logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#अमेठी मुह मे खालिख पोती हाथ पैर खून से सने, पेट फटा कुछ इस हालत मे अज्ञात शव जामो थाना के सूखीबाजगढ के पास बहता हुआ पहुचा है #amethi

2 hrs ago
user_Rakesh Rawat
Rakesh Rawat
गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

#अमेठी मुह मे खालिख पोती हाथ पैर खून से सने, पेट फटा कुछ इस हालत मे अज्ञात शव जामो थाना के सूखीबाजगढ के पास बहता हुआ पहुचा है #amethi

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #अमेठी मुह मे खालिख पोती हाथ पैर खून से सने, पेट फटा कुछ इस हालत मे अज्ञात शव जामो थाना के सूखीबाजगढ के पास बहता हुआ पहुचा है #amethi
    1
    #अमेठी मुह मे खालिख पोती हाथ पैर खून से सने, पेट  फटा कुछ इस हालत मे अज्ञात शव जामो थाना के सूखीबाजगढ के पास बहता हुआ पहुचा है
#amethi
    user_Rakesh Rawat
    Rakesh Rawat
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कलश यात्रा के साथ ठेंगहा (कोलवा) में श्रीमद् भागवत कथा का आगाज़ संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा ठेंगहा (कोलवा) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के बीच निकली इस शोभायात्रा से पूरा गांव श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंग गया। कलश यात्रा का नेतृत्व कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने किया। इसकी विधिवत शुरुआत मुख्य यजमान करुणा शंकर पाण्डेय एवं जगदीश प्रसाद पाण्डेय के आवास से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। यात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होते हुए मालती नदी (रामघाट) पहुँची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल ग्रहण किया। इसके बाद शोभायात्रा स्थानीय प्राचीन हनुमान मंदिर, धोलेश्वर महादेव मंदिर, गौरी शंकर महादेवन और बुढ़िया माई मंदिर में पूजन-अर्चन करती हुई कथा पंडाल में पहुंचकर सम्पन्न हुई। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता निभाई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर महिलाएं और श्रद्धालु झूमते नजर आए तथा जयघोष और भजनों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हिंदू धर्म में कलश यात्रा को मंगल और शुभारंभ का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसमें सम्मिलित होने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और परिवार में सुख-शांति का वास होता है। कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने बताया कि 22 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत आयोजन मुख्य यजमानों के निवास पर किया जाएगा। कार्यक्रम में बसंत पाण्डेय, संजय पाण्डेय, अनंत पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, अनुपम, आयुष, अजय तिवारी, चुन्नू, त्रिवेणी, नीरज शुक्ल, जगदंबा, राम लखन, पुष्पराज, राम सरन, शत्रुघ्न, माधव, पुलक, गगन सहित भारी संख्या में महिलाएँ एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में आस्था और उल्लास का वातावरण बना रहा।
    1
    कलश यात्रा के साथ ठेंगहा (कोलवा) में श्रीमद् भागवत कथा का आगाज़
संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा ठेंगहा (कोलवा) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के बीच निकली इस शोभायात्रा से पूरा गांव श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंग गया। कलश यात्रा का नेतृत्व कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने किया। इसकी विधिवत शुरुआत मुख्य यजमान करुणा शंकर पाण्डेय एवं जगदीश प्रसाद पाण्डेय के आवास से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई।
यात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होते हुए मालती नदी (रामघाट) पहुँची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल ग्रहण किया। इसके बाद शोभायात्रा स्थानीय प्राचीन हनुमान मंदिर, धोलेश्वर महादेव मंदिर, गौरी शंकर महादेवन और बुढ़िया माई मंदिर में पूजन-अर्चन करती हुई कथा पंडाल में पहुंचकर सम्पन्न हुई। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता निभाई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर महिलाएं और श्रद्धालु झूमते नजर आए तथा जयघोष और भजनों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
हिंदू धर्म में कलश यात्रा को मंगल और शुभारंभ का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसमें सम्मिलित होने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और परिवार में सुख-शांति का वास होता है। कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने बताया कि 22 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत आयोजन मुख्य यजमानों के निवास पर किया जाएगा।
