Shuru
Apke Nagar Ki App…
आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #कांवड़ यात्रा को लेकर कोई लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बरेली में प्रमुख सचिव और डीजीपी का सख्त संदेश#
ख़बर जंक्शन बरेली
आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #कांवड़ यात्रा को लेकर कोई लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बरेली में प्रमुख सचिव और डीजीपी का सख्त संदेश#
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #*थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली क्षेत्रान्तर्गत 01 व्यक्ति की आग में झुलसने पर उपचार के दौरान मृत्यु होने पर हास्पिटल से प्राप्त मीमो पर पंचायतनामा भरकर पीएम की कार्यवाही एवं पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी हाईवे की बाइट।*#1
- शपथ ग्रहण समारोह में जुटे प्रदेशभर के व्यापारी नेता अकरम खान और कमल गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन गुरुवार को होटल अजन्ता एवं रॉयल पटियाला चौपला रोड, कुतुबखाना में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जनपद के बड़ी संख्या में व्यापारी नेताओं और व्यापारियों ने भाग लिया।समारोह को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष अकरम खान और जिला महामंत्री कमल गुप्ता की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में व्यापारी एकता, संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा । बिजली गैस डीजल के कीमतें लगातार सरकार बड़ा रही है जिससे व्यापारी का व्यापार में भारी नुकसान हो रहा है और और जीएसटी एवं श्रम विभाग के और फ्रूट विभाग के अधिकारी व्यापारियों का शोषण करने पर उतारू है और व्यापारियों का शोषण कर रहे हैं पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर ऐसे अधिकारियों का व्यापार मंडल विरोध करेगा उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी को गोपनीयता और ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई, प्रदेश युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष शोभित भारद्वाज एवं इसरार सिद्दीकी, प्रांतीय कानूनी सलाहकार निशंक अग्रवाल, प्रांतीय संगठन मंत्री सुधीर मित्तल तथा प्रांतीय प्रभारी राजेश शर्मा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करेंगे। समारोह के अंत में जिलाध्यक्ष अकरम खान और जिला महामंत्री कमल गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन हमेशा व्यापारियों के हितों की आवाज बुलंद करता रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट रहकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गर्ग, जिला सचिव जावेद आलम,जिला संगठन मंत्री तहसीम रजा, राजेश कुमार दीवाकर, मुदित प्रताप सिँह आदि सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।1
- खेत से 14 यूकेलिप्टिस के पेड़ काटने और मारपीट का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की गुहार खेत से 14 यूकेलिप्टिस के पेड़ काटने और मारपीट का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की गुहार1
- हक साबिर ... या साबिर' की सदाओं से गूंजा आजमनगर! उर्स-ए-साबिर-ए-पाक से पहले गिलाफ-ए-जियारत के दीदार को उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब हक साबिर ... या साबिर' की सदाओं से गूंजा आजमनगर! उर्स-ए-साबिर-ए-पाक से पहले गिलाफ-ए-जियारत के दीदार को उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट बरेली के आजमनगर इलाके में गुरुवार को उस वक्त पूरा माहौल रूहानियत में डूब गया, जब उर्स-ए-साबिर-ए-पाक के मौके पर गिलाफ-ए-जियारत का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और पूरे रास्ते "हक साबिर... या साबिर" के नारों से फिज़ा गूंज उठी। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का फूलों की बारिश और गर्मजोशी से स्वागत कर अपनी अकीदत पेश की। 30 जुलाई 2026, बरोज़ जुमेरात को बरेली के आजमनगर से अन्जुमन खाकसार-ए-साबरी गुलाम के अध्यक्ष इमरान अली साबरी की अगुवाई में गिलाफ-ए-जियारत का शानदार जुलूस निकाला गया। यह जुलूस उर्स-ए-साबिर-ए-पाक के सिलसिले में आयोजित किया गया, जिसमें हजरत यावर मियां के दस्त-ए-मुबारक से दरगाह साबिर-ए-पाक पर पेश होने वाले मुबारक गिलाफ की जियारत आम लोगों को कराई गई। जैसे-जैसे जुलूस आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे अकीदतमंदों का हुजूम बढ़ता चला गया। पूरे रास्ते लोग जुलूस के स्वागत के लिए खड़े दिखाई दिए। कई स्थानों पर फूल बरसाए गए और लोगों ने गिलाफ की जियारत कर दुआएं मांगीं। "हक साबिर... या साबिर" की सदाओं ने पूरे इलाके को रूहानी माहौल में बदल दिया। इस मुबारक जुलूस की सरपरस्ती हजरत अली मंजर एजाज कुद्दूसी साबरी, सज्जादानशीन दरगाह साबिर-ए-पाक, कलियर शरीफ ने की। वहीं कार्यक्रम में मेहमान-ए-खुसूसी के तौर पर हजरत पाशा मियां निजामी, ख्वाजा कुतुब, हजरत अब्दुल वाजिद खां नूरी(दरगाह शहदाना वली) तथा खलीफा हाफिज तस्लीम साबरी (खानकाह-ए-साबरी, बरेली) ने शिरकत कर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। इस आयोजन को सफल बनाने में फ़िरोज़ साबरी फैजान कुरैशी, सुब्हान, समीर साबरी, शोएब साबरी, अमन चिश्ती, सोहिल साबरी, फुरकान चिश्ती और फरहान साबरी सहित अनेक युवाओं ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। आयोजकों का कहना है कि उर्स-ए-साबिर-ए-पाक सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मोहब्बत, अमन और इंसानियत का पैगाम देने वाला मुबारक मौका है। यही वजह रही कि गिलाफ-ए-जियारत के दीदार के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े और पूरे जुलूस के दौरान अकीदत का अनूठा नज़ारा देखने को मिला।1
- साहिब का घर दूर है, लम्बा पेड खजूर । चढ़े तो चाखे राम रस, गिरे तो चकनाचूर ॥ #ashram #सत_भक्ति_संदेश #santrampalji #bhakti #newreel साहिब का घर दूर है, लम्बा पेड खजूर । चढ़े तो चाखे राम रस, गिरे तो चकनाचूर ॥ #ashram #सत_भक्ति_संदेश #santrampalji #bhakti #newreel1
- Bareilly Sharif urs news 2026 jayrino ki Suraksha/ ala Hazrat oras/ orse Rizvi Bareilly Sharif/ Khan kahe amino shariyat mein manega ourse Rajvi v ourse amine shariyat/ oras ala Hazrat Bareilly Sharif/ urush ki Suraksha vyavastha/ orse Rizvi Bareilly Sharif ala Hazrat/ Bareilly Sharif urs news 2026 jayrino ki Suraksha/ ala Hazrat oras/ orse Rizvi Bareilly Sharif/ Khan kahe amino shariyat mein manega ourse Rajvi v ourse amine shariyat/ oras ala Hazrat Bareilly Sharif/ urush ki Suraksha vyavastha/ orse Rizvi Bareilly Sharif ala Hazrat/1
- आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #कांवड़ यात्रा को लेकर कोई लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बरेली में प्रमुख सचिव और डीजीपी का सख्त संदेश#1
- हुसैनी मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के बाद खुद को आग लगा ली। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंसारी में उस समय हड़कंप मच गया जब हुसैनी मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के बाद खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज में अब्दुल आग की लपटों में घिरे गली में दौड़ते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास के लोग उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उधर, अस्पताल में रिकॉर्ड हुआ एक वीडियो भी वायरल है, जिसमें वह अपनी हालत के लिए पत्नी को जिम्मेदार बताते नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। सीओ देवेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों की तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।2