logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित बाड़ी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल, जिला महामंत्री श्रीमती नीतू सिंघल, अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल एवं महामंत्री श्रीमती शिप्रा गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संगठन की सभी बहनों ने नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर, अमरूद एवं तुलसी सहित अनेक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। पौधारोपण के साथ-साथ सभी सदस्यों ने इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी हमारा नैतिक दायित्व है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है। अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल ने अपने संबोधन में कहा, "वृक्ष धरा का आभूषण हैं और जीवन का मुख्य आधार भी। जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार प्रकृति और वृक्ष हमें जीवन प्रदान करते हैं। भारतीय संस्कृति में पीपल, बरगद एवं तुलसी जैसे वृक्षों की पूजा की परंपरा हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश देती है।" कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए आमजन से भी अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की कार्यकारिणी सदस्याओं सहित अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की पदाधिकारी एवं सदस्याएँ— रानी गर्ग, सुनीता मित्तल, निर्मला गर्ग, अनीता सिंगल, डिंपल सिंगल, अनीता सिंघल, कविता मित्तल, लक्ष्मी सिंगल तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प एवं सभी के उज्ज्वल, हरित भविष्य की कामना के साथ हुआ। भवदीया

4 hrs ago
user_रोहित वर्मा
रोहित वर्मा
Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
4 hrs ago

जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित बाड़ी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर के तत्वावधान में अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल, जिला महामंत्री श्रीमती नीतू सिंघल, अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल एवं महामंत्री श्रीमती शिप्रा गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संगठन की सभी बहनों ने नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर, अमरूद एवं तुलसी सहित अनेक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। पौधारोपण के साथ-साथ सभी सदस्यों ने इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज मंगल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी हमारा नैतिक दायित्व है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है। अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की अध्यक्ष डॉ. निरमा सिंघल ने अपने संबोधन में कहा, "वृक्ष धरा का आभूषण हैं और जीवन का मुख्य आधार भी। जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार प्रकृति और वृक्ष हमें जीवन प्रदान करते हैं। भारतीय संस्कृति में पीपल, बरगद एवं तुलसी जैसे वृक्षों की पूजा की परंपरा हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश देती है।" कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए आमजन से भी अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला अग्रवाल महिला संगठन धौलपुर की कार्यकारिणी सदस्याओं सहित अग्रवाल महिला मंडल बाड़ी की पदाधिकारी एवं सदस्याएँ— रानी गर्ग, सुनीता मित्तल, निर्मला गर्ग, अनीता सिंगल, डिंपल सिंगल, अनीता सिंघल, कविता मित्तल, लक्ष्मी सिंगल तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प एवं सभी के उज्ज्वल, हरित भविष्य की कामना के साथ हुआ। भवदीया

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बौहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस* *प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बौहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस*
    1
    *प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बौहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस*
*प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बौहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस*
    user_Shakeel Dholpur
    Shakeel Dholpur
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बाड़ी की बामनी नदी में फैक्ट्री का कचरा डाला जाता है उसी के बहाने अतिक्रमण किया जाता है..... हर साल। बाड़ी की बामनी नदी में फैक्ट्री का कचरा डाला जाता है उसी के बहाने अतिक्रमण किया जाता है..... हर साल।
    1
    बाड़ी की बामनी नदी में फैक्ट्री का कचरा डाला जाता है उसी के बहाने अतिक्रमण किया जाता है..... हर साल।
बाड़ी की बामनी नदी में फैक्ट्री का कचरा डाला जाता है उसी के बहाने अतिक्रमण किया जाता है..... हर साल।
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Episode- 0A-205 भोजपुर न्यूज चैनल द्वारा- बिहार पूर्व DGP- गुप्तेश्वर पांडे का कथित बयान जो अब साधू बन गये हैं... उनका कहना है भरततिवारी का ऐनकाउंटर किस आधार पर किया था-- क्या वह बलात्कारी था, डाकू था, हत्यारा था, देशद्रोही था, भ्रष्टाचारी था, हफ्ता बसूल करने वाला था, स्वर्गलोक था, माफिया था, रिश्वतखोर था.... क्या था वो... इनमें से कुछ नहीं था तो फिर किस आधार पर उसका एनकाउंटर किया.... विरोध का उसका तरीका गलत था... लेकिन उसका उद्देश्य पवित्र था... आम लोगों के लिए प्रशासन सरकार से मांग कर रहा था... पुलिस को गाली देना क्या इतना बड़ा आरोप है कि उसको गोली मार दी जाए.... ये विचार डीजीपी साहब दे रहे हैं जो अब आध्यात्म हो चुके हैं....
    1
    Episode- 0A-205
भोजपुर न्यूज चैनल द्वारा- बिहार पूर्व DGP- गुप्तेश्वर पांडे का कथित बयान जो अब साधू बन गये हैं... 
उनका कहना है भरततिवारी का ऐनकाउंटर किस आधार पर किया था-- क्या वह बलात्कारी था, डाकू था, हत्यारा था, देशद्रोही था, भ्रष्टाचारी था, हफ्ता बसूल करने वाला था, स्वर्गलोक था, माफिया था, रिश्वतखोर था.... 
क्या था वो... इनमें से कुछ नहीं था तो फिर किस आधार पर उसका एनकाउंटर किया.... 
विरोध का उसका तरीका गलत था... लेकिन उसका उद्देश्य पवित्र था...
आम लोगों के लिए प्रशासन सरकार से मांग कर रहा था... पुलिस को गाली देना क्या इतना बड़ा आरोप है कि उसको गोली मार दी जाए.... 
ये विचार डीजीपी साहब दे रहे हैं जो अब आध्यात्म हो चुके हैं....
    user_Vimal Kashyap
    Vimal Kashyap
    Artist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग पानी की पाइपलाइन खुदाई के दौरान हुआ हादसा, मकान हिलने और दरारें आने का दावा; एसडीएम बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई। जौरा। जौरा शहर के एमएस रोड स्थित पुराने रेलवे स्टेशन के सामने मंगलवार तड़के करीब 4 बजे हुए एक जोरदार धमाके से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग नींद से जाग गए और घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान तक हिल गए, जबकि कुछ घरों में दरारें आने का भी दावा किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में रात्रि के समय पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज धमाका हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल के समीप दो से तीन मिठाई की दुकानें संचालित होती हैं। यदि यह हादसा दिन के समय या दुकानों के खुले रहने के दौरान होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने इसे महज संयोग बताया कि घटना उस समय हुई जब दुकानें बंद थीं। घटना के बाद पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहे कर्मचारी मौके से चले गए। जब मीडिया कर्मी जानकारी लेने पहुंचे तो कार्य कर रही एजेंसी का कोई भी प्रतिनिधि घटनास्थल पर मौजूद नहीं मिला। इस संबंध में एसडीएम शुभम शर्मा ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से मौखिक रूप से ब्लास्ट की सूचना मिली है। अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कार्य कर रही एजेंसी से जुड़े लोगों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की लिखित सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी जाएगी। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
पानी की पाइपलाइन खुदाई के दौरान हुआ हादसा, मकान हिलने और दरारें आने का दावा; एसडीएम बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई।
जौरा। जौरा शहर के एमएस रोड स्थित पुराने रेलवे स्टेशन के सामने मंगलवार तड़के करीब 4 बजे हुए एक जोरदार धमाके से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग नींद से जाग गए और घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान तक हिल गए, जबकि कुछ घरों में दरारें आने का भी दावा किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में रात्रि के समय पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज धमाका हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल के समीप दो से तीन मिठाई की दुकानें संचालित होती हैं। यदि यह हादसा दिन के समय या दुकानों के खुले रहने के दौरान होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने इसे महज संयोग बताया कि घटना उस समय हुई जब दुकानें बंद थीं।
घटना के बाद पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहे कर्मचारी मौके से चले गए। जब मीडिया कर्मी जानकारी लेने पहुंचे तो कार्य कर रही एजेंसी का कोई भी प्रतिनिधि घटनास्थल पर मौजूद नहीं मिला।
इस संबंध में एसडीएम शुभम शर्मा ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से मौखिक रूप से ब्लास्ट की सूचना मिली है। अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कार्य कर रही एजेंसी से जुड़े लोगों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की लिखित सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी जाएगी।
फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सबलगढ़ क्षेत्र में बारिश न होने से किसानों की बड़ी मुसीबत
    1
    सबलगढ़ क्षेत्र में बारिश न होने से किसानों की बड़ी मुसीबत
    user_Shyamsundar Singh ja
    Shyamsundar Singh ja
    Academy सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल मुरैना। अनुसूचित जनजातीय संभागीय कार्यालय, मुरैना के बाहर एक अभ्यर्थी के पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि ज्ञानोदय स्कूल में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं और उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। धरने पर बैठे पिता का कहना है कि उनकी बेटी के स्कोर कार्ड में 172 अंक हैं, लेकिन उससे कम अंक प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी गई। जब उन्होंने और उनकी बेटी ने इस पर आपत्ति जताते हुए विभाग में शिकायत की, तो विभाग ने पहले चयनित अभ्यर्थी को हटाकर कथित तौर पर मेरिट सूची से बाहर के कुछ नाम जोड़ दिए और उनमें से एक व्यक्ति को नियुक्ति दे दी। पिता का आरोप है कि मुरैना भर्ती की मूल मेरिट सूची में जिन अभ्यर्थियों के नाम नहीं थे, उन्हें बाद में सूची में जोड़कर नियुक्ति देना पूरी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इतना ही नहीं, अभ्यर्थी के पिता का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत भर्ती से संबंधित जानकारी मांगी, तो विभाग ने बिना सत्यापन के जानकारी उपलब्ध करा दी। उनका कहना है कि आरटीआई के माध्यम से दी गई जानकारी और भर्ती प्रक्रिया के दस्तावेजों में भी कई विसंगतियां सामने आई हैं, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। धरने पर बैठे पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा तथा उनकी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। (नोट: खबर में लगाए गए सभी आरोप अभ्यर्थी के पिता के दावों पर आधारित हैं। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
