Shuru
Apke Nagar Ki App…
टहरौली सब्जी मंडी के पास पलटी लोडिंग गाड़ी,मचा हड़कंप तहसील टहरौली के नजदीक सीसी निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें आज शुक्रवार को समय 4 बजे एक तेज रफ्तार लोडिंग गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें गाड़ी में सवार चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई लोडिंग गाड़ी पलट जाने पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई लोगों के सहयोग के बाद गाड़ी को मौके से हटाया गया है जिसके बाद आवागमन शुरू हो पाया है
Sanjay kushwaha
टहरौली सब्जी मंडी के पास पलटी लोडिंग गाड़ी,मचा हड़कंप तहसील टहरौली के नजदीक सीसी निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें आज शुक्रवार को समय 4 बजे एक तेज रफ्तार लोडिंग गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें गाड़ी में सवार चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई लोडिंग गाड़ी पलट जाने पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई लोगों के सहयोग के बाद गाड़ी को मौके से हटाया गया है जिसके बाद आवागमन शुरू हो पाया है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- टहरौली के विकास को लेकर कल होगा महापंचायत का आयोजन टहरौली (झाँसी) आज टहरौली में विकास को लेकर महापंचायत का आयोजन टहरौली के सांई विवाह वाटिका में की जा रही है जिसमे टहरौली के सम्पूर्ण को लेकर जिसमें नगर पंचायत, टहरौली विकास खण्ड, टहरौली में आधुनिक बस स्टैंड , सड़क,पानी, रेलवे स्टेशन , स्ट्रीट लाइट,आदि विकास के मुद्दों पर आज सम्पूर्ण टहरौली के दुकानदार,वाहन चालक, सब्जी विक्रेताओ गुमटी वाले, पत्रकारों,की बैठक एव अन्य ग्रामीण शामिल होंगे जिसके लिए गांव में डुग्गी पिटवाई गई है ,बैठक के आयोजकों ने बताया कि आज शनिवार को टहरौली में बाजार बंद रहता है जिससे समस्त दुकानदारों को बैठक में आने में कोई दिक्कत नही होगी न उनका कोई नुकशान आदि होगा। आयोजक बाबूसिंह यादव ,राघवेंद्र पटेल, गौरव गुप्ता,सुरेन्द्र प्रजापति, है टहरौली से संवाददाता हरेन्द्र आर्य1
- 31 वर्षों की सेवाओं के बाद गल्ला मंडी के कर्मचारी रामभरोसे सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई समथर। समथर की गल्ला मंडी में कार्यरत कर्मचारी रामभरोसे शुक्रवार को अपनी 31 वर्ष की लंबी एवं समर्पित सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। वर्ष 1995 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में नियुक्त हुए रामभरोसे ने पूरे सेवाकाल के दौरान ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष देव सिंह कंसाना, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल, पूर्व पार्षद पवन बुलकिया, पार्षद अरविंद, पार्षद प्रतिनिधि वीरेंद्र वंशकार, मनोज गुप्ता, प्रकाश झा (पार्षद), उमेश झा,चंद्रशेखर पाल ,मंडी इंस्पेक्टर मनीष, राकेश बाबू, मंडी अध्यक्ष परमाल सिंह तथा व्यापारियों ने रामभरोसे का माल्यार्पण कर शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट किए और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए भावपूर्ण विदाई दी। वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदार कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।2
- निवाडी जिले के चौमो मैं ट्रैक्टरों का स्टंट बाजी का वीडियो हुआ वायरल, वायरल वीडियो में दो ट्रैक्टर चालक रस्सी बांधकर स्टंट बाजी करते दिखाई दे रहे हैं,1
