बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल मुरैना। अनुसूचित जनजातीय संभागीय कार्यालय, मुरैना के बाहर एक अभ्यर्थी के पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि ज्ञानोदय स्कूल में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं और उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। धरने पर बैठे पिता का कहना है कि उनकी बेटी के स्कोर कार्ड में 172 अंक हैं, लेकिन उससे कम अंक प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी गई। जब उन्होंने और उनकी बेटी ने इस पर आपत्ति जताते हुए विभाग में शिकायत की, तो विभाग ने पहले चयनित अभ्यर्थी को हटाकर कथित तौर पर मेरिट सूची से बाहर के कुछ नाम जोड़ दिए और उनमें से एक व्यक्ति को नियुक्ति दे दी। पिता का आरोप है कि मुरैना भर्ती की मूल मेरिट सूची में जिन अभ्यर्थियों के नाम नहीं थे, उन्हें बाद में सूची में जोड़कर नियुक्ति देना पूरी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इतना ही नहीं, अभ्यर्थी के पिता का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत भर्ती से संबंधित जानकारी मांगी, तो विभाग ने बिना सत्यापन के जानकारी उपलब्ध करा दी। उनका कहना है कि आरटीआई के माध्यम से दी गई जानकारी और भर्ती प्रक्रिया के दस्तावेजों में भी कई विसंगतियां सामने आई हैं, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। धरने पर बैठे पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा तथा उनकी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। (नोट: खबर में लगाए गए सभी आरोप अभ्यर्थी के पिता के दावों पर आधारित हैं। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

- बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल मुरैना। अनुसूचित जनजातीय संभागीय कार्यालय, मुरैना के बाहर एक अभ्यर्थी के पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि ज्ञानोदय स्कूल में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं और उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। धरने पर बैठे पिता का कहना है कि उनकी बेटी के स्कोर कार्ड में 172 अंक हैं, लेकिन उससे कम अंक प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी गई। जब उन्होंने और उनकी बेटी ने इस पर आपत्ति जताते हुए विभाग में शिकायत की, तो विभाग ने पहले चयनित अभ्यर्थी को हटाकर कथित तौर पर मेरिट सूची से बाहर के कुछ नाम जोड़ दिए और उनमें से एक व्यक्ति को नियुक्ति दे दी। पिता का आरोप है कि मुरैना भर्ती की मूल मेरिट सूची में जिन अभ्यर्थियों के नाम नहीं थे, उन्हें बाद में सूची में जोड़कर नियुक्ति देना पूरी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इतना ही नहीं, अभ्यर्थी के पिता का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत भर्ती से संबंधित जानकारी मांगी, तो विभाग ने बिना सत्यापन के जानकारी उपलब्ध करा दी। उनका कहना है कि आरटीआई के माध्यम से दी गई जानकारी और भर्ती प्रक्रिया के दस्तावेजों में भी कई विसंगतियां सामने आई हैं, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। धरने पर बैठे पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा तथा उनकी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। (नोट: खबर में लगाए गए सभी आरोप अभ्यर्थी के पिता के दावों पर आधारित हैं। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)1
- *प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बौहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस* *प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बौहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस*1
- दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। भूख हड़ताल और जनआंदोलन के बाद मिली सफलता, ट्रांसफार्मर बदलने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का किया सम्मान। जौरा। जौरा शहर की प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में करीब दो माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के बदलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रांसफार्मर बदलते ही कॉलोनीवासियों ने ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी के पास लगा ट्रांसफार्मर लगभग दो माह पूर्व अत्यधिक लोड के कारण जल गया था। इसके बाद कॉलोनी के सैकड़ों लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। समस्या के समाधान के लिए रहवासियों ने कई बार बिजली विभाग के एई और जेई से मुलाकात की। इसके अलावा एसडीएम जौरा और कलेक्टर को भी आवेदन देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर स्थल पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया और भूख हड़ताल पर बैठ गए। आंदोलन को क्षेत्र के भाजपा नेताओं का भी समर्थन मिला। लगातार प्रयासों और जनदबाव के बाद आखिरकार बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद कॉलोनी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया तथा ट्रांसफार्मर बदलवाने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान समय पर किया जाएगा।1
