रिश्तेदार बनकर आए बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक हथियारों के दम पर लाखों की नकदी-जेवरात लूटे हाथ-पैर बांधकर मुंह पर चिपकाया टेप धौलपुर। शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े आधा दर्जन बदमाशों ने रिश्तेदार बनकर एक घर में प्रवेश किया और हथियारों के दम पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता शायरा ने बताया कि वह अपने बेटे और बेटी के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान गेट पर आवाज आई। गेट खोलने पर बाहर चार-पांच पुरुष, एक महिला और उसके साथ एक छोटा बच्चा खड़ा था। पूछने पर उन्होंने स्वयं को अलीगढ़ निवासी रिश्तेदार बताते हुए कहा कि वे उनके बेटे को शादी के लिए देखने आए हैं। विश्वास में लेकर घर में प्रवेश करने के बाद पीड़िता ने उन्हें पानी पिलाया। इसी दौरान बदमाशों ने घर के सभी दरवाजे बंद कर दिए और हथियार निकाल लिए। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया। सभी के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह पर टेप चिपका दिया। इसके बाद बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी ली और करीब एक लाख रुपये की नकदी, लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा तीन मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाहर से सभी दरवाजों की कुंडी लगाकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि किसी तरह परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे की मदद से हाथों की रस्सियां खोलीं और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें बदमाश घर से निकलते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार की बुजुर्ग महिला ने बताया कि यही लोग करीब एक माह पहले भी उनके घर आए थे। उस समय घर में निर्माण कार्य चल रहा था, इसलिए बाद में आने की बात कहकर लौट गए थे। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।
रिश्तेदार बनकर आए बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक हथियारों के दम पर लाखों की नकदी-जेवरात लूटे हाथ-पैर बांधकर मुंह पर चिपकाया टेप धौलपुर। शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े आधा दर्जन बदमाशों ने रिश्तेदार बनकर एक घर में प्रवेश किया और हथियारों के दम पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता शायरा ने बताया कि वह अपने बेटे और बेटी के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान गेट पर आवाज आई। गेट खोलने पर बाहर चार-पांच
पुरुष, एक महिला और उसके साथ एक छोटा बच्चा खड़ा था। पूछने पर उन्होंने स्वयं को अलीगढ़ निवासी रिश्तेदार बताते हुए कहा कि वे उनके बेटे को शादी के लिए देखने आए हैं। विश्वास में लेकर घर में प्रवेश करने के बाद पीड़िता ने उन्हें पानी पिलाया। इसी दौरान बदमाशों ने घर के सभी दरवाजे बंद कर दिए और हथियार निकाल लिए। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया। सभी के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह पर टेप चिपका दिया। इसके बाद बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी ली और करीब एक लाख रुपये की नकदी, लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा तीन मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाहर से सभी दरवाजों
की कुंडी लगाकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि किसी तरह परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे की मदद से हाथों की रस्सियां खोलीं और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें बदमाश घर से निकलते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार की बुजुर्ग महिला ने बताया कि यही लोग करीब एक माह पहले भी उनके घर आए थे। उस समय घर में निर्माण कार्य चल रहा था, इसलिए बाद में आने की बात कहकर लौट गए थे। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।
- धौलपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धौलपुर जिले के मोरोली बड़ापुरा स्थित हारीगिर धाम में विशाल भंडारे, भजन-कीर्तन एवं गुरु वंदना कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित एमपी उत्तर प्रदेश आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान संत महात्माओं ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही मार्ग दिखाने वाले सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। संतों ने सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने तथा धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। धाम परिसर में भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों पर झूमते नजर आए। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों, ग्रामीणों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। धौलपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धौलपुर जिले के मोरोली बड़ापुरा स्थित हारीगिर धाम में विशाल भंडारे, भजन-कीर्तन एवं गुरु वंदना कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित एमपी उत्तर प्रदेश आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान संत महात्माओं ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही मार्ग दिखाने वाले सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। संतों ने सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने तथा धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। धाम परिसर में भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों पर झूमते नजर आए। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों, ग्रामीणों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।4
