logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सुखलिया जोन में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री नमेश कुमार भोंडेकर को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कनिष्ठ यंत्री ने एक होटल में सोलर पैनल लगाने संबंधी फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता शिवप्रकाश बसवाल, जो कि एक बिल्डर और होटल व्यवसायी हैं, उन्होंने 17 जुलाई को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि अंबे नगर स्थित उनकी होटल की इमारत पर सोलर पैनल लगाने की फाइल लंबित है। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने निरीक्षक सचिन पटेरिया और सहयोगियों की टीम बनाई। टीम ने शनिवार को नमेश कुमार भोंडेकर को उसके ऑफिस में शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रैप की कार्रवाई के दौरान आरोपी कनिष्ठ यंत्री भोंडेकर ने पीड़ित से कहा कि वह अकेला पूरा पैसा नहीं रखता है। फाइल जोन कार्यालय से डिवीजन कार्यालय तक जाती है, जहां कार्यपालन यंत्री से अंतिम स्वीकृति मिलती है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में 1 जुलाई को उत्तरी डिवीजन के मालवा मिल, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स, विजय नगर और सुखलिया जोन कार्यालयों में सोलर पैनल के नाम पर मीटर लगाने के खेल का खुलासा हुआ था, जहां सामान्य कनेक्शन वालों को दो महीने का इंतजार करना पड़ता है, वहीं सोलर पैनल के मामलों में मीटर जल्दी लगा दिए जाते हैं। इस जांच के सिलसिले में 1 जुलाई को कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता ने इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स जोन पहुंचकर जांच भी की थी।

1 day ago
user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
राठौड़ न्यूज एजेंसी
Jawad, Neemuch•
1 day ago

