logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगराम मोड़ के पास बीती रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने परिवार को रौंदा, मासूम की मौतः दंपती समेत 4 लोग घायल, ड्राइवर हुआ फरार निगोहां थाना क्षेत्र में स्थित नगराम मोड़ के पास बीती शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि दंपति और उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। निगोहां के उतरावां गांव निवासी मजदूर सर्वेश शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी रामदुलारी और तीन बच्चों जान्हवी (7), मानवी (6) व शमशेर (2) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। वे रायबरेली जिले के सब्जी गांव स्थित अपनी ससुराल से आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नगराम मोड़ के पास पहुंची, लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपती और तीनों बच्चे दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज पहुंचाया। वहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने दो वर्षीय शमशेर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।

2 hrs ago
user_Journalist prabhat kashyap
Journalist prabhat kashyap
पत्रकार Sadar, Lucknow•
2 hrs ago

नगराम मोड़ के पास बीती रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने परिवार को रौंदा, मासूम की मौतः दंपती समेत 4 लोग घायल, ड्राइवर हुआ फरार निगोहां थाना क्षेत्र में स्थित नगराम मोड़ के पास बीती शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि दंपति और उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। निगोहां के उतरावां गांव निवासी मजदूर सर्वेश शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी रामदुलारी और तीन बच्चों जान्हवी (7), मानवी (6) व शमशेर (2) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। वे रायबरेली जिले के सब्जी गांव स्थित अपनी ससुराल से आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नगराम मोड़ के पास पहुंची, लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपती और तीनों बच्चे दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज पहुंचाया। वहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने दो वर्षीय शमशेर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।

More news from Lucknow and nearby areas
  • लखनऊ। होलिका दहन और होली पर्व-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि सभी चिन्हित होलिका स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।* *संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स, 24×7 सीसीटीवी निगरानी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर डायवर्जन व्यवस्था भी की गई है।* *पुलिस ने नागरिकों से शांति व सौहार्द बनाए रखने और जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।*
    1
    लखनऊ। होलिका दहन और होली पर्व-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि सभी चिन्हित होलिका स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।*
*संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स, 24×7 सीसीटीवी निगरानी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर डायवर्जन व्यवस्था भी की गई है।*
*पुलिस ने नागरिकों से शांति व सौहार्द बनाए रखने और जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।*
    user_Anurag Kashyap
    Anurag Kashyap
    Sadar, Lucknow•
    2 hrs ago
  • लखनऊ। होलिका दहन और होली पर्व-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि सभी चिन्हित होलिका स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स, 24×7 सीसीटीवी निगरानी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर डायवर्जन व्यवस्था भी की गई है। पुलिस ने नागरिकों से शांति व सौहार्द बनाए रखने और जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
    1
    लखनऊ। होलिका दहन और होली पर्व-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि सभी चिन्हित होलिका स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स, 24×7 सीसीटीवी निगरानी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर डायवर्जन व्यवस्था भी की गई है।
पुलिस ने नागरिकों से शांति व सौहार्द बनाए रखने और जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
    user_GROUND REPORT INDIA
    GROUND REPORT INDIA