- 33 केवी लाइन बिजली के खंभे दे रहे हादसों को निमंत्रण जिम्मेदार मौन भांडेर तहसील के पंडोखर थाना क्षेत्र में मेन हाईवे पर खड़े बिजली के खंभे हादसे को दावत दे रहे हैं। पंडोखर मोड़ से सालोन बी गांव की ओर जाने वाली सड़क के किनारे कई खंभे बुरी तरह झुके हुए हैं और कभी भी गिर सकते हैं। 33 केवी लाइन से बड़ा खतरा स्थानीय लोगों ने बताया कि इन खंभों से 33 केवी की हाईटेंशन लाइन निकली है। खंभों का झुकाव इतना ज्यादा है कि तेज हवा या वाहन के टकराने पर तार समेत गिरने का खतरा बना हुआ है। सड़क से रोजाना सैकड़ों राहगीर और वाहन चालक इन्हीं खंभों के नीचे से गुजरते हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अधिकारी भी अनदेखी कर रहे हैरानी की बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारी और बिजली विभाग के कर्मचारी भी इसी रास्ते से रोज आते-जाते हैं, लेकिन अब तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण कभी भी जान-माल का नुकसान हो सकता है। जेई ने दिया आश्वासन इस संबंध में पंडोखर के जेई राहुल कुमार गौड ने बताया कि झुके हुए खंभों और मेन लाइन को बदलने का एस्टीमेट तैयार हो चुका है। एक-दो दिन में खंभों को बदलने और लाइन सुधार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि एस्टीमेट के भरोसे न रहकर तुरंत अस्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि हादसे से पहले ही खतरे को टाला जा सके।।1
- बुंदेलखंड जैसे गरीब एवं पिछड़े क्षेत्र में E20 एथनॉल मिश्रित पेट्रोल लागू करने से आम जनता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ के बावत बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया की बुंदेलखंड वर्षों से सूखा, बेरोज़गारी, पलायन और आर्थिक अभाव झेल रहा है। यहाँ का आम नागरिक बड़ी कठिनाई से अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। अनेक परिवार आज भी पुराने दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर निर्भर हैं, क्योंकि नया वाहन खरीदना उनके लिए संभव नहीं है। *अखण्ड बुंदेलखंड क्षेत्र (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश) में पांच लाख से ज्यादा चार पहिया वाहन है, जिसमे चार लाख से ज्यादा तीन साल या उससे ज्यादा पुराने है। लगभग चालीस लाख से ज्यादा दो पहिया वाहन है। बुंदेलखंड के लोग अपने वाहनों को बहुत सहेज के रखते है, उनके पास इतना पैसा नहीं होता कि E20 से ख़राब होने वाले वाहन को ठीक करवा पाये साथ ही कम माईलेज भी बर्दास्त नहीं कर पाएगे*। ऐसी परिस्थिति में E20 एथनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर लोगों में गहरी चिंता है। विशेष रूप से पुराने अथवा E20-अनुकूल न होने वाले वाहनों के मालिकों को आशंका है कि इससे उनके वाहनों के रखरखाव और मरम्मत का खर्च बढ़ सकता है। बुंदेलखंड के गरीब परिवारों के लिए यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ अत्यंत कठिन साबित हो सकता है। हम पूछना चाहते हैं कि जब लोगों के पास अपने वाहनों की सामान्य मरम्मत कराने तक के पर्याप्त साधन नहीं हैं, तब यदि नई ईंधन नीति के कारण उन पर अतिरिक्त खर्च का जोखिम बढ़े, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? हमारी मांग है कि— 1. बुंदेलखंड जैसे आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों में E20 नीति के प्रभावों का स्वतंत्र तकनीकी एवं सामाजिक अध्ययन कराया जाए। 2. जिन वाहनों को निर्माता E20 के लिए उपयुक्त नहीं बताते, उनके उपभोक्ताओं के हितों की विशेष सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। 3. व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्पष्ट जानकारी दी जाए कि उनका वाहन E20 के लिए उपयुक्त है या नहीं। 4. यदि किसी नीति मै परिवर्तन से आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है, तो उसके लिए उचित राहत एवं सहायता की व्यवस्था की जाए। 