Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटपुतली-बहरोड़ जिला के पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने पदभार संभाला,एसपी सतवीर सिंह ने कहा-लेन सिस्टम का सख्ती से होगा पालन इसके अलावा, जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लेन सिस्टम और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
कोटपुतली-बहरोड़ जिला के पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने पदभार संभाला,एसपी सतवीर सिंह ने कहा-लेन सिस्टम का सख्ती से होगा पालन इसके अलावा, जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लेन सिस्टम और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- जयपुर राजस्थान वाल्मीकि सफाई कर्मी संघर्ष समिति के बैनर तले शहीद स्मारक जयपुर में एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान डीएलबी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर संविदा भर्ती समाप्त कर सफाई कर्मियों को स्थायी (पक्की) नौकरी देने की मांग की गई। धरने में बड़ी संख्या में समाज के लोगों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संजय वाल्मीकि ने भी सफाई कर्मियों की मांगों को मजबूती से उठाते हुए सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वाल्मीकि समाज आंदोलन के लिए मजबूर होगा। धरने के दौरान नगर निगम अध्यक्ष और समाज के लोकप्रिय नेता कमल सिंह वाल्मीकि के नेतृत्व की वक्ताओं ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कमल सिंह वाल्मीकि लगातार सफाई कर्मियों के हक, सम्मान और अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं और समाज को संगठित करने का काम कर रहे हैं। आंदोलन समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि संविदा भर्ती को स्थायी नियुक्ति में नहीं बदला गया तो राजस्थान भर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरने में प्रमुख रूप से संजय वाल्मीकि, रणजीत सारसर (प्रदेश महामंत्री), अमिन कल्याणा (प्रदेश अध्यक्ष), अशोक भाया, अनिल वाल्मीकि, श्रीमती शांति देवी, विष्णु वाल्मीकि, विक्की भटवाल, अभिषेक वाल्मीकि, आर.पी. गोडील, अभिषेक तथा पूर्व सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग श्यामलाल जयपुरिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद3
- Post by Voice of Labour1
- कुंडल कस्बे में रात्रि में चोरों ने शुभ लक्ष्मी ज्वेलर्स के दुकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए का माल चोरी कर ले गए हैं इस घटना को चोरों ने रात्रि को अंजाम दिया और ग्रामीणों व मालिक को सुबह चोरी होने की घटना के बारे में मालूम चला इस दौरान मालिक व ग्रामीणों के द्वारा पुलिस थाना कोलवा को सूचना दी गई सूचना पर कोलवा थाना अधिकारी रामशरण गुर्जर पुलिस जाब्ता के साथ मौके पर पहुंचे और मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और ग्रामीणों से जानकारी ली ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना रात्रि 12:00 बजे से 1:00 के बीच की है और दुकान मालिक पवन सोनी ने दर्ज FIR में बताया कि मेरी दुकान से करीब 16 किलो 800 ग्राम चांदी व 175 ग्राम सोना चोरी हो गया है जिसकी कीमत बाजार रेट 64 लाख रुपए है जबकि इसी दुकान में तीसरी वारदात हुई है इस दौरान कोलवा थाना अधिकारी रामशरण गुर्जर ने बताया कि दुकान से रात्रि में दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 40=45 लाख रुपए का सोना चांदी चोर चोरी करके ले गए हैं इस संबंध में दुकान मालिक पवन कुमार ने कोलवा थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है इस संदर्भ में कोलवा थाना अधिकारी रामशरण गुर्जर ने बताया कि पुलिस के द्वारा एसएफएल टीम को मौके पर बुलवाकर संघन निरीक्षण करते हुए गांव में लगे व दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चेक किए हैं और अन्य जानकारीया एकत्रित की है इस संबंध में कोलवा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही पुलिस के द्वारा जारी है इस दौरान कोलवा थाना अधिकारी रामशरण गुर्जर ने बताया कि देर रात चोरी होना एक घटना का विषय है और लाखों रुपए की चोरी होना यह एक आम आरोपी नहीं है इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्दी ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा3
- Post by महेंद्र सिंह2
- खैरथल शहर के सेटेलाइट अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर विधायक दीपचंद खैरिया ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके इलाज, सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली तथा उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। विधायक खैरिया ने अस्पताल प्रभारी डॉ. नितिन शर्मा से स्टाफ की कमी को लेकर चिंता जताई और पूर्व में स्वीकृत बजट की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस पर प्रभारी डॉक्टर ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में कुल 6 चिकित्सक कार्यरत हैं, जिनमें से एक चिकित्सक रात्रि ड्यूटी पर और एक अवकाश पर है, जबकि चार डॉक्टर अस्पताल में मरीजों का उपचार कर रहे हैं। विधायक ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि उपलब्ध संसाधनों के साथ बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए उच्च स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। निरीक्षण के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य गिरीश डाटा, शहर अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता, दीपक चौधरी, अनिल रोहिल्ला सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।1
- बांदीकुई : दूध से भरा टैंकर से दूध पीकर किया झूंठा , लोगों के विश्वास के साथ खिलवाड़ , वीडियो हो रहा वायरल हालांकि वायरल वीडियो कहां का है यह पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन लोगों में इसके प्रति काफी रोष देखने को मिल रहा है1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1