logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक बार फिर से माननीय मुख्यमंत्री जी के कहे हुए बात का पालन नहीं हुआ चिलबिला पावर हाउस में 3 दिन से दौड़ रहे *ब्रेकिंग न्यूज़*: एक बार फिर से माननीय मुख्यमंत्री जी के कहे हुए बात का पालन नहीं हुआ चिलबिला पावर हाउस में 3 दिन से दौड़ रहे ग्रामीण धान की खेती का हो रहा नुकसान, माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी कहा है कि अगर ट्रांसफार्मर जलता है तो 24 घंटे के अंदर चेंज करके दिया जाए लेकिन चिलबिला पावर हाउस में आला अधिकारियों के ऊपर इसका कोई असर नहीं है वह अपनी मर्जी से ही काम करते हैं, देवसीपुर गांव का ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से जला हुआ है गांव के ग्रामीण बेचारे बिना खाए पिए पावर हाउस का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उच्च अधिकारी उनके इस पीड़ा को समझने के लिए राजी नहीं है आज भी सुबह से ग्रामीण बैठे हुए हैं लेकिन एसडीओ साहब उनकी इस परेशानी को सुन नहीं रहे हैं जेई साहब आज इन ग्रामीणों को बुलाए थे लेकिन अब SDO साहब फिर से तारीख दे दिए, अब इन विचारों का चाहे धान सुख जाए चाहे किसी किसान की मृत्यु हो जाए उनको इससे कोई मतलब नहीं इसलिए हम माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन करते हैं की इन किसानों की समस्या का निवारण जितनी जल्दी हो जाए करें। अति कृपा होगी।

4 hrs ago
user_Omprakash प्रजापति
Omprakash प्रजापति
Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
d18a2ba6-7f8f-4511-a0b6-f8150de95ee5

एक बार फिर से माननीय मुख्यमंत्री जी के कहे हुए बात का पालन नहीं हुआ चिलबिला पावर हाउस में 3 दिन से दौड़ रहे *ब्रेकिंग न्यूज़*: एक बार फिर से माननीय मुख्यमंत्री जी के कहे हुए बात का पालन नहीं हुआ चिलबिला पावर हाउस में 3 दिन से दौड़ रहे ग्रामीण धान की खेती का हो रहा नुकसान, माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी कहा है कि अगर ट्रांसफार्मर जलता है तो 24 घंटे के अंदर चेंज करके दिया जाए लेकिन चिलबिला पावर हाउस में आला अधिकारियों के ऊपर इसका कोई असर नहीं है वह अपनी मर्जी से ही काम करते हैं, देवसीपुर गांव का ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से जला हुआ है गांव के ग्रामीण बेचारे बिना खाए पिए पावर हाउस का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उच्च अधिकारी उनके इस पीड़ा को समझने के लिए राजी नहीं है आज भी सुबह से ग्रामीण बैठे हुए हैं लेकिन एसडीओ साहब उनकी इस परेशानी को सुन नहीं रहे हैं जेई साहब आज इन ग्रामीणों को बुलाए थे लेकिन अब SDO साहब फिर से तारीख दे दिए, अब इन विचारों का चाहे धान सुख जाए चाहे किसी किसान की मृत्यु हो जाए उनको इससे कोई मतलब नहीं इसलिए हम माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन करते हैं की इन किसानों की समस्या का निवारण जितनी जल्दी हो जाए करें। अति कृपा होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।
    1
    लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुश्तैनी नाली पर कब्जे का आरोप, 70 घरों में जलभराव, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार अमेठी। तहसील क्षेत्र के ग्राम ककवा में पुश्तैनी नाली पर कथित कब्जे और अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। नाली बंद होने से करीब 70 घरों की जलनिकासी प्रभावित हो गई है। बरसात के बीच घरों और गलियों में पानी भरने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम अमेठी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की वर्षों पुरानी नाली से करीब 70 घरों का बरसात का और घरेलू पानी निकलता है। आरोप है कि गांव निवासी दयाराम पुत्र केदारनाथ, नीरज और रणजीत ने नाली को बंद कर उस पर दीवार खड़ी कर लिंटर डालने का प्रयास शुरू कर दिया है। इससे जलनिकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। कई घरों में पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इनसेट-1 70 घरों में जलभराव, संक्रमण फैलने की आशंका ग्रामीणों ने बताया कि नाली बंद होने के कारण बरसात का पानी घरों और गलियों में जमा हो रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबे समय तक जलभराव रहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। इनसेट-2 पुलिस से शिकायत के बाद एसडीएम से लगाई गुहार ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत पहले पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। विरोध करने पर आरोपी पक्ष विवाद और मारपीट पर आमादा हो जाता है। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम अमेठी को शिकायती पत्र देकर राजस्व टीम से मौके की जांच कराने, अवैध निर्माण रुकवाने और पुश्तैनी नाली को खुलवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता में रामखेलावन, तेजबहादुर, जंगबहादुर, राजकुमार, गिरधारी, चंद्रकली, शिवानी, अनीता, सुधा, मनोज, विटम, पूनम, चमेला, नीलम, चटकीला सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। वही एसडीम पंकज मिश्रा ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है ,तत्काल क्षेत्र के लेखपाल और पुलिस टीम को भेज कर काम रुकवाने और वैधानिक कार्यवाही की बात कही ।
    4
    पुश्तैनी नाली पर कब्जे का आरोप, 70 घरों में जलभराव, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

अमेठी। तहसील क्षेत्र के ग्राम ककवा में पुश्तैनी नाली पर कथित कब्जे और अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। नाली बंद होने से करीब 70 घरों की जलनिकासी प्रभावित हो गई है। बरसात के बीच घरों और गलियों में पानी भरने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम अमेठी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की वर्षों पुरानी नाली से करीब 70 घरों का बरसात का और घरेलू पानी निकलता है। आरोप है कि गांव निवासी दयाराम पुत्र केदारनाथ, नीरज और रणजीत ने नाली को बंद कर उस पर दीवार खड़ी कर लिंटर डालने का प्रयास शुरू कर दिया है। इससे जलनिकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। कई घरों में पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
इनसेट-1 70 घरों में जलभराव, संक्रमण फैलने की आशंका
ग्रामीणों ने बताया कि नाली बंद होने के कारण बरसात का पानी घरों और गलियों में जमा हो रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबे समय तक जलभराव रहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
इनसेट-2 पुलिस से शिकायत के बाद एसडीएम से लगाई गुहार
ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत पहले पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। विरोध करने पर आरोपी पक्ष विवाद और मारपीट पर आमादा हो जाता है। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम अमेठी को शिकायती पत्र देकर राजस्व टीम से मौके की जांच कराने, अवैध निर्माण रुकवाने और पुश्तैनी नाली को खुलवाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता  में रामखेलावन, तेजबहादुर, जंगबहादुर, राजकुमार, गिरधारी, चंद्रकली, शिवानी, अनीता, सुधा, मनोज, विटम, पूनम, चमेला, नीलम, चटकीला सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।
वही एसडीम पंकज मिश्रा ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है ,तत्काल क्षेत्र के लेखपाल और पुलिस टीम को भेज कर काम रुकवाने और वैधानिक कार्यवाही की बात कही ।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मानसून में सतर्क रहें: अमेठी प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सर्पदंश, आकाशीय बिजली और डूबने से बचाव के बताए उपाय मानसून में सतर्क रहें: अमेठी प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सर्पदंश, आकाशीय बिजली और डूबने से बचाव के बताए उपाय अमेठी। मानसून के दौरान बढ़ रहे हादसों को देखते हुए अमेठी जिला प्रशासन ने लोगों के लिए व्यापक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने सर्पदंश, आकाशीय बिजली गिरने और नदी-नहरों में डूबने जैसी घटनाओं से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं की मदद लेने का आग्रह किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि बरसात के दौरान सांप बिलों से बाहर निकल आते हैं, जलाशयों का जलस्तर बढ़ जाता है और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में भी इजाफा होता है। ऐसे में लोगों को खेतों में काम करते समय जूते पहनने, पूरे कपड़े पहनने और रात में टॉर्च का उपयोग करने की सलाह दी गई है। घर के आसपास झाड़ियां और कचरा साफ रखने तथा दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने की भी अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा 'दामिनी' और 'सचेत' मोबाइल ऐप के माध्यम से आकाशीय बिजली की पूर्व चेतावनी प्राप्त करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने, नदियों, नहरों और गहरे जलाशयों के पास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में 108, 102, 112 और कंट्रोल रूम 1077 पर तत्काल संपर्क करने की सलाह प्रशासन ने दी है।
