरिया' विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, सुरेंद्र कुशवाहा, सभाकुंवर कुशवाहा, दुर्गेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद और अंतर्यामी सिंह ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने देवरिया के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, पर्यटन, कौशल विकास और रोजगार को प्राथमिक क्षेत्र बताया। डॉ. हेमंत मिश्रा के संचालन में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने की। संगोष्ठी के समापन पर सभी ने मिलकर विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को जनसहभागिता से पूरा करने का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान तमकुहीराज विधायक असीम राय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- देवरिया के बनकटा में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा ट्रक से 38 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी, जिसमें ट्रक से करीब ₹1.90 लाख की शराब जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में अवैध शराब की तस्करी को नाकाम करते हुए बिहार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देवरिया पुलिस लगातार अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कस रही है और इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है।1
- कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरी जगदीशपुर की रहने वाली एक 21 वर्षीय युवती अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अपने ही गांव के टावर पर चढ़ गई है।1
- उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में मंगलवार को जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने 'मिशन शक्ति फेज-5.0' के दूसरे चरण के तहत एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को पंपलेट बांटकर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया। अभियान के तहत थाना बघौचघाट की टीम ने बघौचघाट कस्बे में, रुद्रपुर की टीम ने डीएन इंटर कॉलेज रुद्रपुर में और बरियारपुर की टीम ने जमुना दुलारी बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं और महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसी आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी और जरूरत पड़ने पर तुरंत इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर जाकर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। पुलिस ने महिलाओं से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की शिकायत बिना किसी संकोच के पुलिस और हेल्पलाइन नंबरों पर दर्ज कराने की अपील की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- उत्तर प्रदेश के देवरिया में दो मासूमों से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दबोच लिया है। आरोपी पर दो मासूमों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।1