logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: पोरसा के मंदिरों में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जगह-जगह भंडारे आयोजित पोरसा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को पोरसा नगर के मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दिनभर चले दर्शन-पूजन के दौरान अनुमानित एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना की, मनोकामनाएं मांगीं तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में प्रसादी ग्रहण की। नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, गिरिराज जी मंदिर, राम-जानकी छोटी जग्गा मंदिर, नागाजी महाराज मंदिर, बंसी वाला मंदिर, अस्पताल वाला मंदिर, भगवान श्री गणेश मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरे नगर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित शंभू दयाल शास्त्री गुरु आश्रम में विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं महामंडलेश्वर महंत नारायण दास महाराज एवं महंत भरत दास महाराज के सान्निध्य में राम-जानकी धर्मशाला में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महंत रामकिशोर दास शास्त्री द्वारा महंत रामचरण दास महाराज की जग्गा पर भी भंडारा आयोजित किया गया। नागाजी महाराज मंदिर सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। गुरु पूर्णिमा मेले के स्वरूप में मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों को विशेष रूप से सजाया गया, जहां पूरे दिन भक्तिभाव और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

3 hrs ago
user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: पोरसा के मंदिरों में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जगह-जगह भंडारे आयोजित पोरसा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को पोरसा नगर के मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दिनभर चले दर्शन-पूजन के दौरान अनुमानित एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना की, मनोकामनाएं मांगीं तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में प्रसादी ग्रहण की। नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, गिरिराज जी मंदिर, राम-जानकी छोटी जग्गा मंदिर, नागाजी महाराज मंदिर,

बंसी वाला मंदिर, अस्पताल वाला मंदिर, भगवान श्री गणेश मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरे नगर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित शंभू दयाल शास्त्री गुरु आश्रम में विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं महामंडलेश्वर महंत नारायण दास महाराज एवं महंत भरत दास महाराज के सान्निध्य में राम-जानकी धर्मशाला में विशाल

भंडारे का आयोजन किया गया। महंत रामकिशोर दास शास्त्री द्वारा महंत रामचरण दास महाराज की जग्गा पर भी भंडारा आयोजित किया गया। नागाजी महाराज मंदिर सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। गुरु पूर्णिमा मेले के स्वरूप में मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों को विशेष रूप से सजाया गया, जहां पूरे दिन भक्तिभाव और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • उमस भरी गर्मी में प्रशासन की मानवीय पहल, खाद की लाइन में खड़े किसानों को पिलाया शरबत और ठंडा पानी 🌾 अम्बाह। उमस भरी गर्मी और खाद लेने के लिए उमड़ी किसानों की भीड़ के बीच अम्बाह प्रशासन ने संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश की। थाना परिसर में चल रही खाद वितरण व्यवस्था के दौरान तहसीलदार नरेश शर्मा स्वयं किसानों के बीच पहुंचे और लाइन में खड़े महिला एवं पुरुष किसानों को ठंडा पानी व मीठा शरबत पिलाया। प्रशासन की इस पहल से किसानों को बड़ी राहत मिली और उन्होंने इसका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कृषि उपज मंडी स्थित मार्कफेड गोदाम पर बढ़ती भीड़ और उमस को देखते हुए प्रशासन ने ई-टोकन जमा करने, भुगतान तथा पीओएस मशीन से सत्यापन की व्यवस्था थाना परिसर में कर दी है। यहां दो काउंटर बनाए गए हैं, जहां प्रक्रिया पूरी करने के बाद किसानों को गोदाम से खाद उपलब्ध कराई जा रही है। यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। थाना परिसर में पर्याप्त स्थान, खुला वातावरण और महिला एवं पुरुष किसानों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था होने से भीड़ व्यवस्थित रही और किसानों को सुविधा मिली। तहसीलदार नरेश शर्मा तथा थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह की मौजूदगी में पूरे दिन खाद वितरण सुचारु रूप से चलता रहा। उमस से राहत देने के लिए ठंडा पानी और मीठे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी किसानों ने खुले दिल से सराहना की। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन के पास खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। खाद वितरण की नई व्यवस्था और किसानों के प्रति प्रशासन के इस मानवीय व्यवहार की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
