logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र में एक लाइनमैन (संविदा कर्मी) की बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते करंट लगने से मौत हो गई,* *लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र में एक लाइनमैन (संविदा कर्मी) की बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते करंट लगने से मौत हो गई,* *परिजन व सहकर्मी इस पर गहरा आक्रोश जताते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं* *घटना लखनऊ के कल्याणपुर इलाके में जगरानी अस्पताल मुख्य मार्ग (रिंग रोड के पास) हुई।* *संविदा कर्मी परशुराम (लगभग 45 वर्ष), जो करीब 20 वर्ष से विद्युत विभाग में लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे, रात करीब 1:30–2:00 बजे 33 केवी विद्युत लाइन की मरम्मत के लिए पोल पर चढ़े थे।* *आरोप है कि बिना पूरी तरह शटडाउन (बिजली बंद) किए उन्हें लाइन पर भेजा गया, जिससे उन्हें करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो* _विद्युत विभाग के TG 2 धीरज रावत के ऊपर परिजनों ने आरोप लगाया है कि इन्हीं के लापरवाही के चलते हादसा हुआ है _ _परिजनों ने आज सुबह 12:00 बजे इंदिरा नगर सेक्टर 25 पावर हाउस के बाहर पहुंचकर आर्थिक मदद की मांग की व परिवार के सदस्य में एक लोगों को नौकरी व पत्नी को पेंशन की मांग की _ *एंबुलेंस से शव भी अभी पहुंचा सेक्टर 25 पावर हाउस के बाहर* *मौके पर थाना गाजीपुर पुलिस टीम मौजूद सुरक्षा व्यवस्था में* *थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने परिजनों से कहा कि आप अपनी बात रखिए जो आप चाहते हो* *आप लोग शांतिपूर्वक अपनी बात रखिए किसी भी तरीके का प्रदर्शन ना करिए* *परिजन बॉडी को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने का कर रहे हैं प्रयास रिंग रोड सेक्टर 25 पर*

3 hrs ago
user_Sameer Safder naqvi
Sameer Safder naqvi
Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र में एक लाइनमैन (संविदा कर्मी) की बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते करंट लगने से मौत हो गई,* *लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र में एक लाइनमैन (संविदा कर्मी) की बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते करंट लगने से मौत हो गई,* *परिजन व सहकर्मी इस पर गहरा आक्रोश जताते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं* *घटना लखनऊ के कल्याणपुर इलाके में जगरानी अस्पताल मुख्य मार्ग (रिंग रोड के पास) हुई।* *संविदा कर्मी परशुराम (लगभग 45 वर्ष), जो करीब 20 वर्ष से विद्युत विभाग

में लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे, रात करीब 1:30–2:00 बजे 33 केवी विद्युत लाइन की मरम्मत के लिए पोल पर चढ़े थे।* *आरोप है कि बिना पूरी तरह शटडाउन (बिजली बंद) किए उन्हें लाइन पर भेजा गया, जिससे उन्हें करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो* _विद्युत विभाग के TG 2 धीरज रावत के ऊपर परिजनों ने आरोप लगाया है कि इन्हीं के लापरवाही के चलते हादसा हुआ है _ _परिजनों ने आज सुबह 12:00 बजे इंदिरा नगर सेक्टर 25 पावर हाउस के बाहर पहुंचकर आर्थिक मदद की

211d9194-aa79-4df9-9f54-5306568ff6ac

मांग की व परिवार के सदस्य में एक लोगों को नौकरी व पत्नी को पेंशन की मांग की _ *एंबुलेंस से शव भी अभी पहुंचा सेक्टर 25 पावर हाउस के बाहर* *मौके पर थाना गाजीपुर पुलिस टीम मौजूद सुरक्षा व्यवस्था में* *थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने परिजनों से कहा कि आप अपनी बात रखिए जो आप चाहते हो* *आप लोग शांतिपूर्वक अपनी बात रखिए किसी भी तरीके का प्रदर्शन ना करिए* *परिजन बॉडी को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने का कर रहे हैं प्रयास रिंग रोड सेक्टर 25 पर*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अपडेट्स लाइन मैन संविदा कर्मी परिजनों को ₹2 लाख कैश दिया गया 50 हजार और मिलेगा पत्नी को पेंशन ₹4000 बेटी को संविदा पर नौकरी दी जाएगी इसके बाद परिजन माने शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।। 👆🏻👆🏻
