नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के प्रकरण में मुलताई पुलिस की त्वरित कार्रवाई नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के प्रकरण में मुलताई पुलिस की त्वरित कार्रवाई 🔹 *24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा बैतूल जिले में गंभीर एवं महिला तथा बाल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आरोपियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई के लिए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में मुलताई पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। 🔹 *घटना का विवरण* दिनांक 24 सितंबर 2026 को पीड़िता की परिजन द्वारा थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी दिनांक 23 सितंबर 2026 की रात्रि गणेश पंडाल के भंडारे से परिवार के साथ घर वापस आई थी। रात्रि में बालिका के घर पर मौजूद नहीं होने पर परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई। तलाश के दौरान गांव के एक युवक द्वारा बालिका को घर छोड़कर जाने की जानकारी सामने आई। काफी तलाश के बाद भी बालिका के संबंध में जानकारी नहीं मिलने पर थाना *मुलताई में अपराध क्रमांक 800/2026, धारा 137(2) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 🔹 *त्वरित कार्रवाई एवं आरोपी की गिरफ्तारी* पुलिस टीम द्वारा तत्काल बालिका की तलाश कर उसे दस्तयाब किया गया तथा उसके कथन लेखबद्ध किए गए। कथनों एवं विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर *आरोपी सागर पिता राजेश उर्फ दनाजी बचले, उम्र 18 वर्ष, निवासी चौथिया* के विरुद्ध दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रकरण में धारा 64(1), 65(2), 115(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* *आरोपी सागर पिता राजेश उर्फ दनाजी बचले, उम्र 18 वर्ष, निवासी चौथिया* 🔹पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं उपलब्ध तकनीकी संसाधनों की सहायता से आरोपी की तलाश कर घेराबंदी की गई और आरोपी सागर बचले को उसके गांव चौथिया से हिरासत में लिया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 14 BC 7123 को विधिवत जब्त किया गया। आरोपी को दिनांक 25 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 🔹 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल, उप निरीक्षक मोनिका पटले, प्रधान आरक्षक गजराज सिंह, महिला आरक्षक कुसुम पाल, आरक्षक सोनू भारती, आरक्षक गोपाल, आरक्षक प्रदीप कड़वे, आरक्षक अरविंद पटेल, चालक सेवाराम एवं सैनिक ज्वाला सिंह की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, महिला या बालिका से संबंधित अपराध अथवा संकट की स्थिति की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को नियमानुसार गोपनीय रखा जाएगा। 🔹उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें तथा उनकी सुरक्षा एवं गतिविधियों के प्रति जागरूक रहें। बालिकाओं से संबंधित किसी भी अपराध को छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

- हिवरखेड़ में नागदेव मंदिर का होगा कायाकल्प जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे ने किया 6.30 लाख के कार्य का भूमि पूजन हिवरखेड़ में नागदेव मंदिर का होगा कायाकल्प जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे ने किया 6.30 लाख के कार्य का भूमि पूजन मुलताई।विकासखंड प्रभात पट्टन की ग्राम पंचायत हिवरखेड़ में नागदेव मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों के लिए 6.30 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्य का भूमि पूजन जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उर्मिला गव्हाडे एवं ग्राम पंचायत हिवरखेड़ की उपसरपंच डा. मीना गव्हाडे ने किया। भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले दोनों जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं के साथ नागदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे ने कहा कि नागदेव मंदिर में गांव के सभी लोग पूजा-अर्चना करने आते हैं, लेकिन परिसर में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद यहां लोगों के लिए बेहतर बैठक व्यवस्था के साथ बच्चों के खेलने तथा बुजुर्गों के घूमने-फिरने और बैठने के लिए भी सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। परिसर में बेला का वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण भी किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में पंचायत के पंचगण सुभाष गीद, भोजराव कुंभारे, मयंक गावंडे, नंदनी गव्हाडे, रामचंद्रा कुंभारे, कांतू बाई सराटकर, बाली, बाली वागद्रे, तुलसीराम गीद, उत्तम सराटकर, डा. दीनू मगरदे, कमला धोटे सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।3
