Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।
Pawan Kumar Tiwari
लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी-रायबरेली से भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी द्वारा राहुल गांधी पर की गई कथित टिप्पणी का मामला पकड़ा तुल पूरे मामले को लेकर अमेठी में भी कांग्रेस नेताओं में दिखा काफी आक्रोश मुसाफिरखाना कोतवाली व जामो थाना पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए सौंपा ज्ञापन, जनपद रायबरेली के भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ एफआईआर की मांग। प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना व जामो थाना अध्यक्ष को सौंपा गया प्रार्थना पत्र, कांग्रेस पार्टी के कर्यक्ताओ ने सार्वजनिक मंच से कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का लगाया आरोप। मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। अमेठी-रायबरेली से भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी द्वारा राहुल गांधी पर की गई कथित टिप्पणी का मामला पकड़ा तुल पूरे मामले को लेकर अमेठी में भी कांग्रेस नेताओं में दिखा काफी आक्रोश मुसाफिरखाना कोतवाली व जामो थाना पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए सौंपा ज्ञापन, जनपद रायबरेली के भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ एफआईआर की मांग। प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना व जामो थाना अध्यक्ष को सौंपा गया प्रार्थना पत्र, कांग्रेस पार्टी के कर्यक्ताओ ने सार्वजनिक मंच से कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का लगाया आरोप। मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।3
- विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, आशीष शुक्ला लगातार कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें अमेठी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला, बूथ स्तर तक संगठन को कर रहे मजबूत अमेठी। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अमेठी में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला ने चुनावी तैयारियों को गति देते हुए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी पुरानी टीम को दोबारा सक्रिय करने में जुटे हैं और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, आशीष शुक्ला क्षेत्र के विभिन्न गांवों और न्याय पंचायतों में कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं। बैठकों में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। उनका उद्देश्य प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख आर्कष शुक्ला भी लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। वह विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ-साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समाधान के प्रयासों में जुटे हैं। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी सक्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आशीष शुक्ला समय रहते संगठन को मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत आधार तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं। लगातार हो रही बैठकों और जनसंपर्क अभियान से अमेठी की राजनीतिक गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, चुनावी मुकाबले की तस्वीर आने वाले समय में अन्य दलों की रणनीतियों के सामने आने के बाद और स्पष्ट होगी।1
- लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।1
- मानसून में सतर्क रहें: अमेठी प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सर्पदंश, आकाशीय बिजली और डूबने से बचाव के बताए उपाय मानसून में सतर्क रहें: अमेठी प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सर्पदंश, आकाशीय बिजली और डूबने से बचाव के बताए उपाय अमेठी। मानसून के दौरान बढ़ रहे हादसों को देखते हुए अमेठी जिला प्रशासन ने लोगों के लिए व्यापक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने सर्पदंश, आकाशीय बिजली गिरने और नदी-नहरों में डूबने जैसी घटनाओं से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं की मदद लेने का आग्रह किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि बरसात के दौरान सांप बिलों से बाहर निकल आते हैं, जलाशयों का जलस्तर बढ़ जाता है और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में भी इजाफा होता है। ऐसे में लोगों को खेतों में काम करते समय जूते पहनने, पूरे कपड़े पहनने और रात में टॉर्च का उपयोग करने की सलाह दी गई है। घर के आसपास झाड़ियां और कचरा साफ रखने तथा दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने की भी अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा 'दामिनी' और 'सचेत' मोबाइल ऐप के माध्यम से आकाशीय बिजली की पूर्व चेतावनी प्राप्त करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने, नदियों, नहरों और गहरे जलाशयों के पास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में 108, 102, 112 और कंट्रोल रूम 1077 पर तत्काल संपर्क करने की सलाह प्रशासन ने दी है।1
- पुश्तैनी नाली पर कब्जे का आरोप, 70 घरों में जलभराव, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार अमेठी। तहसील क्षेत्र के ग्राम ककवा में पुश्तैनी नाली पर कथित कब्जे और अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। नाली बंद होने से करीब 70 घरों की जलनिकासी प्रभावित हो गई है। बरसात के बीच घरों और गलियों में पानी भरने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम अमेठी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की वर्षों पुरानी नाली से करीब 70 घरों का बरसात का और घरेलू पानी निकलता है। आरोप है कि गांव निवासी दयाराम पुत्र केदारनाथ, नीरज और रणजीत ने नाली को बंद कर उस पर दीवार खड़ी कर लिंटर डालने का प्रयास शुरू कर दिया है। इससे जलनिकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। कई घरों में पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इनसेट-1 70 घरों में जलभराव, संक्रमण फैलने की आशंका ग्रामीणों ने बताया कि नाली बंद होने के कारण बरसात का पानी घरों और गलियों में जमा हो रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबे समय तक जलभराव रहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। इनसेट-2 पुलिस से शिकायत के बाद एसडीएम से लगाई गुहार ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत पहले पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। विरोध करने पर आरोपी पक्ष विवाद और मारपीट पर आमादा हो जाता है। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम अमेठी को शिकायती पत्र देकर राजस्व टीम से मौके की जांच कराने, अवैध निर्माण रुकवाने और पुश्तैनी नाली को खुलवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता में रामखेलावन, तेजबहादुर, जंगबहादुर, राजकुमार, गिरधारी, चंद्रकली, शिवानी, अनीता, सुधा, मनोज, विटम, पूनम, चमेला, नीलम, चटकीला सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। वही एसडीम पंकज मिश्रा ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है ,तत्काल क्षेत्र के लेखपाल और पुलिस टीम को भेज कर काम रुकवाने और वैधानिक कार्यवाही की बात कही ।4
- घर के अंदर मिला बुजुर्ग महिला का शव मौके पर पहुँची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी घर मे अकेले रहती थी मृतका अमेठी में आज शाम करीब पांच बजे एक बुजुर्ग महिला का घर के अंदर शव मिलने से हड़कंप मच गया।मृतका गुरुवार की शाम रायबरेली में रहने वाले अपने बेटी के घर से वापस आई थी और घर में अकेले रहती थी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई करने में जुट गई है।परिजन भी मौके के लिए रवाना हो गए है। मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के धम्मोर रोड का है जहां 75 वर्षीय कमला देवी अकेले ही रहती थी। गुरुवार की शाम कमला देवी अपनी बेटी के घर रायबरेली से वापस लौटी थी और घर में रह रही थी।आज सुबह घर में काम करने वाली महिला पहुँची और काफी देर दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो वो वापस चली है।करीब चार बजे महिला दोबारा पहुँची और आवाज दिया लेकिन दरवाज़ा नही खुला तो महिला ने उनके परिजनों को फोन किया। फोन के बाद उनके परिजनों ने अमेठी कोतवाली पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँचे और दरवाजा खटखटा लेकिन जवाब न मिलने के बाद पुलिसकर्मी छत के रास्ते ऊपर चढ़े और सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो कमला देवी औंधे मुंह फर्श पर पड़ी थी।पास में टीवी चल रहा था और मृतका के पर्स भी बेड पर पड़ा था।फिलहाल पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही करने में जुटी हुई है।मृतका के दो बेटे इंजीनियर है जबकि दो बेटियों की शादी रायबरेली में हुई है।2