विजयपुर में किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा सत्यार्थ न्यूज़ | विजयपुर/श्योपुर राहुल रजक, विजयपुर पत्रकार विजयपुर में किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन विजयपुर में किसान कांग्रेस द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मूंग की 100% सरकारी खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने, डीएपी एवं यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, चम्बल मुख्य दाहिनी नहर में पर्याप्त पानी छोड़ने, 4 माह तक नहर संचालन, निर्बाध बिजली आपूर्ति, चेटीखेड़ा बांध निर्माण, जियो-टैगिंग की त्रुटियों में सुधार तथा आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा सहित कुल 9 प्रमुख मांगें उठाई गईं। किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो किसानों के हित में लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा। #विजयपुर #श्योपुर #किसान_कांग्रेस #किसान_हित #मध्यप्रदेश #कृषि #मूंग_खरीदी #सिंचाई #खाद #बिजली
विजयपुर में किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा सत्यार्थ न्यूज़ | विजयपुर/श्योपुर राहुल रजक, विजयपुर पत्रकार विजयपुर में किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन विजयपुर में किसान कांग्रेस द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मूंग की 100% सरकारी खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने, डीएपी एवं यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, चम्बल मुख्य दाहिनी नहर में पर्याप्त पानी छोड़ने, 4 माह तक नहर संचालन, निर्बाध बिजली आपूर्ति, चेटीखेड़ा बांध निर्माण, जियो-टैगिंग की त्रुटियों में सुधार तथा आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा सहित कुल 9 प्रमुख मांगें उठाई गईं। किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो किसानों के हित में लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा। #विजयपुर #श्योपुर #किसान_कांग्रेस #किसान_हित #मध्यप्रदेश #कृषि #मूंग_खरीदी #सिंचाई #खाद #बिजली
- पुलिस अधिकारी ऐसी भी ईमानदारी होती है... जो आज के दौर में मिसाल बन जाती है।1
- गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏🌸 जीवन का पहला और सबसे महान गुरु हमारे पिताजी होते हैं। वही हमें चलना, बोलना, मेहनत करना, सही-गलत की पहचान करना और जीवन के संस्कार सिखाते हैं। इसलिए गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सबसे पहले अपने पिताजी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद अवश्य लें। माता-पिता को जीवन का प्रथम गुरु माना गया है, और गुरु पूर्णिमा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी एक सुंदर अवसर है। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की ओर से आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी गुरुजनों और माता-पिता का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे। ❤️🙏 #गुरु_पूर्णिमा #GuruPurnima #पिताजी_पहले_गुरु #BalluTeaStall #श्योपुर #मध्यप्रदेश1
- दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। दो माह बाद बदला फुंका ट्रांसफार्मर, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। भूख हड़ताल और जनआंदोलन के बाद मिली सफलता, ट्रांसफार्मर बदलने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का किया सम्मान। जौरा। जौरा शहर की प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में करीब दो माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के बदलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रांसफार्मर बदलते ही कॉलोनीवासियों ने ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी के पास लगा ट्रांसफार्मर लगभग दो माह पूर्व अत्यधिक लोड के कारण जल गया था। इसके बाद कॉलोनी के सैकड़ों लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। समस्या के समाधान के लिए रहवासियों ने कई बार बिजली विभाग के एई और जेई से मुलाकात की। इसके अलावा एसडीएम जौरा और कलेक्टर को भी आवेदन देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर स्थल पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया और भूख हड़ताल पर बैठ गए। आंदोलन को क्षेत्र के भाजपा नेताओं का भी समर्थन मिला। लगातार प्रयासों और जनदबाव के बाद आखिरकार बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद कॉलोनी में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया तथा ट्रांसफार्मर बदलवाने में सहयोग करने वाले भाजपा नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान समय पर किया जाएगा।1