5. किसी भी निर्णय में गरीब और ग्रामीण नागरिकों की आर्थिक स्थिति व क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए को प्राथमिक दी जाए। ज्ञापन भेंट करने वालो में एड.भानू सहाय, एड अशोक सक्सैना महामंत्री, प्रवक्ता रघुराज शर्मा, एड वरूण अग्रवाल कोषाध्यक्ष, एड अनुराग मिश्रा, अभिषेक तिवारी, एड जी डी सैनी, एड अभिषेक खरे, एड जशवंत राव, एड प्रतीक झाँ, एड धर्मेन्द्र कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे भानू सहाय अध्यक्ष बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा3
- बुंदेलखंड जैसे गरीब एवं पिछड़े क्षेत्र में E20 एथनॉल मिश्रित पेट्रोल लागू करने से आम जनता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ के बावत बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया की बुंदेलखंड वर्षों से सूखा, बेरोज़गारी, पलायन और आर्थिक अभाव झेल रहा है। यहाँ का आम नागरिक बड़ी कठिनाई से अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। अनेक परिवार आज भी पुराने दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर निर्भर हैं, क्योंकि नया वाहन खरीदना उनके लिए संभव नहीं है। *अखण्ड बुंदेलखंड क्षेत्र (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश) में पांच लाख से ज्यादा चार पहिया वाहन है, जिसमे चार लाख से ज्यादा तीन साल या उससे ज्यादा पुराने है। लगभग चालीस लाख से ज्यादा दो पहिया वाहन है। बुंदेलखंड के लोग अपने वाहनों को बहुत सहेज के रखते है, उनके पास इतना पैसा नहीं होता कि E20 से ख़राब होने वाले वाहन को ठीक करवा पाये साथ ही कम माईलेज भी बर्दास्त नहीं कर पाएगे*। ऐसी परिस्थिति में E20 एथनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर लोगों में गहरी चिंता है। विशेष रूप से पुराने अथवा E20-अनुकूल न होने वाले वाहनों के मालिकों को आशंका है कि इससे उनके वाहनों के रखरखाव और मरम्मत का खर्च बढ़ सकता है। बुंदेलखंड के गरीब परिवारों के लिए यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ अत्यंत कठिन साबित हो सकता है। हम पूछना चाहते हैं कि जब लोगों के पास अपने वाहनों की सामान्य मरम्मत कराने तक के पर्याप्त साधन नहीं हैं, तब यदि नई ईंधन नीति के कारण उन पर अतिरिक्त खर्च का जोखिम बढ़े, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? हमारी मांग है कि— 1. बुंदेलखंड जैसे आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों में E20 नीति के प्रभावों का स्वतंत्र तकनीकी एवं सामाजिक अध्ययन कराया जाए। 2. जिन वाहनों को निर्माता E20 के लिए उपयुक्त नहीं बताते, उनके उपभोक्ताओं के हितों की विशेष सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। 3. व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्पष्ट जानकारी दी जाए कि उनका वाहन E20 के लिए उपयुक्त है या नहीं। 4. यदि किसी नीति मै परिवर्तन से आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है, तो उसके लिए उचित राहत एवं सहायता की व्यवस्था की जाए। 5. किसी भी निर्णय में गरीब और ग्रामीण नागरिकों की आर्थिक स्थिति व क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए को प्राथमिक दी जाए। ज्ञापन भेंट करने वालो में एड.भानू सहाय, एड अशोक सक्सैना महामंत्री, प्रवक्ता रघुराज शर्मा, एड वरूण अग्रवाल कोषाध्यक्ष, एड अनुराग मिश्रा, अभिषेक तिवारी, एड जी डी सैनी, एड अभिषेक खरे, एड जशवंत राव, एड प्रतीक झाँ, एड धर्मेन्द्र कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे भानू सहाय अध्यक्ष बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा1
- पृथ्वीपुर में बड़ा हादसा टला, शिव मंदिर से टकराई यात्री बस, 15 यात्री घायल1