logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना परिसर से हो रहा खाद वितरण, किसानों को मिली राहत; दो काउंटरों से ई-टोकन और सत्यापन की सुविधा अम्बाह। कृषि उपज मंडी स्थित मार्कफेड खाद गोदाम पर किसानों की अधिक भीड़ और गर्मी से होने वाली असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने खाद वितरण व्यवस्था में बदलाव किया है। अब तहसील अम्बाह के किसानों के लिए थाना परिसर में दो काउंटर स्थापित कर ई-टोकन जमा करने, भुगतान और पीओएस मशीन से सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसान मार्कफेड गोदाम से खाद प्राप्त कर रहे हैं। यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में लागू की गई है। बुधवार को थाना परिसर में तहसीलदार नरेश शर्मा और थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह की मौजूदगी में खाद वितरण कराया गया। थाना परिसर में पर्याप्त जगह और खुला वातावरण होने से किसानों को गर्मी और भीड़ से राहत मिली। किसानों की सुविधा के लिए महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतारें बनाई गईं, जिससे वितरण प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हुई। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन के पास खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए थाना परिसर में मीठे शरबत की भी व्यवस्था कराई। नई व्यवस्था की किसानों ने सराहना करते हुए कहा कि थाना परिसर में पर्याप्त स्थान, सुव्यवस्थित कतारें और तेज़ प्रक्रिया के कारण उन्हें पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा मिल रही है।

3 hrs ago
user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

थाना परिसर से हो रहा खाद वितरण, किसानों को मिली राहत; दो काउंटरों से ई-टोकन और सत्यापन की सुविधा अम्बाह। कृषि उपज मंडी स्थित मार्कफेड खाद गोदाम पर किसानों की अधिक भीड़ और गर्मी से होने वाली असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने खाद वितरण व्यवस्था में बदलाव किया है। अब तहसील अम्बाह के किसानों के लिए थाना परिसर में दो काउंटर स्थापित कर ई-टोकन जमा करने, भुगतान और पीओएस मशीन से सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। भुगतान की प्रक्रिया

पूरी होने के बाद किसान मार्कफेड गोदाम से खाद प्राप्त कर रहे हैं। यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में लागू की गई है। बुधवार को थाना परिसर में तहसीलदार नरेश शर्मा और थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह की मौजूदगी में खाद वितरण कराया गया। थाना परिसर में पर्याप्त जगह और खुला वातावरण होने से किसानों को गर्मी और भीड़ से राहत मिली। किसानों की सुविधा के लिए महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतारें बनाई गईं,

जिससे वितरण प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हुई। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन के पास खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए थाना परिसर में मीठे शरबत की भी व्यवस्था कराई। नई व्यवस्था की किसानों ने सराहना करते हुए कहा कि थाना परिसर में पर्याप्त स्थान, सुव्यवस्थित कतारें और तेज़ प्रक्रिया के कारण उन्हें पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा मिल रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • निष्पक्ष चुनाव पर ख़तरा? चुनाव आयोग तुरंत ध्यान दे!, बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष 🚨 निष्पक्ष चुनाव पर ख़तरा? चुनाव आयोग तुरंत ध्यान दे! 🚨 ​मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (नई दिल्ली) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (भोपाल) को पत्र लिखकर 22-दतिया विधानसभा उपचुनाव में गंभीर अनियमितता की आशंका जताई है। ​📌 प्रमुख बिंदु: ​पक्षपात का आरोप: चंबल रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ कर भिंड जिले के पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी दतिया उपचुनाव (30.07.2026) में लगाई जा रही है। ​चुनावी धांधली की साज़िश: आरोप है कि पुलिस अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग का प्रलोभन देकर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी मतदान कराने की योजना बनाई गई है। ​मांग: चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष कराने के लिए भिंड जिले के पुलिस अधिकारियों की दतिया उपचुनाव में ड्यूटी न लगाई जाए! ​लोकतंत्र को बचाने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग तुरंत सख्त कदम उठाए! ⚖️👇 ​#DatiaBypoll #MadhyaPradesh #ElectionCommission #DrGovindSingh #FreeAndFairElections #MPPolitics Collector Office Datia
    1
    निष्पक्ष चुनाव पर ख़तरा? चुनाव आयोग तुरंत ध्यान दे!, बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष
🚨 निष्पक्ष चुनाव पर ख़तरा? चुनाव आयोग तुरंत ध्यान दे! 🚨
​मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (नई दिल्ली) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (भोपाल) को पत्र लिखकर 22-दतिया विधानसभा उपचुनाव में गंभीर अनियमितता की आशंका जताई है।
​📌 प्रमुख बिंदु:
​पक्षपात का आरोप: चंबल रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ कर भिंड जिले के पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी दतिया उपचुनाव (30.07.2026) में लगाई जा रही है।
​चुनावी धांधली की साज़िश: आरोप है कि पुलिस अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग का प्रलोभन देकर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी मतदान कराने की योजना बनाई गई है।
​मांग: चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष कराने के लिए भिंड जिले के पुलिस अधिकारियों की दतिया उपचुनाव में ड्यूटी न लगाई जाए!
