Shuru
Apke Nagar Ki App…
साहिब का घर दूर है, लम्बा पेड खजूर । चढ़े तो चाखे राम रस, गिरे तो चकनाचूर ॥ #ashram #सत_भक्ति_संदेश #santrampalji #bhakti #newreel साहिब का घर दूर है, लम्बा पेड खजूर । चढ़े तो चाखे राम रस, गिरे तो चकनाचूर ॥ #ashram #सत_भक्ति_संदेश #santrampalji #bhakti #newreel
#सत_भक्ति_संदेश
साहिब का घर दूर है, लम्बा पेड खजूर । चढ़े तो चाखे राम रस, गिरे तो चकनाचूर ॥ #ashram #सत_भक्ति_संदेश #santrampalji #bhakti #newreel साहिब का घर दूर है, लम्बा पेड खजूर । चढ़े तो चाखे राम रस, गिरे तो चकनाचूर ॥ #ashram #सत_भक्ति_संदेश #santrampalji #bhakti #newreel
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हक साबिर ... या साबिर' की सदाओं से गूंजा आजमनगर! उर्स-ए-साबिर-ए-पाक से पहले गिलाफ-ए-जियारत के दीदार को उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब हक साबिर ... या साबिर' की सदाओं से गूंजा आजमनगर! उर्स-ए-साबिर-ए-पाक से पहले गिलाफ-ए-जियारत के दीदार को उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट बरेली के आजमनगर इलाके में गुरुवार को उस वक्त पूरा माहौल रूहानियत में डूब गया, जब उर्स-ए-साबिर-ए-पाक के मौके पर गिलाफ-ए-जियारत का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और पूरे रास्ते "हक साबिर... या साबिर" के नारों से फिज़ा गूंज उठी। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का फूलों की बारिश और गर्मजोशी से स्वागत कर अपनी अकीदत पेश की। 30 जुलाई 2026, बरोज़ जुमेरात को बरेली के आजमनगर से अन्जुमन खाकसार-ए-साबरी गुलाम के अध्यक्ष इमरान अली साबरी की अगुवाई में गिलाफ-ए-जियारत का शानदार जुलूस निकाला गया। यह जुलूस उर्स-ए-साबिर-ए-पाक के सिलसिले में आयोजित किया गया, जिसमें हजरत यावर मियां के दस्त-ए-मुबारक से दरगाह साबिर-ए-पाक पर पेश होने वाले मुबारक गिलाफ की जियारत आम लोगों को कराई गई। जैसे-जैसे जुलूस आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे अकीदतमंदों का हुजूम बढ़ता चला गया। पूरे रास्ते लोग जुलूस के स्वागत के लिए खड़े दिखाई दिए। कई स्थानों पर फूल बरसाए गए और लोगों ने गिलाफ की जियारत कर दुआएं मांगीं। "हक साबिर... या साबिर" की सदाओं ने पूरे इलाके को रूहानी माहौल में बदल दिया। इस मुबारक जुलूस की सरपरस्ती हजरत अली मंजर एजाज कुद्दूसी साबरी, सज्जादानशीन दरगाह साबिर-ए-पाक, कलियर शरीफ ने की। वहीं कार्यक्रम में मेहमान-ए-खुसूसी के तौर पर हजरत पाशा मियां निजामी, ख्वाजा कुतुब, हजरत अब्दुल वाजिद खां नूरी(दरगाह शहदाना वली) तथा खलीफा हाफिज तस्लीम साबरी (खानकाह-ए-साबरी, बरेली) ने शिरकत कर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। इस आयोजन को सफल बनाने में फ़िरोज़ साबरी फैजान कुरैशी, सुब्हान, समीर साबरी, शोएब साबरी, अमन चिश्ती, सोहिल साबरी, फुरकान चिश्ती और फरहान साबरी सहित अनेक युवाओं ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। आयोजकों का कहना है कि उर्स-ए-साबिर-ए-पाक सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मोहब्बत, अमन और इंसानियत का पैगाम देने वाला मुबारक मौका है। यही वजह रही कि गिलाफ-ए-जियारत के दीदार के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े और पूरे जुलूस के दौरान अकीदत का अनूठा नज़ारा देखने को मिला।1
- आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #कांवड़ यात्रा को लेकर कोई लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बरेली में प्रमुख सचिव और डीजीपी का सख्त संदेश#1
- उर्स-ए-आला हज़रत में जायरीनों की सुविधा को विशेष ट्रेनें चलाने , कोच बढ़ाने और रेलवे डी आर एम से सुरक्षा की मांग की बरेली में आगामी 6, 7 और 8 अगस्त को आयोजित होने वाले उर्स-ए-आला हज़रत एवं उर्स-ए-अमीन-ए-शरीअत के मद्देनज़र ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी ने ज़ायरीन की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर मंडलीय रेल प्रबंधक , उत्तर रेलवे, मुरादाबाद को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक, बरेली जंक्शन को सौंपा। ज्ञापन आरएसी के इमरान रज़ा बरकाती के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश सहित महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में ज़ायरीन बरेली पहुंचेंगे। इसे देखते हुए विभिन्न शहरों से बरेली के लिए विशेष ट्रेनें चलाने तथा गुजरने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की मांग की गई। आरएसी ने हाल के दिनों में ट्रेनों में उलमा और अक़ीदतमंदों पर हुए हमलों का उल्लेख करते हुए आरक्षित और अनारक्षित दोनों डिब्बों में सुरक्षा बलों की तैनाती, उर्स