    1
    मानसून में सतर्क रहें: अमेठी प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सर्पदंश, आकाशीय बिजली और डूबने से बचाव के बताए उपाय

मानसून में सतर्क रहें: अमेठी प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सर्पदंश, आकाशीय बिजली और डूबने से बचाव के बताए उपाय
अमेठी। मानसून के दौरान बढ़ रहे हादसों को देखते हुए अमेठी जिला प्रशासन ने लोगों के लिए व्यापक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने सर्पदंश, आकाशीय बिजली गिरने और नदी-नहरों में डूबने जैसी घटनाओं से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं की मदद लेने का आग्रह किया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि बरसात के दौरान सांप बिलों से बाहर निकल आते हैं, जलाशयों का जलस्तर बढ़ जाता है और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में भी इजाफा होता है। ऐसे में लोगों को खेतों में काम करते समय जूते पहनने, पूरे कपड़े पहनने और रात में टॉर्च का उपयोग करने की सलाह दी गई है। घर के आसपास झाड़ियां और कचरा साफ रखने तथा दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने की भी अपील की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा 'दामिनी' और 'सचेत' मोबाइल ऐप के माध्यम से आकाशीय बिजली की पूर्व चेतावनी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने, नदियों, नहरों और गहरे जलाशयों के पास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में 108, 102, 112 और कंट्रोल रूम 1077 पर तत्काल संपर्क करने की सलाह प्रशासन ने दी है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • SP दीपक भूकर ने बाबा बेलखर नाथ धाम में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए जरूरी निर्देश
    1
    SP दीपक भूकर ने बाबा बेलखर नाथ धाम में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए जरूरी निर्देश
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • पुस्तैनी नाली बंद होने से 70 घरों में भरा पानी एसडीएम से शिकायत अमेठी ककवा गांव में पुस्तैनी नाली को बंद कर उस पर अवैध निर्माण किए जाने से करीब 70 घरों में बरसात के पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया है। बरसात होने पर लोगों के घरों में पानी भर जाता है। पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी अमेठी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और नाली खुलवाने की मांग की है। ग्राम वासियों ने एसडीएम को प्रार्थना देते‌ ‌‍ बताया कि गांव के दबंगो ने जबरन तरीके से नाली को बंद कर उस पर दीवार बना लिया है लिंटर डालने की तैयारी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह नाली लगभग 70 घरों के बरसात के पानी और घरों के निकासी के पानी का एकमात्र रास्ता था। नाली बंद होने से अब प्रार्थियों के मकानों में पानी भर रहा है और घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम से मामले की जांच कराकर नाली के ऊपर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई है उपजिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया वे मामले की जांच करा रहे हैं
    2
    पुस्तैनी नाली बंद होने से  70 घरों में भरा पानी एसडीएम से शिकायत
अमेठी
ककवा गांव में पुस्तैनी नाली को बंद कर उस पर अवैध निर्माण किए जाने से करीब 70 घरों में बरसात के पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया है। बरसात होने पर लोगों के घरों में पानी भर जाता है। पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी अमेठी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और नाली खुलवाने की मांग की है।
ग्राम वासियों ने 
एसडीएम को प्रार्थना देते‌ ‌‍
