logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जलालगढ़ में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आठ गिरफ्तार जलालगढ़ में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आठ गिरफ्तार जलालगढ़ (पूर्णिया)। जलालगढ़ पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अलग-अलग मामलों में 82 लीटर विदेशी शराब एवं 5 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सौतारी चौक के समीप अररिया से पूर्णिया की ओर जा रहे एक टेंपो की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में टेंपो से 82 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में तीन लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तनवीर आलम (निवासी कसबा), मिस्टर आलम (निवासी गुलाबबाग) एवं साहेब हुसैन (निवासी गुलाबबाग) के रूप में की गई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा पुलिस ने 5 लीटर देसी शराब के साथ तीन अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। वहीं देसी शराब बेचने के आरोप में योगेन महलदार एवं सुखलाल ऋषि को पकड़ा गया। शराब पीने के आरोप में कवि कुमार, ललन कुमार एवं अमीर चंद कुमार को भी हिरासत में लिया गया। आज दो बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आठों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

18 hrs ago
user_SHIPRA KUMARI
SHIPRA KUMARI
रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
18 hrs ago

जलालगढ़ में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आठ गिरफ्तार जलालगढ़ में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आठ गिरफ्तार जलालगढ़ (पूर्णिया)। जलालगढ़ पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अलग-अलग मामलों में 82 लीटर विदेशी शराब एवं 5 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सौतारी चौक के समीप अररिया से पूर्णिया की ओर जा रहे एक टेंपो की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में टेंपो से 82 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में तीन लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तनवीर आलम (निवासी कसबा), मिस्टर आलम (निवासी गुलाबबाग) एवं साहेब हुसैन (निवासी गुलाबबाग) के रूप में की गई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा पुलिस ने 5 लीटर देसी शराब के साथ तीन अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। वहीं देसी शराब बेचने के आरोप में योगेन महलदार एवं सुखलाल ऋषि को पकड़ा गया। शराब पीने के आरोप में कवि कुमार, ललन कुमार एवं अमीर चंद कुमार को भी हिरासत में लिया गया। आज दो बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आठों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More news from Purnia and nearby areas
  • जदयू के नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष बने सुबोध मेहता, कार्यकर्ताओं ने खूब दिया बधाई। #hairstyleideas #pushupchallenge #actorslifestyle #cleaninghacks #adventuretravel #सुबोध_मेहता #जदयू #प्रखंड_अध्यक्ष #बिहार #राजनीति #नई_नियुक्ति #जनता_दल_(यूनाइटेड) #जदयू_नेता #राजनीतिक #नियुक्ति #मिथिलांचल #दरभंगा #मधुबनी #समस्तीपुर #सीतामढ़ी #मुजफ्फरपुर #बिहार_राजनीति #राष्ट्रीय_राजनीति #स्थानीय_राजनीति #राजनीतिक_खबर #Breaking_News
    1
    जदयू के नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष बने सुबोध मेहता, कार्यकर्ताओं ने खूब दिया बधाई। #hairstyleideas
#pushupchallenge
#actorslifestyle
#cleaninghacks #adventuretravel #सुबोध_मेहता #जदयू #प्रखंड_अध्यक्ष #बिहार #राजनीति #नई_नियुक्ति #जनता_दल_(यूनाइटेड) #जदयू_नेता #राजनीतिक #नियुक्ति #मिथिलांचल #दरभंगा #मधुबनी #समस्तीपुर #सीतामढ़ी #मुजफ्फरपुर #बिहार_राजनीति #राष्ट्रीय_राजनीति #स्थानीय_राजनीति #राजनीतिक_खबर #Breaking_News
    user_PublicPowerNews24
    PublicPowerNews24
    Newsagent Krityanand Nagar, Purnia•
    20 hrs ago
  • जोकिहाट माइनॉरिटी हॉस्टल में पुलिस का कब्ज़ा,विधानसभा में उठी ईद पर 2 दिन की छुट्टी की मांग। AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान
    1
    जोकिहाट माइनॉरिटी हॉस्टल में पुलिस का कब्ज़ा,विधानसभा में उठी ईद पर 2 दिन की छुट्टी की मांग। AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    16 hrs ago
  • जोकीहाट के कुरसैल गांव में पुल निर्माण लंबित, ग्रामीणों में आक्रोश; विधायक मुर्शीद आलम से लगाई गुहार स्लग: तीन साल से अधूरा पुल, नदी कटाव से मस्जिद और स्कूल पर खतरा जोकीहाट / अररिया: जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत कुरसैल गांव (वार्ड संख्या 3) में पुल निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कुरसैल से चकै-बलवा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पुल के अभाव में लोगों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है, जिससे लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नदी कटाव से गांव पर खतरा स्थानीय लोगों के अनुसार नदी का कटाव तेजी से गांव की ओर बढ़ रहा है। इससे गांव की मस्जिद और स्कूल पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द पुल और सुरक्षा कार्य नहीं हुआ तो बड़ी क्षति हो सकती है। तीन साल से अधूरा पड़ा है निर्माण ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले पुल निर्माण की स्वीकृति मिली थी और निर्माण सामग्री भी गिराई गई थी। लेकिन भीषण बाढ़ में सामग्री बह गई। इसके बाद से अब तक निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया है। जान जोखिम में डालकर आवागमन पुल नहीं होने के कारण लोगों को नदी पार कर आने-जाने में जान जोखिम में डालनी पड़ती है। खासकर बारिश के मौसम में स्थिति और खराब हो जाती है। मरीजों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। विधायक और प्रशासन से लगाई गुहार ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक मुर्शीद आलम और प्रशासन से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। BDO का बयान प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि कुरसैल गांव में पुल निर्माण का मामला संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग से संपर्क कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की दिशा में पहल की जा रही है।