    1
    अपडेट्स लाइन मैन संविदा कर्मी 
परिजनों को ₹2 लाख कैश दिया गया 
50 हजार और मिलेगा 
पत्नी को पेंशन ₹4000 
बेटी को संविदा पर नौकरी दी जाएगी इसके बाद परिजन माने 
शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।।
👆🏻👆🏻
    user_GROUND REPORT INDIA
    GROUND REPORT INDIA
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना गुडंबा क्षेत्र लाइन मैन संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई थी परिजनों ने सेक्टर 25 पावर हाउस पर पहुंचकर मुआवजा की मांग की काफ़ी देर की बाद ये तय हुआ कि परिजनों को ₹2 लाख कैश दिया गया 50 हजार और मिलेगा पत्नी को पेंशन ₹4000 बेटी को संविदा पर नौकरी दी जाएगी इसके बाद परिजन माने शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।। 👆🏻👆🏻
    1
    थाना गुडंबा क्षेत्र लाइन मैन संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई थी परिजनों ने सेक्टर 25 पावर हाउस पर पहुंचकर मुआवजा की मांग की काफ़ी देर की बाद ये तय हुआ कि 
परिजनों को ₹2 लाख कैश दिया गया 
50 हजार और मिलेगा 
पत्नी को पेंशन ₹4000 
बेटी को संविदा पर नौकरी दी जाएगी इसके बाद परिजन माने 
शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।।
👆🏻👆🏻
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखनऊ ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ के लालबाग इलाके में स्थित Lalbagh Palace के नजदीक बने KP अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया, आग लगते ही अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है, प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग किस वजह से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है |
    1
    लखनऊ ब्रेकिंग न्यूज़ 
लखनऊ के लालबाग इलाके में स्थित Lalbagh Palace के नजदीक बने KP अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया, आग लगते ही अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है, प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग किस वजह से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है |
    user_Prabhat Kashyap
    Prabhat Kashyap
    Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
  • निगोहां थाना क्षेत्र में स्थित नगराम मोड़ के पास बीती शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि दंपति और उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। निगोहां के उतरावां गांव निवासी मजदूर सर्वेश शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी रामदुलारी और तीन बच्चों जान्हवी (7), मानवी (6) व शमशेर (2) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। वे रायबरेली जिले के सब्जी गांव स्थित अपनी ससुराल से आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नगराम मोड़ के पास पहुंची, लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपती और तीनों बच्चे दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज पहुंचाया। वहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने दो वर्षीय शमशेर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।
    1
    निगोहां थाना क्षेत्र में स्थित नगराम मोड़ के पास बीती शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि दंपति और उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
निगोहां के उतरावां गांव निवासी मजदूर सर्वेश शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी रामदुलारी और तीन बच्चों जान्हवी (7), मानवी (6) व शमशेर (2) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। वे रायबरेली जिले के सब्जी गांव स्थित अपनी ससुराल से आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नगराम मोड़ के पास पहुंची, लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपती और तीनों बच्चे दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज पहुंचाया। वहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने दो वर्षीय शमशेर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में ले लिया है।
थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।
    user_Journalist prabhat kashyap
    Journalist prabhat kashyap
    पत्रकार Sadar, Lucknow•
    2 hrs ago
  • लखनऊ में राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा का बयान प्रबुद्ध समागम में बोले दिनेश शर्मा किसी के साथ अन्याय नहीं हुआ मोदी-योगी ने राष्ट्र को एक किया कुछ लोग सनातन की एकता नहीं चाहते हैं मोदी-योगी ने राष्ट्र को एक किया,कुछ लोग सनातन की एकता नहीं चाहते
    1
    लखनऊ में राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा का बयान
प्रबुद्ध समागम में बोले दिनेश शर्मा
किसी के साथ अन्याय नहीं हुआ
मोदी-योगी ने राष्ट्र को एक किया
कुछ लोग सनातन की एकता नहीं चाहते हैं मोदी-योगी ने राष्ट्र को एक किया,कुछ लोग सनातन की एकता नहीं चाहते
    user_Anurag Kashyap
    Anurag Kashyap
    Sadar, Lucknow•
    2 hrs ago
  • देवरिया में आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal और पूर्व उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia को आबकारी घोटाले के आरोपों से राहत मिलने पर खुशी जताते हुए जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख स्थानों पर एकत्र होकर मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि यह “सच्चाई की जीत” है और न्यायपालिका पर विश्वास कायम हुआ है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से चल रहे मामले में राहत मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और संगठन को नई ऊर्जा मिली है। जश्न के दौरान नारेबाजी भी की गई और आम जनता के बीच मिठाई वितरित की गई।
    1
    देवरिया में आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal और पूर्व उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia को आबकारी घोटाले के आरोपों से राहत मिलने पर खुशी जताते हुए जश्न मनाया।
कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख स्थानों पर एकत्र होकर मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि यह “सच्चाई की जीत” है और न्यायपालिका पर विश्वास कायम हुआ है।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से चल रहे मामले में राहत मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और संगठन को नई ऊर्जा मिली है। जश्न के दौरान नारेबाजी भी की गई और आम जनता के बीच मिठाई वितरित की गई।
    user_खबर पूर्वांचल
    खबर पूर्वांचल
    Media and News Sadar, Lucknow•
    5 hrs ago
  • लखनऊ एपिसोड 1 वन रेंज दुबग्गा क्षेत्र के फतेह नगर पंचायत भवन पास से लेफ्ट साइड कच्चा गलियर के आगे हरे पेड़ों पर 3 दिन पहले चला था आरा, काटे गए थे प्रतिबंधित पेड़ अभी तक वन दरोगा मोइन खान ने नहीं की कोई कार्यवाही पर्यावरण बचाने के लिए सरकार जहां फिक्रमंद हैं। वहीं अधिकारी डीएफओ सुधांशु पांडे, रेंजर सोनम दीक्षित, डिप्टी वन दरोगा मोइन खान और वन माली मुलायम सरकार की मंशा पर पानी फेरने पर तुले हुए हैं। वन विभाग टीम की मिली भगत से क्षेत्र में हरे पेड़ों पर बेधड़क आरा चल रहा है। और प्रतिबंधित पेड़ काटे जा रहे हैं। एपिसोड 2 , ताजा मामला ऑफिस खेड़ा में हुआ है साइड खड़ंजा गया हुआ है जाने वाले मार्ग पर। लगभग एक दर्जन प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर धराशाई कर दिया गया। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या कार्यवाही होती है या फिर अधिकारियों को गुमराह करके ठेकेदार को बचाने का कार्य किया जाता है
    1
    लखनऊ
एपिसोड 1
वन रेंज दुबग्गा क्षेत्र के फतेह नगर पंचायत भवन पास से लेफ्ट  साइड कच्चा गलियर के आगे हरे पेड़ों पर 3 दिन पहले चला था आरा, काटे गए थे प्रतिबंधित पेड़
