जन्मदिवस पर डॉ आशीष तिवारी ने किया ‘सेवार्थम नेत्र रथ’ का शुभारंभ अनोखे तरीके से जन्मदिन मनाया लंभुआ सुल्तानपुर। सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आशीष तिवारी ने अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ‘सेवार्थम नेत्र रथ’ का उद्घाटन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं असहाय लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच की सुविधा प्रदान करना तथा जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मा उपलब्ध कराना है। उद्घाटन अवसर पर डॉ. तिवारी ने बताया कि ‘सेवार्थम नेत्र रथ’ लंभुआ तहसील के प्रत्येक गांव में पहुंचकर लोगों की आंखों की जांच करेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग संसाधनों के अभाव में आंखों की जांच नहीं करा पाते, जिससे उनकी दृष्टि संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस रथ के माध्यम से ऐसे जरूरतमंदों तक सीधे पहुंचकर उनकी जांच की जाएगी और आवश्यकतानुसार चश्मा वितरित किया जाएगा। उन्होंने इसे समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि संस्था आगे भी स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करती रहेगी।
जन्मदिवस पर डॉ आशीष तिवारी ने किया ‘सेवार्थम नेत्र रथ’ का शुभारंभ अनोखे तरीके से जन्मदिन मनाया लंभुआ सुल्तानपुर। सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आशीष तिवारी ने अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ‘सेवार्थम नेत्र रथ’ का उद्घाटन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं असहाय लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच की सुविधा प्रदान करना तथा जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मा उपलब्ध कराना है। उद्घाटन अवसर पर डॉ. तिवारी ने बताया कि ‘सेवार्थम नेत्र रथ’ लंभुआ तहसील के प्रत्येक गांव में पहुंचकर लोगों की आंखों की जांच करेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग संसाधनों के अभाव में आंखों की जांच नहीं करा पाते, जिससे उनकी दृष्टि संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस रथ के माध्यम से ऐसे जरूरतमंदों तक सीधे पहुंचकर उनकी जांच की जाएगी और आवश्यकतानुसार चश्मा वितरित किया जाएगा। उन्होंने इसे समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि संस्था आगे भी स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करती रहेगी।
- अमेठी जिले के रेभा गांव के पास अंडर पास तथा सर्विस लेन की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा ग्रामीण मुख्य स्थान पर घंटों प्रदर्शन करने के बाद ग्रामीण तहसील परिसर में प्रदर्शन करने पहुंचे वहां पर ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा सोमवार को महसौ अन्तिपुर रेभा जयरामपुर महसव आदि गांव के ग्रामीण 10 बजे जहां पर ग्रामीणों के आने-जाने का रास्ता बंद हो रहा था उस स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया घंटों प्रदर्शन के करने के बाद सभी ग्रामीण तहसील परिसर पहुंचे वहां कांग्रेसी नेता डॉ नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामीण परिसर में नारेबाजी किया गांव को आने जाने वाले मार्ग के लिए अंडरपास तथा सर्विस लेन की मांग किया डॉक्टर नरेंद्र मिश्रा अरविन्द सहित सैकड़ों लोगो ने कहा अंडरपास न बनने से हजारों लोगों का आना-जाना बन्द हो जाएगा गांव जाने के लिए कोई मार्ग नहीं बचेगा जबकि रेलवे विभाग अभी हाल में ही अंडरपास का निर्माण किया है इन गांवों को जाने के लिए अंडरपास बहुत जरूरी है बाईपास से उतरने के लिए लिंक मार्ग भी होना चाहिए मुख्य उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की मांग को सक्षम अधिकारी तक पहुंचने का आश्वासन दिया ग्रामीणों का कहना था अंडरपास और सर्विस लेन का लिखित आश्वासन नहीं मिलता है तब तक वे सब बाईपास का निर्माण नहीं करने देंगे इसके लिए धरना प्रदर्शन करेंगे सासंद को भी भेजा मांग पत्र प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणो ने अपनी बात संसद में उठाने के लिए इस आशय का मांग पत्र सांसद किशोरी लाल शर्मा को भेजा है डाक्टर नरेंद्र मिश्रा ने बताया ग्रामीणों की समस्या को लेकर वे सांसद को मांग पत्र सौंपा है जिसमें अण्डर पास तथा सर्बिस लेन की मांग की गई है2
- अमेठी। अमेठी बाईपास फेज-2 पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस नेता नरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्रामीणों ने तहसील परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में उपजिलाधिकारी आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की गई। ग्राम रेभा, ज्ञानचन्दपुर और महसों के बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और बाईपास निर्माण से उत्पन्न हो रही समस्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि बाईपास निर्माण के दौरान रेमा संपर्क मार्ग को बंद किया जा रहा है, जिससे करीब दस हजार से अधिक आबादी के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग से गांवों को जोड़ने के लिए जिला पंचायत द्वारा पूर्व में पक्की सड़क का निर्माण कराया गया था। इसी मार्ग से लोग बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अमेठी कस्बे आते-जाते हैं। बाईपास की ऊंचाई अधिक होने के कारण उस पर सीधे चढ़ना संभव नहीं है और अंडरपास का निर्माण भी नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस नेता नरेंद्र मिश्र ने कहा कि यह जनसुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। यदि जल्द अंडरपास का निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र अंडरपास निर्माण कराने की मांग की। उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को संबंधित विभाग को भेजकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।3
- अमेठी जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मुसाफिरखाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अंतर्गत पुलिस ने 40 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद भर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अभियुक्त सत्य प्रताप सिंह (उम्र लगभग 37 वर्ष), निवासी ग्राम पिण्डारा महाराज, थाना मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 40 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना मुसाफिरखाना में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अमेठी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- अमेठी के हिंगलाज देवी मंदिर के मेले में उमड़ी भीड़ ll जलेबी का लुत्फ जमकर उठाया। दुकानदारों की दुकानदारी भी जमकर हुई। ज्यादा बिक्री महिलाओं द्वारा प्रयोग की जाने वाली सामग्री की हुई।1
- Post by Rajkumari Ramesh Kindaendg1
- Post by Anil Kumar Pandey2
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी अपनी सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के बाद वापस लौटे रामचेत मोची की दुकान पर। उन्होंने पूरे परिवार का हालचाल जाना। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।1
- Post by Anil Kumar Pandey1
- मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। Epstein files में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना - ये शर्म की बात है। आपने अमेरिका के साथ जो Trade deal की है, जिसमें आपने देश को बेच दिया - ये शर्म की बात है। हमारे देश का डेटा दे दिया। किसानों को खत्म कर दिया। टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद कर दिया - ये शर्म की बात है। पूरा देश जानता है, अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है - क्योंकि वो BJP और आपके फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर केस है। 14 महीनों से उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई - ये शर्म की बात है। मोदी जी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अडानी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए। मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे - एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।1