logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग पानी की पाइपलाइन खुदाई के दौरान हुआ हादसा, मकान हिलने और दरारें आने का दावा; एसडीएम बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई। जौरा। जौरा शहर के एमएस रोड स्थित पुराने रेलवे स्टेशन के सामने मंगलवार तड़के करीब 4 बजे हुए एक जोरदार धमाके से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग नींद से जाग गए और घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान तक हिल गए, जबकि कुछ घरों में दरारें आने का भी दावा किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में रात्रि के समय पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज धमाका हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल के समीप दो से तीन मिठाई की दुकानें संचालित होती हैं। यदि यह हादसा दिन के समय या दुकानों के खुले रहने के दौरान होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने इसे महज संयोग बताया कि घटना उस समय हुई जब दुकानें बंद थीं। घटना के बाद पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहे कर्मचारी मौके से चले गए। जब मीडिया कर्मी जानकारी लेने पहुंचे तो कार्य कर रही एजेंसी का कोई भी प्रतिनिधि घटनास्थल पर मौजूद नहीं मिला। इस संबंध में एसडीएम शुभम शर्मा ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से मौखिक रूप से ब्लास्ट की सूचना मिली है। अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कार्य कर रही एजेंसी से जुड़े लोगों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की लिखित सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी जाएगी। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

3 hrs ago
user_Mahesh singh
Mahesh singh
Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग पानी की पाइपलाइन खुदाई के दौरान हुआ हादसा, मकान हिलने और दरारें आने का दावा; एसडीएम बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई। जौरा। जौरा शहर के एमएस रोड स्थित पुराने रेलवे स्टेशन के सामने मंगलवार तड़के करीब 4 बजे हुए एक जोरदार धमाके से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग नींद से जाग गए और घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान तक हिल गए, जबकि कुछ घरों में दरारें आने का भी दावा किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में रात्रि के समय पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज धमाका हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल के समीप दो से तीन मिठाई की दुकानें संचालित होती हैं। यदि यह हादसा दिन के समय या दुकानों के खुले रहने के दौरान होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने इसे महज संयोग बताया कि घटना उस समय हुई जब दुकानें बंद थीं। घटना के बाद पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहे कर्मचारी मौके से चले गए। जब मीडिया कर्मी जानकारी लेने पहुंचे तो कार्य कर रही एजेंसी का कोई भी प्रतिनिधि घटनास्थल पर मौजूद नहीं मिला। इस संबंध में एसडीएम शुभम शर्मा ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से मौखिक रूप से ब्लास्ट की सूचना मिली है। अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कार्य कर रही एजेंसी से जुड़े लोगों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की लिखित सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी जाएगी। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग पानी की पाइपलाइन खुदाई के दौरान हुआ हादसा, मकान हिलने और दरारें आने का दावा; एसडीएम बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई। जौरा। जौरा शहर के एमएस रोड स्थित पुराने रेलवे स्टेशन के सामने मंगलवार तड़के करीब 4 बजे हुए एक जोरदार धमाके से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग नींद से जाग गए और घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान तक हिल गए, जबकि कुछ घरों में दरारें आने का भी दावा किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में रात्रि के समय पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज धमाका हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल के समीप दो से तीन मिठाई की दुकानें संचालित होती हैं। यदि यह हादसा दिन के समय या दुकानों के खुले रहने के दौरान होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने इसे महज संयोग बताया कि घटना उस समय हुई जब दुकानें बंद थीं। घटना के बाद पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहे कर्मचारी मौके से चले गए। जब मीडिया कर्मी जानकारी लेने पहुंचे तो कार्य कर रही एजेंसी का कोई भी प्रतिनिधि घटनास्थल पर मौजूद नहीं मिला। इस संबंध में एसडीएम शुभम शर्मा ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से मौखिक रूप से ब्लास्ट की सूचना मिली है। अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कार्य कर रही एजेंसी से जुड़े लोगों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की लिखित सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी जाएगी। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
पानी की पाइपलाइन खुदाई के दौरान हुआ हादसा, मकान हिलने और दरारें आने का दावा; एसडीएम बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई।
जौरा। जौरा शहर के एमएस रोड स्थित पुराने रेलवे स्टेशन के सामने मंगलवार तड़के करीब 4 बजे हुए एक जोरदार धमाके से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग नींद से जाग गए और घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान तक हिल गए, जबकि कुछ घरों में दरारें आने का भी दावा किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में रात्रि के समय पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज धमाका हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल के समीप दो से तीन मिठाई की दुकानें संचालित होती हैं। यदि यह हादसा दिन के समय या दुकानों के खुले रहने के दौरान होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने इसे महज संयोग बताया कि घटना उस समय हुई जब दुकानें बंद थीं।
घटना के बाद पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहे कर्मचारी मौके से चले गए। जब मीडिया कर्मी जानकारी लेने पहुंचे तो कार्य कर रही एजेंसी का कोई भी प्रतिनिधि घटनास्थल पर मौजूद नहीं मिला।