कार्यक्रम में बसंत पाण्डेय, संजय पाण्डेय, अनंत पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, अनुपम, आयुष, अजय तिवारी, चुन्नू, त्रिवेणी, नीरज शुक्ल, जगदंबा, राम लखन, पुष्पराज, राम सरन, शत्रुघ्न, माधव, पुलक, गगन सहित भारी संख्या में महिलाएँ एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में आस्था और उल्लास का वातावरण बना रहा।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा ठेंगहा (कोलवा) में रविवार को श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे, भक्ति संगीत और जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा ने पूरे गांव को श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंग दिया। कलश यात्रा का नेतृत्व कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने किया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य यजमान करुणा शंकर पाण्डेय एवं जगदीश प्रसाद पाण्डेय के आवास से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद शोभायात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होती हुई मालती नदी के रामघाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ जल ग्रहण किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने प्राचीन हनुमान मंदिर, धोलेश्वर महादेव मंदिर, गौरी शंकर महादेव मंदिर तथा बुढ़िया माई मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात शोभायात्रा कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और भजनों व जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। हिंदू परंपरा में कलश यात्रा को शुभ और मंगल का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसमें शामिल होने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है। कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने बताया कि 22 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत आयोजन मुख्य यजमानों के निवास पर प्रतिदिन किया जाएगा। इस अवसर पर बसंत पाण्डेय, संजय पाण्डेय, अनंत पाण्डेय, सुधांश तिवारी, पंकज मिश्र, बड़े लाल मिश्र, जगदंबा मिश्र, दीपक मिश्र, सोनू तिवारी, सुनील पाण्डेय, अनुपम, आयुष, अजय तिवारी, चुन्नू, त्रिवेणी, नीरज शुक्ल, राम लखन, पुष्पराज, रामसरन, शत्रुघ्न, माधव, पुलक, गगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे क्षेत्र में आस्था, भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।
    4
    अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा ठेंगहा (कोलवा) में रविवार को श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे, भक्ति संगीत और जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा ने पूरे गांव को श्रद्धा और उत्साह के रंग में रंग दिया।
कलश यात्रा का नेतृत्व कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने किया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य यजमान करुणा शंकर पाण्डेय एवं जगदीश प्रसाद पाण्डेय के आवास से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद शोभायात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होती हुई मालती नदी के रामघाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ जल ग्रहण किया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने प्राचीन हनुमान मंदिर, धोलेश्वर महादेव मंदिर, गौरी शंकर महादेव मंदिर तथा बुढ़िया माई मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात शोभायात्रा कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और भजनों व जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
हिंदू परंपरा में कलश यात्रा को शुभ और मंगल का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसमें शामिल होने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है। कथावाचक श्री राजीव नयन शरण जी महाराज ने बताया कि 22 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत आयोजन मुख्य यजमानों के निवास पर प्रतिदिन किया जाएगा।
इस अवसर पर बसंत पाण्डेय, संजय पाण्डेय, अनंत पाण्डेय, सुधांश तिवारी, पंकज मिश्र, बड़े लाल मिश्र, जगदंबा मिश्र, दीपक मिश्र, सोनू तिवारी, सुनील पाण्डेय, अनुपम, आयुष, अजय तिवारी, चुन्नू, त्रिवेणी, नीरज शुक्ल, राम लखन, पुष्पराज, रामसरन, शत्रुघ्न, माधव, पुलक, गगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे क्षेत्र में आस्था, भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • मामला है अमेठी का। बारात जैसे ही आगे बढ़ी, एक युवक भीड़ में घुसा… और दूल्हे के पिता के हाथ से नोटों से भरा बैग छीनकर भाग निकला। बाहर पहले से स्टार्ट बाइक पर दो साथी इंतजार कर रहे थे… और तीनों फरार! लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई… वीडियो फुटेज खंगालकर पुलिस लुटेरों तक पहुंची और तीनों को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। 47,400 रुपये, बैग और आधार कार्ड बरामद! सबसे चौंकाने वाली बात — तीनों आरोपी इंटर कॉलेज के छात्र निकले
    1
    मामला है अमेठी का। बारात जैसे ही आगे बढ़ी, एक युवक भीड़ में घुसा… और दूल्हे के पिता के हाथ से नोटों से भरा बैग छीनकर भाग निकला। बाहर पहले से स्टार्ट बाइक पर दो साथी इंतजार कर रहे थे… और तीनों फरार!
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई…
वीडियो फुटेज खंगालकर पुलिस लुटेरों तक पहुंची और तीनों को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। 47,400 रुपये, बैग और आधार कार्ड बरामद!
