ट्यूबवेल चलाने को लेकर विवाद, महिला समेत दंपति से मारपीट टप्पल। थाना टप्पल क्षेत्र के गांव रसूलपुर में ट्यूबवेल चलाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता रचना पत्नी शिवओम निवासी गांव रसूलपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 फरवरी 2026 की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने खेत पर ट्यूबवेल चलाने जा रही थी। आरोप है कि खेत पर पहले से मौजूद गांव का ही कर्मवीर पुत्र राजन सिंह वहां खड़ा था। पीड़िता के अनुसार, जब उसने ट्यूबवेल चलाने की बात कही तो आरोपी ने मना कर दिया और गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर कर्मवीर ने उसका गिरेबान पकड़ लिया और थप्पड़ मार दिए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने अपने पति शिवओम को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि कर्मवीर ने शिवओम के साथ भी मारपीट की। जब पति-पत्नी घर लौटने लगे तो रास्ते में आरोपी कर्मवीर अपने साथियों कमलेश, उसकी पत्नी रेखा देवी और प्रवीन की पत्नी माया के साथ आ गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने रास्ता रोककर लोहे की पाइप और सरिये से हमला कर दिया, जिससे दोनों पति-पत्नी को गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान पीड़िता की नाक की सोने की कील भी गिरकर गुम हो गई। पीड़ित दंपति ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी से प्रसाद के अनुसार पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगीl

- के मोहकमपुर में अवैध खनन पुलिस प्रशासन मौन1
- ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ़ -- अलीगढ़ के सिविल कोर्ट अलीगढ़ में मची हलचल, कोर्ट परिसर के कई गेटों पर लगाए गए ताले, पुलिस ने शुरू किया सघन चेकिंग अभियान, किसी मेल के जरिए मिली सूचना के बाद की जा रही कार्रवाई, सूचना की प्रकृति को लेकर अधिकारी फिलहाल कुछ भी स्पष्ट बताने से कर रहे इनकार, आला अधिकारी मौके पर मौजूद, पूरे परिसर में तलाशी अभियान जारी, कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, आने-जाने वालों की सख्त। साउंड बाइट एसएसपी नीराज जादौन1
- सत्संग महिमा ,16 तारीख ग्राम चिलावटी मंदिर पर आयोजन अलीगढ़---थाना गोरई ग्राम चिलावटी में मंदिर परिसर में 16 तारीख 12 से लेकर 4:00 बजे तक सत्संग का आयोजन मंदिर के महंत महाराज जी द्वारा किया जाता है। जो स्वयं भी प्राय सत्संग प्रेमी हैं। एवं सौम्य स्वभाव के संत हैं। मंदिर परिसर में अनेक संतों द्वारा भगवान एवं भक्तों की कथा का उल्लेख किया जाता है। दूर-दूर के गांव से सभी सत्संगी संत जन इकट्ठा होकर भगवान की कथा एवं लीला रस का गान एवं रसास्वादन करके स्वयं को धन्य एवं पवित्र करते हैं। भारतवर्ष में सत्संग की महिमा आदिकाल से चली आ रही है। गोरई क्षेत्र में यह सत्संग 30 दिन लगातार अलग-अलग गांव एवं स्थान पर सत्संगी संतों द्वारा किया जाता है।4
- आज दिनांक 17/02/2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर माननीय चेयरमैन नगर पंचायत सासनी श्री राजीव कुमार वार्ष्णेय जी द्वारा आयरन सुक्रोज सप्ताह का फीता काट कर शुभारम्भ किया. माननीय चेयरमैन जी द्वारा 8 ग्राम से कम वाली गर्भवती महिला श्रीमती रुबी पत्नी श्री दिलीप गाँव जरैया, श्रीमती आरती पत्नी श्री अजय कुमार गाँव ममोता कला, श्रीमती हर्षिता पत्नी श्री सौरभ गाँव महमुदपुर, श्रीमती सावित्री पत्नी श्री नन्हूमल गाँव बिजाहरी, श्रीमती कोमल पत्नी श्री रिंकू गाँव हड़ोली को लोहे की कढ़ाई, फल एवं सब्जियों की टोकरी वितरत की. डॉ पंकज कुमार चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि आज गर्भवती महिलाओ को टोकरी मे चुकंदर, गाजर, अनार, संतरा, पालक दिया गया साथ ही सन्देश दिया कि सभी लोहे की बनी कढ़ाई का बना भोजन खाये. पालक, मैथि, बथुआ अवश्य खाये और आयरन सुक्रोज की डोज़ भी समय से लगवाये. इस अवसर पर चतुर सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, स्टाफ नर्स उमा, सीमा सिंह, खुसबू, बी पी एम प्रशांत यादव, एवं समस्त स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थिति रहा.1
