अचानक धरती फटी और घरों में आई दरारें, मचा हड़कंप...दहशत में झरिया के लोग झारखंड के झरिया में एक बार फिर भू-धंसान से हड़कंप मच गया है. धर्मनगर इलाके में जमीन फटने और घरों में दरारें पड़ने से लोग दहशत में हैं. कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं. वर्षों से जलती कोयला खदानों को इसका कारण माना जा रहा है. झारखंड के झरिया में एक बार फिर भू-धंसान की घटना ने लोगों की नींद उड़ा दी है. झरिया के चौथाई कुली स्थित धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग के समीप बसे धर्मनगर में अचानक जमीन फटने और कई घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने से इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोग अपने जीवन भर की जमा पूंजी से बनाए घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने पर मजबूर हैं. धर्मनगर और उसके आसपास के करीब एक दर्जन से अधिक घरों की दीवारों और फर्श पर अचानक दरारें उभर आई हैं. इलाके के निवासी सरल साह का कहना है कि दरारों का दायरा समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है, जिससे कई मकानों के किसी भी क्षण ढहने की आशंका बनी हुई है. जमीन फटने की आवाज और दीवारों के चटकने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

- पश्चिम बंगाल के आसनसोल से प्रधानमंत्री जी का लाईव भाषण1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- Post by Tahalka आवाज़1
- Post by संतोष कुमार दे1
- यहां मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू के हाथों मंच का उद्घाटन किया गया। मौके पर महापौर प्रमिला मेहरा, उद्योगपति शंभू अग्रवाल, थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- गिरिडीह सदर प्रखण्ड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत उदनाबाद पंचायत भवन के निकट यज्ञ स्थल से कल 8 अप्रैल को विशाल कलश यात्रा का आयोजन हुआ जिसमे 2500 से भी ज्यादा कलश माथे पर लेकर महिलाएं युवतियों ने बड़े ही श्रद्धा के साथ इस यात्रा में शामिल हुए l बताया गया है की इस यात्रा में महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग और युवाओं को मिलाकर लगभग 20 हजार से ज्यादा की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, यह यात्रा यज्ञ स्थल से चल कर चाइना मोड मेन रोड होते हुए दुःखिया महादेव रोड से बाबा दुःख हरण नाथ धाम तक पहुंची जहां वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ सभी कलशों में उत्तरायण ऊसरी नदी का पवित्र जल भरा गया इस दौरान वापसी के समय यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया4
- Post by जनता न्यूज़ 241
- Post by संतोष कुमार दे1
- वन विभाग की टीम ने यहां जेसीबी के जरिए आरा मशीन को उखाड़ते हुए हजारों रूपये की लकडी जब्त कर वन परिषद कार्यालय गांडेय लें आया।1