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ पारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर दंपति को कार ने मारी टक्कर, पति की मौत सदरौना इलाके में हादसा, पति की मौत पत्नी गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती पारा थाना क्षेत्र के हंसखेड़ा का मामला
    1
    लखनऊ
पारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर
दंपति को कार ने मारी टक्कर, पति की मौत
सदरौना इलाके में हादसा, पति की मौत
पत्नी गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
पारा थाना क्षेत्र के हंसखेड़ा का मामला
    user_Journalist prabhat kashyap
    Journalist prabhat kashyap
    पत्रकार Sadar, Lucknow•
    2 hrs ago
  • *लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र में एक लाइनमैन (संविदा कर्मी) की बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते करंट लगने से मौत हो गई,* *परिजन व सहकर्मी इस पर गहरा आक्रोश जताते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं* *घटना लखनऊ के कल्याणपुर इलाके में जगरानी अस्पताल मुख्य मार्ग (रिंग रोड के पास) हुई।* *संविदा कर्मी परशुराम (लगभग 45 वर्ष), जो करीब 20 वर्ष से विद्युत विभाग में लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे, रात करीब 1:30–2:00 बजे 33 केवी विद्युत लाइन की मरम्मत के लिए पोल पर चढ़े थे।* *आरोप है कि बिना पूरी तरह शटडाउन (बिजली बंद) किए उन्हें लाइन पर भेजा गया, जिससे उन्हें करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो* _विद्युत विभाग के TG 2 धीरज रावत के ऊपर परिजनों ने आरोप लगाया है कि इन्हीं के लापरवाही के चलते हादसा हुआ है _ _परिजनों ने आज सुबह 12:00 बजे इंदिरा नगर सेक्टर 25 पावर हाउस के बाहर पहुंचकर आर्थिक मदद की मांग की व परिवार के सदस्य में एक लोगों को नौकरी व पत्नी को पेंशन की मांग की _ *एंबुलेंस से शव भी अभी पहुंचा सेक्टर 25 पावर हाउस के बाहर* *मौके पर थाना गाजीपुर पुलिस टीम मौजूद सुरक्षा व्यवस्था में* *थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने परिजनों से कहा कि आप अपनी बात रखिए जो आप चाहते हो* *आप लोग शांतिपूर्वक अपनी बात रखिए किसी भी तरीके का प्रदर्शन ना करिए* *परिजन बॉडी को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने का कर रहे हैं प्रयास रिंग रोड सेक्टर 25 पर*
    3
    *लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र में एक लाइनमैन (संविदा कर्मी) की बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते करंट लगने से मौत हो गई,* 
*परिजन व सहकर्मी इस पर गहरा आक्रोश जताते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं* 
*घटना लखनऊ के कल्याणपुर इलाके में जगरानी अस्पताल मुख्य मार्ग (रिंग रोड के पास) हुई।* 
*संविदा कर्मी परशुराम (लगभग 45 वर्ष), जो करीब 20 वर्ष से विद्युत विभाग में लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे, रात करीब 1:30–2:00 बजे 33 केवी विद्युत लाइन की मरम्मत के लिए पोल पर चढ़े थे।* 
*आरोप है कि बिना पूरी तरह शटडाउन (बिजली बंद) किए उन्हें लाइन पर भेजा गया, जिससे उन्हें करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो* 
_विद्युत विभाग के TG 2 धीरज रावत के ऊपर परिजनों ने आरोप लगाया है कि इन्हीं के लापरवाही के चलते हादसा हुआ है 
_ 
_परिजनों ने आज सुबह 12:00 बजे इंदिरा नगर सेक्टर 25 पावर हाउस के बाहर पहुंचकर आर्थिक मदद की मांग की व परिवार के सदस्य में एक लोगों को नौकरी व पत्नी को पेंशन की मांग की 
_ 
*एंबुलेंस से शव भी अभी पहुंचा सेक्टर 25 पावर हाउस के बाहर* 
*मौके पर थाना गाजीपुर पुलिस टीम मौजूद सुरक्षा व्यवस्था में* 
*थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने परिजनों से कहा कि आप अपनी बात रखिए जो आप चाहते हो* 
*आप लोग शांतिपूर्वक अपनी बात रखिए किसी भी तरीके का प्रदर्शन ना करिए* 
*परिजन बॉडी को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने का कर रहे हैं प्रयास रिंग रोड सेक्टर 25 पर*
