एटा - क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा कांवड़ यात्रा/श्रावण मास को सकुशल संपन्न कराने हेतु थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। आज दिनांक 01.08.2026 को क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा कांवड़ यात्रा/श्रावण मास को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सकीट द्वारा बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस सहायता केंद्र तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु की गई पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था का प्रभावी संचालन, सतत पेट्रोलिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही कांवड़ ड्यूटियों को चैक करते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
एटा - क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा कांवड़ यात्रा/श्रावण मास को सकुशल संपन्न कराने हेतु थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। आज दिनांक 01.08.2026 को क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा कांवड़ यात्रा/श्रावण मास को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सकीट द्वारा बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस सहायता केंद्र तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु
की गई पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था का प्रभावी संचालन, सतत पेट्रोलिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही कांवड़ ड्यूटियों को चैक करते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने इंटरव्यू लेने वाले का ही इंटरव्यू ले लिया। उन्होंने कहा कि, “9 साल से योगी आदित्यनाथ सत्ता में बैठे हैं और आप कहते हो कि हम अखिलेश यादव से सवाल पूछें”1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* सांसद पप्पू यादव आज भगवा पहनकर संसद पहुंचे... दानपेटी लेकर बैठ गए... फिर राहुल गांधी समेत कई सांसद आए... उन्हें प्रणाम किया... और दान दिया... उसके बाद दान पेटी लेकर पप्पू यादव भागने लगे और सभी सांसदों ने पकड़ लिया विरोध प्रदर्शन का नया अंदाज दिखा...2
- पुलिस वाले अगर गुंडागर्दी करें तो लोकतंत्र में जवाब देना सीखो लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति या संस्था कानून से ऊपर नहीं होती। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या अनुचित व्यवहार करता है, तो नागरिकों को संविधान और कानून के दायरे में रहकर उसका जवाब देने का अधिकार है। जवाब का अर्थ हिंसा या अभद्रता नहीं, बल्कि शिकायत दर्ज कराना, उच्च अधिकारियों से संपर्क करना, न्यायालय का सहारा लेना और अपने अधिकारों की रक्षा करना है। एक मजबूत लोकतंत्र में पुलिस और जनता दोनों की जिम्मेदारी है कि वे कानून का सम्मान करें तथा न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें ।1
- जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन जमा करने के नाम पर पीड़ित ने अवैध वसूली के लगाए गम्भीर आरोप अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ की नगर पालिका परिषद स्थित जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण एकल विंडो पर जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन जमा करने के दौरान कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया, पीड़ित प्रदीप कुमार, पुत्र तित्रपाल सिंह, निवासी नगला डालचंद, गली नंबर-9, एटा चुंगी, क्वार्सी बाईपास, धनीपुर (अलीगढ़) ने जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन जमा करने के नाम पर पीड़ित ने अवैध वसूली के लगाए गम्भीर आरोप कि वह अपनी बेटी पायल तथा अपने भाई गजेंद्र के पुत्र एकांत का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर पालिका परिषद पहुंचा था। प्रदीप कुमार के अनुसार, एक आवेदन पत्र जोन संख्या-2 की खिड़की पर जमा किया गया, जहां आवेदन स्वीकार करने के नाम पर 100 रुपए लिए गए। वहीं दूसरे बच्चे का आवेदन जोन संख्या-1 की खिड़की पर जमा करने पर 150 रुपए वसूले गए। दोनों बच्चों का जन्म अलग - अलग अस्पतालों में होने के कारण उनके आवेदन अलग-अलग जोन में जमा हुए। पीड़ित का आरोप है, कि दोनों आवेदन पत्रों के नाम पर कुल 250 रुपए वसूले गए, जबकि उसकी जानकारी के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन एवं प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत निशुल्क होती है। पीड़ित ने मामले की जांच कर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा अवैध वसूली पर रोक लगाए जाने की मांग की है।2
- छत से गिरकर एक बालिका हुई गंभीर घायल, आनन फानन में परिजन बालिका को लाए अस्पताल जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे में छत से गिरकर एक बालिका शीतल पुत्री प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन में घायल हालत में बालिका को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा छत से गिरकर घायल हुई बालिका का उपचार किया गया। हालत में सुधार होने के बाद परिजन बालिका को घर लेकर चले गए।1
- पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। सब की सिफारिश, सब की अव्यवस्था 100% ... पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। सब की सिफारिश नहीं, सब की अव्यवस्था 100% ...1
- हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्थानीय प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सड़क पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कच्चे-पक्के अवैध निर्माणों के कारण निर्माणाधीन सड़क का काम अटका हुआ था। इसी समस्या को दूर करने के लिए उप जिलाधिकारी सदर राज बहादुर और भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन के जरिए अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के साथ नोकझोंक करते हुए विरोध जताने की कोशिश भी की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ करवा दिया। अंत में अधिकारियों ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि किसी ने दोबारा सड़क पर कब्जा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कानूनी तौर पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- *🕎बड़ी खबर..!!* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया है।1