छह माह में शिक्षा,समाज सेवा और आर्थिक सहयोग के अनेक कार्यों से अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने बनाई अलग पहचान झांसी- अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा,झांसी द्वारा जिलाध्यक्ष श्री ध्रुव सिंह कुशवाहा (अध्यापक, बघेरा) के नेतृत्व में पिछले छह माह के दौरान शिक्षा,समाज सेवा एवं जनहित के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। महासभा की जिला टीम ने सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंदों की सहायता,प्रतिभाओं के सम्मान और सामाजिक जागरूकता के लिए लगातार अभियान चलाया। महासभा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा नवोदय विद्यालय में चयनित अनेक छात्र-छात्राओं के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता एवं दादा-दादी सहित परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित कर शिक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश दिया गया। सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए महासभा ने जनवरी 2026 में चिरगांव में ₹11 हजार, मार्च 2026 में गुरसराय में ₹21 हजार तथा जून 2026 में झांसी में ₹11 हजार की आर्थिक सहायता जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराई। इसके अतिरिक्त महासभा की जिला टीम ने झांसी जिले के अनेक गांवों का भ्रमण कर त्रयोदशी के स्थान पर शोक सभा आयोजित करने का आग्रह किया तथा समाज में सादगीपूर्ण और सकारात्मक सामाजिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया। महासभा द्वारा विभिन्न स्थानों पर समाज के महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, संगठन विस्तार एवं जनसेवा से जुड़े अनेक कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह कुशवाहा ने कहा कि इन सभी सामाजिक कार्यों में महासभा की पूरी जिला टीम, तहसील अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों,नगर अध्यक्षों, समाजसेवियों एवं समाज के प्रबुद्धजनों का निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी महानुभावों के प्रति महासभा की ओर से हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित के कार्य भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेंगे।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पत्रकार बृजेन्द्र कुशवाहा एंव जिला सोशल मीडिया प्रभारी कमलेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दी।

- बृजेन्द्र कुशवाहा SRB News चिरमोठ, झांसी, उत्तर प्रदेशबहुत ही शानदार20 hrs ago
- टहरौली के विकास को लेकर महापंचायत आज टहरौली (झाँसी) आज टहरौली में विकास को लेकर महापंचायत का आयोजन टहरौली के सांई विवाह वाटिका में की जा रही है जिसमे टहरौली के सम्पूर्ण को लेकर जिसमें नगर पंचायत, टहरौली विकास खण्ड, टहरौली में आधुनिक बस स्टैंड , सड़क,पानी, रेलवे स्टेशन , स्ट्रीट लाइट,आदि विकास के मुद्दों पर आज सम्पूर्ण टहरौली के दुकानदार,वाहन चालक, सब्जी विक्रेताओ गुमटी वाले, पत्रकारों,की बैठक एव अन्य ग्रामीण शामिल होंगे जिसके लिए गांव में डुग्गी पिटवाई गई है ,बैठक के आयोजकों ने बताया कि आज शनिवार को टहरौली में बाजार बंद रहता है जिससे समस्त दुकानदारों को बैठक में आने में कोई दिक्कत नही होगी न उनका कोई नुकशान आदि होगा। आयोजक बाबूसिंह यादव ,राघवेंद्र पटेल, संजय कुशवाहा, अंकित गौतम, हरेन्द्र आर्य,गौरव गुप्ता,सुरेन्द्र प्रजापति, है1
- टहरौली के विकास को लेकर कल होगा महापंचायत का आयोजन टहरौली (झाँसी) आज टहरौली में विकास को लेकर महापंचायत का आयोजन टहरौली के सांई विवाह वाटिका में की जा रही है जिसमे टहरौली के सम्पूर्ण को लेकर जिसमें नगर पंचायत, टहरौली विकास खण्ड, टहरौली में आधुनिक बस स्टैंड , सड़क,पानी, रेलवे स्टेशन , स्ट्रीट लाइट,आदि विकास के मुद्दों पर आज सम्पूर्ण टहरौली के दुकानदार,वाहन चालक, सब्जी विक्रेताओ गुमटी वाले, पत्रकारों,की बैठक एव अन्य ग्रामीण शामिल होंगे जिसके लिए गांव में डुग्गी पिटवाई गई है ,बैठक के आयोजकों ने बताया कि आज शनिवार को टहरौली में बाजार बंद रहता है जिससे समस्त दुकानदारों को बैठक में आने में कोई दिक्कत नही होगी न उनका कोई नुकशान आदि होगा। आयोजक बाबूसिंह यादव ,राघवेंद्र पटेल, गौरव गुप्ता,सुरेन्द्र प्रजापति, है टहरौली से संवाददाता हरेन्द्र आर्य1