    1
    उमस भरी गर्मी में प्रशासन की मानवीय पहल, खाद की लाइन में खड़े किसानों को पिलाया शरबत और ठंडा पानी
🌾
अम्बाह। उमस भरी गर्मी और खाद लेने के लिए उमड़ी किसानों की भीड़ के बीच अम्बाह प्रशासन ने संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश की। थाना परिसर में चल रही खाद वितरण व्यवस्था के दौरान तहसीलदार नरेश शर्मा स्वयं किसानों के बीच पहुंचे और लाइन में खड़े महिला एवं पुरुष किसानों को ठंडा पानी व मीठा शरबत पिलाया। प्रशासन की इस पहल से किसानों को बड़ी राहत मिली और उन्होंने इसका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
कृषि उपज मंडी स्थित मार्कफेड गोदाम पर बढ़ती भीड़ और उमस को देखते हुए प्रशासन ने ई-टोकन जमा करने, भुगतान तथा पीओएस मशीन से सत्यापन की व्यवस्था थाना परिसर में कर दी है। यहां दो काउंटर बनाए गए हैं, जहां प्रक्रिया पूरी करने के बाद किसानों को गोदाम से खाद उपलब्ध कराई जा रही है।
यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। थाना परिसर में पर्याप्त स्थान, खुला वातावरण और महिला एवं पुरुष किसानों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था होने से भीड़ व्यवस्थित रही और किसानों को सुविधा मिली।
तहसीलदार नरेश शर्मा तथा थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह की मौजूदगी में पूरे दिन खाद वितरण सुचारु रूप से चलता रहा। उमस से राहत देने के लिए ठंडा पानी और मीठे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी किसानों ने खुले दिल से सराहना की।
तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन के पास खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
खाद वितरण की नई व्यवस्था और किसानों के प्रति प्रशासन के इस मानवीय व्यवहार की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
    user_Mahaveer Jain
    Mahaveer Jain
    Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उमस भरी गर्मी में तहसीलदार ने पेश की मानवता, खाद की लाइन में खड़े किसानों को पिलाया शरबत और ठंडा पानी मुरैना अम्बाह। उमस भरी गर्मी और बढ़ती भीड़ के बीच खाद लेने पहुंचे किसानों को राहत देने के लिए अम्बाह प्रशासन ने मानवीय पहल की। थाना परिसर में खाद वितरण व्यवस्था के दौरान तहसीलदार नरेश शर्मा ने स्वयं मौजूद रहकर लाइन में खड़े महिला-पुरुष किसानों को ठंडा पानी और मीठा शरबत पिलाया। इस पहल की किसानों ने सराहना करते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कृषि उपज मंडी स्थित मार्कफेड गोदाम पर किसानों की अधिक भीड़ और उमस के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने ई-टोकन जमा करने, भुगतान और पीओएस मशीन से सत्यापन की व्यवस्था थाना परिसर में कर दी है। यहां दो काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां किसान अपनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गोदाम से खाद प्राप्त कर रहे हैं। यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश और एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। थाना परिसर में पर्याप्त स्थान, खुला वातावरण और महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था होने से किसानों को काफी राहत मिली है। तहसीलदार नरेश शर्मा और थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह की मौजूदगी में पूरे दिन खाद वितरण सुचारु रूप से चलता रहा। उमस भरी गर्मी से परेशान किसानों के लिए ठंडा पानी और मीठे शरबत की व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन के पास खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की। खाद वितरण की नई व्यवस्था और किसानों के प्रति प्रशासन के मानवीय व्यवहार की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
    1
    उमस भरी गर्मी में तहसीलदार ने पेश की मानवता, खाद की लाइन में खड़े किसानों को पिलाया शरबत और ठंडा पानी
मुरैना अम्बाह। उमस भरी गर्मी और बढ़ती भीड़ के बीच खाद लेने पहुंचे किसानों को राहत देने के लिए अम्बाह प्रशासन ने मानवीय पहल की। थाना परिसर में खाद वितरण व्यवस्था के दौरान तहसीलदार नरेश शर्मा ने स्वयं मौजूद रहकर लाइन में खड़े महिला-पुरुष किसानों को ठंडा पानी और मीठा शरबत पिलाया। इस पहल की किसानों ने सराहना करते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