- Episode- 0A-205 भोजपुर न्यूज चैनल द्वारा- बिहार पूर्व DGP- गुप्तेश्वर पांडे का कथित बयान जो अब साधू बन गये हैं... उनका कहना है भरततिवारी का ऐनकाउंटर किस आधार पर किया था-- क्या वह बलात्कारी था, डाकू था, हत्यारा था, देशद्रोही था, भ्रष्टाचारी था, हफ्ता बसूल करने वाला था, स्वर्गलोक था, माफिया था, रिश्वतखोर था.... क्या था वो... इनमें से कुछ नहीं था तो फिर किस आधार पर उसका एनकाउंटर किया.... विरोध का उसका तरीका गलत था... लेकिन उसका उद्देश्य पवित्र था... आम लोगों के लिए प्रशासन सरकार से मांग कर रहा था... पुलिस को गाली देना क्या इतना बड़ा आरोप है कि उसको गोली मार दी जाए.... ये विचार डीजीपी साहब दे रहे हैं जो अब आध्यात्म हो चुके हैं....1
- खाद की किल्लत रातों में भी लाइन लगा कर बैठे किसान , जिम्मेदारों पर हेरा फेरी,खाद को गोलमाल करने के आरोप अंबाह। खाद की किल्लत रातों में भी लाइन लगा कर बैठे किसान , जिम्मेदारों पर हेरा फेरी,खाद को गोलमाल करने के आरोप, अंचल में इस समय यूरिया खाद की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है गल्ला मंडी परिसर में वेयर हाउस पर किसानों की लगभग 500 मीटर लंबी लाइन लगी हुई है जिसमें लगभग तीन लाइन है एक साथ चल रही है, महिलाएं किसानों का कहना है कि खाद को भाजपा के नेताओं के कहने पर दिया जा रहा है आम किसान दिन भर और रात भर लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है अब किसानों की फसल पर नुकसान और खेतों में बाजरा खड़ा हुआ है,खाद देनी है लेकिन खाद की किल्लत है,यह अब जी का जंजाल बन गया है। वही युवा किसान मनोज सिंह तोमर पूठा का कहना है कि किसानों को समय रहते कखाद नहीं मिली तो उनकी बाजरा की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किसानों की सिर्फ आजीविका का साधन बाजरा और गेहूं है इनमें समय से खाद नहीं देने पर अच्छी उपज नहीं होगी।2
- पुलिस थाना निहालगंज धौलपुर शहर की दुर्गा कॉलोनी में कल हुई घटना के सम्बन्ध में थानाधिकारी निहालगंज श्री देवेन्द्र शर्मा पुलिस निरीक्षक की बाइट पुलिस थाना निहालगंज धौलपुर शहर की दुर्गा कॉलोनी में कल हुई घटना के सम्बन्ध में थानाधिकारी निहालगंज श्री देवेन्द्र शर्मा पुलिस निरीक्षक की बाइट1
- रिश्तेदार बनकर आए बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक हथियारों के दम पर लाखों की नकदी-जेवरात लूटे हाथ-पैर बांधकर मुंह पर चिपकाया टेप धौलपुर। शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े आधा दर्जन बदमाशों ने रिश्तेदार बनकर एक घर में प्रवेश किया और हथियारों के दम पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता शायरा ने बताया कि वह अपने बेटे और बेटी के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान गेट पर आवाज आई। गेट खोलने पर बाहर चार-पांच पुरुष, एक महिला और उसके साथ एक छोटा बच्चा खड़ा था। पूछने पर उन्होंने स्वयं को अलीगढ़ निवासी रिश्तेदार बताते हुए कहा कि वे उनके बेटे को शादी के लिए देखने आए हैं। विश्वास में लेकर घर में प्रवेश करने के बाद पीड़िता ने उन्हें पानी पिलाया। इसी दौरान बदमाशों ने घर के सभी दरवाजे बंद कर दिए और हथियार निकाल लिए। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया। सभी के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह पर टेप चिपका दिया। इसके बाद बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी ली और करीब एक लाख रुपये की नकदी, लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा तीन मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाहर से सभी दरवाजों की कुंडी लगाकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि किसी तरह परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे की मदद से हाथों की रस्सियां खोलीं और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें बदमाश घर से निकलते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार की बुजुर्ग महिला ने बताया कि यही लोग करीब एक माह पहले भी उनके घर आए थे। उस समय घर में निर्माण कार्य चल रहा था, इसलिए बाद में आने की बात कहकर लौट गए थे। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।3