Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवभूमि में गुरु पूर्णिमा पर विशाल भंडारा भजन संध्या और 51 फुट की ध्वजा के साथ पूजा अर्चना धर्म दूजा का दिव्य आयोजन
Anil Kumar journalist
देवभूमि में गुरु पूर्णिमा पर विशाल भंडारा भजन संध्या और 51 फुट की ध्वजा के साथ पूजा अर्चना धर्म दूजा का दिव्य आयोजन
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- देवभूमि में गुरु पूर्णिमा पर विशाल भंडारा भजन संध्या और 51 फुट की ध्वजा के साथ पूजा अर्चना धर्म दूजा का दिव्य आयोजन1
- लोकसभा में महासंग्राम! राहुल गांधी के बयान पर संसद में भारी बवाल! "जैसे ही मैं बोलता हूँ, सत्ता पक्ष चिल्लाने लगता है..." लोकसभा में महासंग्राम! राहुल गांधी के बयान पर संसद में भारी बवाल! "जैसे ही मैं बोलता हूँ, सत्ता पक्ष चिल्लाने लगता है..." — राहुल गांधी के इस बयान पर संसद में मची अफरा-तफरी! किरेन रिजिजू और विपक्ष के बीच तीखी झड़प! क्या विपक्ष की आवाज़ दबाई जा रही है? देखिए संसद का सबसे बड़ा टकराव! ⚡🚨 विकल्प 2 (हाइ-ड्रामा और तीखी बहस) ⚡ संसद में सियासी भूचाल! अध्यक्ष के सामने आमने-सामने भिड़े राहुल और रिजिजू! लोकसभा में असंसदीय शब्दों पर जोरदार हंगामा! स्पीकर ओम बिरला ने पूछा- "क्या आप बोलना नहीं चाहते?"... पेपर लीक और मुद्दों पर छिड़ी अब तक की सबसे बड़ी जंग! 📰💥 विकल्प 3 (छोटा और असरदार - सोशल मीडिया के लिए) 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: लोकसभा में आर-पार की जंग! "अंधभक्त" शब्द पर भारी घमासान! राहुल गांधी का सत्ता पक्ष पर सीधा हमला, तो रिजिजू ने लगाया सदन को गुमराह करने का आरोप! देखिए पूरा ड्रामा LIVE! 💣🔥1
- मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत नीमोदा स्कूल में कार्यक्रम, किया पौधारोपण मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत नीमोदा स्कूल में कार्यक्रम, किया पौधारोपण सपोटरा। ग्राम पंचायत खेड़ला स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नीमोदा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को जनसहयोग से मिशन पढ़ो राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने का संदेश देने के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। प्रधानाध्यापक महेश गहलोत ने विद्यार्थियों को भारतीय महापुरुषों के जीवन दर्शन से अवगत कराते हुए गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। समाजसेवी कल्लू प्रजापति ने कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है। गुरु से प्राप्त ज्ञान को जीवन में आत्मसात कर उनका सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान 'जीवन में गुरु का महत्व' विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं जनसहयोग से विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी तय की गई। अध्यापक सतीश कुमार एवं राजेश मीणा ने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का सरकारी विद्यालयों में प्रवेश कराने और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कृष्णपाल, पवन, पिंटू, गौरीलाल, रमण, मनीष सहित ग्रामीण मौजूद रहे।1
- भाजपाइयों ने सेवा बस्ती में मनाई संत रविदास जयंती, जीवनी पर डाला प्रकाश टोडाभीम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल टोडाभीम के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा बस्ती में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बुधवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को नमन किया।वरिष्ठ भाजपाई राजकुमार सिंह राजावत एवं अनंत पारीक ने कहा कि गुरु रविदास जी ने "मन चंगा तो कठौती में गंगा" का संदेश देकर समाज में समानता, समरसता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनका जीवन आज भी समाज को प्रेरणा देता है।मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज ने कहा कि गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक समरस और विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं।इस अवसर पर संत श्री मस्तराम बाबा,मंडल महामंत्री रमेश सैनी,अमरसिंह राजपूत,मंडल उपाध्यक्ष विजय मीणा,राजेंद्र सोनी,संजय गहलोत,घनश्याम गुप्ता सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।1