    1
    जोकीहाट के कुरसैल गांव में पुल निर्माण लंबित, ग्रामीणों में आक्रोश; विधायक मुर्शीद आलम से लगाई गुहार
स्लग:
तीन साल से अधूरा पुल, नदी कटाव से मस्जिद और स्कूल पर खतरा
जोकीहाट / अररिया:
जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत कुरसैल गांव (वार्ड संख्या 3) में पुल निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कुरसैल से चकै-बलवा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पुल के अभाव में लोगों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है, जिससे लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
नदी कटाव से गांव पर खतरा
स्थानीय लोगों के अनुसार नदी का कटाव तेजी से गांव की ओर बढ़ रहा है। इससे गांव की मस्जिद और स्कूल पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द पुल और सुरक्षा कार्य नहीं हुआ तो बड़ी क्षति हो सकती है।
तीन साल से अधूरा पड़ा है निर्माण
ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले पुल निर्माण की स्वीकृति मिली थी और निर्माण सामग्री भी गिराई गई थी। लेकिन भीषण बाढ़ में सामग्री बह गई। इसके बाद से अब तक निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया है।
जान जोखिम में डालकर आवागमन
पुल नहीं होने के कारण लोगों को नदी पार कर आने-जाने में जान जोखिम में डालनी पड़ती है। खासकर बारिश के मौसम में स्थिति और खराब हो जाती है। मरीजों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है।
विधायक और प्रशासन से लगाई गुहार
ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक मुर्शीद आलम और प्रशासन से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
BDO का बयान
प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि कुरसैल गांव में पुल निर्माण का मामला संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग से संपर्क कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की दिशा में पहल की जा रही है।
    user_अल्लामा ग़ज़ाली
    अल्लामा ग़ज़ाली
    Salesperson जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by Sachinpal Sachinpal
    4
    Post by Sachinpal Sachinpal
    user_Sachinpal Sachinpal
    Sachinpal Sachinpal
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by Bablu Singh
    1
    Post by Bablu Singh
    user_Bablu Singh
    Bablu Singh
    Teacher अररिया, अररिया, बिहार•
    20 hrs ago
  • प्रेमिका ने प्रेमी के परिवार के लिए वीडियो जारी कर बताया कैसे और कब निकली प्रेमी के साथ 🫢
    1
    प्रेमिका ने प्रेमी के परिवार के लिए वीडियो जारी कर बताया कैसे और कब निकली प्रेमी के साथ 🫢
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Librarian अररिया, अररिया, बिहार•
    23 hrs ago
  • तारानगर में संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी कसबा (पूर्णिया)। कसबा थाना क्षेत्र के कुल्लाखास पंचायत अंतर्गत तारानगर गांव में सोमवार को एक संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के संदेह में पकड़ लिया। सूचना मिलते ही कसबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों की भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक गांव में संदिग्ध स्थिति में घूमते देखा गया, जिसके बाद लोगों को शक हुआ और उसे पकड़ लिया गया। हालांकि, अब तक बच्चा चोरी की किसी घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। हाल के दिनों में पूर्णिया जिले में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर चर्चाएं बढ़ी हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। बिना सत्यापन किसी पर आरोप लगाना या कानून हाथ में लेना दंडनीय है। इस मामले में लखना पंचायत के मुखिया प्रत्याशी हाजी मुंतसीर ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कसबा थाना को सूचना दी, जिससे पुलिस समय पर पहुंच सकी। स्थानीय लोगों ने उनकी सक्रियता की सराहना की है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। आज 3 बजे अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है।
    1
    तारानगर में संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी
कसबा (पूर्णिया)। कसबा थाना क्षेत्र के कुल्लाखास पंचायत अंतर्गत तारानगर गांव में सोमवार को एक संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के संदेह में पकड़ लिया। सूचना मिलते ही कसबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों की भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक गांव में संदिग्ध स्थिति में घूमते देखा गया, जिसके बाद लोगों को शक हुआ और उसे पकड़ लिया गया। हालांकि, अब तक बच्चा चोरी की किसी घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
हाल के दिनों में पूर्णिया जिले में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर चर्चाएं बढ़ी हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। बिना सत्यापन किसी पर आरोप लगाना या कानून हाथ में लेना दंडनीय है।
इस मामले में लखना पंचायत के मुखिया प्रत्याशी हाजी मुंतसीर ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कसबा थाना को सूचना दी, जिससे पुलिस समय पर पहुंच सकी। स्थानीय लोगों ने उनकी सक्रियता की सराहना की है।
पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। आज 3 बजे अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by Bablu Singh
    1
    Post by Bablu Singh
    user_Bablu Singh
    Bablu Singh
    Teacher अररिया, अररिया, बिहार•
    20 hrs ago
  • मनी मेराज को जेल से बेल मिल गया हैं। लेकिन बन्नू द ग्रेट से शादी करना पड़ेगा 🫢 . . . . . #manimeraj #vannudgreat #arariatalk
    1
    मनी मेराज को जेल से बेल मिल गया हैं। लेकिन बन्नू द ग्रेट से शादी करना पड़ेगा 🫢
.
.
.
.
.
#manimeraj #vannudgreat #arariatalk
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Librarian अररिया, अररिया, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.