रांची जिले के पिस्कानगड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारो बाजार टांड़ में 4 जुलाई की रात 'अमित ज्वेलर्स' का शटर तोड़कर हुई सोने-चांदी के आभूषणों व नकदी की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय अजय आर्यन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। जांच के दौरान पुलिस को मिली सूचना के आधार पर तोरपा पुलिस ने जमशेदपुर मानगो के आजाद बस्ती निवासी मो अफरोज को खूंटी थाना क्षेत्र के तोरपा से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी मो अफरोज ने अपने साथियों अजय शर्मा, बाबू पिल्ले और दीपक कुमार सिंह उर्फ कल्लू सरदार के साथ मिलकर चोरी की इस घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। उसने पुलिस को बताया कि चोरी के गहने जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी मो जावेद के पास छिपाकर रखे गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने जुगसलाई में छापामारी कर मो जावेद के घर से चोरी के चांदी के आभूषण बरामद किए और मो जावेद को भी गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। छापामारी के दौरान पुलिस ने 36 जोड़ी चांदी की पायल, 240 बिछिया, 40 मछली आकृति के चांदी के आभूषण, 9 कछुआ, 6 मगरमच्छ, 6 नाग-सांप, 15 बाजूबंद, 5 अन्य चांदी के आभूषण, 1 चांदी का सिक्का और 17 चांदी के बेरा जब्त किए हैं। डीएसपी अजय आर्यन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय, एसआई संजय कुमार सिंह, एसआई यशपाल सिंह, हवलदार निर्मल उरांव और आरक्षी ललन सिंह की अहम भूमिका रही।

- रांची जिले के विभिन्न थानों और ओपी में गुरुवार को 'जन शिकायत समाधान कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस के समक्ष कुल 145 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 57 आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई की गई। इसके अलावा दर्ज शिकायतों के आधार पर कुल 6 प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।1
- रांची में गेल गैस लिमिटेड और सीएसआरएल की साझेदारी से संचालित सुपर-30 रेजिडेंशियल नीट कोचिंग सेंटर का दौरा गेल इंडिया के निदेशक (एचआर) आयुष गुप्ता ने किया। यह सीएसआर पहल आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को मुफ्त रेजिडेंशियल कोचिंग, रहने की व्यवस्था, अध्ययन सामग्री, भोजन और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराती है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को डॉक्टर और इंजीनियर बनने के उनके सपने को पूरा करने में सक्षम बनाना और शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।1
- झारखंड में बीजेपी कार्यालय के बाहर हुए हंगामे के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी यूनिफॉर्म में नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। जब रिपोर्टर्स ने उनसे नाचने का कारण पूछा, तो उन्होंने सवाल का जवाब देने के बजाय 'भारत माता की जय' के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद वहां मौजूद एक स्थानीय महिला उन्हें रिपोर्टर्स के बीच से हटाकर ले गई। फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- रांची पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के पास से ₹17.36 लाख नकद, सोने के गहने और एक जगुआर कार बरामद की है।1
- रामगढ़ में मतदाता पुनर्निरीक्षण को लेकर बीएलओ (BLO) सुपरवाइजरों और जनप्रतिनिधियों की पाठशाला आयोजित की गई। इस पाठशाला में मतदाता सूची के पुनर्निरीक्षण कार्य को लेकर बीएलओ सुपरवाइजरों और जनप्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी दी गई।1
- रांची जिले के पिस्कानगड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारो बाजार टांड़ में 4 जुलाई की रात 'अमित ज्वेलर्स' का शटर तोड़कर हुई सोने-चांदी के आभूषणों व नकदी की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय अजय आर्यन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। जांच के दौरान पुलिस को मिली सूचना के आधार पर तोरपा पुलिस ने जमशेदपुर मानगो के आजाद बस्ती निवासी मो अफरोज को खूंटी थाना क्षेत्र के तोरपा से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी मो अफरोज ने अपने साथियों अजय शर्मा, बाबू पिल्ले और दीपक कुमार सिंह उर्फ कल्लू सरदार के साथ मिलकर चोरी की इस घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। उसने पुलिस को बताया कि चोरी के गहने जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी मो जावेद के पास छिपाकर रखे गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने जुगसलाई में छापामारी कर मो जावेद के घर से चोरी के चांदी के आभूषण बरामद किए और मो जावेद को भी गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। छापामारी के दौरान पुलिस ने 36 जोड़ी चांदी की पायल, 240 बिछिया, 40 मछली आकृति के चांदी के आभूषण, 9 कछुआ, 6 मगरमच्छ, 6 नाग-सांप, 15 बाजूबंद, 5 अन्य चांदी के आभूषण, 1 चांदी का सिक्का और 17 चांदी के बेरा जब्त किए हैं। डीएसपी अजय आर्यन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय, एसआई संजय कुमार सिंह, एसआई यशपाल सिंह, हवलदार निर्मल उरांव और आरक्षी ललन सिंह की अहम भूमिका रही।1
- रांची में गुरुवार को भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन के लिए पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों के बीच माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। शुरुआत में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नारेबाजी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक मोड़ ले बैठी। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर टमाटर और अंडे फेंके जाने लगे, जिसके बाद हालात और बिगड़ गए तथा दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ स्थानों पर धक्का-मुक्की और लाठी-डंडों से भी झड़प हुई, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र में यातायात भी डायवर्ट किया गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।1