- औषधीय पौधारोपण एवं संरक्षण अभियान में एसआईएफ बैतूल ने की सहभागिता भोपाल । पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से द ओरिएंटल स्कूल, भोपाल के इको क्लब द्वारा आयोजित औषधीय पौधारोपण एवं संरक्षण अभियान में एसआईएफ बैतूल ने सहभागिता की। अभियान विद्यालय की प्राचार्य सपना अफले के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में औषधीय महत्व के पौधों का रोपण किया गया तथा विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी इको क्लब प्रभारी उर्मिला खातरकर और जीव विज्ञान शिक्षक मोहम्मद साद ने संभाली। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लिया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसआईएफ बैतूल के संस्थापक व अध्यक्ष, मनोवैज्ञानिक, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं पुनर्वास परामर्शदाता डॉ. संदीप गोहे ने कहा कि औषधीय पौधे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रकृति संरक्षण के साथ समाज में स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी आवश्यक है। डॉ. गोहे ने बताया कि एसआईएफ बैतूल सामाजिक जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। संगठन द्वारा पुरुषों और परिवारों से जुड़े मानसिक स्वास्थ्य मामलों में नि:शुल्क सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, इको क्लब और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप गोहे के साथ डॉ. भारती गोहे, माखन सिंह, मयंक मालवीय, सागर घोले, मुस्कान सोने और करण सोने उपस्थित रहे।1
- साईं मंदिर क्षेत्र में एक घंटे से अधिक समय से बिजली गुल, अंधेरे में गणेश विसर्जन प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद नहीं की गई जनरेटर की व्यवस्था, हादसा होने पर जिम्मेदार कौन? आमला। गणेश विसर्जन के दौरान साईं मंदिर क्षेत्र में करीब एक घंटे से अधिक समय से बिजली बंद होने के कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच मौके पर जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था भी नजर नहीं आ रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए गए थे, तो फिर मौके पर बिजली व्यवस्था बाधित होने के बाद वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? अंधेरे में श्रद्धालुओं और गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे संवेदनशील मौके पर तत्काल वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। जनता का सवाल है कि जब सुरक्षा को लेकर पहले से निर्देश जारी थे, तो फिर मौके पर इतनी बड़ी अव्यवस्था क्यों सामने आई? प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर प्रकाश व्यवस्था बहाल करने अथवा जनरेटर की व्यवस्था करने की जरूरत है।2
- साईं बंधा घाट पर अंधेरे में गणेश विसर्जन, प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उठे सवाल शांति समिति की बैठक के बावजूद नहीं सुधरी व्यवस्था, एसडीएम-तहसीलदार की निगरानी पर भी सवाल1
- बोरदेही के महाराजा को नम आंखों से दी विदाई, भक्तिमय माहौल में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन बोरदेही के महाराजा को नम आंखों से दी विदाई, भक्तिमय माहौल में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन संदीप वाईकर | बोरदेही बोरदेही। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के विकासखंड आमला की उप तहसील बोरदेही में गणेशोत्सव के समापन अवसर पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान बोरदेही पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम पूरे समय मौके पर मौजूद रही और विसर्जन व्यवस्था की निगरानी करती रही। गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को भक्ति एवं श्रद्धा के साथ विसर्जन स्थल तक पहुंचाया। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार बारी-बारी से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। इस दौरान भक्तों ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ अपने आराध्य को नम आंखों से विदाई दी। विसर्जन कार्यक्रम को लेकर ग्राम पंचायत बोरदेही द्वारा भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विसर्जन स्थल पर उचित इंतजाम किए गए। वहीं, राजस्व एवं पुलिस अमले की मौजूदगी के चलते विसर्जन प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। गणेशोत्सव के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। प्रतिमा विसर्जन के अंतिम क्षणों में श्रद्धालुओं की आंखें नम नजर आईं और सभी ने भगवान श्री गणेश से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की।4
- गंज का महराजा बैतूल/ महाकाल चौक गंज में गंज के महराजा गजानंद जी को अनंत चतुर्दशी पर नाचते गाते बिदा किया गया। मूर्ति को गंज मार्केट में भ्रमण कराया गया उसके पश्चात विसर्जन किया गया।2
- नांदा में जनसेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, विधायक चौहान ने किया वृक्षारोपण भीमपुर जन जन सेवा संकल्प यात्रा के भीमपुर मंडल के ग्राम नादा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उत्साह और आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर विधायक महेंद्र सिंह चौहान जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण पदाधिकारी, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक चौहान ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया1
- बैतूल लल्ली चौक के राजा की आरती और भंडारे में शामिल हुए विधायक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल1