जिला कलक्टर ने किया पांचना बांध एवं लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण 3 अगस्त तक डीजीपीएस सर्वे वेरिफिकेशन पूर्ण कर कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के दिए निर्देश करौली जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बुधवार को बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत "पांचना बांध से पीडीएन आधारित दो नवीन लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं एवं पांचना-गुड़ला लिफ्ट परियोजना के पीडीएन सिस्टम में रीमॉडलिंग कार्य" (लागत 61 करोड़ रुपये) के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बुधवार दोपहर 3:00 बजे निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने गुर्जा एवं मठ गांवों में संचालित डीजीपीएस सर्वे वेरिफिकेशन का जायजा लिया तथा अब तक किए गए सर्वे के वेरिफिकेशन की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि शेष सर्वे वेरिफिकेशन कार्य 3 अगस्त, 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र धरातल पर प्रारम्भ किया जा सके। जिला कलक्टर ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक बंसल, सहायक अभियंता वीरसिंह जाटव, कनिष्ठ अभियंता भवानी सिंह मीना तथा कार्यदायी संस्था मैसर्स दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के जनरल मैनेजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने किया पांचना बांध एवं लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण 3 अगस्त तक डीजीपीएस सर्वे वेरिफिकेशन पूर्ण कर कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के दिए निर्देश करौली जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बुधवार को बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत "पांचना बांध से पीडीएन आधारित दो नवीन लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं एवं पांचना-गुड़ला लिफ्ट परियोजना के पीडीएन सिस्टम में रीमॉडलिंग कार्य" (लागत 61 करोड़ रुपये) के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। बुधवार दोपहर 3:00 बजे निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने गुर्जा एवं मठ गांवों में संचालित डीजीपीएस सर्वे वेरिफिकेशन का जायजा लिया तथा अब तक किए गए सर्वे के वेरिफिकेशन की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि शेष सर्वे वेरिफिकेशन कार्य 3 अगस्त, 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र धरातल पर प्रारम्भ किया जा सके। जिला कलक्टर ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक बंसल, सहायक अभियंता वीरसिंह जाटव, कनिष्ठ अभियंता भवानी सिंह मीना तथा कार्यदायी संस्था मैसर्स दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के जनरल मैनेजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- प्रजापति छात्रावास में महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती पर पौधारोपण एवं संगोष्ठी का किया आयोजन करौली महाराजा दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती पर दक्ष प्रजापति विकास संस्थान करौली द्वारा रणगमा ताल स्थित प्रजापति छात्रावास में संस्थान संरक्षक रामेश्वर ठेकेदार की अध्यक्षता में संगोष्ठी एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सचिव गंगाराम प्रजापत ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि आराध्यदेव महाराज दक्ष प्रजापति के जयंति पर हर वर्ष की भांति दक्ष जयंती मनाई गई।रामेश्वर ठेकेदार एवं भरोसी प्रजापत ने सर्व प्रथम महाराज दक्ष प्रजापति के चित्र पटल के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।संगोष्ठी में वक्ताओं ने दक्ष प्रजापति महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला।रामेश्वर ठेकेदार संरक्षक दक्ष प्रजापति विकास संस्थान करौली ने कहा कि राजा दक्ष आराध्यदेव और गुरुदेव है,सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के मानस पुत्र एवं सती पार्वती के पिता हैं हमें बच्चो को शिक्षा और संस्कार के साथ स्वावलंबी बनाना चाहिए ,उन्होंने छात्रावास विकास एवं संगठन मजबूती पर विचार रखे,छात्रावास परिसर में 11 पौधे लगाए।इस मौके पर रामेश्वर प्रजापत, रिंकू प्रजापत, भरोसी प्रजापत,गंगाराम प्रजापत सचिव,मुनेश, राजू प्रजापत,माधौलाल प्रजापति छात्रवास अध्यक्ष ,रमेश महू, ललित प्रजापत,श्रीलाल, रामवीर,हेमराज प्रजापत आदि उपस्थित रहे।1
- धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व हुए धार्मिक आयोजन एवं भंडारे लोकेशन सरमथुरा धौलपुर रिपोर्ट विष्णु कुमार सोनी सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में आज गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ओर प्रमुख स्थानों पर धार्मिक आयोजन एवं भंडारे अयोजित किए गए साथ ही कस्बा के श्री कृष्ण गौ शाला आश्रम पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ एवं पादुका पूजन सत्संग कार्यक्रम सहित भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे आसपास सहित दूर दराज से आए सैकड़ों साधकों ने भाग लिया ओर गुरु बंदन कर सुख समृद्धि की कामना की साथ ही आश्रम के सेवादार गोपाल स्वामी ने कहा कि गुरु ही हमे गोविंद तक जाने का मार्ग बताता है इसलिए सदैव माता पिता एवं गुरु जनों का सम्मान करना चाहिए4
- मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत नीमोदा स्कूल में कार्यक्रम, किया पौधारोपण मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत नीमोदा स्कूल में कार्यक्रम, किया पौधारोपण सपोटरा। ग्राम पंचायत खेड़ला स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नीमोदा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को जनसहयोग से मिशन पढ़ो राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने का संदेश देने के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। प्रधानाध्यापक महेश गहलोत ने विद्यार्थियों को भारतीय महापुरुषों के जीवन दर्शन से अवगत कराते हुए गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। समाजसेवी कल्लू प्रजापति ने कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है। गुरु से प्राप्त ज्ञान को जीवन में आत्मसात कर उनका सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान 'जीवन में गुरु का महत्व' विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं जनसहयोग से विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी तय की गई। अध्यापक सतीश कुमार एवं राजेश मीणा ने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का सरकारी विद्यालयों में प्रवेश कराने और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कृष्णपाल, पवन, पिंटू, गौरीलाल, रमण, मनीष सहित ग्रामीण मौजूद रहे।1
