logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घर के अंदर मिला बुजुर्ग महिला का शव मौके पर पहुँची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी घर मे अकेले रहती थी मृतका अमेठी में आज शाम करीब पांच बजे एक बुजुर्ग महिला का घर के अंदर शव मिलने से हड़कंप मच गया।मृतका गुरुवार की शाम रायबरेली में रहने वाले अपने बेटी के घर से वापस आई थी और घर में अकेले रहती थी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई करने में जुट गई है।परिजन भी मौके के लिए रवाना हो गए है। मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के धम्मोर रोड का है जहां 75 वर्षीय कमला देवी अकेले ही रहती थी। गुरुवार की शाम कमला देवी अपनी बेटी के घर रायबरेली से वापस लौटी थी और घर में रह रही थी।आज सुबह घर में काम करने वाली महिला पहुँची और काफी देर दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो वो वापस चली है।करीब चार बजे महिला दोबारा पहुँची और आवाज दिया लेकिन दरवाज़ा नही खुला तो महिला ने उनके परिजनों को फोन किया। फोन के बाद उनके परिजनों ने अमेठी कोतवाली पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँचे और दरवाजा खटखटा लेकिन जवाब न मिलने के बाद पुलिसकर्मी छत के रास्ते ऊपर चढ़े और सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो कमला देवी औंधे मुंह फर्श पर पड़ी थी।पास में टीवी चल रहा था और मृतका के पर्स भी बेड पर पड़ा था।फिलहाल पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही करने में जुटी हुई है।मृतका के दो बेटे इंजीनियर है जबकि दो बेटियों की शादी रायबरेली में हुई है।

2 hrs ago
user_Komal Gupta
Komal Gupta
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

घर के अंदर मिला बुजुर्ग महिला का शव मौके पर पहुँची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी घर मे अकेले रहती थी मृतका अमेठी में आज शाम करीब पांच बजे एक बुजुर्ग महिला का घर के अंदर शव मिलने से हड़कंप मच गया।मृतका गुरुवार की शाम रायबरेली में रहने वाले अपने बेटी के घर से वापस आई थी और घर में अकेले रहती थी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई करने में जुट गई है।परिजन भी मौके के लिए रवाना हो गए है। मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के धम्मोर रोड का है जहां 75 वर्षीय कमला देवी अकेले ही रहती थी। गुरुवार की शाम कमला देवी अपनी बेटी के घर रायबरेली से वापस लौटी थी और घर में रह रही थी।आज सुबह घर में काम करने

