खाद की किल्लत रातों में भी लाइन लगा कर बैठे किसान , जिम्मेदारों पर हेरा फेरी,खाद को गोलमाल करने के आरोप अंबाह। खाद की किल्लत रातों में भी लाइन लगा कर बैठे किसान , जिम्मेदारों पर हेरा फेरी,खाद को गोलमाल करने के आरोप, अंचल में इस समय यूरिया खाद की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है गल्ला मंडी परिसर में वेयर हाउस पर किसानों की लगभग 500 मीटर लंबी लाइन लगी हुई है जिसमें लगभग तीन लाइन है एक साथ चल रही है, महिलाएं किसानों का कहना है कि खाद को भाजपा के नेताओं के कहने पर दिया जा रहा है आम किसान दिन भर और रात भर लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है अब किसानों की फसल पर नुकसान और खेतों में बाजरा खड़ा हुआ है,खाद देनी है लेकिन खाद की किल्लत है,यह अब जी का जंजाल बन गया है। वही युवा किसान मनोज सिंह तोमर पूठा का कहना है कि किसानों को समय रहते कखाद नहीं मिली तो उनकी बाजरा की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किसानों की सिर्फ आजीविका का साधन बाजरा और गेहूं है इनमें समय से खाद नहीं देने पर अच्छी उपज नहीं होगी।
खाद की किल्लत रातों में भी लाइन लगा कर बैठे किसान , जिम्मेदारों पर हेरा फेरी,खाद को गोलमाल करने के आरोप अंबाह। खाद की किल्लत रातों में भी लाइन लगा कर बैठे किसान , जिम्मेदारों पर हेरा फेरी,खाद को गोलमाल करने के आरोप, अंचल में इस समय यूरिया खाद की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है गल्ला मंडी परिसर में वेयर हाउस पर किसानों की लगभग 500 मीटर लंबी लाइन लगी हुई है जिसमें लगभग तीन लाइन है एक साथ चल रही है, महिलाएं किसानों का कहना है कि खाद को भाजपा के नेताओं के कहने पर दिया जा रहा
है आम किसान दिन भर और रात भर लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है अब किसानों की फसल पर नुकसान और खेतों में बाजरा खड़ा हुआ है,खाद देनी है लेकिन खाद की किल्लत है,यह अब जी का जंजाल बन गया है। वही युवा किसान मनोज सिंह तोमर पूठा का कहना है कि किसानों को समय रहते कखाद नहीं मिली तो उनकी बाजरा की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किसानों की सिर्फ आजीविका का साधन बाजरा और गेहूं है इनमें समय से खाद नहीं देने पर अच्छी उपज नहीं होगी।
- थाना परिसर से हो रहा खाद वितरण, किसानों को मिली राहत; दो काउंटरों से ई-टोकन और सत्यापन की सुविधा अम्बाह। कृषि उपज मंडी स्थित मार्कफेड खाद गोदाम पर किसानों की अधिक भीड़ और गर्मी से होने वाली असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने खाद वितरण व्यवस्था में बदलाव किया है। अब तहसील अम्बाह के किसानों के लिए थाना परिसर में दो काउंटर स्थापित कर ई-टोकन जमा करने, भुगतान और पीओएस मशीन से सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसान मार्कफेड गोदाम से खाद प्राप्त कर रहे हैं। यह व्यवस्था कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में लागू की गई है। बुधवार को थाना परिसर में तहसीलदार नरेश शर्मा और थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह की मौजूदगी में खाद वितरण कराया गया। थाना परिसर में पर्याप्त जगह और खुला वातावरण होने से किसानों को गर्मी और भीड़ से राहत मिली। किसानों की सुविधा के लिए महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतारें बनाई गईं, जिससे वितरण प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हुई। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन के पास खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए थाना परिसर में मीठे शरबत की भी व्यवस्था कराई। नई व्यवस्था की किसानों ने सराहना करते हुए कहा कि थाना परिसर में पर्याप्त स्थान, सुव्यवस्थित कतारें और तेज़ प्रक्रिया के कारण उन्हें पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा मिल रही है।3
- पुलिस थाना निहालगंज धौलपुर शहर की दुर्गा कॉलोनी में कल हुई घटना के सम्बन्ध में थानाधिकारी निहालगंज श्री देवेन्द्र शर्मा पुलिस निरीक्षक की बाइट पुलिस थाना निहालगंज धौलपुर शहर की दुर्गा कॉलोनी में कल हुई घटना के सम्बन्ध में थानाधिकारी निहालगंज श्री देवेन्द्र शर्मा पुलिस निरीक्षक की बाइट1
- बटेश्वर कॉरिडोर निर्माण पर उठे सवाल बिना सफाई किए बिना बेस बने सीधे मिट्टी पर पीसीसी डालने का वीडियो वायरल बटेश्वर कारिडोर निर्माण पर उठे सवाल, बिना सफाई किए, बिना बेस बनाए सीधे मिट्टी पर PCC डालने का वीडियो वायरल बटेश्वर: सावन की तैयारियों के बीच बटेश्वर मंदिर कारिडोर निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मंदिर के मुख्य द्वार पर बिना उचित सफाई किए सीधे मिट्टी के ऊपर आरसीसी (PCC) डाले जाने का कथित वीडियो मंगलवार शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल मुरैना। अनुसूचित जनजातीय संभागीय कार्यालय, मुरैना के बाहर एक अभ्यर्थी के पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि ज्ञानोदय स्कूल में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं और उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। धरने पर बैठे पिता का कहना है कि उनकी बेटी के स्कोर कार्ड में 172 अंक हैं, लेकिन उससे कम अंक प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी गई। जब उन्होंने और उनकी बेटी ने इस पर आपत्ति जताते हुए विभाग में शिकायत की, तो विभाग ने पहले चयनित अभ्यर्थी को हटाकर कथित तौर पर मेरिट सूची से बाहर के कुछ नाम जोड़ दिए और उनमें से एक व्यक्ति को नियुक्ति दे दी। पिता का आरोप है कि मुरैना भर्ती की मूल मेरिट सूची में जिन अभ्यर्थियों के नाम नहीं थे, उन्हें बाद में सूची में जोड़कर नियुक्ति देना पूरी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इतना ही नहीं, अभ्यर्थी के पिता का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत भर्ती से संबंधित जानकारी मांगी, तो विभाग ने बिना सत्यापन के जानकारी उपलब्ध करा दी। उनका कहना है कि आरटीआई के माध्यम से दी गई जानकारी और भर्ती प्रक्रिया के दस्तावेजों में भी कई विसंगतियां सामने आई हैं, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। धरने पर बैठे पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा तथा उनकी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। (नोट: खबर में लगाए गए सभी आरोप अभ्यर्थी के पिता के दावों पर आधारित हैं। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)1
- गुरु पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब: पोरसा के मंदिरों में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जगह-जगह भंडारे आयोजित पोरसा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को पोरसा नगर के मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दिनभर चले दर्शन-पूजन के दौरान अनुमानित एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना की, मनोकामनाएं मांगीं तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में प्रसादी ग्रहण की। नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, गिरिराज जी मंदिर, राम-जानकी छोटी जग्गा मंदिर, नागाजी महाराज मंदिर, बंसी वाला मंदिर, अस्पताल वाला मंदिर, भगवान श्री गणेश मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरे नगर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित शंभू दयाल शास्त्री गुरु आश्रम में विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं महामंडलेश्वर महंत नारायण दास महाराज एवं महंत भरत दास महाराज के सान्निध्य में राम-जानकी धर्मशाला में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महंत रामकिशोर दास शास्त्री द्वारा महंत रामचरण दास महाराज की जग्गा पर भी भंडारा आयोजित किया गया। नागाजी महाराज मंदिर सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। गुरु पूर्णिमा मेले के स्वरूप में मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों को विशेष रूप से सजाया गया, जहां पूरे दिन भक्तिभाव और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।3
- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दूर दराज आए भक्तों की पिनाहट के दाऊजी मंदिर में परिक्रमा1
- दिव्यांग फरियादी की शिकायत पर धौलपुर पुलिस की संवेदनशील पहल, मिनटों में दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत धौलपुर। धौलपुर पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए दिव्यांग फरियादी की समस्या का त्वरित समाधान कर मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश की है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ) बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं मानवीय समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कमला कॉलोनी, जगदीश टॉकीज के पास निवासी दिव्यांग युवक विवेक अपना मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत लेकर ट्राइसाइकिल से अकेले ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। साइबर सेल कार्यालय दूसरी मंजिल पर होने के कारण उनके लिए वहां तक पहुंचना संभव नहीं था। इसकी जानकारी मिलते ही साइबर सेल प्रभारी हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल दिनेश कुमार स्वयं नीचे पहुंचे और दिव्यांग फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना। पुलिसकर्मियों ने बिना किसी अनावश्यक औपचारिकता के आवश्यक जानकारी लेकर कुछ ही मिनटों में उनकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साथ ही शिकायत की आगे की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि धौलपुर पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक, विशेषकर दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक सहायता उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की वास्तविक पहचान अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार और त्वरित सहायता में भी निहित है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि धौलपुर पुलिस भविष्य में भी इसी मानवीय सोच के साथ प्रत्येक पीड़ित एवं जरूरतमंद व्यक्ति की हरसंभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी।2
- रिश्तेदार बनकर आए बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक हथियारों के दम पर लाखों की नकदी-जेवरात लूटे हाथ-पैर बांधकर मुंह पर चिपकाया टेप धौलपुर। शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े आधा दर्जन बदमाशों ने रिश्तेदार बनकर एक घर में प्रवेश किया और हथियारों के दम पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता शायरा ने बताया कि वह अपने बेटे और बेटी के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान गेट पर आवाज आई। गेट खोलने पर बाहर चार-पांच पुरुष, एक महिला और उसके साथ एक छोटा बच्चा खड़ा था। पूछने पर उन्होंने स्वयं को अलीगढ़ निवासी रिश्तेदार बताते हुए कहा कि वे उनके बेटे को शादी के लिए देखने आए हैं। विश्वास में लेकर घर में प्रवेश करने के बाद पीड़िता ने उन्हें पानी पिलाया। इसी दौरान बदमाशों ने घर के सभी दरवाजे बंद कर दिए और हथियार निकाल लिए। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया। सभी के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह पर टेप चिपका दिया। इसके बाद बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी ली और करीब एक लाख रुपये की नकदी, लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा तीन मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाहर से सभी दरवाजों की कुंडी लगाकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि किसी तरह परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे की मदद से हाथों की रस्सियां खोलीं और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें बदमाश घर से निकलते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार की बुजुर्ग महिला ने बताया कि यही लोग करीब एक माह पहले भी उनके घर आए थे। उस समय घर में निर्माण कार्य चल रहा था, इसलिए बाद में आने की बात कहकर लौट गए थे। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।3