Shuru
Apke Nagar Ki App…
जौनपुर के शाहगंज में साजिद कॉस्मेटिक की गुप्ता गली मार्केट दुकान पर मेकअप और चूड़ियों पर खास छूट मिल रही है। ग्राहक अब रियायती दरों पर सौंदर्य उत्पाद खरीद सकते हैं। जल्द ही, यहाँ सारे सामान थोक दामों पर भी उपलब्ध होंगे।
Ranu rayeen Shahganj gupta gal
जौनपुर के शाहगंज में साजिद कॉस्मेटिक की गुप्ता गली मार्केट दुकान पर मेकअप और चूड़ियों पर खास छूट मिल रही है। ग्राहक अब रियायती दरों पर सौंदर्य उत्पाद खरीद सकते हैं। जल्द ही, यहाँ सारे सामान थोक दामों पर भी उपलब्ध होंगे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कंचन गर्ल्स स्कूल में बच्चों का नामांकन शुरू, क्षेत्र के बधवा स्थित कंचन गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्रों के नामांकन शुरू हो गया है गौरतलाप है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंचन गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज क्षेत्र का एक बड़ा विद्यालय है जहां पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को दी जाती है।1
- सुल्तानपुर मे पुलिस ने बरामद की 121 मोबाईल फ़ोन उपभोक्ताओं को बाटे सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक चारु निगम के संरक्षण मे चलाए जा रहे हैं अभियान मे पुलिस और सर्विलास टीम को मिले 121 मोबाइल बरामद फोन की कीमत ₹2000000 से अधिक आँकी गई है1
- मार्मिक अपील 14 वर्षीय स्व.अर्पित गुप्ता के हत्या के संबंध में अर्पित के पिता जी एवं बड़े पिताजी का आग्रह वीडियो में जरूर सुने, भारतीय किसान यूनियन आज़ाद हिंद संगठन सभी किसान भाइयों, नौजवान साथियों, क्षेत्रवासियों, समाजसेवियों एवं पदाधिकारियों से भावपूर्ण अपील आज किसान, मजदूर और आम जनता केवल आर्थिक संकट ही नहीं बल्कि असुरक्षा, प्रशासनिक लापरवाही, भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून व्यवस्था से भी जूझ रही है। जन समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार तंत्र केवल खानापूर्ति और लिपापोती में लगा हुआ है। इन्हीं गंभीर विषयों एवं जनहित के मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन आज़ाद हिंद संगठन द्वारा एक अति आवश्यक किसान पंचायत एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया है। दिनांक: 11 मई 2026, सोमवार स्थान: पुरानी तहसील परिसर, लंभुआ, जनपद सुलतानपुर (उ.प्र.) समय: दोपहर 12:00 बजे ~ सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। निर्धारित समय पर बैठक प्रारंभ होगी और निर्धारित समय पर समाप्त होगी, इसलिए सभी साथी समय का विशेष ध्यान रखते हुए समय से पहुंचना सुनिश्चित करें। ━━━━━━━━━━━━━━━ 🕯 स्वर्गीय अर्पित गुप्ता को न्याय दिलाने हेतु विशेष चर्चा एवं जनसमर्थन अपील 🕯 क्षेत्र के ग्राम पथरा, कोतवाली लंभुआ, जनपद सुलतानपुर निवासी स्वर्गीय अर्पित गुप्ता (उम्र लगभग 14 वर्ष) की निर्मम हत्या और उसके संदिग्ध खुलासे के संबंध में अर्पित गुप्ता उम्र 14 वर्ष सुत श्री श्रीनाथ गुप्ता की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन अत्यंत दुःख और चिंता का विषय यह है कि इस जघन्य हत्या के मामले में जो खुलासा किया गया है, वह आमजन और परिजनों के मन में अनेक सवाल खड़े कर रहा है। परिजनों एवं क्षेत्रवासियों का आरोप है कि मामले को कमजोर करने एवं केवल खानापूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि आज एक मासूम बालक अर्पित को न्याय नहीं मिला, यदि इस हत्या का निष्पक्ष एवं पारदर्शी खुलासा नहीं हुआ, तो कल ऐसी घटनाएं जिले और क्षेत्र में लगातार बढ़ती रहेंगी और हर बार इसी तरह लिपापोती होती रहेगी। अर्पित के बड़े पिताजी श्री राम सुख गुप्ता एवं अर्पित के पिता श्रीनाथ गुप्ता ने क्षेत्र की जनता से अत्यंत मार्मिक अपील की है कि सभी लोग एकजुट होकर अर्पित को न्याय दिलाने में सहयोग करें। इसके संदेश के साथ लगभग 4 मिनट 48 सेकंड का एक वीडियो भी प्रेषित किया जा रहा है , जिसमें अर्पित के बड़े पिताजी एवं पिता की भावुक अपील अवश्य सुनें। ~ आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि इस वीडियो को पूरा देखें और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। ━━━━━━━━━━━━━━━ ~ किसान पंचायत में निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा एवं रणनीति तैयार की जाएगी— • अर्पित गुप्ता हत्याकांड का निष्पक्ष एवं पारदर्शी खुलासा • क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था • किसानों एवं आम जनता की लंबित जन समस्याएं • प्रशासनिक भ्रष्टाचार एवं लापरवाही के खिलाफ संघर्ष • प्रभावशाली सत्याग्रह एवं जन आंदोलन की तैयारी • जन समस्याओं के स्थायी निस्तारण हेतु निर्णायक रणनीति ━━━━━━━━━━━━━━━ किसान भाइयों एवं क्षेत्रवासियों! अब समय केवल देखने का नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का है। यह लड़ाई केवल अर्पित के परिवार की