इस संबंध में एसडीएम शुभम शर्मा ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से मौखिक रूप से ब्लास्ट की सूचना मिली है। अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कार्य कर रही एजेंसी से जुड़े लोगों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की लिखित सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी जाएगी।
फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल मुरैना। अनुसूचित जनजातीय संभागीय कार्यालय, मुरैना के बाहर एक अभ्यर्थी के पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि ज्ञानोदय स्कूल में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं और उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। धरने पर बैठे पिता का कहना है कि उनकी बेटी के स्कोर कार्ड में 172 अंक हैं, लेकिन उससे कम अंक प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी गई। जब उन्होंने और उनकी बेटी ने इस पर आपत्ति जताते हुए विभाग में शिकायत की, तो विभाग ने पहले चयनित अभ्यर्थी को हटाकर कथित तौर पर मेरिट सूची से बाहर के कुछ नाम जोड़ दिए और उनमें से एक व्यक्ति को नियुक्ति दे दी। पिता का आरोप है कि मुरैना भर्ती की मूल मेरिट सूची में जिन अभ्यर्थियों के नाम नहीं थे, उन्हें बाद में सूची में जोड़कर नियुक्ति देना पूरी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इतना ही नहीं, अभ्यर्थी के पिता का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत भर्ती से संबंधित जानकारी मांगी, तो विभाग ने बिना सत्यापन के जानकारी उपलब्ध करा दी। उनका कहना है कि आरटीआई के माध्यम से दी गई जानकारी और भर्ती प्रक्रिया के दस्तावेजों में भी कई विसंगतियां सामने आई हैं, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। धरने पर बैठे पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा तथा उनकी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। (नोट: खबर में लगाए गए सभी आरोप अभ्यर्थी के पिता के दावों पर आधारित हैं। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
    1
    बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल
बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल
मुरैना। अनुसूचित जनजातीय संभागीय कार्यालय, मुरैना के बाहर एक अभ्यर्थी के पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि ज्ञानोदय स्कूल में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं और उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है।
धरने पर बैठे पिता का कहना है कि उनकी बेटी के स्कोर कार्ड में 172 अंक हैं, लेकिन उससे कम अंक प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी गई। जब उन्होंने और उनकी बेटी ने इस पर आपत्ति जताते हुए विभाग में शिकायत की, तो विभाग ने पहले चयनित अभ्यर्थी को हटाकर कथित तौर पर मेरिट सूची से बाहर के कुछ नाम जोड़ दिए और उनमें से एक व्यक्ति को नियुक्ति दे दी।
पिता का आरोप है कि मुरैना भर्ती की मूल मेरिट सूची में जिन अभ्यर्थियों के नाम नहीं थे, उन्हें बाद में सूची में जोड़कर नियुक्ति देना पूरी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
इतना ही नहीं, अभ्यर्थी के पिता का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत भर्ती से संबंधित जानकारी मांगी, तो विभाग ने बिना सत्यापन के जानकारी उपलब्ध करा दी। उनका कहना है कि आरटीआई के माध्यम से दी गई जानकारी और भर्ती प्रक्रिया के दस्तावेजों में भी कई विसंगतियां सामने आई हैं, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।
धरने पर बैठे पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा तथा उनकी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
(नोट: खबर में लगाए गए सभी आरोप अभ्यर्थी के पिता के दावों पर आधारित हैं। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
    user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित बाड़ी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल, जिला महामंत्री श्रीमती नीतू सिंघल, अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल एवं महामंत्री श्रीमती शिप्रा गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संगठन की सभी बहनों ने नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर, अमरूद एवं तुलसी सहित अनेक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। पौधारोपण के साथ-साथ सभी सदस्यों ने इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी हमारा नैतिक दायित्व है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है। अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल ने अपने संबोधन में कहा, "वृक्ष धरा का आभूषण हैं और जीवन का मुख्य आधार भी। जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार प्रकृति और वृक्ष हमें जीवन प्रदान करते हैं। भारतीय संस्कृति में पीपल, बरगद एवं तुलसी जैसे वृक्षों की पूजा की परंपरा हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश देती है।" कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए आमजन से भी अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की कार्यकारिणी सदस्याओं सहित अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की पदाधिकारी एवं सदस्याएँ— रानी गर्ग, सुनीता मित्तल, निर्मला गर्ग, अनीता सिंगल, डिंपल सिंगल, अनीता सिंघल, कविता मित्तल, लक्ष्मी सिंगल तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प एवं सभी के उज्ज्वल, हरित भविष्य की कामना के साथ हुआ। भवदीया
    1
    जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में  बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में  बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित बाड़ी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल, जिला महामंत्री श्रीमती नीतू सिंघल, अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल एवं महामंत्री श्रीमती शिप्रा गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर संगठन की सभी बहनों ने नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर, अमरूद एवं तुलसी सहित अनेक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। पौधारोपण के साथ-साथ सभी सदस्यों ने इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।
अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी हमारा नैतिक दायित्व है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है।
अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल ने अपने संबोधन में कहा, "वृक्ष धरा का आभूषण हैं और जीवन का मुख्य आधार भी। जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार प्रकृति और वृक्ष हमें जीवन प्रदान करते हैं। भारतीय संस्कृति में पीपल, बरगद एवं तुलसी जैसे वृक्षों की पूजा की परंपरा हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश देती है।"
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए आमजन से भी अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की कार्यकारिणी सदस्याओं सहित अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की पदाधिकारी एवं सदस्याएँ— रानी गर्ग, सुनीता मित्तल, निर्मला गर्ग, अनीता सिंगल, डिंपल सिंगल, अनीता सिंघल, कविता मित्तल, लक्ष्मी सिंगल तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प एवं सभी के उज्ज्वल, हरित भविष्य की कामना के साथ हुआ।
भवदीया
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पुरानी छावनी के प्राचीन श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य महाआरती से गूंजा पूरा परिसर पुरानी छावनी के प्राचीन श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य महाआरती से गूंजा पूरा परिसर धौलपुर के पुरानी छावनी स्थित श्री राम मंदिर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं 24 अवतार युक्त प्रभु श्रीराम-हनुमान जी की भव्य महाआरती संपन्न* *धौलपुर। पुरानी छावनी स्थित राजस्थान सरकार के प्राचीन राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के मुख्य श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर में मंगलवार, 28 जुलाई को भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ*। *इस अवसर पर आचार्य नीरज शास्त्री एवं उनकी टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का भावपूर्ण गायन किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया*। *संध्या आरती के समय श्रद्धालुओं ने झांझ, मंजीरे और झालरों की मधुर ध्वनि के बीच 24 अवतार युक्त प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी एवं संकटमोचन हनुमान जी की भव्य महाआरती में भाग लिया*। *मंदिर के पुजारी सीताराम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई*। महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में विद्युत अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा, निहालगंज थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा, परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत तथा पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रशांत हुडाबाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भगवान की आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया, महा आरती के बाद सभी भक्तों ने प्रभु की प्रसाद ग्रहण की। शाम को मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों भक्तों ने सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं महाआरती में सहभागी होकर प्रभु श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी महाराज के मनोहारी एवं विशेष श्रृंगार के दर्शन किए। पूरे मंदिर परिसर में "जय श्रीराम" और "जय सीताराम" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। धार्मिक आयोजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रभु के दिव्य दर्शन कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। पुरानी छावनी स्थित यह प्राचीन श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर धौलपुर का प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है, जहां धौलपुर आने वाले पर्यटक एवं भक्त दर्शन के लिए अवश्य पहुंचते हैं। प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी की भक्ति में सराबोर यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का अनुपम संगम बन गया।
    4
    पुरानी छावनी के प्राचीन श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य महाआरती से गूंजा पूरा परिसर 
पुरानी छावनी के प्राचीन श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भव्य महाआरती से गूंजा पूरा परिसर 
धौलपुर के पुरानी छावनी स्थित श्री राम मंदिर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं 24 अवतार युक्त प्रभु श्रीराम-हनुमान जी की भव्य महाआरती संपन्न*
*धौलपुर। पुरानी छावनी स्थित राजस्थान सरकार के प्राचीन राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के मुख्य श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर में मंगलवार, 28 जुलाई को भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ*। *इस अवसर पर आचार्य नीरज शास्त्री एवं उनकी टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का भावपूर्ण गायन किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया*।
*संध्या आरती के समय श्रद्धालुओं ने झांझ, मंजीरे और झालरों की मधुर ध्वनि के बीच 24 अवतार युक्त प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी एवं संकटमोचन हनुमान जी की भव्य महाआरती में भाग लिया*। *मंदिर के पुजारी सीताराम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई*।
महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में विद्युत अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा, निहालगंज थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा, परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत तथा पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रशांत हुडाबाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भगवान की आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया, महा आरती के बाद सभी भक्तों ने प्रभु की प्रसाद ग्रहण की।
शाम को मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों भक्तों ने सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं महाआरती में सहभागी होकर प्रभु श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी महाराज के मनोहारी एवं विशेष श्रृंगार के दर्शन किए। पूरे मंदिर परिसर में "जय श्रीराम" और "जय सीताराम" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।
धार्मिक आयोजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रभु के दिव्य दर्शन कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
पुरानी छावनी स्थित यह प्राचीन श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर धौलपुर का प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है, जहां धौलपुर आने वाले पर्यटक एवं भक्त दर्शन के लिए अवश्य पहुंचते हैं।
प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी की भक्ति में सराबोर यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का अनुपम संगम बन गया।
    user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    17 min ago
  • महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकली रैली एसपी विकास सांगवान ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश धौलपुर। राजस्थान पुलिस के "महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान–सुरक्षित नारी, सशक्त समाज" के तहत बुधवार को धौलपुर में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जन-जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ) हवा सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। रैली को रवाना करते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक जागरूक होकर उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने आमजन से महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। जन-जागरूकता रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर गुलाब बाग, लाल बाजार, रेलवे स्टेशन, फद्दी चौराहा, जगन चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी, तोप तिराहा और संतर रोड से होते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े संदेश दिए तथा महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध विभिन्न सुरक्षा सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान के तहत नागरिकों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, महिला बीट अधिकारी योजना, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला गरिमा हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन तथा राजकॉप सिटीजन ऐप के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा अपराध की सूचना बिना किसी संकोच के पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। धौलपुर पुलिस ने रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति सकारात्मक संदेश देते हुए आमजन से महिला सम्मान के प्रति सजग रहने, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाकर सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ) हवा सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर महिला सुरक्षा अभियान की रूपरेखा, दायित्वों एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    3
    महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकली रैली
एसपी विकास सांगवान ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश
धौलपुर। राजस्थान पुलिस के "महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान–सुरक्षित नारी, सशक्त समाज" के तहत बुधवार को धौलपुर में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जन-जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ) हवा सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
रैली को रवाना करते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक जागरूक होकर उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने आमजन से महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
जन-जागरूकता रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर गुलाब बाग, लाल बाजार, रेलवे स्टेशन, फद्दी चौराहा, जगन चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी, तोप तिराहा और संतर रोड से होते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े संदेश दिए तथा महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध विभिन्न सुरक्षा सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
अभियान के तहत नागरिकों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, महिला बीट अधिकारी योजना, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला गरिमा हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन तथा राजकॉप सिटीजन ऐप के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा अपराध की सूचना बिना किसी संकोच के पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
धौलपुर पुलिस ने रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति सकारात्मक संदेश देते हुए आमजन से महिला सम्मान के प्रति सजग रहने, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाकर सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया।
इससे पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ) हवा सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर महिला सुरक्षा अभियान की रूपरेखा, दायित्वों एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • *पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक होने का दिया संदेश* *महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई जन-जागरूकता रैली* धौलपुर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान – सुरक्षित नारी, सशक्त समाज" के तहत बुधवार को धौलपुर में व्यापक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ) हवा सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक जागरूक होकर उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने सभी से महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, हिंसा अथवा साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया। जन-जागरूकता रैली कार्यालय पुलिस अधीक्षक धौलपुर से प्रारम्भ होकर गुलाब बाग, लाल बाजार, रेलवे स्टेशन, फद्दी चौराहा, जगन चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी, तोप तिराहा एवं संतर रोड होते हुए पुनः गुलाब बाग से कार्यालय पुलिस अधीक्षक धौलपुर पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े संदेश दिए तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध विभिन्न सुरक्षा सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की। अभियान के दौरान नागरिकों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, महिला बीट अधिकारी योजना, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला गरिमा हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन, राजकॉप सिटीजन ऐप सहित विभिन्न सुरक्षा उपायों एवं सुविधाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की सूचना बिना संकोच पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। रैली के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं अधिकारों के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया। धौलपुर पुलिस ने आमजन से आह्वान किया कि वे महिला सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहें, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं तथा अपने परिवार एवं समाज में भी जागरूकता फैलाकर सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