​लोकतंत्र को बचाने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग तुरंत सख्त कदम उठाए! ⚖️👇
​#DatiaBypoll #MadhyaPradesh #ElectionCommission #DrGovindSingh #FreeAndFairElections #MPPolitics  Collector Office Datia
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • किसानों की खाद की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ के अध्यक्ष शेरा तोमर के नेतृत्व में राज्यपाल महोदय के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सोपा ज्ञापन अम्बाह ब्लॉक अध्यक्ष महुआ, शेरा तोमर के द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल महोदय मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौपा गया जिसमें किसानों के लिए खाद्य आपूर्ति को जल्द से जल्द दूर कराया जाए, नहर सुविधा की व्यवस्था जल्द कराई जाए और ग्रामीण क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती की कार्रवाई को तुरंत नियंत्रित किया जाए और बिजली विभाग द्वारा बिल में की जड़ी मनमानी को रोका जाए । यह सभी कारण ज्ञापन में लिखकर मध्य प्रदेश शासन के राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन अंबाह के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया । इस मौके पर :- जय राजोरिया, महावीर समाधिया, उदय सिंह ,एजेंट पूर्व सरपंच, दुर्गा प्रसाद शर्मा, बृजेश शर्मा, विवेक सखवार, फरेंद्र गुर्जर, विनय गहलोत,छोटू शर्मा, पुष्पेंद्र समाधिया, गौतम सखवार, कुलदीप निषद कोक सिंह कुशवाहा शिवनारायण सखवार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे
    2
    किसानों की खाद की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ के अध्यक्ष शेरा तोमर के नेतृत्व में राज्यपाल महोदय के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सोपा ज्ञापन 
अम्बाह
ब्लॉक अध्यक्ष महुआ, शेरा तोमर के द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल महोदय मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौपा गया जिसमें किसानों के लिए खाद्य आपूर्ति को जल्द से जल्द दूर  कराया जाए, नहर सुविधा की व्यवस्था जल्द कराई जाए और ग्रामीण क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती की कार्रवाई को तुरंत नियंत्रित किया जाए और बिजली विभाग द्वारा बिल में की जड़ी मनमानी को रोका जाए । यह सभी कारण ज्ञापन में लिखकर मध्य प्रदेश शासन के राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन अंबाह के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया ।
इस मौके पर :- जय राजोरिया, महावीर समाधिया, उदय सिंह ,एजेंट पूर्व सरपंच, दुर्गा प्रसाद शर्मा, बृजेश शर्मा, विवेक सखवार, फरेंद्र गुर्जर, विनय गहलोत,छोटू शर्मा, पुष्पेंद्र समाधिया, गौतम सखवार, कुलदीप निषद कोक सिंह कुशवाहा शिवनारायण सखवार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे
    user_पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई से निकलेगी देशभर में कलश यात्रा पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने दी जानकारी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई से उत्तरप्रदेश से विशाल कलश यात्रा निकाली जायेगी।जो रथ के माध्यम से देशभर में भ्रमण करेगी। वहीं रथ में रखे हुए कलश का जगह जगह पूजन किया जायेगा। उक्त जानकारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने मीडिया के माध्यम से दी।जिसका वीडियो भी मंगलवार को लगभग 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है
    1
    गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई से निकलेगी देशभर में कलश यात्रा पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने दी जानकारी
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई से उत्तरप्रदेश से विशाल कलश यात्रा निकाली जायेगी।जो  रथ के माध्यम से देशभर में भ्रमण करेगी। वहीं रथ में रखे हुए कलश का जगह जगह पूजन किया जायेगा। उक्त जानकारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने मीडिया के माध्यम से दी।जिसका वीडियो भी मंगलवार को लगभग 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • आगरा ब्रेकिंग खेत को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट पेड़ काटने और खंभे सही कराने को लेकर हुआ विवाद घटना का लाइव वीडियो हुआ वायरल पीड़िता ने 7 लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप बेटी, बेटों और ससुर के साथ भी मारपीट का आरोप पीड़िता ने सुजान पर अभद्रता करने का भी लगाया आरोप आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग थाना खेरागढ़ क्षेत्र के ग्राम लालपुर का मामला
    1
    आगरा  ब्रेकिंग 
खेत को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
पेड़ काटने और खंभे सही कराने को लेकर हुआ विवाद
घटना का लाइव वीडियो हुआ वायरल
पीड़िता  ने 7 लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप
बेटी, बेटों और ससुर के साथ भी मारपीट का आरोप
पीड़िता ने सुजान पर अभद्रता करने का भी लगाया आरोप
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग 
थाना खेरागढ़ क्षेत्र के ग्राम लालपुर का मामला
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • Post by Bharat kashyap
    1
    Post by Bharat kashyap
    user_Bharat kashyap
    Bharat kashyap
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बटेश्वर कॉरिडोर निर्माण पर उठे सवाल बिना सफाई किए बिना बेस बने सीधे मिट्टी पर पीसीसी डालने का वीडियो वायरल बटेश्वर कारिडोर निर्माण पर उठे सवाल, बिना सफाई किए, बिना बेस बनाए सीधे मिट्टी पर PCC डालने का वीडियो वायरल बटेश्वर: सावन की तैयारियों के बीच बटेश्वर मंदिर कारिडोर निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मंदिर के मुख्य द्वार पर बिना उचित सफाई किए सीधे मिट्टी के ऊपर आरसीसी (PCC) डाले जाने का कथित वीडियो मंगलवार शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल खड़े हो रहे हैं।
    1