वाली महिला पहुँची और काफी देर दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो वो वापस चली है।करीब चार बजे महिला दोबारा पहुँची और आवाज दिया लेकिन दरवाज़ा नही खुला तो महिला ने उनके परिजनों को फोन किया। फोन के बाद उनके परिजनों ने अमेठी कोतवाली पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँचे और दरवाजा खटखटा लेकिन जवाब न मिलने के बाद पुलिसकर्मी छत के रास्ते ऊपर चढ़े और सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो कमला देवी औंधे मुंह फर्श पर पड़ी थी।पास में टीवी चल रहा था और मृतका के पर्स भी बेड पर पड़ा था।फिलहाल पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही करने में जुटी हुई है।मृतका के दो बेटे इंजीनियर है जबकि दो बेटियों की शादी रायबरेली में हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुस्तैनी नाली बंद होने से 70 घरों में भरा पानी एसडीएम से शिकायत अमेठी ककवा गांव में पुस्तैनी नाली को बंद कर उस पर अवैध निर्माण किए जाने से करीब 70 घरों में बरसात के पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया है। बरसात होने पर लोगों के घरों में पानी भर जाता है। पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी अमेठी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और नाली खुलवाने की मांग की है। ग्राम वासियों ने एसडीएम को प्रार्थना देते‌ ‌‍ बताया कि गांव के दबंगो ने जबरन तरीके से नाली को बंद कर उस पर दीवार बना लिया है लिंटर डालने की तैयारी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह नाली लगभग 70 घरों के बरसात के पानी और घरों के निकासी के पानी का एकमात्र रास्ता था। नाली बंद होने से अब प्रार्थियों के मकानों में पानी भर रहा है और घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम से मामले की जांच कराकर नाली के ऊपर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई है उपजिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया वे मामले की जांच करा रहे हैं
    2
    पुस्तैनी नाली बंद होने से  70 घरों में भरा पानी एसडीएम से शिकायत
अमेठी
ककवा गांव में पुस्तैनी नाली को बंद कर उस पर अवैध निर्माण किए जाने से करीब 70 घरों में बरसात के पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया है। बरसात होने पर लोगों के घरों में पानी भर जाता है। पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी अमेठी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और नाली खुलवाने की मांग की है।
ग्राम वासियों ने 
एसडीएम को प्रार्थना देते‌ ‌‍
बताया कि गांव के  दबंगो ने  जबरन तरीके से नाली को बंद कर उस पर दीवार बना लिया है लिंटर डालने की तैयारी कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि यह नाली लगभग 70 घरों के बरसात के पानी और घरों के निकासी के पानी का एकमात्र रास्ता था। नाली बंद होने से अब प्रार्थियों के मकानों में पानी भर रहा है और घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।   एसडीएम से मामले की जांच कराकर नाली के ऊपर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई है 
उपजिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया वे मामले की जांच करा रहे हैं
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमेठी में पुलिस का पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान अमेठी में पुलिस का पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान अमेठी। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार रात पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। अभियान के दौरान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास का माहौल मजबूत करने के लिए लोगों से संवाद भी किया गया। पुलिस ने मुख्य मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन तथा शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए इस तरह के पैदल गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
    1
    अमेठी में पुलिस का पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान
अमेठी में पुलिस का पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान
अमेठी। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार रात पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की।
अभियान के दौरान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास का माहौल मजबूत करने के लिए लोगों से संवाद भी किया गया। पुलिस ने मुख्य मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन तथा शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए इस तरह के पैदल गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर सगरा,  श्री राम जानकी मँदिर एवं धर्मशाला आज भी संजोए हुए है समाज सेवा और जल संरक्षण की विरासत 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर सगरा,  मुसाफिरखाना (अमेठी)। जनपद की प्रमुख तहसील मुसाफिरखाना में स्थित ऐतिहासिक सागरा, श्री राम जानकी मँदिर एवं धर्मशाला आज भी अपनी गौरवशाली विरासत की कहानी बयां कर रही है। लगभग 200 वर्ष पूर्व समाजसेवी श्री राम खत्री के पिता द्वारा इस परिसर का निर्माण जनसेवा और लोककल्याण की भावना से कराया गया था। उस समय परिवहन के आधुनिक साधनों का अभाव था और लोग पैदल, बैलगाड़ियों तथा घोड़ागाड़ियों से लंबी यात्राएं किया करते थे। ऐसे में नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित यह स्थान यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं था। बताया जाता है कि यहां आने वाले मुसाफिर सगरा में स्नान कर अपनी थकान दूर करते थे, धर्मशाला में विश्राम करते थे तथा भोजन की व्यवस्था भी यहीं उपलब्ध हो जाती थी। साथ ही आसपास की सब्जी मंडी स्थानीय व्यापार का प्रमुख केंद्र थी, जहां दूर-दराज के किसान अपनी उपज लेकर आते थे। इस प्रकार यह परिसर केवल धार्मिक या सामाजिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था का भी महत्वपूर्ण केंद्र था।खत्री परिवार के सदस्य अंशुमान खत्री ने बताया कि उनके पूर्वजों ने समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस धरोहर का निर्माण कराया था। उनका उद्देश्य लाभ कमाना नहीं, बल्कि राहगीरों, व्यापारियों और आम लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि आज भी यह सगरा वर्षा जल के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और क्षेत्र के भू-जल स्तर को बनाए रखने में सहायक है। बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य में ऐसे पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है।उन्होंने कहा कि तेजी से हो रहे शहरीकरण के बीच ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है। इसलिए इस सगरा, श्री राम जानकी मंडी एवं धर्मशाला का संरक्षण, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया जाना चाहिए, ताकि इसकी ऐतिहासिक पहचान बनी रहे और आने वाली पीढ़ियां अपने पूर्वजों की समाज सेवा, जल संरक्षण और लोकहित की भावना से प्रेरणा ले सकें।स्थानीय नागरिकों का भी मानना है कि यह धरोहर मुसाफिरखाना की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान है। यदि इसके संरक्षण के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधि और समाज मिलकर प्रयास करें तो यह स्थान भविष्य में ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन का आकर्षण भी बन सकता है। इससे क्षेत्र की विरासत सुरक्षित रहेगी और लोगों में अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। गुरु पूर्णिमा पर मुक्ति साधना आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब सहारा जीवन न्यूज़ अमेठी/फुरसतगंज। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर फुरसतगंज क्षेत्र के निगोहां स्थित मुक्ति साधना आश्रम में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। आश्रम में दूर-दराज़ से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अपने पूज्य गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने के लिए आश्रम के स्वयंसेवक पूरे समय व्यवस्थाओं में जुटे रहे। श्रद्धालुओं का मानना है कि गुरुजी के दर्शन मात्र से बड़े से बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं तथा जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी अटूट आस्था के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं ने गुरुजी से गुरु मंत्र भी ग्रहण किया और आध्यात्मिक जीवन के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया पूरे आयोजन के दौरान गुरु वंदना, भजन-कीर्तन, सत्संग एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ तथा हजारों श्रद्धालु गुरुजी का आशीर्वाद लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
    1
    200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर सगरा, 

