Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीसराय में निगरानी विभाग की कार्रवाई, रिश्वत की रकम के साथ BPRO गिरफ्तार, टांग कर ले गई विजिलेंस लखीसराय के चानन प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) ब्रजेश कुमार को कथित तौर पर 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुई। अधिकारी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
SATVEER SINGH
लखीसराय में निगरानी विभाग की कार्रवाई, रिश्वत की रकम के साथ BPRO गिरफ्तार, टांग कर ले गई विजिलेंस लखीसराय के चानन प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) ब्रजेश कुमार को कथित तौर पर 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुई। अधिकारी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
More news from बिहार and nearby areas
- अरवल में 20 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, आवागमन होगा आसान संवाददाता:सुमित कुमार गौतम अरवल जिला पदाधिकारी ने दिव्यांगजनों के बीच 20 बैटरी चालित ट्राई साइकिल का किया वितरण आज दिनांक 17 सितम्बर, 2026 को जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा समाहरणालय परिसर, अरवल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पात्र दिव्यांगजनों के बीच 20 बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा लाभुक दिव्यांगजनों को सांकेतिक रूप से चाबी प्रदान की गई तथा हरी झंडी दिखाकर बैटरी चालित ट्राई साइकिल के साथ रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य चलन दिव्यांगजनों की आवागमन संबंधी कठिनाइयों को कम करते हुए उन्हें अधिक आत्मनिर्भर, सशक्त एवं स्वावलंबी बनाना है। कार्यक्रम के अवसर पर दिव्यांगजनों, वृद्धजनों एवं विधवाओं के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु विशेष स्टॉल भी लगाया गया। स्टॉल के माध्यम से उपस्थित लाभुकों एवं आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। बैटरी चालित ट्राई साइकिल के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत वैसे 18 वर्ष पूर्ण कर चुके चलंत दिव्यांगजन, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है तथा जिन्हें आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड रहा है, निर्धारित पात्रता एवं शर्तों के अनुरूप बैटरी चालित ट्राई साइकिल के लिए आवेदन कर सकते हैं।पात्र दिव्यांगजन समाज कल्याण विभाग के संबंधित पोर्टल/वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन समर्पित कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है, जिससे पात्र आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के क्रम में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदकों को मुख्य रूप से दिव्यांगता प्रमाण-पत्र / यूडीआईडी (UDID), आवासीय प्रमाण-पत्र, निर्धारित आय सीमा अधिकतम ₹200000 के अनुरूप आय प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड सहित अन्य निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। दिव्यांगजनों को आवश्यकता के अनुरूप अन्य सहायक उपकरण भी उपलब्ध -दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से बैटरी चालित ट्राई साइकिल के अतिरिक्त भी पात्र दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता एवं आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अंतर्गत श्रवण यंत्र, चश्मा, बैसाखी, ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पात्र दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन सहित निर्धारित सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है। पात्रता एवं आवश्यकता के अनुरूप ये सुविधाएं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, अरवल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं।इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ आवेदन एवं योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी और सहयोग के लिए संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय, अरवल से भी संपर्क कर सकते हैं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों, वृद्धजनों, विधवाओं एवं अन्य जरूरतमंद वर्गों के लिए संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिकाधिक पात्र लाभुक इन योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकें। उन्होंने पात्र दिव्यांगजनों को आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, अपर समाहर्ता बालेश्वर प्रसाद, बीस सूत्री उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, सहायक निदेशक माला कुमारी सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं लाभुक उपस्थित रहे। जिला प्रशासन, अरवल दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।1
- Bipasha mitr ke pass pardhanmanti yojna ke that ki gaya Karjat Karam haa1
- हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा बाजार में चोरी के बर्तन के साथ दुकानदार गिरफ्तार हसपुरा बाजार में चोरी के बर्तन के साथ दुकानदार गिरफ्तार किया गया है।थाना क्षेत्र के मकबुलपुर गांव में पिछले सप्ताह चोरी हो गया था।1
- bin Mausam barsat ke today breaking news video original aap log kahan se hain please comment kijiega1
- बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम किया बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम किया कोंच (गया)। कोंच थाना क्षेत्र के कईयाटांड़ गांव निवासी गोविंद दास, पिता बुटाई दास की गुरुवार को बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। बताया जाता है कि गोविंद दास ट्रैक्टर लेकर खेत में खाद डालने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वे बिजली करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया और मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर अपनी नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी ऋतु शोनी और थानाध्यक्ष आलोक रंजन मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- अधिवक्ता योगेंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए क्या कुछ कहा सुनिए-1
- कितना अच्छा होता कि “HAPPY BIRTHDAY MODI JI” वाले इस राहत पैकेज में ही एक दिया, बाती और माचिस भी दे दी जाती सबको और फिर कहा जाता—यह सेवा का दिया है, आप इसे आशीर्वाद का 🪔 दिया समझकर जला ही लीजिएगा! अभाव के आँगन में किसी नेता के नाम पर आशीर्वाद का दिया 🪔 कैसे जल सकता है? बाढ़ के गंदे पानी में डूबे घरों की छतों पर रहने को मजबूर लोगों से “सेवा संकल्प अभियान” की बात करना, उनके हालात का उपहास करना नहीं होगा तो क्या होगा? जिस बिहार के 14 जिलों में 47 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं, वहाँ प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर “आशीर्वाद का दिया” जलाने का कार्यक्रम निष्ठुर आचरण जैसा ही लगेगा। शायद यही वजह है कि बिहार कोटे के 8 केंद्रीय मंत्रियों और बिहार NDA के तमाम नेताओं की इंटरनेट पर फजीहत भी हो रही है। सवाल बड़ा सीधा है—जिस बिहार में पिछले दो हफ्तों से बाढ़ की भयंकर त्रासदी लिपटी हुई है, जहाँ राहत देने के नाम पर सरकारी व्यवस्था बेहद सुस्त और पस्त नजर आ रही है, जहाँ हजारों लोग एक वक्त के खाने पर दिन काटने को मजबूर हैं, वहाँ क्या पूरी BJP की मशीनरी बड़े स्तर पर राहत पैकेज बाँटकर अपने प्रधानमंत्री का जन्मदिन नहीं मना सकती थी? कितना अच्छा होता कि “HAPPY BIRTHDAY MODI JI” वाले इस राहत पैकेज में ही एक दिया, बाती और माचिस भी दे दी जाती सबको और फिर कहा जाता—यह सेवा का दिया है, आप इसे आशीर्वाद का 🪔 दिया समझकर जला ही लीजिएगा!1
- पंचायतों को सशक्त बनाने की पहल: अरवल में LSDG प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सभी ब्लॉक के डाटा ऑपरेटर हुए उपस्थित अरवल जिले में पंचायती राज विभाग और बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्था (BSPRI), पटना के निदेशानुसार सतत् विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण (LSDG) के तहत एक दिवसीय गैर - आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 15/09/2026 से 23/09/2026 तक जिला पंचायत संसाधन केंद्र , मनरेगा भवन परिसर अरवल में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अरवल जिले के पाँचों प्रखंड के पंचायत डाटा एंट्री ऑपरेटर,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ,प्रखंड कार्यपालक सहायक,पंचायत सचिव, लेखपाल सह आई टी सहायक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।15 सितंबर 2026 को LSDG Theme–2: स्वस्थ गाँव,16 सितंबर 2026 LSDG Theme–4: जल पर्याप्त गाँव,18 सितंबर 2026 LSDG Theme–4 जल पर्याप्त गाँव एवं Theme–5 स्वच्छ और हरित गाँव,19 सितंबर 2026 LSDG Theme–6: आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचायुक्त गाँव,21 सितंबर 2026 LSDG Theme–6 आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचायुक्त गाँव एवं Theme–8 सुशासन युक्त गाँव,22 सितंबर 2026 LSDG Theme–3: बाल हितैषी गाँव,23 सितंबर 2026 LSDG Theme–3 बाल हितैषी गाँव एवं Theme–9 महिला हितैषी गाँव है।सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO), अरवल को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने प्रखंडों से संबंधित पंचायत सचिवों, डाटा एंट्री ऑपरेटरों, कार्यपालक सहायकों व लेखापालों को निर्धारित तिथियों के अनुसार ससमय प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी राकेश कुमार,प्रशिक्षणकर्ता डॉ०अमरेश प्रसाद, निशांत प्रकाश, विजय कुमार दे रहे हैं ।जिला पंचायत राज पदाधिकारी अरवल श्री विनोद कुमार के निरीक्षण में सफल संचालन किया जा रहा है।1