*जनसमस्याओं से बेखबर जिम्मेदार! आलापुर तहसील के अफसरों के CUG नंबर बने शोपीस* *किसी का फोन स्विच ऑफ, कोई नॉट रीचेबल तो किसी ने घंटी जाने के बाद भी कॉल उठाना नहीं समझा जरूरी* *उत्तर प्रदेश शासन लगातार अधिकारियों को सीयूजी नंबर सक्रिय रखने और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश देता रहा है, लेकिन आलापुर तहसील क्षेत्र में इन आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं। गुरुवार को सुबह 11 बजकर 18 मिनट से 11 बजकर 33मिनट के बीच जब जिम्मेदार अधिकारियों के CUG नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो अधिकांश नंबर या तो स्विच ऑफ मिले, नॉट रीचेबल बताते रहे या फिर घंटी जाने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं की गई।* *उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह धामी के सीयूजी नंबर 9454416128 पर दो बार कॉल की गई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। वहीं क्षेत्राधिकारी आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल का नंबर 9454401382 लगातार स्विच ऑफ बताता रहा।* *जहांगीरगंज थाना अध्यक्ष संतोष सिंह भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। उनका सीयूजी नंबर स्विच ऑफ मिला, जबकि पर्सनल नंबर पर भी संपर्क नहीं हो सका। थाना अध्यक्ष आलापुर रितेश पांडेय का सीयूजी नंबर 9454402865 नॉट रीचेबल बताता रहा।* *राजेसुल्तानपुर थाना अध्यक्ष अक्षय कुमार पटेल के सीयूजी नंबर 9454402875 पर कई बार घंटी गई, लेकिन न तो कॉल रिसीव की गई और न ही वापस कॉल करना जरूरी समझा गया।* *ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि जब आमजन अपनी समस्या लेकर जिम्मेदार अधिकारियों तक फोन के माध्यम से भी नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो शासन की “त्वरित समाधान” व्यवस्था आखिर धरातल पर कितनी प्रभावी है?* *सीयूजी नंबर जनता की सुविधा और आपात स्थिति में तत्काल संपर्क के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन यदि वही नंबर बंद, नॉट रीचेबल या अनसुने बने रहें तो आम आदमी आखिर अपनी फरियाद लेकर कहां जाए?* *यह स्थिति न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है बल्कि शासन के निर्देशों के पालन की वास्तविक तस्वीर भी उजागर करती है।*

- 🫴🏻🤗🙏🏻 ।।हमें सपोर्ट करें ज्यादा से ज्यादा वीडियो शेयर करें लाइक करें प्लीज भाई समझ सपोर्ट करें जौनपुर जिले की हर अपडेट पाने के लिए हमें अभी सब्सक्राइब करें छोटी से छोटी बड़ी से बड़ी खबर देखने के लिए हमें जल सब्सक्राइब करें आने वाली हर अपडेट को अपने प्रोफाइल पर देखें थैंक यू सो मच बन रहे हमारे प्रोफाइल केसाथ 🤗🤗🥰1
- केवटला मठ विवाद में नया विस्फोट: “50 हजार रिश्वत” मांगने का आरोप, लेखपाल पर ग्रामीणों का हमला मठ की जमीन बेचने की साजिश या प्रशासनिक खेल? बाबा मनीष दास और ग्रामीणों ने खोला मोर्चा केवटला मठ विवाद में नया विस्फोट: “50 हजार रिश्वत” मांगने का आरोप, लेखपाल पर ग्रामीणों का हमला मठ की जमीन बेचने की साजिश या प्रशासनिक खेल? बाबा मनीष दास और ग्रामीणों ने खोला मोर्चा “गलत रिपोर्टों ने बढ़ाया विवाद” — केवटला मठ बचाने को आंदोलन की चेतावनी अम्बेडकरनगर। तहसील टांडा अन्तर्गत ग्राम सभा केवटला स्थित प्राचीन केवटला मठ का विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। धार्मिक आस्था, जमीन और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़ा यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनता1
- तमिलनाडु में थलपति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद हैं। आश्चर्यजनक रूप से, कांग्रेस ने अपने सहयोगी DMK का साथ छोड़कर 5 विधायकों के साथ विजय की पार्टी का हाथ थामा है। यह फैसला राज्य की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर है।1
- लखनऊ के तालकटोरा कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने भाजपा नेता चेतन तिवारी पर ताबड़तोड़ गोलियां दागी कैमरा में कैद लखनऊ के तालकटोरा कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने भाजपा नेता चेतन तिवारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। हमले में गंभीर रूप से घायल चेतन तिवारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के धम्मौर में दबंगों ने एक दलित विधवा की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा कर निर्माण शुरू कर दिया है। स्थगन आदेश के बावजूद पुलिस सुनवाई नहीं कर रही, जिससे परेशान महिला को जातिसूचक गालियाँ और जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं।1
- संत कबीर नगर के रमेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ने माँ दिवस के अवसर पर सभी माताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कॉलेज ने इस खास दिन पर माताओं के अमूल्य योगदान को सराहा।1
- आजमगढ़: विवादित भूमि पर दीवार गिराने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में 5 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ शेखूपुर गाँव में एक विवादित भूमि पर चहारदीवारी तोड़ने, गाली-गलौज करने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से प्रतिबंधित वस्तुएं फेंकने के आरोप में पुलिस ने पांच महिलाओं सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का विवरण पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शेखूपुर गाँव के निवासी बदिउज्जमा पुत्र शब्बीर की गाटा संख्या 36/0.015 हेक्टेयर भूमि पर राजस्व विभाग की टीम ने 4 मई को पैमाइश (नाप-जोख) कर पत्थर नसब किया था। समाधान दिवस पर हुई इस कार्रवाई के बाद बदिउज्जमा अपनी भूमि पर चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि 10 मई को विपक्षी गणों ने एकजुट होकर निर्माण कार्य को रोक दिया। आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की और दीवार ढहा दी, बल्कि सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की नीयत से वहां सूअर का कटा सिर और अन्य अंग फेंक दिए। विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी पीड़ित की तहरीर पर बिलरियागंज थाने में मु0अ0सं0 113/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (3(5), 196, 352, 351(3), 326(ई), 324(4)) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के कड़े निर्देशों के अनुपालन में, रविवार को उपनिरीक्षक इसरार अहमद और संतोष कुमार यादव की टीम ने ग्राम जैगहा में दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में आरोपियों ने कानूनी नोटिस लेने से इनकार किया और अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की। अंततः पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर निम्नलिखित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया: सुरजी देवी (निवासी: जैगहा) रीता देवी (निवासी: जैगहा) मनीषा (निवासी: जैगहा) रेनू (निवासी: जैगहा) आरती (निवासी: जैगहा) मुकेश (निवासी: जैगहा) कानूनी स्थिति पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है।1
- जौनपुर के शाहगंज में साजिद कॉस्मेटिक की गुप्ता गली मार्केट दुकान पर मेकअप और चूड़ियों पर खास छूट मिल रही है। ग्राहक अब रियायती दरों पर सौंदर्य उत्पाद खरीद सकते हैं। जल्द ही, यहाँ सारे सामान थोक दामों पर भी उपलब्ध होंगे।1