श्री राम जानकी मँदिर एवं धर्मशाला आज भी संजोए हुए है समाज सेवा और जल संरक्षण की विरासत
200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर सगरा, 
मुसाफिरखाना (अमेठी)। जनपद की प्रमुख तहसील मुसाफिरखाना में स्थित ऐतिहासिक सागरा, श्री राम जानकी मँदिर एवं धर्मशाला आज भी अपनी गौरवशाली विरासत की कहानी बयां कर रही है। लगभग 200 वर्ष पूर्व समाजसेवी श्री राम खत्री के पिता द्वारा इस परिसर का निर्माण जनसेवा और लोककल्याण की भावना से कराया गया था। उस समय परिवहन के आधुनिक साधनों का अभाव था और लोग पैदल, बैलगाड़ियों तथा घोड़ागाड़ियों से लंबी यात्राएं किया करते थे। ऐसे में नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित यह स्थान यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं था।
बताया जाता है कि यहां आने वाले मुसाफिर सगरा में स्नान कर अपनी थकान दूर करते थे, धर्मशाला में विश्राम करते थे तथा भोजन की व्यवस्था भी यहीं उपलब्ध हो जाती थी। साथ ही आसपास की सब्जी मंडी स्थानीय व्यापार का प्रमुख केंद्र थी, जहां दूर-दराज के किसान अपनी उपज लेकर आते थे। इस प्रकार यह परिसर केवल धार्मिक या सामाजिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था का भी महत्वपूर्ण केंद्र था।खत्री परिवार के सदस्य अंशुमान खत्री ने बताया कि उनके पूर्वजों ने समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस धरोहर का निर्माण कराया था। उनका उद्देश्य लाभ कमाना नहीं, बल्कि राहगीरों, व्यापारियों और आम लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि आज भी यह सगरा वर्षा जल के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और क्षेत्र के भू-जल स्तर को बनाए रखने में सहायक है। बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य में ऐसे पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है।उन्होंने कहा कि तेजी से हो रहे शहरीकरण के बीच ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है। इसलिए इस सगरा, श्री राम जानकी मंडी एवं धर्मशाला का संरक्षण, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया जाना चाहिए, ताकि इसकी ऐतिहासिक पहचान बनी रहे और आने वाली पीढ़ियां अपने पूर्वजों की समाज सेवा, जल संरक्षण और लोकहित की भावना से प्रेरणा ले सकें।स्थानीय नागरिकों का भी मानना है कि यह धरोहर मुसाफिरखाना की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान है। यदि इसके संरक्षण के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधि और समाज मिलकर प्रयास करें तो यह स्थान भविष्य में ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन का आकर्षण भी बन सकता है। इससे क्षेत्र की विरासत सुरक्षित रहेगी और लोगों में अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
गुरु पूर्णिमा पर मुक्ति साधना आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब
सहारा जीवन न्यूज़
अमेठी/फुरसतगंज। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर फुरसतगंज क्षेत्र के निगोहां स्थित मुक्ति साधना आश्रम में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। आश्रम में दूर-दराज़ से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अपने पूज्य गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने के लिए आश्रम के स्वयंसेवक पूरे समय व्यवस्थाओं में जुटे रहे। श्रद्धालुओं का मानना है कि गुरुजी के दर्शन मात्र से बड़े से बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं तथा जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी अटूट आस्था के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं ने गुरुजी से गुरु मंत्र भी ग्रहण किया और आध्यात्मिक जीवन के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया पूरे आयोजन के दौरान गुरु वंदना, भजन-कीर्तन, सत्संग एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ तथा हजारों श्रद्धालु गुरुजी का आशीर्वाद लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
    user_सहारा जीवन
    सहारा जीवन
    Media company अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • #अमेठी यही उस दिन की घटना का वीडियो चार दिन बाद नहर में मिला महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी लापता! वही मृतक गुड़िया के पिता व भाई ने दाह संस्कार से किया इनकार जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक दाह संस्कार नहीं करेंगे! uppolice amthipolice
    3
    #अमेठी यही उस दिन की घटना का वीडियो 

चार दिन बाद नहर में मिला महिला का शव संदिग्ध  परिस्थितियों में हुई थी लापता! 