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खबर देवरिया से है, जहां आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। देवरिया के कसया रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में रंग भरी एकादशी के पावन अवसर पर भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा न्यू कॉलोनी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क स्थित हनुमान मंदिर से प्रातः शुरू हुई। भक्तों का जनसैलाब भक्ति गीतों और जयकारों के साथ जलकल रोड से होते हुए श्री श्याम मंदिर तक पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने निशान अर्पित कर अपनी आस्था व्यक्त की। इस खास मौके पर मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बताया जा रहा है कि सायंकाल मंदिर को छप्पन भोग के भव्य श्रृंगार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। वहीं, पूरी रात भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कलाकारों द्वारा भक्तों को भक्ति रस में डुबोया जाएगा। यह कार्यक्रम हरि इच्छा तक चलता रहेगा। फिलहाल, देवरिया में इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
    1
    खबर देवरिया से है, जहां आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
देवरिया के कसया रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में रंग भरी एकादशी के पावन अवसर पर भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा न्यू कॉलोनी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क स्थित हनुमान मंदिर से प्रातः शुरू हुई।
भक्तों का जनसैलाब भक्ति गीतों और जयकारों के साथ जलकल रोड से होते हुए श्री श्याम मंदिर  तक पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने निशान अर्पित कर अपनी आस्था व्यक्त की।
इस खास मौके पर मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
बताया जा रहा है कि सायंकाल मंदिर को छप्पन भोग के भव्य श्रृंगार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।
वहीं, पूरी रात भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कलाकारों द्वारा भक्तों को भक्ति रस में डुबोया जाएगा। यह कार्यक्रम हरि इच्छा तक चलता रहेगा।
फिलहाल, देवरिया में इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
    user_खबर पूर्वांचल
    खबर पूर्वांचल
    Media and News Sadar, Lucknow•
    5 hrs ago
  • कानपुर से चिंताजनक वीडियो सामने आया है! जिसमें पुलिसकर्मी द्वारा अहंकार में छात्र के साथ की गई मारपीट की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है, मामला किदवई नगर चौकी का बताया गया है। यह घटना न केवल छात्रों के मन में भय पैदा कर रही है, बल्कि कानपुर की जनता का पुलिस पर से विश्वास भी डगमगाने लगा है। ऐसे में हम Kanpur Commissioner Office UP Police से मांग करते है कि आरोपी पुलिसकर्मी पर उदाहरण प्रस्तुत करने वाली सख्त कार्यवाही हो ताकि जनता का भरोसा बहाल हो सके और न्याय की भावना मजबूत बने।
    1
    कानपुर से चिंताजनक वीडियो सामने आया है!
जिसमें पुलिसकर्मी द्वारा अहंकार में छात्र के साथ की गई मारपीट की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है, मामला किदवई नगर चौकी का बताया गया है।
यह घटना न केवल छात्रों के मन में भय पैदा कर रही है, बल्कि कानपुर की जनता का पुलिस पर से विश्वास भी डगमगाने लगा है।
ऐसे में हम Kanpur Commissioner Office UP Police से मांग करते है कि आरोपी पुलिसकर्मी पर उदाहरण प्रस्तुत करने वाली सख्त कार्यवाही हो ताकि जनता का भरोसा बहाल हो सके और न्याय की भावना मजबूत बने।
    user_Harsha Media Uttar Pradesh
    Harsha Media Uttar Pradesh
    Tenant ownership सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में लाइनमैन की करंट से मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है। बिजली विभाग और प्रशासन की ओर से मृतक संविदा कर्मी के परिजनों को तत्काल ₹2 लाख नकद सहायता दी गई है। इसके अलावा ₹50 हजार अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की भी बात कही गई है। परिवार को आश्वासन दिया गया है कि मृतक की पत्नी को ₹4000 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। साथ ही, बड़ी बेटी को संविदा पर नौकरी देने का वादा भी किया गया है। इन आश्वासनों के बाद आक्रोशित परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। ❗ अब भी सवाल कायम हालांकि आर्थिक सहायता की घोषणा कर दी गई है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि संविदा कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।
    1
    लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में लाइनमैन की करंट से मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है।
बिजली विभाग और प्रशासन की ओर से मृतक संविदा कर्मी के परिजनों को तत्काल ₹2 लाख नकद सहायता दी गई है। इसके अलावा ₹50 हजार अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की भी बात कही गई है।