कृषि उपज मंडी स्थित मार्कफेड गोदाम पर किसानों की अधिक भीड़ और उमस के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने ई-टोकन जमा करने, भुगतान और पीओएस मशीन से सत्यापन की व्यवस्था थाना परिसर में कर दी है। यहां दो काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां किसान अपनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गोदाम से खाद प्राप्त कर रहे हैं।
यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश और एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। थाना परिसर में पर्याप्त स्थान, खुला वातावरण और महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था होने से किसानों को काफी राहत मिली है।
तहसीलदार नरेश शर्मा और थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह की मौजूदगी में पूरे दिन खाद वितरण सुचारु रूप से चलता रहा। उमस भरी गर्मी से परेशान किसानों के लिए ठंडा पानी और मीठे शरबत की व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली।
तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन के पास खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।
खाद वितरण की नई व्यवस्था और किसानों के प्रति प्रशासन के मानवीय व्यवहार की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खाद की किल्लत रातों में भी लाइन लगा कर बैठे किसान , जिम्मेदारों पर हेरा फेरी,खाद को गोलमाल करने के आरोप अंबाह। खाद की किल्लत रातों में भी लाइन लगा कर बैठे किसान , जिम्मेदारों पर हेरा फेरी,खाद को गोलमाल करने के आरोप, अंचल में इस समय यूरिया खाद की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है गल्ला मंडी परिसर में वेयर हाउस पर किसानों की लगभग 500 मीटर लंबी लाइन लगी हुई है जिसमें लगभग तीन लाइन है एक साथ चल रही है, महिलाएं किसानों का कहना है कि खाद को भाजपा के नेताओं के कहने पर दिया जा रहा है आम किसान दिन भर और रात भर लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है अब किसानों की फसल पर नुकसान और खेतों में बाजरा खड़ा हुआ है,खाद देनी है लेकिन खाद की किल्लत है,यह अब जी का जंजाल बन गया है। वही युवा किसान मनोज सिंह तोमर पूठा का कहना है कि किसानों को समय रहते कखाद नहीं मिली तो उनकी बाजरा की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किसानों की सिर्फ आजीविका का साधन बाजरा और गेहूं है इनमें समय से खाद नहीं देने पर अच्छी उपज नहीं होगी।
    2
    खाद की किल्लत रातों में भी लाइन लगा कर बैठे किसान , जिम्मेदारों पर हेरा फेरी,खाद को गोलमाल करने के आरोप

अंबाह।
खाद की किल्लत रातों में भी लाइन लगा कर बैठे किसान , जिम्मेदारों पर हेरा फेरी,खाद को गोलमाल करने के आरोप,
अंचल में इस समय यूरिया खाद की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है गल्ला मंडी परिसर में वेयर हाउस पर किसानों की लगभग 500 मीटर लंबी लाइन लगी हुई है जिसमें लगभग तीन लाइन है एक साथ चल रही है, महिलाएं
किसानों का कहना है कि खाद को भाजपा के नेताओं के कहने पर दिया जा रहा है आम किसान दिन भर और रात भर लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है अब किसानों की फसल पर नुकसान और खेतों में बाजरा खड़ा हुआ है,खाद देनी है लेकिन खाद की किल्लत है,यह अब जी का जंजाल बन गया है।
वही युवा किसान मनोज सिंह तोमर पूठा का कहना है कि किसानों को समय रहते कखाद नहीं मिली तो उनकी बाजरा की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किसानों की सिर्फ आजीविका का साधन बाजरा और गेहूं  है इनमें समय से खाद नहीं देने पर अच्छी  उपज नहीं होगी।
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नयागांव थाना क्षेत्र में करंट लगने से बड़ा हादसा की मौत कूलर में काम करते समय लगा करंट नयागांव थाना क्षेत्र में करंट लगने से बड़ा हादसा की मौत कूलर में काम करते समय लगा करंट
    1
    नयागांव थाना क्षेत्र में करंट लगने से बड़ा हादसा की मौत कूलर में काम करते समय लगा करंट 
नयागांव थाना क्षेत्र में करंट लगने से बड़ा हादसा की मौत कूलर में काम करते समय लगा करंट