- सरमथुरा उपखंड कार्यालय के बाहर शिक्षकों ने दिया धरना @Bharat शिक्षकों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय पर धरना मांगें नहीं मानी गईं तो जयपुर में होगा बड़ा आंदोलन : डॉ. रनजीत मीणा सरमथुरा, 29 जुलाई। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रनजीत मीणा के नेतृत्व में बुधवार को उपखंड कार्यालय सरमथुरा के मुख्य द्वार पर शिक्षकों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नाम उपखंड अधिकारी अल्का श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण शीघ्र खोलने, सभी संवर्गों की डीपीसी कराने, पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने, गैर-शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने, यथास्थान कार्यग्रहण करने वाले प्रधानाचार्यों की वेतन वसूली रोकने, उपप्राचार्यों एवं प्रधानाचार्यों की काउंसलिंग शीघ्र कराने, एसआई एवं जीपीएफ का नगद भुगतान, एसीपी का लाभ 8/16/24/32 वर्ष पर देने, बीएलओ के अलग पद सृजित करने, केंद्र के समान वेतन निर्धारण, परिवीक्षाकाल में पूर्ण वेतन, पे-प्रोटेक्शन की समस्या का समाधान, एनटीटी शिक्षकों का ग्रेड पे ₹3600, पंचायत शिक्षकों की वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, मध्य सत्र में पाठ्यक्रम एवं ड्रेस परिवर्तन पर रोक, टीएसपी क्षेत्र के शिक्षकों का समायोजन, समसा एवं पीएमश्री विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति व्यवस्था समाप्त करने, शिक्षकों की शैडो पोस्ट जारी करने, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में लंबित पदस्थापन, प्रबोधकों को पदोन्नति, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी एक ही बैठक में लगाने सहित विभिन्न मांगें शामिल थीं। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रनजीत मीणा ने कहा कि सरकार को शिक्षकों की समस्याओं पर शीघ्र वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन जयपुर में प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन शिक्षकों के स्थानांतरण त्रुटिपूर्ण ढंग से किए गए हैं, उन्हें तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। धरने में जिला सचिव रामवीर मीणा, प्रदेश सलाहकार भगवान दास जाटव (प्रधानाचार्य), राजवीर मीणा, संतराम मीणा, रामहंस मीणा, दीपक सिंह, धर्म सिंह मीणा, पिंटू मीणा, खेमराज मीणा, सतीश चंद मीणा, मंजू कुमारी मीणा, नीरज रामनिवास बायला, नमो मीणा, हेमराज गुर्जर, जितेंद्र चेतीवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- नवागत उपखंड अधिकारी अमन चौधरी ने संभाला कार्यभार कहा सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना होगी पहली प्राथमिकता हिंडौन उपखंड के नए उपखंड अधिकारी (SDM) अमन चौधरी ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।नवागत SDM चौधरी ने कार्यभार संभालने के बाद विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश एवं प्राथमिकताएं जारी कीं। उपखंड अधिकारी चौधरी ने स्पष्ट किया कि आमजन को न्याय, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध लाभ पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। बुधवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एसडीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचेगा.उपखंड कार्यालय एवं अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। 'संपर्क पोर्टल' और जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान कई कार्मिक मौजूद रहे।1
- मासलपुर के सागर स्थित ऐतिहासिक तिमनगढ़ किला जिसमें से करोड़ों रुपए की मूर्ति हुई थी चोरी देख रेख के अभाव में अपनी विरासत खोता जा रहा है किला1
- सवाई माधोपुर: उफनती नदी और तेज बहाव को चीरकर निकला बजरी से भरा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला! सवाई माधोपुर: उफनती नदी और तेज बहाव को चीरकर निकला बजरी से भरा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला! शेरपुर पुलिया पर दिखा बेखौफ दुस्साहस, उफनते पानी में उतारी ट्रॉली; तमाशबीन बने रहे लोग विशेष संवाददाता | सवाई माधोपुर सवाई माधोपुर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद नदियां और नाले उफान पर हैं। शेरपुर पुलिया पर जलस्तर इतना बढ़ गया कि मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया और यातायात ठप पड़ गया। इसके बावजूद जान-जोखिम में डालकर नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। उफनते पानी और तेज बहाव के बीच बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिया पार कराने का प्रयास किया गया। पानी की उग्र लहरों के बीच जैसे ही ट्रैक्टर आगे बढ़ा, तेज बहाव के कारण वह बहने की स्थिति में आ गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी के भीषण थपेड़ों को पार करते हुए दूसरे किनारे तक पहुँचने में सफल रही और एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। तमाशबीन बने रहे लोग, मोबाइल में कैद हुआ खतरनाक मंज़र जब यह दुस्साहस भरा वाकया घटित हो रहा था, पुलिया के दोनों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौजूद थे। लोग सांसें रोककर ट्रैक्टर को पानी से गुजरते देखते रहे और कई लोग इस खतरनाक घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बनाते नजर आए। प्रशासनिक मुस्तैदी पर उठे सवाल उफनती पुलिया पर इस तरह वाहनों का उतरना सुरक्षा और मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उफनती नदियों और पुलियों पर समय रहते बैरिकेडिंग और पुलिस बल तैनात किया जाना बेहद जरूरी है, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डाल सके।1