करों बस स्टैंड को मिली नई रोशनी, नए ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन करों प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में लंबे समय से बंद पड़े ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। इसको लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। तीन दिनों से बिजली समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि सब्बीर हसन ने विधिवत फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, जिससे बस स्टैंड क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी। बताया जाता है कि पुराने ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने के कारण कई दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित थी। इसके चलते दुकानदारों, छात्रों और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायत और मांग के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए नया ट्रांसफार्मर लगवाया। उद्घाटन के दौरान विधायक प्रतिनिधि गुलाम असरफ अंसारी, जिप सदस्य ललन सिंह, करों मुखिया प्रतिनिधि मंटू मंडल,भागीरथ गोस्वामी, जितेंद्र प्रसाद यादव, विशाल राय एवं आशीष आचार्य,राजेश कुमार,उमेश यादव,सनत टुडू,मुकेश रवानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

- Post by PRESS R K PRESS R K1
- Post by Tahalka आवाज़1
- पांच टोला के ग्रामीनो ने कुमारधुबी ओपी पहुंच घेराव कर किया हंगामा, अवैध खनन का कर रहे थे विरोध, जमकर काटा बवाल, कोयला चोरो पर धमकाने का लगाया आरोप, नहीं सुन रही है पुलिस गल्फरबाड़ी ओपी सन्यासी मंदिर के ग्रामीण महिला कुआं नुमा अवैध खदान में विरोध प्रदर्शन की। कल का दिन अवैध कोयला को लेकर दोनों ओपी में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला हर हाल में अवैध कोयला का आकार बंद होना चाहिए जागने लगे हैं ग्रामीण1
- अचानक धरती फटी और घरों में आई दरारें, मचा हड़कंप...दहशत में झरिया के लोग झारखंड के झरिया में एक बार फिर भू-धंसान से हड़कंप मच गया है. धर्मनगर इलाके में जमीन फटने और घरों में दरारें पड़ने से लोग दहशत में हैं. कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं. वर्षों से जलती कोयला खदानों को इसका कारण माना जा रहा है. झारखंड के झरिया में एक बार फिर भू-धंसान की घटना ने लोगों की नींद उड़ा दी है. झरिया के चौथाई कुली स्थित धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग के समीप बसे धर्मनगर में अचानक जमीन फटने और कई घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने से इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोग अपने जीवन भर की जमा पूंजी से बनाए घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने पर मजबूर हैं. धर्मनगर और उसके आसपास के करीब एक दर्जन से अधिक घरों की दीवारों और फर्श पर अचानक दरारें उभर आई हैं. इलाके के निवासी सरल साह का कहना है कि दरारों का दायरा समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है, जिससे कई मकानों के किसी भी क्षण ढहने की आशंका बनी हुई है. जमीन फटने की आवाज और दीवारों के चटकने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.1
- जरमुंडी के जाराकुरूवा गांव में पहली बार होने जा रहा है 3 दिवसीय श्री राम कथा।1
- यहां मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू के हाथों मंच का उद्घाटन किया गया। मौके पर महापौर प्रमिला मेहरा, उद्योगपति शंभू अग्रवाल, थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा चुनाव छोड़कर पहुंचे बाबा धाम मंदिर1
- सत्संग चौक देवघर में आज सुबह।। #donate4poortrust #deoghar_jharkhand #deogharbabadham #RotiBank #ritaraz #deoghar1