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मुरैना जिले में सुबह-सुबह हुई बारिश, लोगों के चेहरों पर छलकी खुशी शाहेवेआलम खांन पत्रकार अंबाह मुरैना जिले में सुबह-सुबह हुई बारिश, लोगों के चेहरों पर छलकी खुशी शाहेवेआलम खांन पत्रकार अंबाह मुरैना, 28 जुलाई 2026। मंगलवार सुबह मुरैना जिले में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद जब लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इस बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। किसानों ने भी बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया और अच्छी पैदावार की उम्मीद व्यक्त की। बच्चों ने भी बारिश का आनंद लिया, जबकि कई लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा और बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। बारिश से वातावरण में ताजगी आ गई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिले में बारिश का यह दौर लोगों के लिए राहत और खुशी लेकर आया।
    1
    मुरैना जिले में सुबह-सुबह हुई बारिश, लोगों के चेहरों पर छलकी खुशी
शाहेवेआलम खांन पत्रकार अंबाह
मुरैना जिले में सुबह-सुबह हुई बारिश, लोगों के चेहरों पर छलकी खुशी
शाहेवेआलम खांन पत्रकार अंबाह
मुरैना, 28 जुलाई 2026। मंगलवार सुबह मुरैना जिले में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।
बारिश के बाद जब लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इस बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। किसानों ने भी बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया और अच्छी पैदावार की उम्मीद व्यक्त की। बच्चों ने भी बारिश का आनंद लिया, जबकि कई लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा और बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए।
बारिश से वातावरण में ताजगी आ गई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिले में बारिश का यह दौर लोगों के लिए राहत और खुशी लेकर आया।
    user_User7480
    User7480
    Ambah, Morena•
    20 hrs ago
  • मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंबाह विकास खंड का प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम सम्पन्न **चम्बल गौरब आजादी के अग्रज अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल जी के100वे बलिदान दिवस के समारोह के लिए विशेष महत्व** अंबाह मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड अंबाह का प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन जनपद सभागार अंबाह में किया गया जिसमे सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थिति अतिथियों का स्वागत किया गया जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक धर्मेंद सिंह सिसोदिया,जिला समन्वयक सतीश सिंह तोमर जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह तोमर , वरिष्ठ समाज सेवी शैलेश सिंह कुशवाह तथा धर्मेन्द्र सिंह तोमर (प्रदेश अध्यक्ष - अमर शहीद सम्मान सेवा संघ) उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक रामकेश सिंह सिकरवार द्वारा किया गया प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत 25 ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों तथा तीन नगर विकास प्रस्फुटन समिति को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्य योजना जिसमे बोर्ड लगाना दीवाल लेखन वृक्षारोपण साफ सफाई वाचनालय, संस्कार केंद्र पर विस्तार से चर्चा की गई । साथ ही मुरैना के गौरव अमर शहीद पंडित राम प्रसाद तोमर (बिस्मिल) जी के 100वे आगामी बलिदान दिवस के लिए भव्यता के मुख्य बिंदु रखे गए जिसे आगामी माह में रूपरेखा तैयार की जाएगी जिसके लिए उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा एक मत होकर अपनी स्वीकृति प्रदान की कार्यक्रम में, सी एम इंटर्नशिप सुमन देशलहरा,भीकम सिंह तोमर,नरेंद्र कुमार ओझा तथा सुरेन्द्र कुमार छारी वह सुशील कुमार छारी उपस्थित रहे ।
    4
    मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंबाह विकास खंड का प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम सम्पन्न 
**चम्बल गौरब आजादी के अग्रज अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल जी के100वे बलिदान दिवस के समारोह के लिए विशेष महत्व**
अंबाह
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड अंबाह का प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन जनपद सभागार अंबाह में किया गया जिसमे सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थिति अतिथियों का स्वागत किया गया जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक धर्मेंद सिंह सिसोदिया,जिला समन्वयक सतीश सिंह तोमर जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह तोमर , वरिष्ठ समाज सेवी शैलेश सिंह कुशवाह तथा धर्मेन्द्र सिंह तोमर (प्रदेश अध्यक्ष - अमर शहीद सम्मान सेवा संघ) उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक रामकेश सिंह सिकरवार द्वारा किया गया प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत 25 ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों तथा तीन नगर विकास प्रस्फुटन समिति को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्य योजना जिसमे बोर्ड लगाना दीवाल लेखन वृक्षारोपण साफ सफाई वाचनालय, संस्कार केंद्र पर विस्तार से चर्चा की गई । साथ ही मुरैना के गौरव अमर शहीद पंडित राम प्रसाद तोमर (बिस्मिल) जी के 100वे  आगामी बलिदान दिवस के लिए भव्यता  के  मुख्य बिंदु रखे गए जिसे आगामी  माह में रूपरेखा तैयार की जाएगी  जिसके लिए उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा एक मत होकर अपनी स्वीकृति प्रदान की कार्यक्रम में, सी एम इंटर्नशिप सुमन देशलहरा,भीकम सिंह तोमर,नरेंद्र कुमार ओझा तथा सुरेन्द्र कुमार छारी वह सुशील कुमार छारी उपस्थित रहे ।
    user_पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • थाना परिसर से हो रहा खाद वितरण, किसानों को मिली राहत; दो काउंटरों से ई-टोकन और सत्यापन की सुविधा अम्बाह। कृषि उपज मंडी स्थित मार्कफेड खाद गोदाम पर किसानों की अधिक भीड़ और गर्मी से होने वाली असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने खाद वितरण व्यवस्था में बदलाव किया है। अब तहसील अम्बाह के किसानों के लिए थाना परिसर में दो काउंटर स्थापित कर ई-टोकन जमा करने, भुगतान और पीओएस मशीन से सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसान मार्कफेड गोदाम से खाद प्राप्त कर रहे हैं। यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में लागू की गई है। बुधवार को थाना परिसर में तहसीलदार नरेश शर्मा और थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह की मौजूदगी में खाद वितरण कराया गया। थाना परिसर में पर्याप्त जगह और खुला वातावरण होने से किसानों को गर्मी और भीड़ से राहत मिली। किसानों की सुविधा के लिए महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतारें बनाई गईं, जिससे वितरण प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हुई। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन के पास खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए थाना परिसर में मीठे शरबत की भी व्यवस्था कराई। नई व्यवस्था की किसानों ने सराहना करते हुए कहा कि थाना परिसर में पर्याप्त स्थान, सुव्यवस्थित कतारें और तेज़ प्रक्रिया के कारण उन्हें पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा मिल रही है।
    3
    थाना परिसर से हो रहा खाद वितरण, किसानों को मिली राहत; दो काउंटरों से ई-टोकन और सत्यापन की सुविधा
अम्बाह। कृषि उपज मंडी स्थित मार्कफेड खाद गोदाम पर किसानों की अधिक भीड़ और गर्मी से होने वाली असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने खाद वितरण व्यवस्था में बदलाव किया है। अब तहसील अम्बाह के किसानों के लिए थाना परिसर में दो काउंटर स्थापित कर ई-टोकन जमा करने, भुगतान और पीओएस मशीन से सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसान मार्कफेड गोदाम से खाद प्राप्त कर रहे हैं।
यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में लागू की गई है। बुधवार को थाना परिसर में तहसीलदार नरेश शर्मा और थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह की मौजूदगी में खाद वितरण कराया गया।
थाना परिसर में पर्याप्त जगह और खुला वातावरण होने से किसानों को गर्मी और भीड़ से राहत मिली। किसानों की सुविधा के लिए महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतारें बनाई गईं, जिससे वितरण प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हुई।
तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन के पास खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए थाना परिसर में मीठे शरबत की भी व्यवस्था कराई।
नई व्यवस्था की किसानों ने सराहना करते हुए कहा कि थाना परिसर में पर्याप्त स्थान, सुव्यवस्थित कतारें और तेज़ प्रक्रिया के कारण उन्हें पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा मिल रही है।