Shuru
Apke Nagar Ki App…
नांदा में जनसेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, विधायक चौहान ने किया वृक्षारोपण भीमपुर जन जन सेवा संकल्प यात्रा के भीमपुर मंडल के ग्राम नादा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उत्साह और आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर विधायक महेंद्र सिंह चौहान जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण पदाधिकारी, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक चौहान ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
आठनेर रिपोर्टर
नांदा में जनसेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, विधायक चौहान ने किया वृक्षारोपण भीमपुर जन जन सेवा संकल्प यात्रा के भीमपुर मंडल के ग्राम नादा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उत्साह और आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर विधायक महेंद्र सिंह चौहान जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण पदाधिकारी, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक चौहान ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नांदा में जनसेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, विधायक चौहान ने किया वृक्षारोपण भीमपुर जन जन सेवा संकल्प यात्रा के भीमपुर मंडल के ग्राम नादा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उत्साह और आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर विधायक महेंद्र सिंह चौहान जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण पदाधिकारी, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक चौहान ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर के सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही में संकुल स्तर पर नमो सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सभा गृह मे कलाकारों द्वारा नाट्य का आयोजन किया गया। भैंसदेही छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में प्रस्तुत इस नमो सेवा अनकही कहानी नाटक के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया गया । #मेरे_सपनों_का_भारत #सेवा_चित्र #SevaSankalpAbhiyan #AashirwadKaDiya #सेवा_संकल्प_अभियान ## mission 20473
- हिवरखेड़ में नागदेव मंदिर का होगा कायाकल्प जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे ने किया 6.30 लाख के कार्य का भूमि पूजन हिवरखेड़ में नागदेव मंदिर का होगा कायाकल्प जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे ने किया 6.30 लाख के कार्य का भूमि पूजन मुलताई।विकासखंड प्रभात पट्टन की ग्राम पंचायत हिवरखेड़ में नागदेव मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों के लिए 6.30 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्य का भूमि पूजन जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उर्मिला गव्हाडे एवं ग्राम पंचायत हिवरखेड़ की उपसरपंच डा. मीना गव्हाडे ने किया। भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले दोनों जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं के साथ नागदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाडे ने कहा कि नागदेव मंदिर में गांव के सभी लोग पूजा-अर्चना करने आते हैं, लेकिन परिसर में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद यहां लोगों के लिए बेहतर बैठक व्यवस्था के साथ बच्चों के खेलने तथा बुजुर्गों के घूमने-फिरने और बैठने के लिए भी सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। परिसर में बेला का वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण भी किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में पंचायत के पंचगण सुभाष गीद, भोजराव कुंभारे, मयंक गावंडे, नंदनी गव्हाडे, रामचंद्रा कुंभारे, कांतू बाई सराटकर, बाली, बाली वागद्रे, तुलसीराम गीद, उत्तम सराटकर, डा. दीनू मगरदे, कमला धोटे सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।3
- गंज का महराजा बैतूल/ महाकाल चौक गंज में गंज के महराजा गजानंद जी को अनंत चतुर्दशी पर नाचते गाते बिदा किया गया। मूर्ति को गंज मार्केट में भ्रमण कराया गया उसके पश्चात विसर्जन किया गया।2
- मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट 11 करोड़ का जलाशय नहर वाल्व से लीकेज बैतूल के प्रभुढाना की खबर अब तक नहर से 25 प्रतिशत पानी व्यर्थ बहने का ग्रामीणों का दावा कितना सच ये तो अधिकारियों की वाल्व की पड़ताल किए जाने से स्पष्ट हो गया है ग्रामीणों का कहना एक तो अल्प वर्षा उस पर भी तकनीकी त्रुटियों के कारण व्यर्थ पानी का बहाव इसे रोका जाना चाहिए1
- औषधीय पौधारोपण एवं संरक्षण अभियान में एसआईएफ बैतूल ने की सहभागिता भोपाल । पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से द ओरिएंटल स्कूल, भोपाल के इको क्लब द्वारा आयोजित औषधीय पौधारोपण एवं संरक्षण अभियान में एसआईएफ बैतूल ने सहभागिता की। अभियान विद्यालय की प्राचार्य सपना अफले के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में औषधीय महत्व के पौधों का रोपण किया गया तथा विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी इको क्लब प्रभारी उर्मिला खातरकर और जीव विज्ञान शिक्षक मोहम्मद साद ने संभाली। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लिया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसआईएफ बैतूल के संस्थापक व अध्यक्ष, मनोवैज्ञानिक, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं पुनर्वास परामर्शदाता डॉ. संदीप गोहे ने कहा कि औषधीय पौधे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रकृति संरक्षण के साथ समाज में स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी आवश्यक है। डॉ. गोहे ने बताया कि एसआईएफ बैतूल सामाजिक जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। संगठन द्वारा पुरुषों और परिवारों से जुड़े मानसिक स्वास्थ्य मामलों में नि:शुल्क सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, इको क्लब और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप गोहे के साथ डॉ. भारती गोहे, माखन सिंह, मयंक मालवीय, सागर घोले, मुस्कान सोने और करण सोने उपस्थित रहे।1
- साईं मंदिर क्षेत्र में एक घंटे से अधिक समय से बिजली गुल, अंधेरे में गणेश विसर्जन प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद नहीं की गई जनरेटर की व्यवस्था, हादसा होने पर जिम्मेदार कौन? आमला। गणेश विसर्जन के दौरान साईं मंदिर क्षेत्र में करीब एक घंटे से अधिक समय से बिजली बंद होने के कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच मौके पर जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था भी नजर नहीं आ रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए गए थे, तो फिर मौके पर बिजली व्यवस्था बाधित होने के बाद वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? अंधेरे में श्रद्धालुओं और गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे संवेदनशील मौके पर तत्काल वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। जनता का सवाल है कि जब सुरक्षा को लेकर पहले से निर्देश जारी थे, तो फिर मौके पर इतनी बड़ी अव्यवस्था क्यों सामने आई? प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर प्रकाश व्यवस्था बहाल करने अथवा जनरेटर की व्यवस्था करने की जरूरत है।2
- बैतूल लल्ली चौक के राजा की आरती और भंडारे में शामिल हुए विधायक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल1