Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाड़ी की बामनी नदी में फैक्ट्री का कचरा डाला जाता है उसी के बहाने अतिक्रमण किया जाता है..... हर साल। बाड़ी की बामनी नदी में फैक्ट्री का कचरा डाला जाता है उसी के बहाने अतिक्रमण किया जाता है..... हर साल।
भरत सिंह मीणा सरमथुरा
बाड़ी की बामनी नदी में फैक्ट्री का कचरा डाला जाता है उसी के बहाने अतिक्रमण किया जाता है..... हर साल। बाड़ी की बामनी नदी में फैक्ट्री का कचरा डाला जाता है उसी के बहाने अतिक्रमण किया जाता है..... हर साल।
More news from राजस्थान and nearby areas
- जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए बैरदह की चारागाह भूमि पर प्राकृतिक वन विकसित करने की पहल शुरू करौली में जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से बैरदह की चारागाह भूमि पर प्राकृतिक वन विकसित करने की पहल शुरू हुई है। एकट बोधग्राम संस्था ने ग्रोप्लस के सहयोग से लगभग 12 बीघा भूमि को संरक्षित कर वहां बीज बोने और पौधारोपण का कार्य प्रारंभ किया है।संस्था के कार्यक्रम प्रभारी मनोज शर्मा ने मंगलवार शाम 4:00 बजे बताया कि ग्राम पंचायत बैरदह की चारागाह भूमि पर लगभग 12 बीघा क्षेत्र में साढ़े पांच फीट ऊंची पत्थर की चारदीवारी बनाई गई है। पौधों को पशुओं से बचाने और प्राकृतिक वन को सुरक्षित विकसित करने के उद्देश्य से प्रवेश द्वार भी लगाया गया है। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के बीज भूमि में डाले गए हैं। आगामी दिनों में यहां पौधारोपण भी किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना, जैव विविधता का संरक्षण करना और पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत बनाना है।प्राकृतिक वन विकास कार्य संस्था के समन्वयक सत्येन चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में हो रहा है। प्रशासनिक प्रभारी अमन चतुर्वेदी और अनुज प्रताप सिंह सहित संस्था के पदाधिकारी अभियान में जुड़े हुए हैं।2
- गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏🌸 जीवन का पहला और सबसे महान गुरु हमारे पिताजी होते हैं। वही हमें चलना, बोलना, मेहनत करना, सही-गलत की पहचान करना और जीवन के संस्कार सिखाते हैं। इसलिए गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सबसे पहले अपने पिताजी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद अवश्य लें। माता-पिता को जीवन का प्रथम गुरु माना गया है, और गुरु पूर्णिमा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी एक सुंदर अवसर है। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की ओर से आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी गुरुजनों और माता-पिता का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे। ❤️🙏 #गुरु_पूर्णिमा #GuruPurnima #पिताजी_पहले_गुरु #BalluTeaStall #श्योपुर #मध्यप्रदेश1
- जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग जौरा में देर रात गैस पाइपलाइन फूटने से जोरदार धमाका, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग पानी की पाइपलाइन खुदाई के दौरान हुआ हादसा, मकान हिलने और दरारें आने का दावा; एसडीएम बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई। जौरा। जौरा शहर के एमएस रोड स्थित पुराने रेलवे स्टेशन के सामने मंगलवार तड़के करीब 4 बजे हुए एक जोरदार धमाके से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग नींद से जाग गए और घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान तक हिल गए, जबकि कुछ घरों में दरारें आने का भी दावा किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में रात्रि के समय पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज धमाका हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल के समीप दो से तीन मिठाई की दुकानें संचालित होती हैं। यदि यह हादसा दिन के समय या दुकानों के खुले रहने के दौरान होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने इसे महज संयोग बताया कि घटना उस समय हुई जब दुकानें बंद थीं। घटना के बाद पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहे कर्मचारी मौके से चले गए। जब मीडिया कर्मी जानकारी लेने पहुंचे तो कार्य कर रही एजेंसी का कोई भी प्रतिनिधि घटनास्थल पर मौजूद नहीं मिला। इस संबंध में एसडीएम शुभम शर्मा ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से मौखिक रूप से ब्लास्ट की सूचना मिली है। अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कार्य कर रही एजेंसी से जुड़े लोगों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की लिखित सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी जाएगी। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- धौलपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धौलपुर जिले के मोरोली बड़ापुरा स्थित हारीगिर धाम में विशाल भंडारे, भजन-कीर्तन एवं गुरु वंदना कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित एमपी उत्तर प्रदेश आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान संत महात्माओं ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही मार्ग दिखाने वाले सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। संतों ने सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने तथा धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। धाम परिसर में भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों पर झूमते नजर आए। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों, ग्रामीणों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। धौलपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धौलपुर जिले के मोरोली बड़ापुरा स्थित हारीगिर धाम में विशाल भंडारे, भजन-कीर्तन एवं गुरु वंदना कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित एमपी उत्तर प्रदेश आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान संत महात्माओं ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही मार्ग दिखाने वाले सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। संतों ने सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने तथा धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। धाम परिसर में भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों पर झूमते नजर आए। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों, ग्रामीणों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।4
- मुख्यमंत्री के दौरे पर बोले विधायक रोहित बोहरा, नई सौगात नहीं, पुरानी घोषणाओं को दोहराया गया पार्वती बांध, जलभराव, सड़क, पेयजल और खनन सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा धौलपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के धौलपुर दौरे के एक दिन बाद कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धौलपुर और राजाखेड़ा की सुध लेने के लिए वे मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं, लेकिन जिले को कोई बड़ी नई सौगात नहीं मिली। राजाखेड़ा के लिए पुल की मंजूरी का स्वागत करते हुए उन्होंने अन्य अधिकांश घोषणाओं को पूर्व की बजट घोषणाओं का दोहराव बताया। विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि राजाखेड़ा कृषि उपज मंडी की घोषणा करीब दो वर्ष पहले हो चुकी थी, लेकिन आज तक न तो भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी हुई और न ही इसके लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विभिन्न लोकार्पण एवं शिलान्यास पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया कि इनमें से कई कार्य पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हो चुके थे तथा कुछ पर पहले से ही काम चल रहा था। पार्वती बांध के गेटों के रिनोवेशन के प्रस्ताव पर भी विधायक ने चिंता जताई। उनका कहना था कि यदि बांध के गेटों की ऊंचाई बढ़ाई जाती है तो कई गांव डूब क्षेत्र में आ सकते हैं। ऐसे में किसी भी निर्णय से पहले विस्तृत सर्वे कराया जाना आवश्यक है। रोहित बोहरा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को 'इवेंट मैनेजमेंट' करार देते हुए आरोप लगाया कि भीड़ जुटाने के लिए सरकारी संसाधनों का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि धौलपुर शहर लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान इस समस्या के समाधान के लिए किसी विशेष पैकेज या योजना की घोषणा नहीं की गई। प्रेसवार्ता में विधायक ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के लिए स्वीकृत बजट का पूर्ण उपयोग नहीं हो रहा है, जबकि राज्य पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंचायतों और नगर निकायों को समय पर बजट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।1
- जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति ने NDPS एक्ट में ₹3 करोड़ 10 लाख के जब्तशुद्वा अवैध मादक पदार्थ को पुलिस लाइन में जलाकर किया नष्ट करौली जिला पुलिस ने NDPS एक्ट में ₹3 करोड़ 10 लाख के जब्तशुद्वा अवैध मादक पदार्थ को पुलिस लाइन में जलाकर नष्ट किया है। एसपी लोकेश सोनवाल ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय की एंटी नारकोटिक्स विंग द्वारा प्रदेश भर में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।भरतपुर पुलिस महानिरीक्षक प्रीति चंद्रा के निर्देशानुसार स्पेशल ड्राइव के तहत पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल की अध्यक्षता में करौली पुलिस की जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति ने रिजर्व पुलिस लाइन में जब्तशुदा मालों के नष्टीकरण की कार्यवाही कर निस्तारण किया है।डिस्ट्रिक्ट ड्रग डिस्पोजल कमेटी अध्यक्ष एसपी लोकेश सोनवाल व सदस्य महेश चंद्र मीणा आईपीएस, शैतान सिंह पुलिस निरीक्षक की निगरानी में तकरीबन 3 करोड़ 10 लाख रुपए के जब्तशुद्वा अवैध मादक पदार्थ को जलाकर नष्टीकरण की कार्यवाही की गई।एसपी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय औषधि व्यसन समिति ने स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत जिले में अलग अलग थानों पर दर्ज मुकदमों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ स्मैक 606 ग्राम 84 मिलीग्राम, गांजा 46 किलो 109 ग्राम, डोडा चूरा 20 किलो 500 ग्राम, प्रतिबन्धित नशीली दवाएं कैप्सूल व टैबलेट्स करीब 89 किलो 150 ग्राम ₹3 करोड़ 10 लाख की कीमत को जलाकर नष्टीकरण की कार्यवाही की गई।1
- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आदरणीय कोमल दीदी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। 🙏🌸 गुरु का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। उनके मार्गदर्शन, स्नेह और प्रेरणा से जीवन सही दिशा में आगे बढ़ता है। आज गुरु पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर कोमल दीदी का आशीर्वाद पाकर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूँ। बल्लू टी स्टॉल फेमस, श्योपुर (मध्य प्रदेश) की ओर से सभी गुरुजनों को सादर प्रणाम एवं गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी पर गुरुजनों की कृपा सदैव बनी रहे। ❤️🙏 #गुरुपूर्णिमा #GuruPurnima #कोमलदीदी #बल्लूटीस्टॉल #श्योपुर #मध्यप्रदेश #Blessings #Respect #TeaLovers1
- दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। भूख हड़ताल और जनआंदोलन के बाद मिली सफलता, ट्रांसफार्मर बदलने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का किया सम्मान। जौरा। जौरा शहर की प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में करीब दो माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के बदलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रांसफार्मर बदलते ही कॉलोनीवासियों ने ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी के पास लगा ट्रांसफार्मर लगभग दो माह पूर्व अत्यधिक लोड के कारण जल गया था। इसके बाद कॉलोनी के सैकड़ों लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। समस्या के समाधान के लिए रहवासियों ने कई बार बिजली विभाग के एई और जेई से मुलाकात की। इसके अलावा एसडीएम जौरा और कलेक्टर को भी आवेदन देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर स्थल पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया और भूख हड़ताल पर बैठ गए। आंदोलन को क्षेत्र के भाजपा नेताओं का भी समर्थन मिला। लगातार प्रयासों और जनदबाव के बाद आखिरकार बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद कॉलोनी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया तथा ट्रांसफार्मर बदलवाने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान समय पर किया जाएगा।1
- विजयपुर में किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा सत्यार्थ न्यूज़ | विजयपुर/श्योपुर राहुल रजक, विजयपुर पत्रकार विजयपुर में किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन विजयपुर में किसान कांग्रेस द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मूंग की 100% सरकारी खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने, डीएपी एवं यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, चम्बल मुख्य दाहिनी नहर में पर्याप्त पानी छोड़ने, 4 माह तक नहर संचालन, निर्बाध बिजली आपूर्ति, चेटीखेड़ा बांध निर्माण, जियो-टैगिंग की त्रुटियों में सुधार तथा आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा सहित कुल 9 प्रमुख मांगें उठाई गईं। किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो किसानों के हित में लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा। #विजयपुर #श्योपुर #किसान_कांग्रेस #किसान_हित #मध्यप्रदेश #कृषि #मूंग_खरीदी #सिंचाई #खाद #बिजली1