- प्रजापति छात्रावास में महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती पर पौधारोपण एवं संगोष्ठी का किया आयोजन करौली महाराजा दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती पर दक्ष प्रजापति विकास संस्थान करौली द्वारा रणगमा ताल स्थित प्रजापति छात्रावास में संस्थान संरक्षक रामेश्वर ठेकेदार की अध्यक्षता में संगोष्ठी एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सचिव गंगाराम प्रजापत ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि आराध्यदेव महाराज दक्ष प्रजापति के जयंति पर हर वर्ष की भांति दक्ष जयंती मनाई गई।रामेश्वर ठेकेदार एवं भरोसी प्रजापत ने सर्व प्रथम महाराज दक्ष प्रजापति के चित्र पटल के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।संगोष्ठी में वक्ताओं ने दक्ष प्रजापति महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला।रामेश्वर ठेकेदार संरक्षक दक्ष प्रजापति विकास संस्थान करौली ने कहा कि राजा दक्ष आराध्यदेव और गुरुदेव है,सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के मानस पुत्र एवं सती पार्वती के पिता हैं हमें बच्चो को शिक्षा और संस्कार के साथ स्वावलंबी बनाना चाहिए ,उन्होंने छात्रावास विकास एवं संगठन मजबूती पर विचार रखे,छात्रावास परिसर में 11 पौधे लगाए।इस मौके पर रामेश्वर प्रजापत, रिंकू प्रजापत, भरोसी प्रजापत,गंगाराम प्रजापत सचिव,मुनेश, राजू प्रजापत,माधौलाल प्रजापति छात्रवास अध्यक्ष ,रमेश महू, ललित प्रजापत,श्रीलाल, रामवीर,हेमराज प्रजापत आदि उपस्थित रहे।1
- जिला कलक्टर ने किया पांचना बांध एवं लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण 3 अगस्त तक डीजीपीएस सर्वे वेरिफिकेशन पूर्ण कर कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के दिए निर्देश करौली जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बुधवार को बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत "पांचना बांध से पीडीएन आधारित दो नवीन लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं एवं पांचना-गुड़ला लिफ्ट परियोजना के पीडीएन सिस्टम में रीमॉडलिंग कार्य" (लागत 61 करोड़ रुपये) के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बुधवार दोपहर 3:00 बजे निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने गुर्जा एवं मठ गांवों में संचालित डीजीपीएस सर्वे वेरिफिकेशन का जायजा लिया तथा अब तक किए गए सर्वे के वेरिफिकेशन की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि शेष सर्वे वेरिफिकेशन कार्य 3 अगस्त, 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र धरातल पर प्रारम्भ किया जा सके। जिला कलक्टर ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक बंसल, सहायक अभियंता वीरसिंह जाटव, कनिष्ठ अभियंता भवानी सिंह मीना तथा कार्यदायी संस्था मैसर्स दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के जनरल मैनेजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- सवाई माधोपुर: उफनती नदी और तेज बहाव को चीरकर निकला बजरी से भरा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला! सवाई माधोपुर: उफनती नदी और तेज बहाव को चीरकर निकला बजरी से भरा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला! शेरपुर पुलिया पर दिखा बेखौफ दुस्साहस, उफनते पानी में उतारी ट्रॉली; तमाशबीन बने रहे लोग विशेष संवाददाता | सवाई माधोपुर सवाई माधोपुर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद नदियां और नाले उफान पर हैं। शेरपुर पुलिया पर जलस्तर इतना बढ़ गया कि मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया और यातायात ठप पड़ गया। इसके बावजूद जान-जोखिम में डालकर नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। उफनते पानी और तेज बहाव के बीच बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिया पार कराने का प्रयास किया गया। पानी की उग्र लहरों के बीच जैसे ही ट्रैक्टर आगे बढ़ा, तेज बहाव के कारण वह बहने की स्थिति में आ गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी के भीषण थपेड़ों को पार करते हुए दूसरे किनारे तक पहुँचने में सफल रही और एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। तमाशबीन बने रहे लोग, मोबाइल में कैद हुआ खतरनाक मंज़र जब यह दुस्साहस भरा वाकया घटित हो रहा था, पुलिया के दोनों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौजूद थे। लोग सांसें रोककर ट्रैक्टर को पानी से गुजरते देखते रहे और कई लोग इस खतरनाक घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बनाते नजर आए। प्रशासनिक मुस्तैदी पर उठे सवाल उफनती पुलिया पर इस तरह वाहनों का उतरना सुरक्षा और मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उफनती नदियों और पुलियों पर समय रहते बैरिकेडिंग और पुलिस बल तैनात किया जाना बेहद जरूरी है, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डाल सके।1