- इन व्यक्ति ने जो बात कही अगर सही है तो लाइक कमेंट शेयर जरूर कर देना मेरे भाई सच्चाई बोलते 🙏 पैसा है तो बीवी बच्चे हैं यार हैं रिश्तेदार हैं वरना तुम्हारा कोई नहीं1
- 31 वर्षों की सेवाओं के बाद गल्ला मंडी के कर्मचारी रामभरोसे सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई समथर। समथर की गल्ला मंडी में कार्यरत कर्मचारी रामभरोसे शुक्रवार को अपनी 31 वर्ष की लंबी एवं समर्पित सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। वर्ष 1995 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में नियुक्त हुए रामभरोसे ने पूरे सेवाकाल के दौरान ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष देव सिंह कंसाना, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल, पूर्व पार्षद पवन बुलकिया, पार्षद अरविंद, पार्षद प्रतिनिधि वीरेंद्र वंशकार, मनोज गुप्ता, प्रकाश झा (पार्षद), उमेश झा,चंद्रशेखर पाल ,मंडी इंस्पेक्टर मनीष, राकेश बाबू, मंडी अध्यक्ष परमाल सिंह तथा व्यापारियों ने रामभरोसे का माल्यार्पण कर शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट किए और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए भावपूर्ण विदाई दी। वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदार कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।2
- निवाडी जिले के चौमो मैं ट्रैक्टरों का स्टंट बाजी का वीडियो हुआ वायरल, वायरल वीडियो में दो ट्रैक्टर चालक रस्सी बांधकर स्टंट बाजी करते दिखाई दे रहे हैं,1
- गौ माता हमारे लिए पशु नहीं मां है बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बोला हल्ला बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल गौ माता हमारे लिए पशु नहीं "मां" है - बजरंग दल गौ माता को आवारा पशु कहने वाले ऐसे अधिकारियों से बजरंग दल को निपटना आता है, नरेंद्र पटेल छिंदवाड़ा में जिला पशु चिकित्सा कार्यालय पहुंचकर जमकर किया प्रदर्शन उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉक्टर एचजीएस पक्षवार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी बजरंग दल की मांग है कि लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, लगातार छिंदवाड़ा जिले में हो रही गोवंश की मौतों को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश जिला पशु चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ फूटा आक्रोश, पुतला दहन कर की नारेबाजी,कलेक्ट्रेट पहुंच कर सोपा ज्ञापन बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया बड़ा प्रदर्शन,1
- झांसी गरौठा दुष्कर्म के आरोपी युवक की मथुरा में हुई संदिग्ध मौत गरौठा झांसी कोतवाली अन्तर्गत ग्राम मथानियां निवासी दुष्कर्म के आरोपी युवक की मथुरा में हुई संदिग्ध मौत से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम मथनियां थाना गरौठा निवासी छोटू रायकवार पुत्र गोविन्दास उम्र 22 वर्ष पर पिछले दिनों थाना गरौठा में अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपी की तलाश में थी। अचानक आज शुक्रवार सुबह मृतक की बहनें छोटू रायकवार का शव एम्बुलेंस से लेकर जब गांव पहुंची तो गांव में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी गरौठा भी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मऊरानीपुर भेज दिया गया। मृतक का शव लेकर साथ आई बहनों ने बताया कि वह रेवाड़ी हरियाणा में मजदूरी कर भरण पोषण करती हैं। उन्होंने बताया कि जनपद मथुरा के वृन्दावन चौराहे पर मौजूद लोगों द्वारा छोटू द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने की सूचना उन्हें मिली जब वह मौके पर पहुंची तो छोटू की मौत हो चुकी थी। और वह एम्बुलेंस से शव लेकर गांव आ गई। फिलहाल मामला संदिग्ध है थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।2
- टहरौली सब्जी मंडी के पास पलटी लोडिंग गाड़ी,मचा हड़कंप तहसील टहरौली के नजदीक सीसी निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें आज शुक्रवार को समय 4 बजे एक तेज रफ्तार लोडिंग गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें गाड़ी में सवार चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई लोडिंग गाड़ी पलट जाने पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई लोगों के सहयोग के बाद गाड़ी को मौके से हटाया गया है जिसके बाद आवागमन शुरू हो पाया है1