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अंबाह वेयरहाउस में यूरिया खाद के लिए किसान परेशान, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के आरोप, घंटों लाइन में लगने को मजबूर अम्बाह। खरीफ सीजन के दौरान अंबाह वेयरहाउस में यूरिया खाद वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान प्रतिदिन यूरिया खाद लेने के लिए वेयरहाउस पहुंच रहे हैं, लेकिन अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण उन्हें घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। कई किसानों को पूरे दिन इंतजार करने के बाद भी समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे उनका कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। किसान बृजेश परमार और गुंज बंदा सहित कई किसानों ने आरोप लगाया कि यूरिया खाद के एक कट्टे का निर्धारित बिक्री मूल्य ₹264.50 है, जबकि उनसे ₹280 प्रति कट्टा वसूले जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेना पूरी तरह अनुचित है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वेयरहाउस परिसर में सुबह से ही किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं। धूप और उमस के बीच घंटों इंतजार करना किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। बुजुर्ग किसान, महिलाएं और दूर-दराज के गांवों से आने वाले कृषकों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि खरीफ फसलों में समय पर यूरिया डालना अत्यंत आवश्यक होता है, लेकिन वितरण व्यवस्था की खामियों के कारण खेतों का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों ने बताया कि यदि समय पर यूरिया उपलब्ध नहीं हुई तो फसलों की बढ़वार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और उत्पादन में भी कमी आ सकती है। उनका कहना है कि सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वेयरहाउस में खाद वितरण व्यवस्था को तत्काल सुधारा जाए, अतिरिक्त वितरण काउंटर शुरू किए जाएं, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती की जाए तथा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और निर्धारित मूल्य पर समय से यूरिया उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन और प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। हालांकि, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के आरोप किसानों द्वारा लगाए गए हैं। संबंधित विभाग या वेयरहाउस प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो प्रशासनिक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    अंबाह वेयरहाउस में यूरिया खाद के लिए किसान परेशान, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के आरोप, घंटों लाइन में लगने को मजबूर
अम्बाह। खरीफ सीजन के दौरान अंबाह वेयरहाउस में यूरिया खाद वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान प्रतिदिन यूरिया खाद लेने के लिए वेयरहाउस पहुंच रहे हैं, लेकिन अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण उन्हें घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। कई किसानों को पूरे दिन इंतजार करने के बाद भी समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे उनका कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।
किसान बृजेश परमार और गुंज बंदा सहित कई किसानों ने आरोप लगाया कि यूरिया खाद के एक कट्टे का निर्धारित बिक्री मूल्य ₹264.50 है, जबकि उनसे ₹280 प्रति कट्टा वसूले जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेना पूरी तरह अनुचित है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
वेयरहाउस परिसर में सुबह से ही किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं। धूप और उमस के बीच घंटों इंतजार करना किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। बुजुर्ग किसान, महिलाएं और दूर-दराज के गांवों से आने वाले कृषकों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि खरीफ फसलों में समय पर यूरिया डालना अत्यंत आवश्यक होता है, लेकिन वितरण व्यवस्था की खामियों के कारण खेतों का काम प्रभावित हो रहा है।
किसानों ने बताया कि यदि समय पर यूरिया उपलब्ध नहीं हुई तो फसलों की बढ़वार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और उत्पादन में भी कमी आ सकती है। उनका कहना है कि सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं।
किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वेयरहाउस में खाद वितरण व्यवस्था को तत्काल सुधारा जाए, अतिरिक्त वितरण काउंटर शुरू किए जाएं, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती की जाए तथा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और निर्धारित मूल्य पर समय से यूरिया उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन और प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
हालांकि, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के आरोप किसानों द्वारा लगाए गए हैं। संबंधित विभाग या वेयरहाउस प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो प्रशासनिक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_Bunty shrivas
    Bunty shrivas
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.