logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकली रैली एसपी विकास सांगवान ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश धौलपुर। राजस्थान पुलिस के "महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान–सुरक्षित नारी, सशक्त समाज" के तहत बुधवार को धौलपुर में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जन-जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ) हवा सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। रैली को रवाना करते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक जागरूक होकर उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने आमजन से महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। जन-जागरूकता रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर गुलाब बाग, लाल बाजार, रेलवे स्टेशन, फद्दी चौराहा, जगन चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी, तोप तिराहा और संतर रोड से होते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े संदेश दिए तथा महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध विभिन्न सुरक्षा सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान के तहत नागरिकों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, महिला बीट अधिकारी योजना, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला गरिमा हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन तथा राजकॉप सिटीजन ऐप के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा अपराध की सूचना बिना किसी संकोच के पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। धौलपुर पुलिस ने रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति सकारात्मक संदेश देते हुए आमजन से महिला सम्मान के प्रति सजग रहने, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाकर सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ) हवा सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर महिला सुरक्षा अभियान की रूपरेखा, दायित्वों एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

4 hrs ago
user_Afaq ahmed
Afaq ahmed
Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
4 hrs ago
8a842622-0767-4175-af00-f89f182504c5

महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकली रैली एसपी विकास सांगवान ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश धौलपुर। राजस्थान पुलिस के "महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान–सुरक्षित नारी, सशक्त समाज" के तहत बुधवार को धौलपुर में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जन-जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ) हवा सिंह सहित पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। रैली को रवाना करते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक

नागरिक जागरूक होकर उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने आमजन से महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। जन-जागरूकता रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर गुलाब बाग, लाल बाजार, रेलवे स्टेशन, फद्दी चौराहा, जगन चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी, तोप तिराहा और संतर रोड से होते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों ने आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े संदेश दिए तथा महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध विभिन्न सुरक्षा सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान के तहत नागरिकों को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, महिला बीट अधिकारी योजना, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला गरिमा हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन

तथा राजकॉप सिटीजन ऐप के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा अपराध की सूचना बिना किसी संकोच के पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। धौलपुर पुलिस ने रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति सकारात्मक संदेश देते हुए आमजन से महिला सम्मान के प्रति सजग रहने, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा अपने परिवार और समाज में जागरूकता फैलाकर सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शिकाऊ प्रकोष्ठ) हवा सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर महिला सुरक्षा अभियान की रूपरेखा, दायित्वों एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बौहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस* *प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बौहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस*
    1
    *प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बौहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस*
*प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बौहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस*
    user_Shakeel Dholpur
    Shakeel Dholpur
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Episode- 0A-204 NUBT News मीडिया ने खोली पोल सम्राट चौधरी की... सम्राट चौधरी का कहना है कि- अगर पार्टी और नेता तुम्हारा काम यहीं समाप्त हुआ कहदे तो मैं सीएम पद छोड़कर थैला उठाकर अपने प्राइवेट घर चला जाऊंगा..... 💥तो क्या ये बात सत्य है... अब सुनिए पत्रकार के द्वारा जिसने खोली पूरी पोल सम्राट चौधरी की.... कि किस तरह सम्राट चौधरी के खास आदमी चारों तरफ इनकी पोबर पर कब्जा किए बैठे है, एवं जो पद से निरस्त हो गये हैं वोभी सरकारी बंगलों पर कब्जा किए बैठे हैं जबकि नियम होता है पद समाप्त होते ही अपने घर जाओ...
    1
    Episode- 0A-204
NUBT News मीडिया ने खोली पोल सम्राट चौधरी की... सम्राट चौधरी का कहना है कि- अगर पार्टी और नेता तुम्हारा काम यहीं समाप्त हुआ कहदे तो मैं सीएम पद छोड़कर थैला उठाकर अपने प्राइवेट घर चला जाऊंगा..... 
💥तो क्या ये बात सत्य है... अब सुनिए पत्रकार के द्वारा जिसने खोली पूरी पोल सम्राट चौधरी की.... 