    1
    *पुलिस अधीक्षक  विकास सांगवान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक होने का दिया संदेश*
*महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई जन-जागरूकता रैली*
धौलपुर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान – सुरक्षित नारी, सशक्त समाज" के तहत बुधवार को धौलपुर में व्यापक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को पुलिस अधीक्षक धौलपुर  विकास सांगवान ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ)  हवा सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक  विकास सांगवान ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक जागरूक होकर उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने सभी से महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, हिंसा अथवा साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया। जन-जागरूकता रैली कार्यालय पुलिस अधीक्षक धौलपुर से प्रारम्भ होकर गुलाब बाग, लाल बाजार, रेलवे स्टेशन, फद्दी चौराहा, जगन चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी, तोप तिराहा एवं संतर रोड होते हुए पुनः गुलाब बाग से कार्यालय पुलिस अधीक्षक धौलपुर पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े संदेश दिए तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध विभिन्न सुरक्षा सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की। अभियान के दौरान नागरिकों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, महिला बीट अधिकारी योजना, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला गरिमा हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन, राजकॉप सिटीजन ऐप सहित विभिन्न सुरक्षा उपायों एवं सुविधाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की सूचना बिना संकोच पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। रैली के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं अधिकारों के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया। धौलपुर पुलिस ने आमजन से आह्वान किया कि वे महिला सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहें, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं तथा अपने परिवार एवं समाज में भी जागरूकता फैलाकर सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
    user_Shakeel Dholpur
    Shakeel Dholpur
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। भूख हड़ताल और जनआंदोलन के बाद मिली सफलता, ट्रांसफार्मर बदलने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का किया सम्मान। जौरा। जौरा शहर की प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में करीब दो माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के बदलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रांसफार्मर बदलते ही कॉलोनीवासियों ने ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी के पास लगा ट्रांसफार्मर लगभग दो माह पूर्व अत्यधिक लोड के कारण जल गया था। इसके बाद कॉलोनी के सैकड़ों लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। समस्या के समाधान के लिए रहवासियों ने कई बार बिजली विभाग के एई और जेई से मुलाकात की। इसके अलावा एसडीएम जौरा और कलेक्टर को भी आवेदन देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर स्थल पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया और भूख हड़ताल पर बैठ गए। आंदोलन को क्षेत्र के भाजपा नेताओं का भी समर्थन मिला। लगातार प्रयासों और जनदबाव के बाद आखिरकार बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद कॉलोनी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया तथा ट्रांसफार्मर बदलवाने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान समय पर किया जाएगा।
    1
    दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न।
दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न।
भूख हड़ताल और जनआंदोलन के बाद मिली सफलता, ट्रांसफार्मर बदलने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का किया सम्मान।
जौरा। जौरा शहर की प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में करीब दो माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के बदलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रांसफार्मर बदलते ही कॉलोनीवासियों ने ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया।
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी के पास लगा ट्रांसफार्मर लगभग दो माह पूर्व अत्यधिक लोड के कारण जल गया था। इसके बाद कॉलोनी के सैकड़ों लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। समस्या के समाधान के लिए रहवासियों ने कई बार बिजली विभाग के एई और जेई से मुलाकात की। इसके अलावा एसडीएम जौरा और कलेक्टर को भी आवेदन देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर स्थल पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया और भूख हड़ताल पर बैठ गए। आंदोलन को क्षेत्र के भाजपा नेताओं का भी समर्थन मिला। लगातार प्रयासों और जनदबाव के बाद आखिरकार बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
ट्रांसफार्मर बदलने के बाद कॉलोनी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया तथा ट्रांसफार्मर बदलवाने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान समय पर किया जाएगा।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बाड़ी धौलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11वीं पर नए गांव के पास बस पलटी मौके पर पहुंची एंबुलेंस बाड़ी धौलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11वीं पर नए गांव के पास बस पलटी मौके पर पहुंची एंबुलेंस
    1
    बाड़ी धौलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11वीं पर नए गांव के पास बस पलटी मौके पर पहुंची एंबुलेंस
बाड़ी धौलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11वीं पर नए गांव के पास बस पलटी मौके पर पहुंची एंबुलेंस
    user_Bahid Khan
    Bahid Khan
    Local News Reporter सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.