- प्रजापति छात्रावास में महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती पर पौधारोपण एवं संगोष्ठी का किया आयोजन करौली महाराजा दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती पर दक्ष प्रजापति विकास संस्थान करौली द्वारा रणगमा ताल स्थित प्रजापति छात्रावास में संस्थान संरक्षक रामेश्वर ठेकेदार की अध्यक्षता में संगोष्ठी एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सचिव गंगाराम प्रजापत ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि आराध्यदेव महाराज दक्ष प्रजापति के जयंति पर हर वर्ष की भांति दक्ष जयंती मनाई गई।रामेश्वर ठेकेदार एवं भरोसी प्रजापत ने सर्व प्रथम महाराज दक्ष प्रजापति के चित्र पटल के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।संगोष्ठी में वक्ताओं ने दक्ष प्रजापति महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला।रामेश्वर ठेकेदार संरक्षक दक्ष प्रजापति विकास संस्थान करौली ने कहा कि राजा दक्ष आराध्यदेव और गुरुदेव है,सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के मानस पुत्र एवं सती पार्वती के पिता हैं हमें बच्चो को शिक्षा और संस्कार के साथ स्वावलंबी बनाना चाहिए ,उन्होंने छात्रावास विकास एवं संगठन मजबूती पर विचार रखे,छात्रावास परिसर में 11 पौधे लगाए।इस मौके पर रामेश्वर प्रजापत, रिंकू प्रजापत, भरोसी प्रजापत,गंगाराम प्रजापत सचिव,मुनेश, राजू प्रजापत,माधौलाल प्रजापति छात्रवास अध्यक्ष ,रमेश महू, ललित प्रजापत,श्रीलाल, रामवीर,हेमराज प्रजापत आदि उपस्थित रहे।1
- बाड़ी की बामनी नदी में फैक्ट्री का कचरा डाला जाता है उसी के बहाने अतिक्रमण किया जाता है..... हर साल। बाड़ी की बामनी नदी में फैक्ट्री का कचरा डाला जाता है उसी के बहाने अतिक्रमण किया जाता है..... हर साल।1
- देवभूमि में गुरु पूर्णिमा पर विशाल भंडारा भजन संध्या और 51 फुट की ध्वजा के साथ पूजा अर्चना धर्म दूजा का दिव्य आयोजन1
- श्योपुर जनसुनवाई में ग्राम पंचायत जावदेश्वर के ग्रामीण मंदिर की 67 बीघा भूमि को कथित रूप से निजी उपयोग से मुक्त कराने की मांग लेकर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी दौरान ग्रामीणों का कहना है कि SDM श्योपुर ने सरपंच प्रतिनिधि को एफआईआर दर्ज कराने और जेल भेजने की चेतावनी दी। इस घटना का वीडियो और मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है।⚠️ नोट: यह पोस्ट ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। संबंधित प्रशासनिक पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।1
- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आदरणीय कोमल दीदी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। 🙏🌸 गुरु का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। उनके मार्गदर्शन, स्नेह और प्रेरणा से जीवन सही दिशा में आगे बढ़ता है। आज गुरु पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर कोमल दीदी का आशीर्वाद पाकर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूँ। बल्लू टी स्टॉल फेमस, श्योपुर (मध्य प्रदेश) की ओर से सभी गुरुजनों को सादर प्रणाम एवं गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी पर गुरुजनों की कृपा सदैव बनी रहे। ❤️🙏 #गुरुपूर्णिमा #GuruPurnima #कोमलदीदी #बल्लूटीस्टॉल #श्योपुर #मध्यप्रदेश #Blessings #Respect #TeaLovers1
- बाड़ी, धौलपुर। नगर पालिका बाड़ी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। *स्वच्छ बाड़ी अभियान के तहत प्रतिष्ठानों के बाहर डस्टबिन रखना अनिवार्य – अधिशाषी अधिकारी दीपक गोयल* बाड़ी, धौलपुर। नगर पालिका बाड़ी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी शहरवासियों, दुकानदारों, प्रतिष्ठान संचालकों एवं ठेला-ढकेल संचालकों से अपील की जाती है कि वे अपने प्रतिष्ठान के बाहर अनिवार्य रूप से कचरा पात्र (डस्टबिन) रखें तथा अपने आसपास नियमित साफ-सफाई बनाए रखें। नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि सड़क, नालियों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकना पूर्णतः प्रतिबंधित है। स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका की टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं। अधिशाषी अधिकारी श्री दीपक गोयल ने बताया कि यदि किसी दुकान, प्रतिष्ठान अथवा ठेला-ढकेल के बाहर गंदगी पाई जाती है या कचरा पात्र नहीं रखा जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध राजस्थान नगर पालिका अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत चालान एवं जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नगर पालिका का सहयोग करें, ताकि बाड़ी को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श नगर बनाया जा सके।1