नहीं, बल्कि हर उस परिवार की लड़ाई है जो अपने बच्चों की सुरक्षा, न्याय और सम्मान चाहता है। यदि समाज आज चुप रहा, तो आने वाले समय में अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे। इसलिए न्याय, सुरक्षा और जनहित की इस लड़ाई में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता अवश्य दर्ज कराएं। अपने गांव, क्षेत्र एवं आसपास के सभी लोगों तक यह संदेश तुरंत पहुंचाएं। इस वीडियो और लिखित मैसेज को अधिक से अधिक व्हाट्सएप ग्रुपों, फेसबुक एवं सोशल मीडिया पर शेयर करें। हर जागरूक नागरिक तक यह आवाज पहुंचनी चाहिए। जब जनता जागेगी, तभी व्यवस्था बदलेगी! एकता ही न्याय की सबसे बड़ी ताकत है! अर्पित को न्याय दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है! निवेदक 👤 कमलेश वर्मा जिला अध्यक्ष, सुलतानपुर 📞 6394288255 👤 राजपति तिवारी युवा जिला अध्यक्ष, सुलतानपुर 📞 7905438578 👤 दीपक सिंह तहसील अध्यक्ष, लंभुआ 📞 9125734604 👤 सनी सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, लंभुआ 📞 90441989841
- सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: सर्विलांस सेल/स्वाट टीम ने बरामद किए 121 खोए मोबाइल, मालिकों को लौटाए गए सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: सर्विलांस सेल/स्वाट टीम ने बरामद किए 121 खोए मोबाइल, मालिकों को लौटाए गए उत्तर प्रदेश पुलिस के जनपद सुलतानपुर में सर्विलांस सेल एवं स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने गुम एवं खोए हुए कुल 121 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सर्विलांस सेल और स्वाट टीम लगातार मोबाइल ट्रैकिंग अभियान चला रही थी। तकनीकी सहायता और सतत प्रयासों के जरिए विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कई लोगों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल वापस मिल पाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में सराहनीय पहल माना जा रहा है।1
- मछलीशहर के बामी गेट ग्राम पंचायत में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सांसद बीपी सरोज और पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके बलिदान को याद करते हुए देश की एकता बनाए रखने का संदेश दिया।1
- जौनपुर के मछ्ली शहर स्थित सुजानगंज चौराहे पर ऑटो रिक्शा और बैटरी रिक्शा के कारण रोज़ाना भीषण जाम लगता है। इस जाम से स्थानीय लोग और राहगीर भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। प्रशासन की अनदेखी से स्थिति और गंभीर हो रही है।1
- जौनपुर के शाहगंज स्थित गुप्ता गली मार्केट में इन दिनों भारी भीड़ उमड़ रही है। इस नजारे ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है और यह चर्चा का विषय बन गया है।1
- सुल्तानपुर के कादीपुर: कब्रिस्तान की जमीन पर दबंगों का अवैध खनन ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत सुल्तानपुर के कादीपुर: कब्रिस्तान की जमीन पर दबंगों का अवैध खननग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत कादीपुर सुल्तानपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़गॉव (में कब्रिस्तान की सुरक्षित भूमि पर अवैध खनन और कब्जे की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ऋषि तिवारी पुत्र लालमणि तिवारी सहित अन्य लोगों पर दबंगई के बल पर सरकारी जमीन को नुकसान पहुँचाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी (SDM) को प्रार्थना पत्र सौंपा है।100 ट्राली मिट्टी चोरी करने का आरोपशिकायती पत्र के अनुसार, गाटा संख्या 386 (रकबा 0.190 हे.) और 385 क (रकबा 0.0530 हे.), जो कि सरकारी अभिलेखों में कब्रिस्तान के नाम दर्ज है, पर ऋषि तिवारी ने 4 व 5 मई की रात जेसीबी लगाकर अवैध खनन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंगों ने रात के अंधेरे में लगभग 100 ट्राली मिट्टी वहां से हटा ली।विरोध करने पर विवाद और धमकी ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने इस अवैध कार्य को रोकने का प्रयास किया, तो ऋषि तिवारी और उनके पक्ष के लोग विवाद और मारपीट पर आमादा हो गए। दबंगों की धमकियों के कारण ग्रामीणों में रोष और भय का माहौल है।पैमाइश और कार्रवाई की मांगप्रार्थी मो. यासीन, अब्बास अली और अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व टीम भेजकर कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश कराई जाए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और कब्रिस्तान की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर सुरक्षित करने की अपील की है।3
- तमिलनाडु में थलपति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद हैं। आश्चर्यजनक रूप से, कांग्रेस ने अपने सहयोगी DMK का साथ छोड़कर 5 विधायकों के साथ विजय की पार्टी का हाथ थामा है। यह फैसला राज्य की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर है।1