दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। भूख हड़ताल और जनआंदोलन के बाद मिली सफलता, ट्रांसफार्मर बदलने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का किया सम्मान। जौरा। जौरा शहर की प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में करीब दो माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के बदलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रांसफार्मर बदलते ही कॉलोनीवासियों ने ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी के पास लगा ट्रांसफार्मर लगभग दो माह पूर्व अत्यधिक लोड के कारण जल गया था। इसके बाद कॉलोनी के सैकड़ों लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। समस्या के समाधान के लिए रहवासियों ने कई बार बिजली विभाग के एई और जेई से मुलाकात की। इसके अलावा एसडीएम जौरा और कलेक्टर को भी आवेदन देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर स्थल पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया और भूख हड़ताल पर बैठ गए। आंदोलन को क्षेत्र के भाजपा नेताओं का भी समर्थन मिला। लगातार प्रयासों और जनदबाव के बाद आखिरकार बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद कॉलोनी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया तथा ट्रांसफार्मर बदलवाने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान समय पर किया जाएगा।
दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। भूख हड़ताल और जनआंदोलन के बाद मिली सफलता, ट्रांसफार्मर बदलने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का किया सम्मान। जौरा। जौरा शहर की प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में करीब दो माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के बदलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रांसफार्मर बदलते ही कॉलोनीवासियों ने ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी के पास लगा ट्रांसफार्मर लगभग दो माह पूर्व अत्यधिक लोड के कारण जल गया था। इसके बाद कॉलोनी के सैकड़ों लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। समस्या के समाधान के लिए रहवासियों ने कई बार बिजली विभाग के एई और जेई से मुलाकात की। इसके अलावा एसडीएम जौरा और कलेक्टर को भी आवेदन देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर स्थल पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया और भूख हड़ताल पर बैठ गए। आंदोलन को क्षेत्र के भाजपा नेताओं का भी समर्थन मिला। लगातार प्रयासों और जनदबाव के बाद आखिरकार बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद कॉलोनी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया तथा ट्रांसफार्मर बदलवाने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान समय पर किया जाएगा।
- जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग पानी की पाइपलाइन खुदाई के दौरान हुआ हादसा, मकान हिलने और दरारें आने का दावा; एसडीएम बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई। जौरा। जौरा शहर के एमएस रोड स्थित पुराने रेलवे स्टेशन के सामने मंगलवार तड़के करीब 4 बजे हुए एक जोरदार धमाके से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग नींद से जाग गए और घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान तक हिल गए, जबकि कुछ घरों में दरारें आने का भी दावा किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में रात्रि के समय पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज धमाका हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल के समीप दो से तीन मिठाई की दुकानें संचालित होती हैं। यदि यह हादसा दिन के समय या दुकानों के खुले रहने के दौरान होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने इसे महज संयोग बताया कि घटना उस समय हुई जब दुकानें बंद थीं। घटना के बाद पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहे कर्मचारी मौके से चले गए। जब मीडिया कर्मी जानकारी लेने पहुंचे तो कार्य कर रही एजेंसी का कोई भी प्रतिनिधि घटनास्थल पर मौजूद नहीं मिला। इस संबंध में एसडीएम शुभम शर्मा ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से मौखिक रूप से ब्लास्ट की सूचना मिली है। अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कार्य कर रही एजेंसी से जुड़े लोगों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की लिखित सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी जाएगी। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल मुरैना। अनुसूचित जनजातीय संभागीय कार्यालय, मुरैना के बाहर एक अभ्यर्थी के पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि ज्ञानोदय स्कूल में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं और उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। धरने पर बैठे पिता का कहना है कि उनकी बेटी के स्कोर कार्ड में 172 अंक हैं, लेकिन उससे कम अंक प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी गई। जब उन्होंने और उनकी बेटी ने इस पर आपत्ति जताते हुए विभाग में शिकायत की, तो विभाग ने पहले चयनित अभ्यर्थी को हटाकर कथित तौर पर मेरिट सूची से बाहर के कुछ नाम जोड़ दिए और उनमें से एक व्यक्ति को नियुक्ति दे दी। पिता का आरोप है कि मुरैना भर्ती की मूल मेरिट सूची में जिन अभ्यर्थियों के नाम नहीं थे, उन्हें बाद में सूची में जोड़कर नियुक्ति देना पूरी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इतना ही नहीं, अभ्यर्थी के पिता का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत भर्ती से संबंधित जानकारी मांगी, तो विभाग ने बिना सत्यापन के जानकारी उपलब्ध करा दी। उनका कहना है कि आरटीआई के माध्यम से दी गई जानकारी और भर्ती प्रक्रिया के दस्तावेजों में भी कई विसंगतियां सामने आई हैं, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। धरने पर बैठे पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा तथा उनकी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। (नोट: खबर में लगाए गए सभी आरोप अभ्यर्थी के पिता के दावों पर आधारित हैं। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)1
- जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित बाड़ी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल, जिला महामंत्री श्रीमती नीतू सिंघल, अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल एवं महामंत्री श्रीमती शिप्रा गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संगठन की सभी बहनों ने नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर, अमरूद एवं तुलसी सहित अनेक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। पौधारोपण के साथ-साथ सभी सदस्यों ने इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी हमारा नैतिक दायित्व है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है। अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल ने अपने संबोधन में कहा, "वृक्ष धरा का आभूषण हैं और जीवन का मुख्य आधार भी। जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार प्रकृति और वृक्ष हमें जीवन प्रदान करते हैं। भारतीय संस्कृति में पीपल, बरगद एवं तुलसी जैसे वृक्षों की पूजा की परंपरा हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश देती है।" कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए आमजन से भी अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की कार्यकारिणी सदस्याओं सहित अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की पदाधिकारी एवं सदस्याएँ— रानी गर्ग, सुनीता मित्तल, निर्मला गर्ग, अनीता सिंगल, डिंपल सिंगल, अनीता सिंघल, कविता मित्तल, लक्ष्मी सिंगल तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प एवं सभी के उज्ज्वल, हरित भविष्य की कामना के साथ हुआ। भवदीया1
- धौलपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धौलपुर जिले के मोरोली बड़ापुरा स्थित हारीगिर धाम में विशाल भंडारे, भजन-कीर्तन एवं गुरु वंदना कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित एमपी उत्तर प्रदेश आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान संत महात्माओं ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही मार्ग दिखाने वाले सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। संतों ने सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने तथा धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। धाम परिसर में भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों पर झूमते नजर आए। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों, ग्रामीणों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। धौलपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धौलपुर जिले के मोरोली बड़ापुरा स्थित हारीगिर धाम में विशाल भंडारे, भजन-कीर्तन एवं गुरु वंदना कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित एमपी उत्तर प्रदेश आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान संत महात्माओं ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही मार्ग दिखाने वाले सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। संतों ने सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने तथा धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। धाम परिसर में भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों पर झूमते नजर आए। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों, ग्रामीणों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।4
- मुख्यमंत्री के दौरे पर बोले विधायक रोहित बोहरा, नई सौगात नहीं, पुरानी घोषणाओं को दोहराया गया पार्वती बांध, जलभराव, सड़क, पेयजल और खनन सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा धौलपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के धौलपुर दौरे के एक दिन बाद कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धौलपुर और राजाखेड़ा की सुध लेने के लिए वे मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं, लेकिन जिले को कोई बड़ी नई सौगात नहीं मिली। राजाखेड़ा के लिए पुल की मंजूरी का स्वागत करते हुए उन्होंने अन्य अधिकांश घोषणाओं को पूर्व की बजट घोषणाओं का दोहराव बताया। विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि राजाखेड़ा कृषि उपज मंडी की घोषणा करीब दो वर्ष पहले हो चुकी थी, लेकिन आज तक न तो भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी हुई और न ही इसके लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विभिन्न लोकार्पण एवं शिलान्यास पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया कि इनमें से कई कार्य पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हो चुके थे तथा कुछ पर पहले से ही काम चल रहा था। पार्वती बांध के गेटों के रिनोवेशन के प्रस्ताव पर भी विधायक ने चिंता जताई। उनका कहना था कि यदि बांध के गेटों की ऊंचाई बढ़ाई जाती है तो कई गांव डूब क्षेत्र में आ सकते हैं। ऐसे में किसी भी निर्णय से पहले विस्तृत सर्वे कराया जाना आवश्यक है। रोहित बोहरा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को 'इवेंट मैनेजमेंट' करार देते हुए आरोप लगाया कि भीड़ जुटाने के लिए सरकारी संसाधनों का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि धौलपुर शहर लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान इस समस्या के समाधान के लिए किसी विशेष पैकेज या योजना की घोषणा नहीं की गई। प्रेसवार्ता में विधायक ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के लिए स्वीकृत बजट का पूर्ण उपयोग नहीं हो रहा है, जबकि राज्य पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंचायतों और नगर निकायों को समय पर बजट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।1
- सबलगढ़ क्षेत्र में बारिश न होने से किसानों की बड़ी मुसीबत1
- *प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बौहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस* *प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बौहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस*1
- दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। भूख हड़ताल और जनआंदोलन के बाद मिली सफलता, ट्रांसफार्मर बदलने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का किया सम्मान। जौरा। जौरा शहर की प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में करीब दो माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के बदलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रांसफार्मर बदलते ही कॉलोनीवासियों ने ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी के पास लगा ट्रांसफार्मर लगभग दो माह पूर्व अत्यधिक लोड के कारण जल गया था। इसके बाद कॉलोनी के सैकड़ों लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। समस्या के समाधान के लिए रहवासियों ने कई बार बिजली विभाग के एई और जेई से मुलाकात की। इसके अलावा एसडीएम जौरा और कलेक्टर को भी आवेदन देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर स्थल पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया और भूख हड़ताल पर बैठ गए। आंदोलन को क्षेत्र के भाजपा नेताओं का भी समर्थन मिला। लगातार प्रयासों और जनदबाव के बाद आखिरकार बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद कॉलोनी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया तथा ट्रांसफार्मर बदलवाने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान समय पर किया जाएगा।1