से एक सप्ताह पहले और एक सप्ताह बाद तक विशेष रेलवे सुरक्षा हेल्पलाइन शुरू करने तथा सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। इसके अलावा बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर स्टेशन के साथ इस्लामिया मैदान, मथुरापुर और दरगाह आला हज़रत व दरगाह अमीन-ए-शरीअत के निकट विशेष टिकट खिड़कियां खोलने, पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार और पूछताछ काउंटरों पर अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। इस अवसर पर हाफिज़ इमरान रज़ा, मौलाना कमरुज्जमा, मौलाना सैय्यद तौकीर रज़ा, मौलाना आरिफ रज़ा समेत आरएसी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कमेटी ने रेलवे प्रशासन को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।1
- Bareilly Ke faridpur Ka mamla is tarah aaiae Jaan lete Hain/ Bareilly police ka sakht action mukadma darj/ susangat dharaon mein abhiyog panjikrit/ Adhikari dwara bataya Gaya/ pure mamle ki jankari Adhikari Ne Di/ crime Aisa jaankar rah jaenge Dang/ crime ki partein khuli talash Hui jari/ maarpeet ka video hua viral talash jari/ Bareilly Ke faridpur Ka mamla is tarah aaiae Jaan lete Hain/ Bareilly police ka sakht action mukadma darj/ susangat dharaon mein abhiyog panjikrit/ Adhikari dwara bataya Gaya/ pure mamle ki jankari Adhikari Ne Di/ crime Aisa jaankar rah jaenge Dang/ crime ki partein khuli talash Hui jari/ maarpeet ka video hua viral talash jari/1
- थाना फरीदपुर, बरेली क्षेत्रांतर्गत मारपीट की वीडियो वायरल होने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, बरेली की बाइट। थाना फरीदपुर, बरेली क्षेत्रांतर्गत मारपीट की वीडियो वायरल होने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, बरेली की बाइट।1
- आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गंभीर आरोप: 'डॉक्टर के नाम पर दूसरा व्यक्ति बना रहा था रिपोर्ट',#1
- कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली पुलिस का मेगा प्लान! हर कदम पर CCTV, ड्रोन और AI की निगरानी, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा *कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली पुलिस का मेगा प्लान! हर कदम पर CCTV, ड्रोन और AI की निगरानी, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा* नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए बरेली पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा सुरक्षा ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र की ओर से सभी जिलों के अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के लिए हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। खबर: बरेली परिक्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। जारी निर्देशों के अनुसार कांवड़ मार्गों पर व्यापक पुलिस बल की तैनाती रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी, जबकि प्रमुख मार्गों और शिविरों की निगरानी CCTV कैमरों, ड्रोन और आधुनिक कंट्रोल सिस्टम से की जाएगी। यात्रा मार्गों पर बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग और आपातकालीन सेवाओं की भी विशेष व्यवस्था रहेगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, SDRF और अन्य विभागों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही कांवड़ मार्ग पर किसी भी तरह की अव्यवस्था, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसके अलावा कांवड़ शिविरों में सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन सहायता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आउट्रो: कुल मिलाकर इस बार बरेली पुलिस कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब देखना होगा कि यह हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था जमीनी स्तर पर कितनी प्रभावी साबित होती है।1
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, आंवला पुलिस की कार्रवाई रामपुर निवासी आरोपी को मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश। बरेली। थाना आंवला पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अनिल पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम उस्मैली, थाना शहजादनगर, जनपद रामपुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 115(2), 352 तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुरादाबाद जनपद के थाना बिलारी क्षेत्र स्थित चंद्रा ख्यालात मंदिर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।1