- मुख्यमंत्री के दौरे पर बोले विधायक रोहित बोहरा, नई सौगात नहीं, पुरानी घोषणाओं को दोहराया गया पार्वती बांध, जलभराव, सड़क, पेयजल और खनन सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा धौलपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के धौलपुर दौरे के एक दिन बाद कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धौलपुर और राजाखेड़ा की सुध लेने के लिए वे मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं, लेकिन जिले को कोई बड़ी नई सौगात नहीं मिली। राजाखेड़ा के लिए पुल की मंजूरी का स्वागत करते हुए उन्होंने अन्य अधिकांश घोषणाओं को पूर्व की बजट घोषणाओं का दोहराव बताया। विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि राजाखेड़ा कृषि उपज मंडी की घोषणा करीब दो वर्ष पहले हो चुकी थी, लेकिन आज तक न तो भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी हुई और न ही इसके लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विभिन्न लोकार्पण एवं शिलान्यास पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया कि इनमें से कई कार्य पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हो चुके थे तथा कुछ पर पहले से ही काम चल रहा था। पार्वती बांध के गेटों के रिनोवेशन के प्रस्ताव पर भी विधायक ने चिंता जताई। उनका कहना था कि यदि बांध के गेटों की ऊंचाई बढ़ाई जाती है तो कई गांव डूब क्षेत्र में आ सकते हैं। ऐसे में किसी भी निर्णय से पहले विस्तृत सर्वे कराया जाना आवश्यक है। रोहित बोहरा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को 'इवेंट मैनेजमेंट' करार देते हुए आरोप लगाया कि भीड़ जुटाने के लिए सरकारी संसाधनों का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि धौलपुर शहर लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान इस समस्या के समाधान के लिए किसी विशेष पैकेज या योजना की घोषणा नहीं की गई। प्रेसवार्ता में विधायक ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के लिए स्वीकृत बजट का पूर्ण उपयोग नहीं हो रहा है, जबकि राज्य पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंचायतों और नगर निकायों को समय पर बजट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।1
- *प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बौहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस* *प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बौहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस*1
- Episode- 0A-205 भोजपुर न्यूज चैनल द्वारा- बिहार पूर्व DGP- गुप्तेश्वर पांडे का कथित बयान जो अब साधू बन गये हैं... उनका कहना है भरततिवारी का ऐनकाउंटर किस आधार पर किया था-- क्या वह बलात्कारी था, डाकू था, हत्यारा था, देशद्रोही था, भ्रष्टाचारी था, हफ्ता बसूल करने वाला था, स्वर्गलोक था, माफिया था, रिश्वतखोर था.... क्या था वो... इनमें से कुछ नहीं था तो फिर किस आधार पर उसका एनकाउंटर किया.... विरोध का उसका तरीका गलत था... लेकिन उसका उद्देश्य पवित्र था... आम लोगों के लिए प्रशासन सरकार से मांग कर रहा था... पुलिस को गाली देना क्या इतना बड़ा आरोप है कि उसको गोली मार दी जाए.... ये विचार डीजीपी साहब दे रहे हैं जो अब आध्यात्म हो चुके हैं....1
- जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित बाड़ी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल, जिला महामंत्री श्रीमती नीतू सिंघल, अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल एवं महामंत्री श्रीमती शिप्रा गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संगठन की सभी बहनों ने नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर, अमरूद एवं तुलसी सहित अनेक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। पौधारोपण के साथ-साथ सभी सदस्यों ने इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी हमारा नैतिक दायित्व है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है। अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल ने अपने संबोधन में कहा, "वृक्ष धरा का आभूषण हैं और जीवन का मुख्य आधार भी। जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार प्रकृति और वृक्ष हमें जीवन प्रदान करते हैं। भारतीय संस्कृति में पीपल, बरगद एवं तुलसी जैसे वृक्षों की पूजा की परंपरा हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश देती है।" कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए आमजन से भी अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की कार्यकारिणी सदस्याओं सहित अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की पदाधिकारी एवं सदस्याएँ— रानी गर्ग, सुनीता मित्तल, निर्मला गर्ग, अनीता सिंगल, डिंपल सिंगल, अनीता सिंघल, कविता मित्तल, लक्ष्मी सिंगल तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प एवं सभी के उज्ज्वल, हरित भविष्य की कामना के साथ हुआ। भवदीया1
- बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल मुरैना। अनुसूचित जनजातीय संभागीय कार्यालय, मुरैना के बाहर एक अभ्यर्थी के पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि ज्ञानोदय स्कूल में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं और उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। धरने पर बैठे पिता का कहना है कि उनकी बेटी के स्कोर कार्ड में 172 अंक हैं, लेकिन उससे कम अंक प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी गई। जब उन्होंने और उनकी बेटी ने इस पर आपत्ति जताते हुए विभाग में शिकायत की, तो विभाग ने पहले चयनित अभ्यर्थी को हटाकर कथित तौर पर मेरिट सूची से बाहर के कुछ नाम जोड़ दिए और उनमें से एक व्यक्ति को नियुक्ति दे दी। पिता का आरोप है कि मुरैना भर्ती की मूल मेरिट सूची में जिन अभ्यर्थियों के नाम नहीं थे, उन्हें बाद में सूची में जोड़कर नियुक्ति देना पूरी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इतना ही नहीं, अभ्यर्थी के पिता का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत भर्ती से संबंधित जानकारी मांगी, तो विभाग ने बिना सत्यापन के जानकारी उपलब्ध करा दी। उनका कहना है कि आरटीआई के माध्यम से दी गई जानकारी और भर्ती प्रक्रिया के दस्तावेजों में भी कई विसंगतियां सामने आई हैं, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। धरने पर बैठे पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा तथा उनकी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। (नोट: खबर में लगाए गए सभी आरोप अभ्यर्थी के पिता के दावों पर आधारित हैं। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)1
- खाद की किल्लत रातों में भी लाइन लगा कर बैठे किसान , जिम्मेदारों पर हेरा फेरी,खाद को गोलमाल करने के आरोप अंबाह। खाद की किल्लत रातों में भी लाइन लगा कर बैठे किसान , जिम्मेदारों पर हेरा फेरी,खाद को गोलमाल करने के आरोप, अंचल में इस समय यूरिया खाद की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है गल्ला मंडी परिसर में वेयर हाउस पर किसानों की लगभग 500 मीटर लंबी लाइन लगी हुई है जिसमें लगभग तीन लाइन है एक साथ चल रही है, महिलाएं किसानों का कहना है कि खाद को भाजपा के नेताओं के कहने पर दिया जा रहा है आम किसान दिन भर और रात भर लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है अब किसानों की फसल पर नुकसान और खेतों में बाजरा खड़ा हुआ है,खाद देनी है लेकिन खाद की किल्लत है,यह अब जी का जंजाल बन गया है। वही युवा किसान मनोज सिंह तोमर पूठा का कहना है कि किसानों को समय रहते कखाद नहीं मिली तो उनकी बाजरा की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किसानों की सिर्फ आजीविका का साधन बाजरा और गेहूं है इनमें समय से खाद नहीं देने पर अच्छी उपज नहीं होगी।2
- प्राचीन श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं 24 अवतार युक्त प्रभु श्रीराम-हनुमान जी की महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग धौलपुर। पुरानी छावनी स्थित राजस्थान सरकार के प्राचीन राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर में मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर परिसर आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। आयोजन के दौरान आचार्य नीरज शास्त्री एवं उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया। भजनों और मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। संध्या आरती के समय झांझ, मंजीरे एवं झालरों की मधुर ध्वनि के बीच 24 अवतार युक्त प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी एवं संकटमोचन हनुमान जी की भव्य महाआरती संपन्न हुई। मंदिर के पुजारी सीताराम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना कराई। महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में विद्युत अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा, निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा, परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत तथा पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रशांत हुडाबाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर भगवान की आरती की। महाआरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शाम को मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं महाआरती में शामिल होकर प्रभु श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी महाराज के विशेष श्रृंगार के दर्शन किए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर "जय श्रीराम" एवं "जय सीताराम" के जयघोष से गूंज उठा। धार्मिक आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रभु से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुरानी छावनी स्थित प्राचीन श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर धौलपुर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में शामिल है। ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार का यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद, भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का अनुपम संगम बन गया।2