    1
    बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल
बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल
मुरैना। अनुसूचित जनजातीय संभागीय कार्यालय, मुरैना के बाहर एक अभ्यर्थी के पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि ज्ञानोदय स्कूल में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं और उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है।
धरने पर बैठे पिता का कहना है कि उनकी बेटी के स्कोर कार्ड में 172 अंक हैं, लेकिन उससे कम अंक प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी गई। जब उन्होंने और उनकी बेटी ने इस पर आपत्ति जताते हुए विभाग में शिकायत की, तो विभाग ने पहले चयनित अभ्यर्थी को हटाकर कथित तौर पर मेरिट सूची से बाहर के कुछ नाम जोड़ दिए और उनमें से एक व्यक्ति को नियुक्ति दे दी।
पिता का आरोप है कि मुरैना भर्ती की मूल मेरिट सूची में जिन अभ्यर्थियों के नाम नहीं थे, उन्हें बाद में सूची में जोड़कर नियुक्ति देना पूरी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
इतना ही नहीं, अभ्यर्थी के पिता का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत भर्ती से संबंधित जानकारी मांगी, तो विभाग ने बिना सत्यापन के जानकारी उपलब्ध करा दी। उनका कहना है कि आरटीआई के माध्यम से दी गई जानकारी और भर्ती प्रक्रिया के दस्तावेजों में भी कई विसंगतियां सामने आई हैं, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।
धरने पर बैठे पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा तथा उनकी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
(नोट: खबर में लगाए गए सभी आरोप अभ्यर्थी के पिता के दावों पर आधारित हैं। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
    user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • प्राचीन श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं 24 अवतार युक्त प्रभु श्रीराम-हनुमान जी की महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग धौलपुर। पुरानी छावनी स्थित राजस्थान सरकार के प्राचीन राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर में मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर परिसर आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। आयोजन के दौरान आचार्य नीरज शास्त्री एवं उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया। भजनों और मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। संध्या आरती के समय झांझ, मंजीरे एवं झालरों की मधुर ध्वनि के बीच 24 अवतार युक्त प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी एवं संकटमोचन हनुमान जी की भव्य महाआरती संपन्न हुई। मंदिर के पुजारी सीताराम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना कराई। महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में विद्युत अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा, निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा, परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत तथा पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रशांत हुडाबाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर भगवान की आरती की। महाआरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शाम को मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं महाआरती में शामिल होकर प्रभु श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी महाराज के विशेष श्रृंगार के दर्शन किए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर "जय श्रीराम" एवं "जय सीताराम" के जयघोष से गूंज उठा। धार्मिक आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रभु से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुरानी छावनी स्थित प्राचीन श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर धौलपुर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में शामिल है। ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार का यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद, भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का अनुपम संगम बन गया।
    2
    प्राचीन श्रीराम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं 24 अवतार युक्त प्रभु श्रीराम-हनुमान जी की महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग
धौलपुर। पुरानी छावनी स्थित राजस्थान सरकार के प्राचीन राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर में मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर परिसर आस्था के रंग में सराबोर नजर आया।