वही मृतक गुड़िया के पिता व भाई ने दाह संस्कार से किया इनकार जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक दाह संस्कार नहीं करेंगे! uppolice amthipolice
    user_Rakesh Rawat
    Rakesh Rawat
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • एसपी ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश एसपी ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने शुक्रवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई तथा अनुशासन और एकरूपता के लिए ड्रिल भी कराई गई। इस अवसर पर पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय तथा जनपद के विभिन्न थानों एवं शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी व निर्धारित मानकों के अनुरूप वर्दी पहनने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का विस्तृत निरीक्षण करते हुए बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही यूपी-112 पीआरवी एवं थानों के वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों की भी जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का भी निरीक्षण कर उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइंस श्वेताभ भास्कर, क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    एसपी ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

एसपी ने शुक्रवार परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने शुक्रवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई तथा अनुशासन और एकरूपता के लिए ड्रिल भी कराई गई। इस अवसर पर पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय तथा जनपद के विभिन्न थानों एवं शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी व निर्धारित मानकों के अनुरूप वर्दी पहनने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का विस्तृत निरीक्षण करते हुए बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही यूपी-112 पीआरवी एवं थानों के वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों की भी जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का भी निरीक्षण कर उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइंस श्वेताभ भास्कर, क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Ritu
    Ritu
    Gauriganj, Amethi•
    16 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 207 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 207 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं सुलतानपुर। विकास खंड बल्दीराय परिसर शुक्रवार को खुशियों, उल्लास और सामाजिक समरसता का केंद्र बन गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित भव्य समारोह में 207 जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इनमें 205 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का इस्लामी परंपरा के अनुसार निकाह कराया गया। एक ही मंच पर दोनों धर्मों की परंपराओं के साथ आयोजित इस समारोह ने सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। समारोह के दौरान शहनाइयों की मधुर धुन, वैदिक मंत्रोच्चार और निकाह की रस्मों के बीच नवदंपतियों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और नवविवाहित जोड़ों के परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। प्रशासन की ओर से विवाह की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गईं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक अपनी बेटियों का विवाह कराने में सहायता मिल रही है। उन्होंने नवदंपतियों को सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने भी सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना सामाजिक समानता और आर्थिक सहयोग का सशक्त माध्यम बन रही है। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके नए जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
    4
    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 207 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 207 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, एक मंच पर गूंजीं शहनाइयां और निकाह की सदाएं
सुलतानपुर। विकास खंड बल्दीराय परिसर शुक्रवार को खुशियों, उल्लास और सामाजिक समरसता का केंद्र बन गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित भव्य समारोह में 207 जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इनमें 205 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का इस्लामी परंपरा के अनुसार निकाह कराया गया। एक ही मंच पर दोनों धर्मों की परंपराओं के साथ आयोजित इस समारोह ने सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।
समारोह के दौरान शहनाइयों की मधुर धुन, वैदिक मंत्रोच्चार और निकाह की रस्मों के बीच नवदंपतियों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और नवविवाहित जोड़ों के परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। प्रशासन की ओर से विवाह की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गईं।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक अपनी बेटियों का विवाह कराने में सहायता मिल रही है। उन्होंने नवदंपतियों को सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने भी सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना सामाजिक समानता और आर्थिक सहयोग का सशक्त माध्यम बन रही है।
समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके नए जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • टायर फटने से टूरिस्ट क्रूजर बिजली के खंभे से टकराई, 14 घायल; 4 की हालत गंभीर टायर फटने से टूरिस्ट क्रूजर बिजली के खंभे से टकराई, 14 घायल; 4 की हालत गंभीर सुलतानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में टूरिस्ट क्रूजर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ। दुर्घटना में वाहन सवार 14 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी यात्री वाराणसी से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट क्रूजर (यूपी-65 एफटी-6079) का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार कई यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई एम्बुलेंस, 108 एम्बुलेंस तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंभुआ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुदधूलाल (65), बलराम, कल्लू और बतीसिया समेत गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। अन्य घायलों में मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कई श्रद्धालु तथा वाहन चालक शाहिद निवासी वाराणसी शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर, एसडीएम, नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का पिछला टायर फटना सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना में किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    4
    टायर फटने से टूरिस्ट क्रूजर बिजली के खंभे से टकराई, 14 घायल; 4 की हालत गंभीर
टायर फटने से टूरिस्ट क्रूजर बिजली के खंभे से टकराई, 14 घायल; 4 की हालत गंभीर
सुलतानपुर।
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में टूरिस्ट क्रूजर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ। दुर्घटना में वाहन सवार 14 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी यात्री वाराणसी से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट क्रूजर (यूपी-65 एफटी-6079) का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार कई यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई एम्बुलेंस, 108 एम्बुलेंस तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंभुआ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुदधूलाल (65), बलराम, कल्लू और बतीसिया समेत गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। अन्य घायलों में मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कई श्रद्धालु तथा वाहन चालक शाहिद निवासी वाराणसी शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है।
हादसे की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर, एसडीएम, नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का पिछला टायर फटना सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना में किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.