- ग्राम सभा सुल्तान पट्टी के गांव में बच्चों के लिए, उड़ान योजना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, उड़ान नाम की इस योजना से छात्र, छात्राओं बहिन बेटी को, सभी गांव के युवाओं को नहीं दिशा मिलेगी, इससे बच्चों के जीवन में नया मोड़ आएगा, युवा वर्ग में इस योजना से खुशी की लहर आ गई है, बच्चों के अभिभावकों की माने तो वह लोग बहुत खुश है, अभी तक बच्चों के लिए कोई काम नहीं हुआ ,ये कार्य बच्चों के भविष्य को बदल देगा,गांव घर में उड़ान की चर्चा का विषय बना हुआ है ,ऐसे 5,6 किलोमीटर के लोग लाभ उठा सकेंगे, सभी गांवों में जल्द इस मुहीम से लाभ मिलेगा, लोगों में बहुत बड़ा उत्साह देखने मिल रहा है अभी उद्घाटन की तारीख तय नहीं की गई है, जानकारी के अनुसार नवरात्रो में शुभारंभ होने की संभावना है, श्री रवि बाबा नौहवार से बात हुई तो उन्होंने इस उड़ान योजना को बेहतर से बेहतर करने की बात की, और लोगो से एवं युवाओं से आग्रह किया है, ज्यादा से ज्यादा इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लें, ये हमारी नई उमंग के साथ युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, जिससे वह अपना भाग्य बदल सकते है2
- रात की शिफ्ट हटाकर जैसिंह यादव जी की ड्यूटी लगाई गई हमको आज शाम तक के लिए पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा ताकि हम हम लखनऊ महापंचायत में न जा सकें यह उत्तर प्रदेश सरकार की किसानों की आवाज को दवाने के लिए तानाशाही रवैया है आठ माह से गांव रौनीजा पर धरना चल रहा है यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन सुन नहीं रहा तो लखनऊ सरकार को बताने के लिए पंचायत का आयोजन किया गया था तो कल 12बजे से पुलिस प्रशासन ने हमको हमारे ही घर में कस्टडी में रखा गया है। मास्टर श्यौराज4
- सासनी क्षेत्र में श्री हनुमान चौकी के पास बाइक टकराने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। गांव सिकुर निवासी मनोज और सोनू अलीगढ़ से लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर मारने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हनुमान चौकी के पास उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायलों को सीएचसी सासनी भर्ती कराया, जहाँ से उनकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।3
- Post by Deepak Kushwaha4
- हाथरस के सिकंदराराऊ में पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने जल निगम और ठेकेदारों पर लगभग 60 करोड़ रुपये के विकास कार्यों में घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग की है। चौहान का आरोप है कि नगर पालिका व पुरदिलनगर क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का कार्य मानकों के विपरीत किया गया। कई स्थानों पर पाइप मात्र 1 से 1.5 फीट की गहराई पर डाले गए हैं, जबकि मानक 1 मीटर है। डीआई पाइपों में गैपिंग, सैंड भराई, कंपैक्शन व गिट्टी का कार्य भी नहीं कराया गया। सीसी रोड कटिंग के बाद पुनर्स्थापन में भी मानकों की अनदेखी का आरोप है। पानी टंकियों, पंप हाउस और उपयोग सामग्री की टेस्टिंग रिपोर्ट न होने पर भी सवाल उठाए गए हैं। पूर्व विधायक ने पूरे प्रोजेक्ट की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।1