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सुखलिया जोन में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री नमेश कुमार भोंडेकर को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कनिष्ठ यंत्री ने एक होटल में सोलर पैनल लगाने संबंधी फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता शिवप्रकाश बसवाल, जो कि एक बिल्डर और होटल व्यवसायी हैं, उन्होंने 17 जुलाई को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि अंबे नगर स्थित उनकी होटल की इमारत पर सोलर पैनल लगाने की फाइल लंबित है। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने निरीक्षक सचिन पटेरिया और सहयोगियों की टीम बनाई। टीम ने शनिवार को नमेश कुमार भोंडेकर को उसके ऑफिस में शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रैप की कार्रवाई के दौरान आरोपी कनिष्ठ यंत्री भोंडेकर ने पीड़ित से कहा कि वह अकेला पूरा पैसा नहीं रखता है। फाइल जोन कार्यालय से डिवीजन कार्यालय तक जाती है, जहां कार्यपालन यंत्री से अंतिम स्वीकृति मिलती है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में 1 जुलाई को उत्तरी डिवीजन के मालवा मिल, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स, विजय नगर और सुखलिया जोन कार्यालयों में सोलर पैनल के नाम पर मीटर लगाने के खेल का खुलासा हुआ था, जहां सामान्य कनेक्शन वालों को दो महीने का इंतजार करना पड़ता है, वहीं सोलर पैनल के मामलों में मीटर जल्दी लगा दिए जाते हैं। इस जांच के सिलसिले में 1 जुलाई को कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता ने इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स जोन पहुंचकर जांच भी की थी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मनासा में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूल बसों के चालकों और परिचालकों के चरित्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    मनासा में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूल बसों के चालकों और परिचालकों के चरित्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_MANISH PRAJAPATI
    MANISH PRAJAPATI
    Me Press Reporter मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ से तीन प्रमुख खबरें सामने आ रही हैं। इनमें क्रिकेट संघ के चुनाव, ऑटो चालकों की मांगें और साँवलिया धाम महोत्सव के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियां मुख्य रूप से शामिल हैं।
    1
    चित्तौड़गढ़ से तीन प्रमुख खबरें सामने आ रही हैं। इनमें क्रिकेट संघ के चुनाव, ऑटो चालकों की मांगें और साँवलिया धाम महोत्सव के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियां मुख्य रूप से शामिल हैं।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में डीएसटी और मंगलवाड़ थाना पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक पिकअप से परिवहन किए जा रहे करीब 3000 लीटर संदिग्ध केमिकल लिक्विड डिटर्जेंट को पिकअप सहित जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार, एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा के मार्गदर्शन और डीएसपी बड़ीसादड़ी हरिश्चंद्र सिंह के सुपरविजन में मंगलवाड़ थानाधिकारी भवानी शंकर और डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सूरज कुमार ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे नंबर 48 पर उदयपुर से चित्तौड़गढ़ मार्ग पर रातीमंगरी सरहद नंगावली में सतनाम पंजाबी ढाबा के सामने संदिग्ध पिकअप को रुकवाया। पुलिस द्वारा चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजय जैन (उम्र 45 वर्ष, निवासी महावीर भवन के पीछे, मंगलवाड़ चौराहा) बताया। पिकअप में लदे सामान के बारे में कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें प्लास्टिक के 2 पीले और 10 नीले रंग के कुल 12 ड्रम मिले। इन ड्रमों में साबुन बनाने का केमिकल लिक्विड डिटर्जेंट भरा हुआ था और प्रत्येक ड्रम में करीब 250 किलो लिक्विड था। परिवहन के संबंध में संजय जैन द्वारा कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिसके कारण इस केमिकल लिक्विड के संदिग्ध और चोरी का होने की आशंका में कुल 3000 किलो केमिकल लिक्विड और पिकअप को जब्त कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संजय जैन के खिलाफ पहले से ही कुल 07 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो वर्तमान में विचाराधीन हैं। पुलिस ने पूरे मामले में नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई करते हुए आगे का अनुसंधान शुरू कर दिया है।
    1
    चित्तौड़गढ़ में डीएसटी और मंगलवाड़ थाना पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक पिकअप से परिवहन किए जा रहे करीब 3000 लीटर संदिग्ध केमिकल लिक्विड डिटर्जेंट को पिकअप सहित जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार, एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा के मार्गदर्शन और डीएसपी बड़ीसादड़ी हरिश्चंद्र सिंह के सुपरविजन में मंगलवाड़ थानाधिकारी भवानी शंकर और डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सूरज कुमार ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे नंबर 48 पर उदयपुर से चित्तौड़गढ़ मार्ग पर रातीमंगरी सरहद नंगावली में सतनाम पंजाबी ढाबा के सामने संदिग्ध पिकअप को रुकवाया।

पुलिस द्वारा चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजय जैन (उम्र 45 वर्ष, निवासी महावीर भवन के पीछे, मंगलवाड़ चौराहा) बताया। पिकअप में लदे सामान के बारे में कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें प्लास्टिक के 2 पीले और 10 नीले रंग के कुल 12 ड्रम मिले। इन ड्रमों में साबुन बनाने का केमिकल लिक्विड डिटर्जेंट भरा हुआ था और प्रत्येक ड्रम में करीब 250 किलो लिक्विड था। परिवहन के संबंध में संजय जैन द्वारा कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिसके कारण इस केमिकल लिक्विड के संदिग्ध और चोरी का होने की आशंका में कुल 3000 किलो केमिकल लिक्विड और पिकअप को जब्त कर लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संजय जैन के खिलाफ पहले से ही कुल 07 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो वर्तमान में विचाराधीन हैं। पुलिस ने पूरे मामले में नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई करते हुए आगे का अनुसंधान शुरू कर दिया है।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ के बेगू में हल्की-हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। इस साल अब तक यहां पर इतनी बारिश नहीं हुई थी, जिसके बाद अब जाकर यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
    1
    चित्तौड़गढ़ के बेगू में हल्की-हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। इस साल अब तक यहां पर इतनी बारिश नहीं हुई थी, जिसके बाद अब जाकर यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
    user_Amrit Rajpurohit
    Amrit Rajpurohit
    Iron & Steel Store Begun, Chittorgarh•
    7 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ के घोसुंडा की निवासी सोहनी बाई वैष्णव पिछले 12 दिनों से अन्न और जल का पूरी तरह त्याग कर गीता श्रवण में लीन हैं। उन्होंने अपना भोजन और पानी छोड़ रखा है और वह निरंतर केवल गीता सुनने में ही मग्न हैं।
    1
    चित्तौड़गढ़ के घोसुंडा की निवासी सोहनी बाई वैष्णव पिछले 12 दिनों से अन्न और जल का पूरी तरह त्याग कर गीता श्रवण में लीन हैं। उन्होंने अपना भोजन और पानी छोड़ रखा है और वह निरंतर केवल गीता सुनने में ही मग्न हैं।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड क्षेत्र के पीपलवास ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने ताला जड़ दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई स्थानांतरण सूची के बाद शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर यह कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस स्थानांतरण सूची के आने के बाद से भदेसर क्षेत्र के कई विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त हो गए हैं, जिससे बच्चों का शैक्षणिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पीपलवास के अलावा भदेसर उपखंड मुख्यालय के मॉडल स्कूल और घनेत विद्यालय सहित कई अन्य जगहों पर भी शिक्षकों के पद खाली पड़े हुए हैं। पीपलवास के इस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक 350 से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इस वर्ष यहाँ कार्यरत तीन लेक्चरर और तीन सेकंड ग्रेड अध्यापकों का स्थानांतरण हो गया है, जबकि एक सेकंड ग्रेड अध्यापक का पद पहले से ही खाली चल रहा था। स्कूल में हिंदी, गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापकों के पद रिक्त होने से कुल सात शिक्षकों की कमी हो गई है, जिससे छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित है। उग्र प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और छात्रों ने स्कूल के शिक्षकों को भी भीतर प्रवेश करने नहीं दिया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए इन खाली पदों पर तुरंत शिक्षकों की नियुक्ति की जाए और जब तक ऐसा नहीं होता, उनका यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इसे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया है और ग्रामीणों के सुर में सुर मिलाते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, संस्था प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों से इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
    2
    चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड क्षेत्र के पीपलवास ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने ताला जड़ दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई स्थानांतरण सूची के बाद शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर यह कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस स्थानांतरण सूची के आने के बाद से भदेसर क्षेत्र के कई विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त हो गए हैं, जिससे बच्चों का शैक्षणिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पीपलवास के अलावा भदेसर उपखंड मुख्यालय के मॉडल स्कूल और घनेत विद्यालय सहित कई अन्य जगहों पर भी शिक्षकों के पद खाली पड़े हुए हैं।

पीपलवास के इस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक 350 से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इस वर्ष यहाँ कार्यरत तीन लेक्चरर और तीन सेकंड ग्रेड अध्यापकों का स्थानांतरण हो गया है, जबकि एक सेकंड ग्रेड अध्यापक का पद पहले से ही खाली चल रहा था। स्कूल में हिंदी, गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापकों के पद रिक्त होने से कुल सात शिक्षकों की कमी हो गई है, जिससे छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित है।

उग्र प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और छात्रों ने स्कूल के शिक्षकों को भी भीतर प्रवेश करने नहीं दिया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए इन खाली पदों पर तुरंत शिक्षकों की नियुक्ति की जाए और जब तक ऐसा नहीं होता, उनका यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इसे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया है और ग्रामीणों के सुर में सुर मिलाते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, संस्था प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों से इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
    user_PRAVEEN DAVE
    PRAVEEN DAVE
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के जावद में स्थित गोरखनाथ आश्रम पर एक जानलेवा हमला हुआ है, जहां एक संत को निशाना बनाया गया। जावद में संत के ऊपर हुए इस जानलेवा हमले को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा गया है।
    1
    मध्य प्रदेश के जावद में स्थित गोरखनाथ आश्रम पर एक जानलेवा हमला हुआ है, जहां एक संत को निशाना बनाया गया। जावद में संत के ऊपर हुए इस जानलेवा हमले को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा गया है।
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.