अभी तक वन दरोगा मोइन खान ने नहीं की कोई कार्यवाही 
पर्यावरण बचाने के लिए सरकार जहां फिक्रमंद हैं। 
वहीं अधिकारी डीएफओ सुधांशु पांडे, रेंजर सोनम दीक्षित, डिप्टी वन दरोगा मोइन खान और वन माली मुलायम  सरकार की मंशा पर पानी फेरने पर तुले हुए हैं। 
वन विभाग टीम की मिली भगत से क्षेत्र में हरे पेड़ों पर बेधड़क आरा चल रहा है।
और प्रतिबंधित पेड़ काटे जा रहे हैं।
एपिसोड 2 , ताजा मामला ऑफिस खेड़ा में हुआ है  साइड खड़ंजा गया हुआ है जाने वाले मार्ग पर।
लगभग एक दर्जन प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर धराशाई कर दिया गया।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या कार्यवाही होती है या फिर अधिकारियों को गुमराह करके ठेकेदार को बचाने का कार्य किया जाता है
    user_Journalist Sonu Pal
    Journalist Sonu Pal
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक डंपर चालक ने ट्रक क्लीनर रौंद कर मार डाला। क्लीनर ने अपने ट्रक में टक्कर मारने वाले डंपर को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान डंपर ड्राइवर उसके ऊपर ट्रक चढ़ाते हुए भाग गया। मृतक की पहचान संदीप (35) के रूप में हुई। संदीप उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र सेमरा गांव का था। वह अपने ट्रक चालक फुरकान के साथ झांसी से कॉपी लादकर गोरखपुर जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे कानपुर रोड से किसान पथ पर चढ़ने के बाद, नटकुर अंडरपास के पास पीछे से आ रहे डंपर (आरजे 11 जीसी 7531) ने उनके ट्रक के साइड में टक्कर मार दी, जिससे साइड शीशा टूट गया। यहीं विवाद हो गया जिसके बाद डंपर ड्राइवर संदीप के ऊपर गाड़ी चढ़ाते हुए भाग गया। टक्कर के बाद, क्लीनर संदीप नीचे उतरा और डंपर रुकवाकर चालक का विरोध करने लगा। आरोप है कि डंपर चालक नीचे उतरा और संदीप को दो-तीन थप्पड़ मारे। इसके बाद वह तेजी से अपने डंपर पर चढ़ा और संदीप के विरोध करने के बावजूद उसे रौंदते हुए वाहन सहित किसान पथ से नीचे उतरकर कानपुर रोड की ओर भाग निकला। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और 108 एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद संदीप को एंबुलेंस से सरोजनी नगर सीएचसी पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और डंपर नंबर के आधार पर उसके चालक की तलाश कर रही है।
    1
    लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक डंपर चालक ने ट्रक क्लीनर रौंद कर मार डाला।  क्लीनर ने अपने ट्रक में टक्कर मारने वाले डंपर को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान डंपर ड्राइवर उसके ऊपर ट्रक चढ़ाते हुए भाग गया। मृतक की पहचान संदीप (35) के रूप में हुई। संदीप उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र सेमरा गांव का था।
वह अपने ट्रक चालक फुरकान के साथ झांसी से कॉपी लादकर गोरखपुर जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे कानपुर रोड से किसान पथ पर चढ़ने के बाद, नटकुर अंडरपास के पास पीछे से आ रहे डंपर (आरजे 11 जीसी 7531) ने उनके ट्रक के साइड में टक्कर मार दी, जिससे साइड शीशा टूट गया। यहीं विवाद हो गया जिसके बाद डंपर ड्राइवर संदीप के ऊपर गाड़ी चढ़ाते हुए भाग गया।
टक्कर के बाद, क्लीनर संदीप नीचे उतरा और डंपर रुकवाकर चालक का विरोध करने लगा। आरोप है कि डंपर चालक नीचे उतरा और संदीप को दो-तीन थप्पड़ मारे। इसके बाद वह तेजी से अपने डंपर पर चढ़ा और संदीप के विरोध करने के बावजूद उसे रौंदते हुए वाहन सहित किसान पथ से नीचे उतरकर कानपुर रोड की ओर भाग निकला।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और 108 एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद संदीप को एंबुलेंस से सरोजनी नगर सीएचसी पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और डंपर नंबर के आधार पर उसके चालक की तलाश कर रही है।
    user_Prabhat Kashyap
    Prabhat Kashyap
    Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.