    बटेश्वर कॉरिडोर निर्माण पर उठे सवाल बिना सफाई किए बिना बेस बने सीधे मिट्टी पर पीसीसी डालने का वीडियो वायरल
बटेश्वर कारिडोर निर्माण पर उठे सवाल, बिना सफाई किए, बिना बेस बनाए सीधे मिट्टी पर PCC डालने का वीडियो वायरल
बटेश्वर: सावन की तैयारियों के बीच बटेश्वर मंदिर कारिडोर निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मंदिर के मुख्य द्वार पर बिना उचित सफाई किए सीधे मिट्टी के ऊपर आरसीसी (PCC) डाले जाने का कथित वीडियो मंगलवार शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल खड़े हो रहे हैं।
    user_Vishwanath Verma M D News patrakar Agra
    Vishwanath Verma M D News patrakar Agra
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: पोरसा के मंदिरों में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जगह-जगह भंडारे आयोजित पोरसा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को पोरसा नगर के मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दिनभर चले दर्शन-पूजन के दौरान अनुमानित एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना की, मनोकामनाएं मांगीं तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में प्रसादी ग्रहण की। नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, गिरिराज जी मंदिर, राम-जानकी छोटी जग्गा मंदिर, नागाजी महाराज मंदिर, बंसी वाला मंदिर, अस्पताल वाला मंदिर, भगवान श्री गणेश मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरे नगर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित शंभू दयाल शास्त्री गुरु आश्रम में विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं महामंडलेश्वर महंत नारायण दास महाराज एवं महंत भरत दास महाराज के सान्निध्य में राम-जानकी धर्मशाला में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महंत रामकिशोर दास शास्त्री द्वारा महंत रामचरण दास महाराज की जग्गा पर भी भंडारा आयोजित किया गया। नागाजी महाराज मंदिर सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। गुरु पूर्णिमा मेले के स्वरूप में मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों को विशेष रूप से सजाया गया, जहां पूरे दिन भक्तिभाव और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।
    3
    गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: पोरसा के मंदिरों में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जगह-जगह भंडारे आयोजित
पोरसा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को पोरसा नगर के मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दिनभर चले दर्शन-पूजन के दौरान अनुमानित एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना की, मनोकामनाएं मांगीं तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में प्रसादी ग्रहण की।
नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, गिरिराज जी मंदिर, राम-जानकी छोटी जग्गा मंदिर, नागाजी महाराज मंदिर, बंसी वाला मंदिर, अस्पताल वाला मंदिर, भगवान श्री गणेश मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरे नगर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित शंभू दयाल शास्त्री गुरु आश्रम में विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं महामंडलेश्वर महंत नारायण दास महाराज एवं महंत भरत दास महाराज के सान्निध्य में राम-जानकी धर्मशाला में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महंत रामकिशोर दास शास्त्री द्वारा महंत रामचरण दास महाराज की जग्गा पर भी भंडारा आयोजित किया गया। नागाजी महाराज मंदिर सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। गुरु पूर्णिमा मेले के स्वरूप में मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों को विशेष रूप से सजाया गया, जहां पूरे दिन भक्तिभाव और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जनता से अपील दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जनता से अपील
    1
    दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जनता से अपील 
दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जनता से अपील
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • थाना गोहद चौराहा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास मामले में 15 माह से फरार 5000/- रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपाहडी हेड फतेहपुर के पास दिनांक 05 अप्रेल 2025 को रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर पांच आरोपीगणों ने एक राय होकर जयवीर गुर्जर की मारपीट की एंव जान से मारने की नियत से पीठ में गोली मार दी।उक्त अपराध में चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था एंव एक आरोपी फरार चल रहा था उक्त आरोपी के विरुध्द भिंड पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया। उक्त फरार आरोपी को आज मंगलवार लगभग 5 बजे मुखविर सूचना पर कनीपुरा मोड से गिरफ्तार किया गया एंव एक 315 बोर का कट्टा व एक खाली खोखा जप्त किया गया।
    1
    थाना गोहद चौराहा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास मामले में 15 माह से फरार 5000/- रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपाहडी हेड फतेहपुर के पास दिनांक 05 अप्रेल 2025 को रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर पांच आरोपीगणों ने एक राय होकर जयवीर गुर्जर की मारपीट की एंव  जान से मारने की नियत से पीठ में गोली मार दी।उक्त अपराध में चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था एंव एक आरोपी  फरार चल रहा था उक्त आरोपी के विरुध्द भिंड पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया। उक्त फरार आरोपी को आज मंगलवार लगभग 5 बजे  मुखविर सूचना पर कनीपुरा मोड से गिरफ्तार किया गया एंव एक 315 बोर का कट्टा व एक खाली खोखा जप्त किया गया।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.