परिवार को आश्वासन दिया गया है कि मृतक की पत्नी को ₹4000 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। साथ ही, बड़ी बेटी को संविदा पर नौकरी देने का वादा भी किया गया है।
इन आश्वासनों के बाद आक्रोशित परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
❗ अब भी सवाल कायम
हालांकि आर्थिक सहायता की घोषणा कर दी गई है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि संविदा कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।
    user_GROUND REPORT INDIA
    GROUND REPORT INDIA
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ में जगरानी हॉस्पिटल के पास लाइनमैन की मौत के बाद बिजली विभाग के जेई (जूनियर इंजीनियर) की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना क्या है?👇👇 जगरानी हॉस्पिटल के पास विद्युत लाइन पर काम कर रहे एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लाइन पर मेंटेनेंस/मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक सप्लाई चालू होने या सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। जेई पर क्यों उठ रहे सवाल?,👇 शटडाउन की अनुमति: क्या लाइन पर काम से पहले विधिवत शटडाउन लिया गया था? सुरक्षा प्रोटोकॉल: क्या लाइनमैन को सेफ्टी किट (दस्ताने, बेल्ट, हेलमेट) उपलब्ध कराई गई थी? लिखित अनुमति/डायरी एंट्री: क्या कार्य शुरू करने से पहले विभागीय रजिस्टर में एंट्री की गई थी? निगरानी की जिम्मेदारी: मौके पर संबंधित जेई या अधिकारी की मौजूदगी थी या नहीं? परिवार और सहकर्मियों का आरोप मृतक के परिजनों और कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि बिना पूरी सुरक्षा व्यवस्था के काम कराया गया। अगर शटडाउन के बावजूद सप्लाई चालू हुई, तो यह गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। विभागीय प्रतिक्रिया बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। यदि लापरवाही साबित होती है तो संबंधित अधिकारियों पर विभागीय व कानूनी कार्रवाई संभव है।... लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 25 में परिजन मौजूद मुआवजा की मांग 50 लाख की मांग
    1
    लखनऊ में जगरानी हॉस्पिटल के पास लाइनमैन की मौत के बाद बिजली विभाग के जेई (जूनियर इंजीनियर) की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना क्या है?👇👇
जगरानी हॉस्पिटल के पास विद्युत लाइन पर काम कर रहे एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लाइन पर मेंटेनेंस/मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक सप्लाई चालू होने या सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
जेई पर क्यों उठ रहे सवाल?,👇
शटडाउन की अनुमति: क्या लाइन पर काम से पहले विधिवत शटडाउन लिया गया था?
सुरक्षा प्रोटोकॉल: क्या लाइनमैन को सेफ्टी किट (दस्ताने, बेल्ट, हेलमेट) उपलब्ध कराई गई थी?
लिखित अनुमति/डायरी एंट्री: क्या कार्य शुरू करने से पहले विभागीय रजिस्टर में एंट्री की गई थी?
निगरानी की जिम्मेदारी: मौके पर संबंधित जेई या अधिकारी की मौजूदगी थी या नहीं?
परिवार और सहकर्मियों का आरोप
मृतक के परिजनों और कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि बिना पूरी सुरक्षा व्यवस्था के काम कराया गया। अगर शटडाउन के बावजूद सप्लाई चालू हुई, तो यह गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।
विभागीय प्रतिक्रिया
बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। यदि लापरवाही साबित होती है तो संबंधित अधिकारियों पर विभागीय व कानूनी कार्रवाई संभव है।...
लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 25 में परिजन मौजूद मुआवजा की मांग 50 लाख की मांग
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर जिले के कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय से निकल कर सुभाष चौक, सिविल लाइंस होते हुए कलेक्ट्री कचहरी में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए पहुंचे। माननीय प्रधानमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सीमा पाण्डेय को सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्तमान प्रदेश भाजपा सरकार सही बात सुनना नही चाहती जो उन्हें सही सुझाव देता है, उसकी बात को दबाती है। सरकार द्वारा इसी हठधर्मिता के चलते उसके विरुद्ध मुखर होकर अपनी बात रखने वाले ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं उनके शिष्यों को अनावश्यक परेशान एवं प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। जहां एक ओर कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के