कि किस तरह सम्राट चौधरी के खास आदमी चारों तरफ इनकी पोबर पर कब्जा किए बैठे है, एवं जो पद से निरस्त हो गये हैं वोभी सरकारी बंगलों पर कब्जा किए बैठे हैं जबकि नियम होता है पद समाप्त होते ही अपने घर जाओ...
    user_Vimal Kashyap
    Vimal Kashyap
    Artist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित बाड़ी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल, जिला महामंत्री श्रीमती नीतू सिंघल, अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल एवं महामंत्री श्रीमती शिप्रा गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संगठन की सभी बहनों ने नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर, अमरूद एवं तुलसी सहित अनेक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। पौधारोपण के साथ-साथ सभी सदस्यों ने इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी हमारा नैतिक दायित्व है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है। अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल ने अपने संबोधन में कहा, "वृक्ष धरा का आभूषण हैं और जीवन का मुख्य आधार भी। जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार प्रकृति और वृक्ष हमें जीवन प्रदान करते हैं। भारतीय संस्कृति में पीपल, बरगद एवं तुलसी जैसे वृक्षों की पूजा की परंपरा हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश देती है।" कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए आमजन से भी अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की कार्यकारिणी सदस्याओं सहित अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की पदाधिकारी एवं सदस्याएँ— रानी गर्ग, सुनीता मित्तल, निर्मला गर्ग, अनीता सिंगल, डिंपल सिंगल, अनीता सिंघल, कविता मित्तल, लक्ष्मी सिंगल तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प एवं सभी के उज्ज्वल, हरित भविष्य की कामना के साथ हुआ। भवदीया
    1
    जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में  बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में  बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित बाड़ी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल, जिला महामंत्री श्रीमती नीतू सिंघल, अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल एवं महामंत्री श्रीमती शिप्रा गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर संगठन की सभी बहनों ने नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर, अमरूद एवं तुलसी सहित अनेक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। पौधारोपण के साथ-साथ सभी सदस्यों ने इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।
अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी हमारा नैतिक दायित्व है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है।
अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल ने अपने संबोधन में कहा, "वृक्ष धरा का आभूषण हैं और जीवन का मुख्य आधार भी। जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार प्रकृति और वृक्ष हमें जीवन प्रदान करते हैं। भारतीय संस्कृति में पीपल, बरगद एवं तुलसी जैसे वृक्षों की पूजा की परंपरा हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश देती है।"
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए आमजन से भी अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की कार्यकारिणी सदस्याओं सहित अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की पदाधिकारी एवं सदस्याएँ— रानी गर्ग, सुनीता मित्तल, निर्मला गर्ग, अनीता सिंगल, डिंपल सिंगल, अनीता सिंघल, कविता मित्तल, लक्ष्मी सिंगल तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प एवं सभी के उज्ज्वल, हरित भविष्य की कामना के साथ हुआ।
भवदीया
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल मुरैना। अनुसूचित जनजातीय संभागीय कार्यालय, मुरैना के बाहर एक अभ्यर्थी के पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि ज्ञानोदय स्कूल में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं और उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। धरने पर बैठे पिता का कहना है कि उनकी बेटी के स्कोर कार्ड में 172 अंक हैं, लेकिन उससे कम अंक प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी गई। जब उन्होंने और उनकी बेटी ने इस पर आपत्ति जताते हुए विभाग में शिकायत की, तो विभाग ने पहले चयनित अभ्यर्थी को हटाकर कथित तौर पर मेरिट सूची से बाहर के कुछ नाम जोड़ दिए और उनमें से एक व्यक्ति को नियुक्ति दे दी। पिता का आरोप है कि मुरैना भर्ती की मूल मेरिट सूची में जिन अभ्यर्थियों के नाम नहीं थे, उन्हें बाद में सूची में जोड़कर नियुक्ति देना पूरी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इतना ही नहीं, अभ्यर्थी के पिता का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत भर्ती से संबंधित जानकारी मांगी, तो विभाग ने बिना सत्यापन के जानकारी उपलब्ध करा दी। उनका कहना है कि आरटीआई के माध्यम से दी गई जानकारी और भर्ती प्रक्रिया के दस्तावेजों में भी कई विसंगतियां सामने आई हैं, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। धरने पर बैठे पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा तथा उनकी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। (नोट: खबर में लगाए गए सभी आरोप अभ्यर्थी के पिता के दावों पर आधारित हैं। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
    1
    बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल
बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल
मुरैना। अनुसूचित जनजातीय संभागीय कार्यालय, मुरैना के बाहर एक अभ्यर्थी के पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि ज्ञानोदय स्कूल में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं और उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है।
धरने पर बैठे पिता का कहना है कि उनकी बेटी के स्कोर कार्ड में 172 अंक हैं, लेकिन उससे कम अंक प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी गई। जब उन्होंने और उनकी बेटी ने इस पर आपत्ति जताते हुए विभाग में शिकायत की, तो विभाग ने पहले चयनित अभ्यर्थी को हटाकर कथित तौर पर मेरिट सूची से बाहर के कुछ नाम जोड़ दिए और उनमें से एक व्यक्ति को नियुक्ति दे दी।
पिता का आरोप है कि मुरैना भर्ती की मूल मेरिट सूची में जिन अभ्यर्थियों के नाम नहीं थे, उन्हें बाद में सूची में जोड़कर नियुक्ति देना पूरी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
इतना ही नहीं, अभ्यर्थी के पिता का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत भर्ती से संबंधित जानकारी मांगी, तो विभाग ने बिना सत्यापन के जानकारी उपलब्ध करा दी। उनका कहना है कि आरटीआई के माध्यम से दी गई जानकारी और भर्ती प्रक्रिया के दस्तावेजों में भी कई विसंगतियां सामने आई हैं, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।
धरने पर बैठे पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा तथा उनकी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
(नोट: खबर में लगाए गए सभी आरोप अभ्यर्थी के पिता के दावों पर आधारित हैं। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
    user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • खाद की किल्लत रातों में भी लाइन लगा कर बैठे किसान , जिम्मेदारों पर हेरा फेरी,खाद को गोलमाल करने के आरोप, अम्बाह अंचल में इस समय यूरिया खाद की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है गल्ला मंडी परिसर में वेयर हाउस पर किसानों की लगभग 500 मीटर लंबी लाइन लगी हुई है जिसमें लगभग तीन लाइन है एक साथ चल रही है, महिलाएं किसानों का कहना है कि खाद को भाजपा के नेताओं के कहने पर दिया जा रहा है आम किसान दिन भर और रात भर लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है अब किसानों की फसल पर नुकसान और खेतों में बाजरा खड़ा हुआ है,खाद देनी है लेकिन खाद की किल्लत है,यह अब जी का जंजाल बन गया है। वही युवा किसान मनोज सिंह तोमर पूठा का कहना है कि किसानों को समय रहते कखाद नहीं मिली तो उनकी बाजरा की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किसानों की सिर्फ आजीविका का साधन बाजरा और गेहूं है इनमें समय से खाद नहीं देने पर अच्छी उपज नहीं होगी।
    4
    खाद की किल्लत रातों में भी लाइन लगा कर बैठे किसान , जिम्मेदारों पर हेरा फेरी,खाद को गोलमाल करने के आरोप,
अम्बाह
अंचल में इस समय यूरिया खाद की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है गल्ला मंडी परिसर में वेयर हाउस पर किसानों की लगभग 500 मीटर लंबी लाइन लगी हुई है जिसमें लगभग तीन लाइन है एक साथ चल रही है, महिलाएं
किसानों का कहना है कि खाद को भाजपा के नेताओं के कहने पर दिया जा रहा है आम किसान दिन भर और रात भर लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है अब किसानों की फसल पर नुकसान और खेतों में बाजरा खड़ा हुआ है,खाद देनी है लेकिन खाद की किल्लत है,यह अब जी का जंजाल बन गया है।
वही युवा किसान मनोज सिंह तोमर पूठा का कहना है कि किसानों को समय रहते कखाद नहीं मिली तो उनकी बाजरा की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किसानों की सिर्फ आजीविका का साधन बाजरा और गेहूं  है इनमें समय से खाद नहीं देने पर अच्छी  उपज नहीं होगी।
    user_पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस राजस्थान सरकार को घेरा राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा नेप्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजस्थान सरकार को घेरा
    1
    राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस राजस्थान सरकार को घेरा 
राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा नेप्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजस्थान सरकार को घेरा
    user_Jaypal Singh
    Jaypal Singh
    Lawyer राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • प्राचीन श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं 24 अवतार युक्त प्रभु श्रीराम-हनुमान जी की महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग धौलपुर। पुरानी छावनी स्थित राजस्थान सरकार के प्राचीन राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर में मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर परिसर आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। आयोजन के दौरान आचार्य नीरज शास्त्री एवं उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया। भजनों और मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। संध्या आरती के समय झांझ, मंजीरे एवं झालरों की मधुर ध्वनि के बीच 24 अवतार युक्त प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी एवं संकटमोचन हनुमान जी की भव्य महाआरती संपन्न हुई। मंदिर के पुजारी सीताराम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना कराई। महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में विद्युत अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा, निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा, परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत तथा पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रशांत हुडाबाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर भगवान की आरती की। महाआरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शाम को मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं महाआरती में शामिल होकर प्रभु श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी महाराज के विशेष श्रृंगार के दर्शन किए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर "जय श्रीराम" एवं "जय सीताराम" के जयघोष से गूंज उठा। धार्मिक आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रभु से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुरानी छावनी स्थित प्राचीन श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर धौलपुर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में शामिल है। ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार का यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद, भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का अनुपम संगम बन गया।
    2
    प्राचीन श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं 24 अवतार युक्त प्रभु श्रीराम-हनुमान जी की महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग
धौलपुर। पुरानी छावनी स्थित राजस्थान सरकार के प्राचीन राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर में मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर परिसर आस्था के रंग में सराबोर नजर आया।
आयोजन के दौरान आचार्य नीरज शास्त्री एवं उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया। भजनों और मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
संध्या आरती के समय झांझ, मंजीरे एवं झालरों की मधुर ध्वनि के बीच 24 अवतार युक्त प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी एवं संकटमोचन हनुमान जी की भव्य महाआरती संपन्न हुई। मंदिर के पुजारी सीताराम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना कराई।
महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में विद्युत अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा, निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा, परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत तथा पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रशांत हुडाबाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर भगवान की आरती की। महाआरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
शाम को मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं महाआरती में शामिल होकर प्रभु श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी महाराज के विशेष श्रृंगार के दर्शन किए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर "जय श्रीराम" एवं "जय सीताराम" के जयघोष से गूंज उठा।
धार्मिक आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रभु से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पुरानी छावनी स्थित प्राचीन श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर धौलपुर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में शामिल है। ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार का यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद, भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का अनुपम संगम बन गया।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • पुलिस थाना निहालगंज धौलपुर शहर की दुर्गा कॉलोनी में कल हुई घटना के सम्बन्ध में थानाधिकारी निहालगंज श्री देवेन्द्र शर्मा पुलिस निरीक्षक की बाइट पुलिस थाना निहालगंज धौलपुर शहर की दुर्गा कॉलोनी में कल हुई घटना के सम्बन्ध में थानाधिकारी निहालगंज श्री देवेन्द्र शर्मा पुलिस निरीक्षक की बाइट
    1
    पुलिस थाना निहालगंज धौलपुर शहर की दुर्गा कॉलोनी में कल हुई घटना के सम्बन्ध में थानाधिकारी निहालगंज श्री देवेन्द्र शर्मा पुलिस निरीक्षक की बाइट
पुलिस थाना निहालगंज धौलपुर शहर की दुर्गा कॉलोनी में कल हुई घटना के सम्बन्ध में थानाधिकारी निहालगंज श्री देवेन्द्र शर्मा पुलिस निरीक्षक की बाइट
    user_Shakeel Dholpur
    Shakeel Dholpur
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Episode- 0A-203 लो साहब- the truth24 टीवी चैनल ने भरततिवारी की एक विशेषता बताई- एक लड़का था बिलोटी बिहार का जिसने मरने के बाद भी बिहार सरकार की नाक में दम कर रखा है.... कि बिहार सरकार कह रही है- करें तो क्या करें.... कि लाइव विडियो वायरल करके फंसा गया हमें जाल में.... कि हम कैसीभी लीपापोती कर लें... बचना नामुमकिन है.... क्योंकि सारे भारतवासी उसकी सपोर्ट में खड़े हो गये हैं.... कि देख रहे हैं नजारा बिहार की पब्लिक का जो अब सड़कों पर अनशन पर उतर आई है- सम्राट चौधरी को स्तीफा दो....
    1
    Episode- 0A-203
लो साहब- the truth24 टीवी चैनल ने भरततिवारी की एक विशेषता बताई- एक लड़का था बिलोटी बिहार का जिसने मरने के बाद भी बिहार सरकार की नाक में दम कर रखा है.... 
कि बिहार सरकार कह रही है- करें तो क्या करें.... 
कि लाइव विडियो वायरल करके फंसा गया हमें जाल में.... कि हम कैसीभी लीपापोती कर लें... बचना नामुमकिन है.... क्योंकि सारे भारतवासी उसकी सपोर्ट में खड़े हो गये हैं.... 
कि देख रहे हैं नजारा बिहार की पब्लिक का जो अब सड़कों पर अनशन पर उतर आई है- सम्राट चौधरी को स्तीफा दो....
    user_Vimal Kashyap
    Vimal Kashyap
    Artist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.