सबसे चौंकाने वाली बात — तीनों आरोपी इंटर कॉलेज के छात्र निकले
    user_Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Corresspondant Amethi, Uttar Pradesh•
    22 min ago
  • पापड़ जैसी पतली सड़क बनवाई गई, जो बनते ही दुनिया से चल बसी 🤡 सड़क शोक सभा में आप सभी आमंत्रित हैं,बारी बारी शोक व्यक्त करिए। झांसी 📌 उत्तर प्रदेश
    1
    पापड़ जैसी पतली सड़क बनवाई गई, जो बनते ही दुनिया से चल बसी 🤡 
सड़क शोक सभा में आप सभी आमंत्रित हैं,बारी बारी शोक व्यक्त करिए।
झांसी 📌 उत्तर प्रदेश
    user_बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    Voice of people अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रामपुरखास में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक मोना ने एल्युमीनियम प्लांट का किया समारोहपूर्वक लोकार्पण | डीएम शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि जिले के उद्यमी विकास के लिए ऐसी फैक्टरियां की स्थापना लोक कल्याणकारी है | प्लांट से चार सौ परिवारों को रोजगार का बेहतर अवसर मुहैया होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है |
    1
    रामपुरखास में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक मोना ने एल्युमीनियम प्लांट का किया समारोहपूर्वक लोकार्पण | डीएम शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि जिले के उद्यमी विकास के लिए ऐसी फैक्टरियां की स्थापना लोक कल्याणकारी है | प्लांट से चार सौ परिवारों को रोजगार का बेहतर अवसर मुहैया होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है |
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर विधिवत शुभारंभ किया।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर विधिवत शुभारंभ किया।
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमेठी। अमेठी कस्बे में निर्माणाधीन बाईपास फेज-2 को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को रेभा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और कार्यदायी संस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने सार्वजनिक मार्ग बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग से रेभा होते हुए विशेश्वरगंज तक जाने वाला यह रास्ता क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब पांच हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से अमेठी कस्बे में पढ़ने के लिए आते-जाते हैं। ऐसे में अंडरपास न बनने से हजारों की आबादी प्रभावित होगी। बताया गया कि बाईपास निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा पानी निकासी के लिए सड़क किनारे एक नाला बनाया गया था, जिससे ग्रामीण अस्थायी रूप से आवागमन कर रहे थे। रविवार को जब संस्था के कर्मचारी उस नाले को बंद करने पहुंचे तो इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह रास्ता वर्षों से चालू है और गांव के लोगों की मुख्य आवाजाही इसी से होती है। पहले भी प्रशासन और विभाग से अंडरपास बनाने की मांग की गई थी, लेकिन उसकी अनदेखी कर दी गई। ग्रामीणों की मांग है कि वर्तमान नाले को चौड़ा और ऊंचा कर अंडरपास का रूप दिया जाए, ताकि गांव के लोग और बच्चे सुरक्षित तरीके से कस्बे तक आ-जा सकें। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि अंडरपास का निर्माण नहीं कराया गया और रास्ता बंद किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि गांव को जोड़ने वाली यह सड़क जिला पंचायत द्वारा बनाई गई पुरानी और महत्वपूर्ण सड़क है, जिसे बंद करना जनहित के खिलाफ है। गौरतलब है कि अमेठी बाईपास फेज-2 का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही विभिन्न गांवों के ग्रामीण समय-समय पर कार्यदायी संस्था पर अनियमितताओं और जनसुविधाओं की अनदेखी के आरोप लगाते रहे हैं। अब एक बार फिर यह परियोजना ग्रामीणों के विरोध के चलते विवादों में आ गई है।
    4
    अमेठी। अमेठी कस्बे में निर्माणाधीन बाईपास फेज-2 को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को रेभा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और कार्यदायी संस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने सार्वजनिक मार्ग बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग से रेभा होते हुए विशेश्वरगंज तक जाने वाला यह रास्ता क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब पांच हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से अमेठी कस्बे में पढ़ने के लिए आते-जाते हैं। ऐसे में अंडरपास न बनने से हजारों की आबादी प्रभावित होगी।
बताया गया कि बाईपास निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा पानी निकासी के लिए सड़क किनारे एक नाला बनाया गया था, जिससे ग्रामीण अस्थायी रूप से आवागमन कर रहे थे। रविवार को जब संस्था के कर्मचारी उस नाले को बंद करने पहुंचे तो इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह रास्ता वर्षों से चालू है और गांव के लोगों की मुख्य आवाजाही इसी से होती है। पहले भी प्रशासन और विभाग से अंडरपास बनाने की मांग की गई थी, लेकिन उसकी अनदेखी कर दी गई। ग्रामीणों की मांग है कि वर्तमान नाले को चौड़ा और ऊंचा कर अंडरपास का रूप दिया जाए, ताकि गांव के लोग और बच्चे सुरक्षित तरीके से कस्बे तक आ-जा सकें।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि अंडरपास का निर्माण नहीं कराया गया और रास्ता बंद किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि गांव को जोड़ने वाली यह सड़क जिला पंचायत द्वारा बनाई गई पुरानी और महत्वपूर्ण सड़क है, जिसे बंद करना जनहित के खिलाफ है।
गौरतलब है कि अमेठी बाईपास फेज-2 का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही विभिन्न गांवों के ग्रामीण समय-समय पर कार्यदायी संस्था पर अनियमितताओं और जनसुविधाओं की अनदेखी के आरोप लगाते रहे हैं। अब एक बार फिर यह परियोजना ग्रामीणों के विरोध के चलते विवादों में आ गई है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.