पुण्य अवसर पर पुलिस द्वारा उन्हें व उनके शिष्यों को स्नान करने से रोका गया, उनके साथ आयें बटुकों की चोटी खिंच कर उन्हें अपमानित करते हुए थाने में लेजाकर प्रताड़ित करने का कार्य सरकार की सह पर किया गया। वही अब शंकराचार्य उनके शिष्य स्वामी मुकुदानन्द ब्रह्मचारी सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 एवं 26 धार्मिक स्वतंत्रता तथा धार्मिक संप्रदायों को अपने धार्मिक मामलों के प्रबन्ध का मौलिक अधिकार प्रदान करते है। शंकराचार्य का पद सनातन परम्परा में सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक है,जिसकी मान्यता एवं परम्परा ऐतिहासिक धार्मिक परिपाटियों द्वारा निर्धारित होती है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठभूमि, उनकी परिस्थितियां तथा सम्भावित प्रेरक तत्वों का निष्पक्ष परिक्षण एवं पारदर्शी जांच की मांग करते है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के पूर्व अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, मुकुंद भास्कर मणि, अब्दुल जब्बार, भरत मणि,जयप्रकाश धनगर, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, दीनदयाल यादव,चन्दन वर्मा,जुलेखा खातून, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, मार्कण्डेय मिश्रा, आलोक त्रिपाठी राजन, रत्नेश मल्ल पिंटू, रजनीश प्रसाद,मिर्जा खुर्शीद अहमद, सुभाष राय, विनोद दुबे,दीनदयाल प्रसाद, पन्नालाल पाठक, रमेश कुशवाहा,हर्षित सिंह, सत्य प्रताप मिश्रा अंशु,अंकुर भारती, जवाहरलाल बरनवाल, रीता देवी, राजकुमार यादव,बद्री नारायण दुबे, डॉ.सी.पी.चौहान, विनोद त्रिपाठी, राजकुमार बौद्ध, प्रेमलाल भारती, रमाशंकर यादव, पंकज कुमार,पटवा, इजहार आदि मौजूद थे।
    1
    जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर जिले के कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय से निकल कर सुभाष चौक, सिविल लाइंस होते हुए कलेक्ट्री कचहरी में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए पहुंचे। माननीय प्रधानमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सीमा पाण्डेय को सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्तमान प्रदेश भाजपा सरकार सही बात सुनना नही चाहती जो उन्हें सही सुझाव देता है, उसकी बात को दबाती है। सरकार द्वारा इसी हठधर्मिता के चलते उसके विरुद्ध मुखर होकर अपनी बात रखने वाले ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं उनके शिष्यों को अनावश्यक  परेशान एवं प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। जहां एक ओर कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के पुण्य अवसर पर पुलिस द्वारा उन्हें व उनके शिष्यों को स्नान करने से रोका गया, उनके साथ आयें बटुकों की चोटी खिंच कर उन्हें अपमानित करते हुए थाने में लेजाकर प्रताड़ित करने का कार्य सरकार की सह पर किया गया। वही अब शंकराचार्य उनके शिष्य स्वामी मुकुदानन्द ब्रह्मचारी सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 एवं 26 धार्मिक स्वतंत्रता तथा धार्मिक संप्रदायों को अपने धार्मिक मामलों के प्रबन्ध का मौलिक अधिकार प्रदान करते है। शंकराचार्य का पद सनातन परम्परा में सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक है,जिसकी मान्यता एवं परम्परा ऐतिहासिक धार्मिक परिपाटियों द्वारा निर्धारित होती है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठभूमि, उनकी परिस्थितियां तथा सम्भावित प्रेरक तत्वों का निष्पक्ष परिक्षण एवं पारदर्शी जांच की मांग करते है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के पूर्व अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, मुकुंद भास्कर मणि, अब्दुल जब्बार, भरत मणि,जयप्रकाश धनगर, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, दीनदयाल यादव,चन्दन वर्मा,जुलेखा खातून, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, मार्कण्डेय मिश्रा, आलोक त्रिपाठी राजन, रत्नेश मल्ल पिंटू, रजनीश प्रसाद,मिर्जा खुर्शीद अहमद, सुभाष राय, विनोद दुबे,दीनदयाल प्रसाद, पन्नालाल पाठक, रमेश कुशवाहा,हर्षित सिंह, सत्य प्रताप मिश्रा अंशु,अंकुर भारती, जवाहरलाल बरनवाल, रीता देवी, राजकुमार यादव,बद्री नारायण दुबे, डॉ.सी.पी.चौहान, विनोद त्रिपाठी, राजकुमार बौद्ध, प्रेमलाल भारती, रमाशंकर यादव, पंकज कुमार,पटवा, इजहार आदि मौजूद थे।
    user_खबर पूर्वांचल
    खबर पूर्वांचल
    Media and News Sadar, Lucknow•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.