हिवरखेड़ में नागदेव मंदिर का होगा कायाकल्प जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे ने किया 6.30 लाख के कार्य का भूमि पूजन हिवरखेड़ में नागदेव मंदिर का होगा कायाकल्प जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे ने किया 6.30 लाख के कार्य का भूमि पूजन मुलताई।विकासखंड प्रभात पट्टन की ग्राम पंचायत हिवरखेड़ में नागदेव मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों के लिए 6.30 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्य का भूमि पूजन जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उर्मिला गव्हाडे एवं ग्राम पंचायत हिवरखेड़ की उपसरपंच डा. मीना गव्हाडे ने किया। भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले दोनों जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं के साथ नागदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे ने कहा कि नागदेव मंदिर में गांव के सभी लोग पूजा-अर्चना करने आते हैं, लेकिन परिसर में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद यहां लोगों के लिए बेहतर बैठक व्यवस्था के साथ बच्चों के खेलने तथा बुजुर्गों के घूमने-फिरने और बैठने के लिए भी सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। परिसर में बेला का वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण भी किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में पंचायत के पंचगण सुभाष गीद, भोजराव कुंभारे, मयंक गावंडे, नंदनी गव्हाडे, रामचंद्रा कुंभारे, कांतू बाई सराटकर, बाली, बाली वागद्रे, तुलसीराम गीद, उत्तम सराटकर, डा. दीनू मगरदे, कमला धोटे सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
हिवरखेड़ में नागदेव मंदिर का होगा कायाकल्प जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे ने किया 6.30 लाख के कार्य का भूमि पूजन हिवरखेड़ में नागदेव मंदिर का होगा कायाकल्प जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे ने किया 6.30 लाख के कार्य का भूमि पूजन मुलताई।विकासखंड प्रभात पट्टन की ग्राम पंचायत हिवरखेड़ में नागदेव मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों के लिए 6.30 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्य का भूमि पूजन जिला पंचायत
सदस्य श्रीमती उर्मिला गव्हाडे एवं ग्राम पंचायत हिवरखेड़ की उपसरपंच डा. मीना गव्हाडे ने किया। भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले दोनों जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं के साथ नागदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे ने कहा कि नागदेव मंदिर में गांव के सभी लोग पूजा-अर्चना करने आते हैं, लेकिन परिसर में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद यहां
लोगों के लिए बेहतर बैठक व्यवस्था के साथ बच्चों के खेलने तथा बुजुर्गों के घूमने-फिरने और बैठने के लिए भी सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। परिसर में बेला का वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण भी किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में पंचायत के पंचगण सुभाष गीद, भोजराव कुंभारे, मयंक गावंडे, नंदनी गव्हाडे, रामचंद्रा कुंभारे, कांतू बाई सराटकर, बाली, बाली वागद्रे, तुलसीराम गीद, उत्तम सराटकर, डा. दीनू मगरदे, कमला धोटे सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
- आमला सहित ग्रामीण क्षेत्र एवं बोडखी ढोल-नगाड़ों के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल आमला। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र व भीमनगर बंधा रोड क्षेत्र में शुक्रवार को शिव शक्ति संगठन द्वारा भगवान गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए। गौरी पुत्र विनायक के राजा की विसर्जन शोभायात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। श्रद्धालु भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। संगठन के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए रवाना किया।3