बताया कि गांव के  दबंगो ने  जबरन तरीके से नाली को बंद कर उस पर दीवार बना लिया है लिंटर डालने की तैयारी कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि यह नाली लगभग 70 घरों के बरसात के पानी और घरों के निकासी के पानी का एकमात्र रास्ता था। नाली बंद होने से अब प्रार्थियों के मकानों में पानी भर रहा है और घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।   एसडीएम से मामले की जांच कराकर नाली के ऊपर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई है 
उपजिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया वे मामले की जांच करा रहे हैं
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अमेठी में पुलिस का पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान अमेठी में पुलिस का पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान अमेठी। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार रात पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। अभियान के दौरान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास का माहौल मजबूत करने के लिए लोगों से संवाद भी किया गया। पुलिस ने मुख्य मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन तथा शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए इस तरह के पैदल गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
    1
    अमेठी में पुलिस का पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान
अमेठी में पुलिस का पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान
अमेठी। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार रात पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की।
अभियान के दौरान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास का माहौल मजबूत करने के लिए लोगों से संवाद भी किया गया। पुलिस ने मुख्य मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन तथा शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए इस तरह के पैदल गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जहरीले सांप के डसने से 11 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम अमेठी ll अमेठी में गुरुवार रात गांव में सो रहे 11 साल के बच्चे को जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजन जबतक बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, उसकी मौत हो गई।  अमेठी के भेटुआ ब्लॉक के पूरे रामदत्त मजरे भैंसड़ा गांव में गुरुवार रात चारपाई पर सो रहे एक 11 साल के बच्चे को सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही बच्चा चिल्लाया और कुछ काट लेने के बात परिजनों को बताई। परिजन जबतक कुछ समझ पाते, सांप के जहर से असर दिखाना शुरू कर दिया।। आनन फानन में परिजन जबतक बच्चे को लेकर सीएचसी नौगिरवा पहुंचते, उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही शव को कब्जे में लेकर पीएम के भेज कर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। सावधानी व बचाव ll बरसात के मौसम में कॉमन करैत जिसे हम नाग व कोबरा के नाम से जानते हैं। ये रात के अंधेरे में चारपाई पर चढ़कर बिस्तर में घुसकर काट लेते हैं। सावधानी व बचाव के लिए मच्छरदानी लगाकर सोएं। बिना रोशनी के अंधेरे में निकलने से बचें ll
    1
    जहरीले सांप के डसने से 11 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

अमेठी ll अमेठी में गुरुवार रात गांव में सो रहे 11 साल के बच्चे को जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजन जबतक बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, उसकी मौत हो गई। 
अमेठी के भेटुआ ब्लॉक के पूरे रामदत्त मजरे भैंसड़ा गांव में गुरुवार रात चारपाई पर सो रहे एक 11 साल के बच्चे को सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही बच्चा चिल्लाया और कुछ काट लेने के बात परिजनों को बताई। परिजन जबतक कुछ समझ पाते, सांप के जहर से असर दिखाना शुरू कर दिया।। आनन फानन में परिजन जबतक बच्चे को लेकर सीएचसी नौगिरवा पहुंचते, उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही शव को कब्जे में लेकर पीएम के भेज कर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
सावधानी व बचाव ll बरसात के मौसम में कॉमन करैत जिसे हम नाग व कोबरा के नाम से जानते हैं। ये रात के अंधेरे में चारपाई पर चढ़कर बिस्तर में घुसकर काट लेते हैं। सावधानी व बचाव के लिए मच्छरदानी लगाकर सोएं। बिना रोशनी के अंधेरे में निकलने से बचें ll
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.