Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajkumari Ramesh Kindaendg
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मुसाफिरखाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अंतर्गत पुलिस ने 40 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद भर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अभियुक्त सत्य प्रताप सिंह (उम्र लगभग 37 वर्ष), निवासी ग्राम पिण्डारा महाराज, थाना मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 40 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना मुसाफिरखाना में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अमेठी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- अमेठी के हिंगलाज देवी मंदिर के मेले में उमड़ी भीड़ ll जलेबी का लुत्फ जमकर उठाया। दुकानदारों की दुकानदारी भी जमकर हुई। ज्यादा बिक्री महिलाओं द्वारा प्रयोग की जाने वाली सामग्री की हुई।1
- Post by Rajkumari Ramesh Kindaendg1
- कलश यात्रा के साथ ठेंगहा (कोलवा) में श्रीमद् भागवत कथा का आगाज़ संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा ठेंगहा (कोलवा) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के बीच निकली इस शोभायात्रा से पूरा गांव श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंग गया। कलश यात्रा का नेतृत्व कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने किया। इसकी विधिवत शुरुआत मुख्य यजमान करुणा शंकर पाण्डेय एवं जगदीश प्रसाद पाण्डेय के आवास से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। यात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होते हुए मालती नदी (रामघाट) पहुँची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल ग्रहण किया। इसके बाद शोभायात्रा स्थानीय प्राचीन हनुमान मंदिर, धोलेश्वर महादेव मंदिर, गौरी शंकर महादेवन और बुढ़िया माई मंदिर में पूजन-अर्चन करती हुई कथा पंडाल में पहुंचकर सम्पन्न हुई। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता निभाई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर महिलाएं और श्रद्धालु झूमते नजर आए तथा जयघोष और भजनों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हिंदू धर्म में कलश यात्रा को मंगल और शुभारंभ का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसमें सम्मिलित होने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और परिवार में सुख-शांति का वास होता है। कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने बताया कि 22 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत आयोजन मुख्य यजमानों के निवास पर किया जाएगा। कार्यक्रम में बसंत पाण्डेय, संजय पाण्डेय, अनंत पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, अनुपम, आयुष, अजय तिवारी, चुन्नू, त्रिवेणी, नीरज शुक्ल, जगदंबा, राम लखन, पुष्पराज, राम सरन, शत्रुघ्न, माधव, पुलक, गगन सहित भारी संख्या में महिलाएँ एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में आस्था और उल्लास का वातावरण बना रहा।1
- अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा ठेंगहा (कोलवा) में रविवार को श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे, भक्ति संगीत और जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा ने पूरे गांव को श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंग दिया। कलश यात्रा का नेतृत्व कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने किया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य यजमान करुणा शंकर पाण्डेय एवं जगदीश प्रसाद पाण्डेय के आवास से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद शोभायात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होती हुई मालती नदी के रामघाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ जल ग्रहण किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने प्राचीन हनुमान मंदिर, धोलेश्वर महादेव मंदिर, गौरी शंकर महादेव मंदिर तथा बुढ़िया माई मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात शोभायात्रा कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और भजनों व जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। हिंदू परंपरा में कलश यात्रा को शुभ और मंगल का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसमें शामिल होने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है। कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने बताया कि 22 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत आयोजन मुख्य यजमानों के निवास पर प्रतिदिन किया जाएगा। इस अवसर पर बसंत पाण्डेय, संजय पाण्डेय, अनंत पाण्डेय, सुधांश तिवारी, पंकज मिश्र, बड़े लाल मिश्र, जगदंबा मिश्र, दीपक मिश्र, सोनू तिवारी, सुनील पाण्डेय, अनुपम, आयुष, अजय तिवारी, चुन्नू, त्रिवेणी, नीरज शुक्ल, राम लखन, पुष्पराज, रामसरन, शत्रुघ्न, माधव, पुलक, गगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे क्षेत्र में आस्था, भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।4
- Post by Anil Kumar Pandey1
- #अमेठी मुह मे खालिख पोती हाथ पैर खून से सने, पेट फटा कुछ इस हालत मे अज्ञात शव जामो थाना के सूखीबाजगढ के पास बहता हुआ पहुचा है #amethi1
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद राहुल गांधी अपनी सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के बाद वापस लौटे रामचेत मोची की दुकान पर। उन्होंने पूरे परिवार का हालचाल जाना। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।1