आयोजन के दौरान आचार्य नीरज शास्त्री एवं उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया। भजनों और मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
संध्या आरती के समय झांझ, मंजीरे एवं झालरों की मधुर ध्वनि के बीच 24 अवतार युक्त प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी एवं संकटमोचन हनुमान जी की भव्य महाआरती संपन्न हुई। मंदिर के पुजारी सीताराम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना कराई।
महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में विद्युत अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा, निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा, परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत तथा पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रशांत हुडाबाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर भगवान की आरती की। महाआरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
शाम को मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं महाआरती में शामिल होकर प्रभु श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी महाराज के विशेष श्रृंगार के दर्शन किए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर "जय श्रीराम" एवं "जय सीताराम" के जयघोष से गूंज उठा।
धार्मिक आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रभु से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पुरानी छावनी स्थित प्राचीन श्रीरामचंद्र जी एवं हनुमान जी मंदिर धौलपुर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में शामिल है। ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार का यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद, भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का अनुपम संगम बन गया।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पुलिस थाना निहालगंज धौलपुर शहर की दुर्गा कॉलोनी में कल हुई घटना के सम्बन्ध में थानाधिकारी निहालगंज श्री देवेन्द्र शर्मा पुलिस निरीक्षक की बाइट पुलिस थाना निहालगंज धौलपुर शहर की दुर्गा कॉलोनी में कल हुई घटना के सम्बन्ध में थानाधिकारी निहालगंज श्री देवेन्द्र शर्मा पुलिस निरीक्षक की बाइट
    1
    पुलिस थाना निहालगंज धौलपुर शहर की दुर्गा कॉलोनी में कल हुई घटना के सम्बन्ध में थानाधिकारी निहालगंज श्री देवेन्द्र शर्मा पुलिस निरीक्षक की बाइट
पुलिस थाना निहालगंज धौलपुर शहर की दुर्गा कॉलोनी में कल हुई घटना के सम्बन्ध में थानाधिकारी निहालगंज श्री देवेन्द्र शर्मा पुलिस निरीक्षक की बाइट
    user_Shakeel Dholpur
    Shakeel Dholpur
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बाड़ी, धौलपुर। नगर पालिका बाड़ी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। *स्वच्छ बाड़ी अभियान के तहत प्रतिष्ठानों के बाहर डस्टबिन रखना अनिवार्य – अधिशाषी अधिकारी दीपक गोयल* बाड़ी, धौलपुर। नगर पालिका बाड़ी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी शहरवासियों, दुकानदारों, प्रतिष्ठान संचालकों एवं ठेला-ढकेल संचालकों से अपील की जाती है कि वे अपने प्रतिष्ठान के बाहर अनिवार्य रूप से कचरा पात्र (डस्टबिन) रखें तथा अपने आसपास नियमित साफ-सफाई बनाए रखें। नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि सड़क, नालियों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकना पूर्णतः प्रतिबंधित है। स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका की टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं। अधिशाषी अधिकारी श्री दीपक गोयल ने बताया कि यदि किसी दुकान, प्रतिष्ठान अथवा ठेला-ढकेल के बाहर गंदगी पाई जाती है या कचरा पात्र नहीं रखा जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध राजस्थान नगर पालिका अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत चालान एवं जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नगर पालिका का सहयोग करें, ताकि बाड़ी को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श नगर बनाया जा सके।
    1
    बाड़ी, धौलपुर।
नगर पालिका बाड़ी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है।
*स्वच्छ बाड़ी अभियान के तहत प्रतिष्ठानों के बाहर डस्टबिन रखना अनिवार्य – अधिशाषी अधिकारी दीपक गोयल*
बाड़ी, धौलपुर।
नगर पालिका बाड़ी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी शहरवासियों, दुकानदारों, प्रतिष्ठान संचालकों एवं ठेला-ढकेल संचालकों से अपील की जाती है कि वे अपने प्रतिष्ठान के बाहर अनिवार्य रूप से कचरा पात्र (डस्टबिन) रखें तथा अपने आसपास नियमित साफ-सफाई बनाए रखें।
नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि सड़क, नालियों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकना पूर्णतः प्रतिबंधित है। स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका की टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं।
अधिशाषी अधिकारी श्री दीपक गोयल ने बताया कि यदि किसी दुकान, प्रतिष्ठान अथवा ठेला-ढकेल के बाहर गंदगी पाई जाती है या कचरा पात्र नहीं रखा जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध राजस्थान नगर पालिका अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत चालान एवं जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नगर पालिका का सहयोग करें, ताकि बाड़ी को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श नगर बनाया जा सके।
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.