प्राचीन श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं 24 अवतार युक्त प्रभु श्रीराम-हनुमान जी की महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग धौलपुर। पुरानी छावनी स्थित राजस्थान सरकार के प्राचीन राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर में मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर परिसर आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। आयोजन के दौरान आचार्य नीरज शास्त्री एवं उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया। भजनों और मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। संध्या आरती के समय झांझ, मंजीरे एवं झालरों की मधुर ध्वनि के बीच 24 अवतार युक्त प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी एवं संकटमोचन हनुमान जी की भव्य महाआरती संपन्न हुई। मंदिर के पुजारी सीताराम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना कराई। महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में विद्युत अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा, निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा, परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत तथा पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रशांत हुडाबाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर भगवान की आरती की। महाआरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शाम को मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं महाआरती में शामिल होकर प्रभु श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी महाराज के विशेष श्रृंगार के दर्शन किए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर "जय श्रीराम" एवं "जय सीताराम" के जयघोष से गूंज उठा। धार्मिक आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रभु से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुरानी छावनी स्थित प्राचीन श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर धौलपुर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में शामिल है। ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार का यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद, भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का अनुपम संगम बन गया।
प्राचीन श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं 24 अवतार युक्त प्रभु श्रीराम-हनुमान जी की महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग धौलपुर। पुरानी छावनी स्थित राजस्थान सरकार के प्राचीन राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर में मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर परिसर आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। आयोजन के दौरान आचार्य नीरज शास्त्री एवं उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया। भजनों और मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। संध्या आरती के समय झांझ, मंजीरे एवं झालरों की मधुर ध्वनि के बीच 24 अवतार युक्त प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी एवं संकटमोचन हनुमान जी की भव्य महाआरती संपन्न हुई। मंदिर के पुजारी सीताराम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना कराई। महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में विद्युत अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा, निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा, परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत तथा पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रशांत हुडाबाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों
ने भाग लेकर भगवान की आरती की। महाआरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शाम को मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं महाआरती में शामिल होकर प्रभु श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी महाराज के विशेष श्रृंगार के दर्शन किए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर "जय श्रीराम" एवं "जय सीताराम" के जयघोष से गूंज उठा। धार्मिक आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रभु से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुरानी छावनी स्थित प्राचीन श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर धौलपुर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में शामिल है। ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार का यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद, भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का अनुपम संगम बन गया।
- *प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बौहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस* *प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बौहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस*1
- Episode- 0A-204 NUBT News मीडिया ने खोली पोल सम्राट चौधरी की... सम्राट चौधरी का कहना है कि- अगर पार्टी और नेता तुम्हारा काम यहीं समाप्त हुआ कहदे तो मैं सीएम पद छोड़कर थैला उठाकर अपने प्राइवेट घर चला जाऊंगा..... 💥तो क्या ये बात सत्य है... अब सुनिए पत्रकार के द्वारा जिसने खोली पूरी पोल सम्राट चौधरी की.... कि किस तरह सम्राट चौधरी के खास आदमी चारों तरफ इनकी पोबर पर कब्जा किए बैठे है, एवं जो पद से निरस्त हो गये हैं वोभी सरकारी बंगलों पर कब्जा किए बैठे हैं जबकि नियम होता है पद समाप्त होते ही अपने घर जाओ...1
- बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल मुरैना। अनुसूचित जनजातीय संभागीय कार्यालय, मुरैना के बाहर एक अभ्यर्थी के पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि ज्ञानोदय स्कूल में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं और उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। धरने पर बैठे पिता का कहना है कि उनकी बेटी के स्कोर कार्ड में 172 अंक हैं, लेकिन उससे कम अंक प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी गई। जब उन्होंने और उनकी बेटी ने इस पर आपत्ति जताते हुए विभाग में शिकायत की, तो विभाग ने पहले चयनित अभ्यर्थी को हटाकर कथित तौर पर मेरिट सूची से बाहर के कुछ नाम जोड़ दिए और उनमें से एक व्यक्ति को नियुक्ति दे दी। पिता का आरोप है कि मुरैना भर्ती की मूल मेरिट सूची में जिन अभ्यर्थियों के नाम नहीं थे, उन्हें बाद में सूची में जोड़कर नियुक्ति देना पूरी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इतना ही नहीं, अभ्यर्थी के पिता का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत भर्ती से संबंधित जानकारी मांगी, तो विभाग ने बिना सत्यापन के जानकारी उपलब्ध करा दी। उनका कहना है कि आरटीआई के माध्यम से दी गई जानकारी और भर्ती प्रक्रिया के दस्तावेजों में भी कई विसंगतियां सामने आई हैं, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। धरने पर बैठे पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा तथा उनकी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। (नोट: खबर में लगाए गए सभी आरोप अभ्यर्थी के पिता के दावों पर आधारित हैं। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)1
- राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस राजस्थान सरकार को घेरा राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा नेप्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजस्थान सरकार को घेरा1
- खाद की किल्लत रातों में भी लाइन लगा कर बैठे किसान , जिम्मेदारों पर हेरा फेरी,खाद को गोलमाल करने के आरोप अंबाह। खाद की किल्लत रातों में भी लाइन लगा कर बैठे किसान , जिम्मेदारों पर हेरा फेरी,खाद को गोलमाल करने के आरोप, अंचल में इस समय यूरिया खाद की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है गल्ला मंडी परिसर में वेयर हाउस पर किसानों की लगभग 500 मीटर लंबी लाइन लगी हुई है जिसमें लगभग तीन लाइन है एक साथ चल रही है, महिलाएं किसानों का कहना है कि खाद को भाजपा के नेताओं के कहने पर दिया जा रहा है आम किसान दिन भर और रात भर लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है अब किसानों की फसल पर नुकसान और खेतों में बाजरा खड़ा हुआ है,खाद देनी है लेकिन खाद की किल्लत है,यह अब जी का जंजाल बन गया है। वही युवा किसान मनोज सिंह तोमर पूठा का कहना है कि किसानों को समय रहते कखाद नहीं मिली तो उनकी बाजरा की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किसानों की सिर्फ आजीविका का साधन बाजरा और गेहूं है इनमें समय से खाद नहीं देने पर अच्छी उपज नहीं होगी।2
- प्राचीन श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं 24 अवतार युक्त प्रभु श्रीराम-हनुमान जी की महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग धौलपुर। पुरानी छावनी स्थित राजस्थान सरकार के प्राचीन राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर में मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर परिसर आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। आयोजन के दौरान आचार्य नीरज शास्त्री एवं उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया। भजनों और मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। संध्या आरती के समय झांझ, मंजीरे एवं झालरों की मधुर ध्वनि के बीच 24 अवतार युक्त प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी एवं संकटमोचन हनुमान जी की भव्य महाआरती संपन्न हुई। मंदिर के पुजारी सीताराम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना कराई। महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में विद्युत अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा, निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा, परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत तथा पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रशांत हुडाबाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर भगवान की आरती की। महाआरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शाम को मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं महाआरती में शामिल होकर प्रभु श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी महाराज के विशेष श्रृंगार के दर्शन किए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर "जय श्रीराम" एवं "जय सीताराम" के जयघोष से गूंज उठा। धार्मिक आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रभु से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुरानी छावनी स्थित प्राचीन श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर धौलपुर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में शामिल है। ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार का यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद, भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का अनुपम संगम बन गया।2
- पुलिस थाना निहालगंज धौलपुर शहर की दुर्गा कॉलोनी में कल हुई घटना के सम्बन्ध में थानाधिकारी निहालगंज श्री देवेन्द्र शर्मा पुलिस निरीक्षक की बाइट पुलिस थाना निहालगंज धौलपुर शहर की दुर्गा कॉलोनी में कल हुई घटना के सम्बन्ध में थानाधिकारी निहालगंज श्री देवेन्द्र शर्मा पुलिस निरीक्षक की बाइट1
- Episode- 0A-203 लो साहब- the truth24 टीवी चैनल ने भरततिवारी की एक विशेषता बताई- एक लड़का था बिलोटी बिहार का जिसने मरने के बाद भी बिहार सरकार की नाक में दम कर रखा है.... कि बिहार सरकार कह रही है- करें तो क्या करें.... कि लाइव विडियो वायरल करके फंसा गया हमें जाल में.... कि हम कैसीभी लीपापोती कर लें... बचना नामुमकिन है.... क्योंकि सारे भारतवासी उसकी सपोर्ट में खड़े हो गये हैं.... कि देख रहे हैं नजारा बिहार की पब्लिक का जो अब सड़कों पर अनशन पर उतर आई है- सम्राट चौधरी को स्तीफा दो....1
- अंबाह वेयरहाउस में यूरिया खाद के लिए किसान परेशान, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के आरोप, घंटों लाइन में लगने को मजबूर अम्बाह। खरीफ सीजन के दौरान अंबाह वेयरहाउस में यूरिया खाद वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान प्रतिदिन यूरिया खाद लेने के लिए वेयरहाउस पहुंच रहे हैं, लेकिन अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण उन्हें घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। कई किसानों को पूरे दिन इंतजार करने के बाद भी समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे उनका कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। किसान बृजेश परमार और गुंज बंदा सहित कई किसानों ने आरोप लगाया कि यूरिया खाद के एक कट्टे का निर्धारित बिक्री मूल्य ₹264.50 है, जबकि उनसे ₹280 प्रति कट्टा वसूले जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेना पूरी तरह अनुचित है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वेयरहाउस परिसर में सुबह से ही किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं। धूप और उमस के बीच घंटों इंतजार करना किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। बुजुर्ग किसान, महिलाएं और दूर-दराज के गांवों से आने वाले कृषकों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि खरीफ फसलों में समय पर यूरिया डालना अत्यंत आवश्यक होता है, लेकिन वितरण व्यवस्था की खामियों के कारण खेतों का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों ने बताया कि यदि समय पर यूरिया उपलब्ध नहीं हुई तो फसलों की बढ़वार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और उत्पादन में भी कमी आ सकती है। उनका कहना है कि सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वेयरहाउस में खाद वितरण व्यवस्था को तत्काल सुधारा जाए, अतिरिक्त वितरण काउंटर शुरू किए जाएं, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती की जाए तथा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और निर्धारित मूल्य पर समय से यूरिया उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन और प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। हालांकि, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के आरोप किसानों द्वारा लगाए गए हैं। संबंधित विभाग या वेयरहाउस प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो प्रशासनिक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।1