- किनारे चल रही कच्ची शराब की भट्टियों पर पुलिस का प्रहार रानीपुर पुलिस ने 50 मटकों और 10 बर्तनों में रखा महुआ लहान मौके पर किया नष्ट रानीपुर/घोड़ाडोंगरी। नदी किनारे सुनसान इलाकों में चोरी-छिपे कच्ची शराब तैयार करने वालों के खिलाफ रानीपुर पुलिस और घोड़ाडोंगरी चौकी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस टीम ने झिलपा-धाराखोह नदी के आसपास दबिश देकर शराब बनाने के लिए तैयार की गई बड़ी मात्रा में महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, सारणी के निर्देशन में 24 सितंबर 2026 को रानीपुर थाना और घोड़ाडोंगरी चौकी की पुलिस टीम ने नदी किनारे संभावित अवैध शराब निर्माण स्थलों की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस को करीब 50 मटकों और 10 बर्तनों में महुआ लहान रखी मिली। पुलिस टीम ने मौके पर ही लहान को नष्ट कर दिया। इसके साथ ही कच्ची शराब तैयार करने के लिए बनाए गए अवैध अड्डों को भी चिन्हित कर नष्ट करने की कार्रवाई की गई। सुनसान इलाकों में चल रहा था अवैध कारोबार नदी किनारे और सुनसान क्षेत्रों को अवैध कच्ची शराब तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने की सूचना के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में थाना प्रभारी रानीपुर निरीक्षक बबीता धुर्वे, चौकी घोड़ाडोंगरी उप निरीक्षक आशीष कुमरे सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने की अपील पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि अवैध रूप से शराब बनाने, बेचने या उसका परिवहन करने की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध शराब कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जनस्वास्थ्य और सामाजिक वातावरण के लिए भी गंभीर चुनौती है। बैतूल पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।2
- मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट 11 करोड़ का जलाशय नहर वाल्व से लीकेज बैतूल के प्रभुढाना की खबर अब तक नहर से 25 प्रतिशत पानी व्यर्थ बहने का ग्रामीणों का दावा कितना सच ये तो अधिकारियों की वाल्व की पड़ताल किए जाने से स्पष्ट हो गया है ग्रामीणों का कहना एक तो अल्प वर्षा उस पर भी तकनीकी त्रुटियों के कारण व्यर्थ पानी का बहाव इसे रोका जाना चाहिए1
- बोरदही पुलिस ने 2 ज़िंदा कारतूस एक पिस्टल के साथ झाड़ू पिता रंगलाल यदूवंशी को मोरखा बांगा से गिरफ्तार किया1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर के सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही में संकुल स्तर पर नमो सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सभा गृह मे कलाकारों द्वारा नाट्य का आयोजन किया गया। भैंसदेही छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में प्रस्तुत इस नमो सेवा अनकही कहानी नाटक के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया गया । #मेरे_सपनों_का_भारत #सेवा_चित्र #SevaSankalpAbhiyan #AashirwadKaDiya #सेवा_संकल्प_अभियान ## mission 20473
- छिंदवाड़ा के छोटे तालाब में गणेश विसर्जन के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट छिंदवाड़ा के छोटे तालाब में गणेश विसर्जन के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट छिंदवाड़ा के छोटे तालाब में शुक्रवार सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमाएं लेकर विसर्जन के लिए पहुंच रहे हैं। नगर प्रशासन कर्मचारियों द्वारा शाम 4 बजे बताया गया कि भीड़ को देखते हुए नगर प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वही देर रात तक गणेश विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं की आवाजाही और विसर्जन प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।1
- मोबाइल और पर्स लूट के फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक ने घोषित किया था इनाम, आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और 700 रुपये बरामद बैतूल। मोबाइल और पर्स लूट की घटना में फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और 700 रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे फरियादी पूरनचंद पिता करोड़ी लाल मांझी, उम्र 37 वर्ष, निवासी अमरावत कला, तहसील वाड़ी, जिला रायसेन, हाल निवासी गौठाना बैतूल, मोटरसाइकिल से रानीपुर से गौठाना की ओर आ रहे थे। चिखलार गांव से आगे भीलवाटेक के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवाई और मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में करीब 6 हजार रुपये नगद बताए गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 777/2026, धारा 126(2), 115(2), 309(4), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। एक आरोपी पहले ही हो चुका था गिरफ्तार विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित आरोपी राजा उर्फ निहाल को 15 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था। वहीं फरार आरोपी शिव उर्फ शिवा बानखेड़े एवं अमन उईके की लगातार तलाश की जा रही थी। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा इनाम की घोषणा भी की गई थी। सूचना मिलते ही घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को सूचना मिली कि फरार आरोपी शिव उर्फ शिवा बानखेड़े लोहा पुल, खंजनपुर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने घटना में उसकी संलिप्तता के संबंध में कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से फरियादी से लूटा गया नीले रंग का वीवो कंपनी का मोबाइल तथा लूट की रकम में से 700 रुपये नगद बरामद किए गए। दोनों को विधिवत जब्त कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी शिव उर्फ शिवा बानखेड़े पिता राम बानखेड़े, उम्र 25 वर्ष, निवासी दुर्गा वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, बैतूल। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम थाना क्षेत्र की निगरानी सूची में भी दर्ज है। जब्त सामग्री नीले रंग का वीवो कंपनी का मोबाइल — अनुमानित कीमत ₹10,000 नगद ₹700 इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, सउनि राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक दिनेश निमोदा, प्रधान आरक्षक योगेश परते, आरक्षक अमरदास मढ़ानी, महेश नगदे एवं सूर्यकांत बड़खाने की सराहनीय भूमिका रही।2
- छिंदवाड़ा में आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। दीनदयाल पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा की और उनके विचारों को स्मरण किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर दीनदयाल पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू, वरिष्ठ नेता रमेश पोपली सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।2
- नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के प्रकरण में मुलताई पुलिस की त्वरित कार्रवाई नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के प्रकरण में मुलताई पुलिस की त्वरित कार्रवाई 🔹 *24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा बैतूल जिले में गंभीर एवं महिला तथा बाल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आरोपियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई के लिए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में मुलताई पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। 🔹 *घटना का विवरण* दिनांक 24 सितंबर 2026 को पीड़िता की परिजन द्वारा थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी दिनांक 23 सितंबर 2026 की रात्रि गणेश पंडाल के भंडारे से परिवार के साथ घर वापस आई थी। रात्रि में बालिका के घर पर मौजूद नहीं होने पर परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई। तलाश के दौरान गांव के एक युवक द्वारा बालिका को घर छोड़कर जाने की जानकारी सामने आई। काफी तलाश के बाद भी बालिका के संबंध में जानकारी नहीं मिलने पर थाना *मुलताई में अपराध क्रमांक 800/2026, धारा 137(2) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 🔹 *त्वरित कार्रवाई एवं आरोपी की गिरफ्तारी* पुलिस टीम द्वारा तत्काल बालिका की तलाश कर उसे दस्तयाब किया गया तथा उसके कथन लेखबद्ध किए गए। कथनों एवं विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर *आरोपी सागर पिता राजेश उर्फ दनाजी बचले, उम्र 18 वर्ष, निवासी चौथिया* के विरुद्ध दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रकरण में धारा 64(1), 65(2), 115(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* *आरोपी सागर पिता राजेश उर्फ दनाजी बचले, उम्र 18 वर्ष, निवासी चौथिया* 🔹पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं उपलब्ध तकनीकी संसाधनों की सहायता से आरोपी की तलाश कर घेराबंदी की गई और आरोपी सागर बचले को उसके गांव चौथिया से हिरासत में लिया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 14 BC 7123 को विधिवत जब्त किया गया। आरोपी को दिनांक 25 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 🔹 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल, उप निरीक्षक मोनिका पटले, प्रधान आरक्षक गजराज सिंह, महिला आरक्षक कुसुम पाल, आरक्षक सोनू भारती, आरक्षक गोपाल, आरक्षक प्रदीप कड़वे, आरक्षक अरविंद पटेल, चालक सेवाराम एवं सैनिक ज्वाला सिंह की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, महिला या बालिका से संबंधित अपराध अथवा संकट की स्थिति की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को नियमानुसार गोपनीय रखा जाएगा। 🔹उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें तथा उनकी सुरक्षा एवं गतिविधियों के प्रति जागरूक रहें। बालिकाओं से संबंधित किसी भी अपराध को छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।1